up crime news - Swatantra Prabhat

जमीन बंटवारे के विवाद में भाई ने भाई की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, पत्नी घायल
प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र के कहली बादलपुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लंबे समय से चल रही रंजिश के बीच एक भाई ने अपने ही सगे भाई, फर्नीचर कारोबारी संतोष विश्वकर्मा की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना में मृतक की पत्नी भी घायल हो गईं। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार संतोष विश्वकर्मा मुंबई में रहकर फर्नीचर का कारोबार करते थे। कुछ दिन पहले ही वह गांव लौटे थे। परिवार में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

आरोप है कि गुस्से में आए भाई ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर संतोष विश्वकर्मा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची संतोष की पत्नी पर भी हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल संतोष को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

'फॉर्च्युनर के लिए महिला की जान ले ली और आरोपी पति को जमानत दे दी'
ब्यूरो प्रयागराज- दहेज के लिए पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे गंभीर अपराध के आरोपी पति को जमानत देते वक्त हाईकोर्ट ने तथ्यों को पर गौर नहीं किया और सिर्फ इस आधार पर जमानत दे दी कि एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई.

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस विजय बिश्नोई की बेंच ने इस बात पर भी चिंता जताई कि पिछले कुछ सालों में दहेज की वजह से शादीशुदा महिलाओं के साथ क्रूरता, हत्या और आत्महत्या जैसे मामलों में बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि खासतौर पर ऐसे मामले उत्तर प्रदेश में देखे गए हैं. कोर्ट ने कहा कि 2023 के डेटा के अनुसार दुनियाभर में 6,156 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 2,122 उत्तर प्रदेश और 1,143 बिहार के हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा, 'हमें यह देखकर अत्यंत दुख हुआ कि हाईकोर्ट ने दहेज हत्या जैसे संगीन अपराध में आरोपी को जमानत देते वक्त तथ्यों पर गौर नहीं किया. हमारा मानना है कि कोर्ट ने अभियुक्तों के पक्ष में अपने विवेक का प्रयोग करने में घोर त्रुटि की है.' कोर्ट ने कहा कि यह मामला महिलाओं के साथ दहेज को लेकर बढ़ती क्रूरता को दर्शाता है.

यह मामला साल 2024 का है, जब दहेज के लिए गाजियाबाद में एक महिला की हत्या कर दी गई थी. महिला की शादी फरवरी, 2019 में प्रिंस चौधरी नाम के शख्स से हुई थी. महिला के पिता ने एफआईआर में बताया कि उन्होंने शादी में 30 लाख रुपये खर्च किए, जिसमें एक आई20 कार और 10 लाख रुपये कैश शामिल हैं. कार एक एक्सीडेंट में डैमेज हो गई थी, जिसके बाद महिला का पति और ससुराल वाले एक फॉर्च्युनर कार और 10 लाख रुपये की डिमांड करने लगे.

शिकायत के अनुसार जब ये मांग पूरी नहीं हुईं तो ससुरालवालों ने महिला का मारना शुरू कर दिया, उसको मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनाया गया. बाद में महिला के पिता ने 10 लाख रुपये की डिमांड पूरी कर दी. उन्होंने पति के रिश्तेदार के अकाउंट में 4 लाख रुपये ट्रांसफर किए और अलग-अलग मौकों पर 5 लाख रुपये कैश भी दिया. फिर भी ससुराल वाले महिला के साथ मारपीट करते रहे.

शिकायत के अनुसार 11 जुलाई, 2024 को सुबह 7 बजे महिला ने रोते हुए पिता को फोन किया और बताया कि ससुराल में उसके साथ बहुत मारपीट हुई और उसको गला घोंटकर या फांसी लगाकर मारने की धमकी दी जा रही है. कुछ घंटे बाद महिला के घरवालों को एक रिश्तेदार ने फोन करके बताया कि उसको गला घोंटकर फांसी लगा दी गई है. जब महिला के पिता ससुराल पहुंचे तो वह वहां नहीं थी, उसको हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां पता चला कि वह मर चुकी है.

