akhilesh yadav - Swatantra Prabhat

बाबू विन्देश्वरी प्रसाद मंडल की 108वीं जयंती पर सपा महानगर का पीडीए सम्मेलन
​कानपुर। समाजवादी पार्टी महानगर के बूथ मतदान केन्द्र के प्रभारियों, कैंट, किदवई नगर, सीसामऊ, गोविन्द नगर, आर्यनगर विधान सभा के जोनल प्रभारियों और फ्रंटल संगठनों का वृहद सम्मेलन आयोजित हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद व मंडल आयोग (पिछड़ा वर्ग आयोग) के अध्यक्ष बाबू विन्देश्वरी प्रसाद मंडल की 108वीं जयंती पर आज  सपा हाल में सपा महानगर अध्यक्ष फजल महमूद की अध्यक्षता में पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव मिन्टू ने किया।

सर्वप्रथम माननीय बी.पी. मंडल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आरम्भ हुआ और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए। उक्त अवसर पर सपा महानगर अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बी.पी. मंडल ने सामाजिक न्याय का सन्देश देकर 27 प्रतिशत पिछड़े वर्ग के आरक्षण की जो सिफारिश की थी, उससे समाज में एक न्यायिक परिवर्तन आया। उन्होंने उपेक्षित वर्ग को अधिकार देकर परिवर्तन का जो सन्देश दिया, उसे आज भी जनमानस में सराहा जा रहा है।

अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधन में कहा कि बाबू विन्देश्वरी प्रसाद मंडल का जन्म 25 अगस्त 1918 को उत्तर प्रदेश के बनारस (वाराणसी) में हुआ था। वे राजघराने में पैदा हुए थे लेकिन उन्होंने पूरे देश में मंथन के बाद पिछड़े वर्ग की जो रिपोर्ट तैयार की थी, उसे पूरे देश में ही नहीं बल्कि विश्व में सराहा गया था।

अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई पर नियंत्रण पाने में फेल हो गई है। जनता के ऊपर हो रहे अन्याय तथा महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान बाँटने के लिए और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बढ़ते हुए प्रभाव को देखकर, भाजपा अनर्गल आरोप लगाकर गुमराह करने का षड्यंत्र कर रही है। लेकिन जनता की थाली से व्यंजन गायब हो गए हैं। जनता 2027 में सबक सिखा कर पीडीए की सरकार बनाएगी।

पीडीए सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता
महराजगंज/रायबरेली।  महराजगंज के हैदरगढ़ रोड स्थित सूर्या उत्सव लॉन में रविवार को समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा। सम्मेलन में जुटी भीड़ से सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की अगुवाई महराजगंज-बछरावां विधायक श्यामसुंदर भारती ने की, जबकि मुख्य अतिथि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में उमड़ी भीड़ प्रदेश की राजनीतिक दिशा में बदलाव का संकेत है। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था, महंगाई और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों तथा पूर्ववर्ती सपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं।

भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए कार्यकर्ता

सम्मेलन के दौरान भाजपा से जुड़े रहे कई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने नवागत कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। सपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

सम्मेलन में पीडीए के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति पर जोर दिया गया। नेताओं ने महंगाई, कानून-व्यवस्था और जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। दिल्ली में हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए नेताओं ने सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

कार्यक्रम को विधायक श्यामसुंदर भारती, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी, विधायक अताउर रहमान, विधायक चंद्रप्रकाश लोधी, प्रदेश सचिव गिरधारी लाल, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष बृजेंद्र चौधरी समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने की अपील की। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को सपा नेताओं ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए उत्साहजनक संकेत बताया।

पीडीए को एकजुट कर 2027 में अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना है: राजपाल कश्यप
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के शेखनापुर गांव में गुरुवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ओर से पीडीए चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर मौजूद रहे।

पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने भाजपा सरकार पर पिछड़ों, दलितों, किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है।

डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। उन्होंने पीडीए को एकजुट होकर वर्ष 2027 में सपा को भारी बहुमत दिलाने का आह्वान किया। साथ ही संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

