fisheries-minister-took-cognizance-of-the-news-of-irregularities-and - Swatantra Prabhat

अनियमितताओं की खबर का मत्स्य मंत्री ने लिया संज्ञान,ओबरा बांध सहित रिहंद बांध का किया निरीक्षण
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

शुक्रवार दिनांक 10 अप्रैल 2026 को मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद द्वारा विगत कई दिनों से जनपद सोनभद्र से प्राप्त हो रही विभागीय एवं अन्य लोगों की साँठ-गाँठ से संबंधित अनियमितताओं की खबर का संज्ञान लेते हुए जनपद सोनभद्र में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत स्थापित रिहंद बांध एवं ओबरा बांध का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान मत्स्य मंत्री के साथ निदेशक मत्स्य, उत्तर प्रदेश एन.एस. रहमानी , संयुक्त निदेशक उत्तर प्रदेश अनिल कुमार , उपनिदेशक (नियोजन) उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग एजाज़ नकवी, उपनिदेशक वाराणसी मंडल सुरेश कुमार, उपनिदेशक मिर्जापुर मंडल धर्मेंद्र बघेल, जिला अधिकारी सोनभद्र द्वारा नामित एडीएम (न्यायिक) एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित सीओ पिपरी एवं सदर, सहायक निदेशक मत्स्य सोनभद्र, जिला सूचना अधिकारी, सोनभद्र समेत संबंधित तहसीलों के एसडीएम भी मौके पर उपस्थित रहे।

मत्स्य मंत्री द्वारा रिहंद एवं ओबरा केज का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के केज जेटी से बनाए गए फ्लोर पर स्वयं पहुँचकर शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का संज्ञान लिया तथा मौके पर ही निदेशक मत्स्य के साथ निरीक्षण किया।

श्री निषाद ने रिहंद जलाशय क्षेत्र में एक शिकायतकर्ता, पूजा देवी के घर भी पहुँचकर उनकी समस्या सुनी। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा पैसों की मांग की जाती है तथा कार्य करने से रोका जाता है। इस पर उनके द्वारा संबंधित थाना प्रभारी (SHO) को निर्देशित करते हुए स्पष्ट कहा कि शिकायतकर्ता को किसी भी प्रकार की धमकी या कार्य में बाधा नहीं दी जानी चाहिए तथा उसे हर स्तर पर न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

उनके द्वारा केज सिस्टम में पाई गई खामियों की निदेशक एवं संयुक्त निदेशक के साथ बारीकी से जांच कराते हुए आगामी तीन कार्यदिवस के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए, साथ ही दोषी कार्मिकों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने आगे कहा कि कई दिनों से मिर्जापुर मंडल सहित अन्य स्थानों पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) एवं अन्य योजनाओं में घालमेल की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूँ कि इस मामले में कार्रवाई होगी और सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई होगी। मैं स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण कर रहा हूँ तथा शिकायतकर्ताओं से भी मिल रहा हूँ।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया है की रिपोर्ट तैयार कर तीन कार्यदिवस में प्रेषित करे, यदि एक भी शिकायत सही पाई जाती है तो मत्स्य विभाग में ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो नज़ीर बनेगी। हम और हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हैं और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि मैं स्वयं पिछले कई दिनों से इस पर कार्य कर रहा हूँ। तथापि, इस मामले में अब तक किए गए सभी प्रयासों को मैं सार्वजनिक रूप से अधिक साझा नहीं करना चाहता, जिससे संबंधित लोग सतर्क न हो जाएँ और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।