हादसे के अगले ही दिन शिकायत दर्ज कर दी गई, जिसमें प्रिंस सहित 8 घरवालों को आरोपी बनाया गया. जांच के बाद प्रिंस और उसके माता पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और दहेज निषेध अधिनयम के तहत चार्जशीट दाखिल हुई.

दुकान खाली कराने को लेकर बवाल
प्रयागराज। कोतवाली थाना क्षेत्र में दुकान खाली कराने को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हो गया। बहादुरगंज स्थित पीली कोठी के पास एक दुकान को लेकर खरीददार और किरायेदार आमने-सामने आ गए, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान खरीदने वाले पक्ष के कुछ लोग कथित तौर पर जबरन दुकान में घुस गए और अंदर रखा सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान मौजूद किरायेदार ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। बताया जा रहा है कि रवि गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए किसी बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुकान के स्वामित्व, किरायेदारी और कब्जे से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के दावों की सत्यता के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हंडिया में पूर्व प्रधान के भाई का खेत में मिला शव; हत्या या हादसा
हंडिया/ प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सीकी गांव निवासी सुभाष यादव उर्फ करिया (28) पुत्र स्वर्गीय नंदलाल यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष यादव शनिवार दिन में अपने घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उस की तलाश शुरू की, जिसके बाद घर से करीब 100 मीटर दूर एक चरी (चारे) के खेत में उनका शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

बताया जा रहा है कि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसके चलते घटना को संदिग्ध माना जा रहा है। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

मृतक सुभाष यादव तीन भाइयों में सबसे छोटा था ।उनके बड़े भाई गोपाल यादव गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं, जबकि दूसरे भाई शिवचंद यादव बाहर रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हंडिया पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी समेत अन्य सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

सड़क जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सिद्धार्थनगर। जिले के मोहाना थाना के क्षेत्र के मोहाना चौराहे पर सोमवार की देर शाम शव रखकर प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 10 नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। बताते चलें कि  मोहाना थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर सगीर की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 नाबालिग शामिल हैं। इस मामले में चार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान हत्या करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एक बालिग आरोपी को जेल भेज दिया गया, जबकि तीन नाबालिगों को सुधार गृह भेजा गया है।

मृतक सगीर पुत्र कलीमुल्लाह का शव रविवार को शिवपतिनगर गांव के टोला मोहाना बाजार में उसके घर से कुछ ही दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शव पर सिर, नाक और मुंह पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि सगीर और आरोपियों के बीच एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ था। कार्यक्रम से लौटते समय रास्ते में दोबारा कहासुनी हुई, जिसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर सगीर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार शाम करीब 6:30 बजे मोहाना चौराहा-लोटन मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। उनका आरोप था कि केवल गिरफ्तार आरोपियों पर ही नहीं, बल्कि उनके परिजनों पर भी साजिश में शामिल होने का मुकदमा दर्ज किया जाए।वहीं चक्का जाम करीब आधे घंटे तक चला, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। पुलिस रास्ता जाम करने के मामले में 10 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

हाईवे की पटरी पर मिला अज्ञात शव
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पेट्रोल पंप के निकट सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों की नजर शव पर पड़ते ही सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। तिलहर कटरा राजमार्ग पर हाईवे किनारे मृत अवस्था में युवक का शव मिलने पर रहागीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव और प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 है मृतक कत्थई रंग की बनियान और गेहुआ रंग का लोअर पहने था, जबकि उसकी दाढ़ी काफी बढ़ी हुई थी। पुलिस के अनुसार मृतक प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से मंदबुद्धि प्रतीत होता है। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा

महिला की संदिग्ध मौत के बाद पुराना शिवली रोड जाम
कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुराना शिवली रोड पर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गरमा गया। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने न्याय की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।