चौपाल की अध्यक्षता सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने की। संचालन जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मनोज कुमार पाल ने किया। आयोजक ब्लॉक अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ वीरेंद्र कुमार यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

जितेन्द्र सिंह यादव ‘अतुल’ बने सपा के जिला उपाध्यक्ष
मोहनलालगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन पर समेसी निवासी जितेन्द्र सिंह यादव ‘अतुल’ को लखनऊ जिला समाजवादी पार्टी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

पार्टी जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ की ओर से जारी मनोनयन पत्र में उम्मीद जताई गई है कि जितेन्द्र सिंह यादव के जिला उपाध्यक्ष बनने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सिद्धांतों, नीतियों, विचारों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

जितेन्द्र सिंह यादव ‘अतुल’ के मनोनयन पर सपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर अखिलेश का भाजपा पर हमला, गीत के जरिए साधा निशाना
स्वतंत्र प्रभात। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर में चढ़ावे और दान की राशि से जुड़े कथित चोरी के मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी हमला बोला।

अखिलेश यादव की ओर से साझा किए गए वीडियो में कुछ लोग राम मंदिर में चढ़ावा देते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद एक व्यक्ति चढ़ावे की राशि लेकर भागता नजर आता है। वीडियो के साथ अखिलेश यादव ने लिखा, “राम जी से गद्दारी का पैसा, धर्म और दान-पुण्य के कोष का पैसा, बीजेपी के पापों का पैसा नहीं चाहिए।”

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव जीतने के लिए धनबल का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा के पास पैसे के अलावा कुछ नहीं बचा है। हालांकि, उनके इन आरोपों पर भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया इस खबर के समय उपलब्ध नहीं है।

स्वतंत्रता दिवस पर भी साधा था निशाना

इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा और उसके सहयोगी दल स्वतंत्रता दिवस के बजाय ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ मना रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर आजादी की लड़ाई में योगदान नहीं देने और देश के विभाजन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए थे। अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव नजदीक होने के मद्देनजर जनता के बीच सोच-समझकर बयान देने की सलाह भी दी है।

सपा के संविधान बचाओ’ पीडीए जन पंचायत में निशाने पर रही भाजपा
बस्ती। बस्ती जिले में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में  ‘संविधान बचाओ’ पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य संजय विद्यार्थी सविता ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने आरोप लगाया कि  प्रदेश की मौजूदा सरकार किसान, नौजवान और महिला विरोधी है। कहा कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है और हर तरफ अव्यवस्था का माहौल है। सपा नेता ने दावा किया कि किसान खाद और बीज के लिए परेशान हैं, जबकि बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहा कि सपा सरकार बनने पर पुनः जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जाएगा।

संजय विद्यार्थी सविता ने भाजपा सरकार पर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछड़ी जातियों को मिलने वाले आरक्षण के साथ भी अन्याय किया जा रहा है। सपा नेता ने आरोप लगाया कि पिछड़े वर्ग के अधिकारों पर लगातार हमला किया जा रहा है और उन्हें सरकारी नौकरियों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जो किसानों, नौजवानों और महिलाओं के हितों के लिए लगातार आवाज उठाती रही है।संविधान बचाओ’ पीडीए जन पंचायत की अध्यक्षता करते हुये विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता एक बार फिर सपा प्रमुख  अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। जिससे कि वर्तमान सरकार में बन्द हुए जनकल्याणकारी योजनाएं पुनः शुरू हो सके और इसका सीधा लाभ एक बार फिर छात्रों को कन्या विद्याधन, लैपटॉप, साईकिल, छात्रवृति आदि के रूप में मिल सके। इतना हीं नहीं सपा सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार एवं सरकारी नौकरी देने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किया जायेगा। कहा कि सपा के नीति, कार्यक्रम को कार्यकर्ता जनता तक ले जाय ।

