hindi tv serial news - Swatantra Prabhat

मिस माया जादूवाला बनकर तनु खान को आई अपने बचपन की याद
दया शंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट

ब्यूरो प्रयागराज। कुछ किरदार सिर्फ पर्दे पर जादू नहीं दिखाते, बल्कि उसे दिल से महसूस भी कराते हैं और तनु खान के लिए यह सफर बिल्कुल ऐसा ही रहा है। सन नियो के शो 'दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी' में मिस माया जादूवाला का किरदार निभाते हुए, वे सिर्फ एक मजबूत और रहस्यमयी भूमिका ही नहीं निभा रहीं, बल्कि अपने बचपन की कल्पनाओं, मासूमियत और नॉस्टैल्जिया से भी दोबारा जुड़ रही हैं।

अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री तनु खान कहती हैं, "सच कहूँ, तो मुझे मिस माया जादूवाला का किरदार निभाने में बहुत मज़ा आ रहा है। यह मुझे मेरे बचपन में वापस ले जाता है, जब हम 'हैरी पॉटर एंड द गॉब्लेट ऑफ फायर' देखते थे और उस जादुई दुनिया में खो जाते थे। इस शो में भी वैसी ही एक जादुई फीलिंग है, जो इसे मेरे लिए और खास बना देती है। मैं इस मैजिकल स्कूल की प्रिंसिपल हूँ, मेरे पास खास शक्तियाँ हैं। मेरे पास हैरी पॉटर की तरह एक जादुई छड़ी भी है, जिससे मैं कई तरह के जादू करती हूँ। मैं बहुत शक्तिशाली और अनुशासित हूँ। साथ ही, अपने छात्रों पर हमेशा नजर रखती हूँ और उन्हें सही मार्गदर्शन देती हूँ। मुझे इस किरदार का लुक भी बहुत पसंद है, खासकर उसकी टोपी और मैजिकल स्टाइलिंग, जो इसे और भी आकर्षक बनाती है।"

उन्होंने आगे कहा, "इस किरदार की सबसे खास बात यह है कि उसकी सख्ती के पीछे एक गहरी समझ और सही-गलत की साफ पहचान है। वह मानती है कि जादू का इस्तेमाल लोगों की मदद और सुरक्षा के लिए होना चाहिए, न कि उन्हें डराने के लिए। यही बात उसे मेरे लिए और ज्यादा वास्तविक और खुद को जोड़ने वाली बनाती है। ऐसे  किरदार को निभाना और उसमें छोटी-छोटी मानवता वाली खूबियाँ डालना, मेरे लिए एक बेहद खूबसूरत अनुभव रहा है। चूँकि, वह लगभग हर दिन एक ही तरह के पहनावे में रहती है, इसलिए एक कलाकार के रूप में यह काफी आसान और सुविधाजनक भी है। कुल मिलाकर, यह किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि यह मुझे मेरे बचपन की जादुई यादों से फिर से जोड़ देता है।" 'दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी' हर सोमवार से शनिवार, शाम 7:30 बजे, सिर्फ सन नियो पर आता है।

‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ शो में पहली बार विलेन के रोल में आएँगे नज़र
दया शंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट

ब्यूरो प्रयागराज। जो चेहरा हमेशा लोगों को हँसाता रहा है, अब वही छोटे पर्दे पर डर और जादू बिखेरने वाला है। दर्शकों ने के. के. गोस्वामी को हमेशा कॉमेडी रोल्स में पसंद किया है, लेकिन इस बार वे बिल्कुल अलग अंदाज में नज़र आएँगे। सन नियो के शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में वे खंबा नाम के एक बुरे बौने जादूगर का किरदार निभा रहे हैं, जो बदले, बुरी मंशाओं और काले जादू से भरा हुआ है। दर्शकों के लिए उन्हें इस तरह के दमदार विलेन रोल में देखना बिल्कुल नया और रोमांचक होगा।

अपने किरदार के बारे में बताते हुए, के. के. गोस्वामी ने कहा, “यह किरदार मेरे लिए बिल्कुल अलग है और यही बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई। खंबा एक बुरा बौना जादूगर है, जो दूसरी दुनिया से आता है और उसके अंदर बहुत गुस्सा, बदला और महत्वाकांक्षा है। एक कलाकार के रूप में यह रोल मुझे बहुत कुछ करने का मौका देता है, क्योंकि यह किरदार मेरे द्वारा निभाए गए अन्य किरदारों से बहुत अलग है। इसलिए मैं इसे बहुत एंजॉय कर रहा हूँ। बच्चों के साथ काम करना भी मेरे लिए नया और मजेदार अनुभव है। पहले भी मैंने बच्चों के साथ काम किया है, लेकिन अब सब कुछ बहुत तेज हो गया है और सेट पर एनर्जी भी अलग महसूस होती है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं इस किरदार को बहुत एंजॉय कर रहा हूँ और इसके लिए बहुत उत्साहित हूँ। मुझे खास तौर पर डायरेक्टर्स के साथ काम करना पसंद है, क्योंकि वे सभी को एक्टिव और एनर्जेटिक रखते हैं। पहले काम धीरे और आराम से होता था, लेकिन अब सब कुछ बहुत तेजी और सहजता से होता है। टीम की एनर्जी देखकर मुझे भी नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है। इस शो ने मुझे यह एहसास दिलाया है कि मैं एक अभिनेता के रूप में और भी बहुत कुछ कर सकता हूँ।”