आत्महत्या की आशंका, पति हिरासत में

बताया जा रहा है कि महिला ने बीते दिन आत्महत्या कर ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को हिरासत में ले लिया।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

आज आक्रोशित परिजनों ने महिला का शव सड़क पर रखकर पुराना शिवली रोड जाम कर दिया और मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम के चलते क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

मौके पर कल्याणपुर थाना पुलिस पहुंची और परिजनों को समझाकर स्थिति नियंत्रित की। पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एक आरोपी गिरफ्तार, दबिश जारी

पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है।

बच्चों को परिजनों को सौंपा गया

परिजनों द्वारा बच्चों को वापस दिलाने की मांग भी उठाई गई थी। पुलिस ने हस्तक्षेप कर बच्चों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

50,000 का ईनामिया वांछित अभियुक्त अवैध पिस्टल कारतूस के साथ गिरफ्तार
प्रतापगढ़। थाना मानिकपुर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से गुरुवार को सूचना प्राप्त हुई कि धारा 103(1)/70(1)/3(5)/61(2)/238(ए) बीएनएस) में वांछित 50,000 रुपये का इनामी अपराधी शुभम सोनकर अवैध असलहे के साथ जनपद कौशाम्बी की ओर से करेंटी गंगा पुल होते हुए अपने अधिवक्ता से मिलने जा रहे की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम करेंटी तिराहे पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की गई। दोपहर करीब 1.45 बजे संदिग्ध अभियुक्त शुभम सोनकर को जब पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया,

तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस बल पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस दिखाते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा और वांछित इनामी अभियुक्त शुभम सोनकर को मुठभेड़ के उपरांत गिरफ्तार कर लिया गया है।घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी कालाकांकर भेजा गया,जहां से उसे बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर किया गया है।

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: नदी में डूबने से युवक की मौत
तिलहर-शाहजहांपुर। खुशियों से भरे एक जन्मदिन समारोह का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब उसमें शामिल होने आया एक युवक कठिना नदी में डूब गया। जिससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। थाना कांट क्षेत्र के ग्राम बलीपुर निवासी शोबिंद (20) शुक्रवार को अपने दोस्त की बहन के जन्मदिन में शामिल होने के लिए ग्राम ढकिया रघा आया था। परिजनों के अनुसार, वह घर से हंसते-खेलते निकला था, लेकिन किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह उसकी आखिरी यात्रा साबित होगी।शनिवार को वह अपने दोस्त और अन्य साथियों के साथ कठिना नदी में नहाने गया।

इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लहरों में समा गया। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी देर तक तलाश अभियान चलाया और आखिरकार युवक का शव नदी से बाहर निकाला जा सका। शव जैसे ही घर पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां-बाप का सहारा छिन जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता मुखिया यादव, भाई गोविंद और बहन नेहा सहित पूरे परिवार का दर्द शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

उधर, मृतक के परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शोबिंद को योजनाबद्ध तरीके से बुलाया गया और साजिश के तहत नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कहां कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

गाजीपुर में लड़की की हत्या पर बवाल, सपा डेलिगेशन पर पथराव; कांग्रेस बोली- सीबीआई जाँच हो
ब्यूरो प्रयागराज- यूपी के गाजीपुर में 16 साल की लड़की की मौत पर बवाल हो गया है। इस मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के गांव पहुंचने पर एक समूह ने रोका और पत्थरबाजी कर दी। इसमें कई नेता घायल हो गए। इधर, कांग्रेस ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मांग की है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट जज की निगरानी में एक स्पेशल सीबीआई टीम से जाँच कराई जाए। पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने जाएगा।

गाजीपुर के कटरिया गांव में 15 अप्रैल को गंगा नदी में 16 साल की लड़की का शव मिला। पुलिस ने शुरू में इसे आत्महत्या या डूबने का मामला बताया, लेकिन परिवार ने बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया। पीड़िता के पिता ने थाने में रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने जांच की और एक आरोपी हरिओम पांडेय को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। दूसरे आरोपी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया। परिवार का कहना है कि पुलिस ने शुरू में बयान बदलने का दबाव डाला। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। सोशल मीडिया पर जातीय टिप्पणियां भी हुईं, जिससे माहौल और बिगड़ गया।

समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने कटरिया गांव पहुंचा। इसमें पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, जंगीपुर से सपा विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, रीना यादव और बिंदुबाला बिंद शामिल थे। एक समूह ने उन्हें गांव में घुसने नहीं दिया। सपा कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। दोनों पक्षों में पहले बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई। फिर पत्थरबाजी हो गई। इसमें पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य सपा नेताओं को भी चोटें आईं। पुलिस ने स्थिति को काबू में करने की कोशिश की।

इससे पहले 20 अप्रैल को सपा ने गाजीपुर में बड़ा प्रदर्शन किया था। सरजू पांडे पार्क में धरना-प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि हत्यारों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो, विसरा जांच कराई जाए, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आर्थिक मदद दी जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि करंडा थानाध्यक्ष को बर्खास्त किया जाए। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।

कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले पर सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि विश्वकर्मा समाज की बेटी के साथ बलात्कार और हत्या हुई। पिता ने रिपोर्ट लिखाई तो उन पर बयान बदलने का दबाव बनाया गया। जब समाज के लोग आरोपी के गांव गए तो उनके साथ धक्का-मुक्की हुई।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव के समय दलितों-पिछड़ों को अपना भाई बताते हैं, लेकिन चुनाव के बाद सब भूल जाते हैं। कांग्रेस ने मांग की कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज की निगरानी में स्पेशल सीबीआई टीम बने, जांच की रिपोर्ट 30 दिनों में सबमिट हो और दोषियों को सख्त सजा दी जाए।

पेड़ के नीचे मिली युवती की लाश
फुलपुर, प्रयागराज। फूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदलपुर (मलेथुआ) गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 21 वर्षीय युवती का शव उसके घर के पास पेड़ के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतका की पहचान रेखा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पड़ोस में रहने वाले लाल बहादुर पटेल और उनके दो पुत्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि मकान को लेकर चल रहे पुराने विवाद के कारण ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को लिखित तहरीर भी सौंप दी है।

सूचना मिलते ही फूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों और फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दगा दे गया दूल्हा, बारात का इंतज़ार करती रही दुल्हन
लालगंज (रायबरेली)। सरेनी के रासीगांव में एक परिवार की खुशियां चंद घंटों में मातम में बदल गईं। जहां शहनाई गूंजनी थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। सजी-धजी दुल्हन चौखट पर बैठी पूरी रात बारात का इंतज़ार करती रही। उसकी नजरें बार-बार उस रास्ते पर टिक जातीं, हर आहट पर उसे लगता कि बारात आ गई… लेकिन रात गुजर गई और इंतजार अधूरा ही रह गया।गेस्ट हाउस में सजे मंडप, माला और खाली पड़ी कुर्सियां उस अधूरी शादी की खामोश गवाही दे रही हैं। मेहमानों के बीच सन्नाटा है और रिश्तेदारों के चेहरों पर कई सवाल तैर रहे हैं।

जब सच्चाई सामने आई कि दूल्हा पहले ही किसी और से शादी कर चुका है, तो पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। भाई ने बताया कि उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर शादी की तैयारी की थी और करीब 10 लाख रुपये खर्च कर दिए थे।परिवार का कहना है कि यह सिर्फ पैसों का नुकसान नहीं, बल्कि भरोसे के टूटने का गहरा घाव है।

परिजन बार-बार बेटी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सदमे की स्थिति साफ झलक रही है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और इसे बेटी के साथ बड़ा अन्याय बता रहे हैं। फिलहाल पीड़ित परिवार न्याय की आस में है। दुल्हन ने सरेनी कोतवाली में तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।