पीडीए जन पंचायत को विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, अभिषेक शर्मा, सोनू शर्मा, रामतौल शर्मा, संजय शर्मा, व्यासमणि शर्मा, जे.पी. शर्मा, प्रेमचन्द्र शर्मा, रमेश शर्मा, चन्द्रभान शर्मा,रक्षाराम शर्मा आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार के लगभग दस वर्ष पूरे होने को हैं, लेकिन  जिले में एक भी बड़े उद्योग नहीं लगाए जा सके हैं,ं बेरोजगारी मंहगाई  चरम पर है, सरकार योजनाओं के नाम पर बजट की घोषणा तो करती है, लेकिन वह पैसा जमीन पर दिखाई नहीं देता है। सपा नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता, पदाधिकारी 2027 में यूपी में सपा की मजबूत सरकार बनाने के लिये पूरी ताकत से जुट जाय। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

‘संविधान बचाओ’ पीडीए जन पंचायत में मुख्य रूप से मो. स्वाले, राजाराम यादव, मो. सलीम, गीता भारती, रणजीत यादव रिन्टू, रहमान सिद्दीकी, अजय यादव, अरविन्द यादव, रन बहादुर यादव, अरविन्द सोनकर, युनूस आलम, अजीत सिंह, रितेश यादव, जे.पी. नन्द, रामचन्दर शर्मा, चन्द्रभान शर्मा, रमेश चन्द्र शर्मा, बब्लू शर्मा, जयराम शर्मा, सुभाष ठाकुर, संदीप शर्मा, पिन्टू शर्मा, राजेश शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, अभिनन्दन शर्मा, पंकज शर्मा, महेश शर्मा, राजू शर्मा, रामनरायन शर्मा, मधुबाला शर्मा, रामानन्द शर्मा, सन्तराम शर्मा, रामनरायन शर्मा, रामसागर शर्मा के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

एफसीआरए और परिसीमन विधेयक पर अखिलेश का सरकार पर हमला
नई दिल्ली।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर एफसीआरए विधेयक और परिसीमन विधेयक को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी दोनों विधेयकों का विरोध कर रही है। उनका आरोप है कि सरकार एफसीआरए के माध्यम से ऐसी संस्थाओं पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है, जो विदेश से प्राप्त धन के माध्यम से सामाजिक और जनहित के कार्य संचालित करती हैं।

सोमवार को संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार एफसीआरए विधेयक के माध्यम से संस्थाओं को डराने का काम कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन संस्थाओं को अच्छे कार्यों के संचालन के लिए विदेश से आर्थिक सहायता मिलती है, उन्हें सरकार के दबाव का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार इस कानून के माध्यम से संस्थाओं पर नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

‘संस्थाओं पर कब्जे की कोशिश कर रही सरकार’

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कई संस्थाएं अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही हैं और उनमें से कुछ पर राजनीतिक प्रभाव के जरिए कब्जा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के एक बड़े शहर में भाजपा के एक मंत्री द्वारा एक संस्था पर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है।

उन्होंने भाजपा पर भूमाफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। उनके मुताबिक, जहां भी खाली जमीन या तालाब दिखाई देता है, वहां कब्जा करने की कोशिश की जाती है।

अखिलेश यादव ने अयोध्या का उल्लेख करते हुए भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या जैसी धार्मिक आस्था से जुड़ी भूमि पर भी जमीनों की खरीद-फरोख्त में बड़े पैमाने पर खेल हुआ है। उन्होंने दावा किया कि कुछ जमीनों के दाम कम समय में कई गुना बढ़ाकर बेचे गए। हालांकि इन आरोपों पर भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है।

‘विदेशी धन पर रोक, देश का पैसा बाहर जाने पर क्या कार्रवाई?’

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले देश से बाहर गया काला धन वापस लाने और देश का पैसा लेकर भागने वालों के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया था।

अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लोग बैंकों का पैसा लेकर देश से बाहर चले गए। उन्होंने सवाल किया कि सरकार ने ऐसे मामलों में क्या कार्रवाई की और देश का पैसा बाहर जाने से रोकने के लिए क्या प्रभावी कदम उठाए गए।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार विदेश से भारत में आने वाले धन पर नियंत्रण और पाबंदी की बात करती है तो उसे भारत से बाहर जाने वाले धन को लेकर भी स्पष्ट नीति बतानी चाहिए। उन्होंने भाजपा सरकार को उसके पुराने चुनावी नारों की याद दिलाते हुए कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि देश का पैसा लेकर विदेश भागने वालों के खिलाफ अब तक क्या कदम उठाए गए हैं।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में ‘पैसे वालों के अच्छे दिन’ आए हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि कानूनी अथवा गैर-कानूनी तरीके से देश से बाहर जाने वाले धन पर प्रभावी रोक कब लगेगी।

‘लोकतंत्र में विपक्ष का काम सवाल पूछना’

सपा अध्यक्ष ने सरकार पर विपक्ष के सवालों से बचने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनकर संसद में भेजती है और विपक्ष का प्रमुख दायित्व सरकार से सवाल पूछना तथा जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाना है।

अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार सवालों का जवाब देने से बच रही है। उन्होंने छात्रों और युवाओं से जुड़े आंदोलनों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दिल्ली में छात्रों और नौजवानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, लाठीचार्ज किया गया और कई लोगों को चोटें आईं।

उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में छात्र अस्पताल में भर्ती हुए। प्रयागराज का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वहां भी बच्चों और युवाओं पर मुकदमे दर्ज किए गए। उनके अनुसार, कुछ ऐसे बच्चों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए गए जो आंदोलन में शामिल नहीं थे।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की ओर से पहले यह आश्वासन दिया गया था कि आंदोलन में शामिल लोगों पर मुकदमे नहीं किए जाएंगे और किसी को परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन बाद में सरकार अपने वादे से पीछे हट गई। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में जनता और विपक्ष अपने सवालों के जवाब किससे मांगे।

परिसीमन विधेयक पर भी सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने परिसीमन विधेयक को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार परिसीमन विधेयक के माध्यम से निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव करना चाहती है, लेकिन उसे देश की वास्तविक सीमाओं और क्षेत्रफल को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि वर्ष 2014 में देश का क्षेत्रफल और सीमाएं क्या थीं और वर्तमान में स्थिति क्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को बदलने की बात कर रही है, लेकिन देश की सीमाओं की सुरक्षा और स्थिति पर स्पष्ट जवाब नहीं दे रही।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा एक गंभीर राष्ट्रीय विषय है और सरकार को इस पर देश के सामने पूरी जानकारी रखनी चाहिए।

ममता बनर्जी पर हमले को बताया दुखद

अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कथित हमले की घटना पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इसे बेहद दुखद और निंदनीय बताया।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हैं। यदि किसी सरकार की ओर से उनके खिलाफ हमला कराया जा रहा है तो यह गंभीर और निंदनीय विषय है। उन्होंने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन किसी वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है और उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

विपक्ष के तेवर से संसद में बढ़ सकती है राजनीतिक गर्मी

अखिलेश यादव के इन बयानों से साफ है कि समाजवादी पार्टी आगामी राजनीतिक मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर रुख अपनाए हुए है। एफसीआरए विधेयक, परिसीमन, छात्रों से जुड़े आंदोलन, देश से बाहर जाने वाले धन और संस्थाओं पर कथित नियंत्रण जैसे मुद्दों को लेकर सपा सरकार को घेरने की तैयारी में है।

दूसरी ओर, केंद्र सरकार और भाजपा की ओर से इन आरोपों पर क्या जवाब दिया जाता है, यह भी महत्वपूर्ण होगा। संसद में विधेयकों और नीतिगत फैसलों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बहस आने वाले दिनों में और तेज होने के आसार हैं।

अखिलेश यादव के बयानों से यह भी संकेत मिलता है कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश से जुड़े सवालों को भी संसद में प्रमुखता से उठाने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। परिसीमन का मुद्दा विशेष रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भविष्य में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्गठन का असर राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है।

फिलहाल, एफसीआरए विधेयक और परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्ष की आपत्तियों ने राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है। आने वाले दिनों में संसद के भीतर और बाहर इन मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल सकती है।

पीडीए चौपाल में सपा ने साधा भाजपा पर निशाना
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर संविधान बचाओ पीडीए चौपाल सपा नेता  शैलेंद्र शर्मा  की अध्यक्षता में संपन्न हुई ,और समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता जिला सचिव  जगदीश प्रसाद  के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री  संजय विद्यार्थी  ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां की भाजपा ने पिछड़ों का बंटवारा कर सिर्फ उन्हें कमजोर करने का काम किया और पिछड़ों की एकता में नींबू निचोड़ने का काम किया और पिछड़ों के आरक्षण को खत्म कर बाबा साहब के संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  ने ही सविता समाज नाई को राजनीति में भागीदारी सम्मान और अधिकार देने का काम किया है। सविता समाज नाई का हित सिर्फ समाजवादी पार्टी में ही है ।उन्होंने अपने समाज के लोगों से कहा कि आप अपने बच्चों को शिक्षित करें जब हमारा समाज शिक्षित होगा तभी हम सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत होंगे ।उन्होंने कहा कि  पूर्व मुख्यमंत्री तथा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर  के सपनों को हम तभी साकार कर सकते हैं।

जब हम शिक्षित होंगे उनके कार्य कुशलता तथा उनके संघर्ष सामाजिक कार्यों और उनकी सादगी तथा ईमानदारी का लोहा आज भी दुनिया मानती हैं। उन्होंने अपने संघर्ष के बल पर ही यह मुकाम हासिल किया। भाजपा की सरकार कभी भी पिछड़ों के हितेषी नहीं रही है । पूरे प्रदेश में अपने नाई समाज को एकजुट कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। भाजपा की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम सीमा पर है जिसका खामियाजा इस देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। अब इस देश का मजदूर किसान नौजवान जाग गया है ।

इस  दौरान पूर्व विधायक विजय पासवान, विभा शुक्ला, राम मिलन भारती, मोहम्मद जमील सिद्दीकी, जुबेदा चौधरी, प्रदीप पत्थरकट, घिसियावन यादव, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, फिरोज आलम, रिंदु पासवान, डॉ अमित शर्मा, आशीष शर्मा, प्रमोद शर्मा, पारस शर्मा, सुजीत शर्मा, शिवदत्त शर्मा, राधेश्याम शर्मा, रामबाहाल शर्मा, राम अवतार शर्मा, शिवकरण शर्मा ,सर्वेश शर्मा, लाल जी शर्मा, प्रदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।

भाजपा सरकार प्रदेश के लिए संकट, सत्ता परिवर्तन से ही होगा समाधान : अखिलेश यादव
लखनऊ।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के लिए संकट बन चुकी है और सत्ता परिवर्तन के बाद ही प्रदेश की समस्याओं का समाधान संभव होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने छात्रों, युवाओं और बेटियों के साथ अन्याय किया है तथा आंदोलनों को दबाने के लिए पुलिस के माध्यम से बर्बर कार्रवाई कराई है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके मंत्रियों ने आंदोलनकारी छात्रों के साथ समझौता कर यह आश्वासन दिया था कि उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा और न ही उनका उत्पीड़न होगा। लेकिन अब छात्रों को प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे सरकार की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में यदि सरकार अपने वादों पर कायम नहीं रहती तो जनता का विश्वास कमजोर होता है।

फतेहपुर की घटना का उल्लेख करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि वहां विद्यालय के बच्चों ने केवल पीने के पानी और कक्षाओं में पंखे लगाने जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग की थी। जब उनकी मांग स्वीकार कर ली गई, तब बच्चों और उनके परिवारों को परेशान करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों से मिलकर हर संभव सहायता प्रदान करेंगे तथा किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने का दावा करने वाली सरकार को पहले सरकारी विद्यालयों में बिजली, पानी, पंखे और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। उनका कहना था कि विकास के बड़े दावों के बीच शिक्षा व्यवस्था की आधारभूत जरूरतें अब भी पूरी नहीं हो सकी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य में भ्रष्टाचार और भूमाफियाओं के बढ़ते प्रभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले के कई महत्वपूर्ण सरकारी तालाबों और सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भूमाफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने प्रदेश में बने विभिन्न एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इनके निर्माण में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है। उनका कहना था कि कई परियोजनाओं में निर्माण गुणवत्ता को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आईं और कुछ स्थानों पर सड़कें उद्घाटन के कुछ समय बाद ही क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने इसे सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता की कमी का उदाहरण बताया।

अखिलेश यादव ने अयोध्या से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों में भी पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने दिल्ली में छात्रों और युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलनों का दमन उचित नहीं है।

उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी नसीहत देते हुए कहा कि वे निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उनके अनुसार सरकारें बदलती रहती हैं, इसलिए अधिकारियों को किसी राजनीतिक दबाव में आकर कार्य नहीं करना चाहिए और कानून के अनुसार निष्पक्ष निर्णय लेने चाहिए।

पेपर लीक के मुद्दे पर सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि युवाओं का भविष्य लगातार प्रभावित हो रहा है और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

एक प्रश्न के उत्तर में अखिलेश यादव ने कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को 'यश भारती सम्मान' प्रदान किया जाता था और भविष्य में भी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की परंपरा जारी रखी जाएगी।

प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की समस्याओं का समाधान, पारदर्शी शासन, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, युवाओं को रोजगार और कानून का निष्पक्ष पालन सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी प्रदेश के लोगों के हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और जनहित के प्रश्नों पर संघर्ष जारी रखेगी।

भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को किया बर्बाद: अखिलेश यादव
अजय यादव -लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है, जिससे छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में 22 हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालयों को विलय (मर्जर) और अन्य कारणों का हवाला देकर बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के मंदिरों की बदहाली के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जहां से बच्चों की शिक्षा की शुरुआत होती है, भाजपा सरकार वहीं से व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूलों में छात्रों को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। कई विद्यालयों के भवन जर्जर स्थिति में हैं, कहीं बिजली और पंखों की समस्या है तो कहीं बारिश के दौरान छतों से पानी टपकने की शिकायतें सामने आती रहती हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के एजेंडे में शिक्षा और रोजगार कभी प्राथमिकता नहीं रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है और छात्र-नौजवान अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

उन्होंने कहा कि देशभर के छात्र भाजपा की शिक्षा नीतियों से नाराज हैं और आने वाले समय में युवा इसका जवाब देंगे। अखिलेश यादव ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने नए स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बनाने के बजाय पुराने संस्थानों को कमजोर किया है।

सपा अध्यक्ष ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार इसे तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि विश्वविद्यालयों को नुकसान पहुंचाने वाले कभी समाज के हितैषी नहीं रहे। उन्होंने शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा और मजबूती की मांग की।

सपा द्वारा महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर बौद्धिक सम्मेलन का आयोजन
कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार, महाराजा दक्ष प्रजापति जी की जयंती पर समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर द्वारा एक बौद्धिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सपा महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आज सपा हॉल में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर सपा महानगर उपाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति ब्रह्मा जी के मानस पुत्र थे। उन्होंने अन्याय व अत्याचार के विरुद्ध संदेश देकर भावी पीढ़ी को यह सीख दी कि आपस में प्रेम, सौहार्द, संस्कार, सद्भाव, गुरु आशीर्वाद और सेवा भाव से ही समाज का कल्याण संभव है। जो व्यक्ति सेवा और सद्भाव को महत्व देगा, वह समाज में अग्रणी रहकर संस्कारित जीवन व्यतीत करेगा।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आज गुरु पूर्णिमा का पवित्र पर्व है, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार अपनी नीति और नीयत से भटक गई है। इसके कारण जनता में आक्रोश पनपने लगा है, जो वर्ष 2027 के चुनावों में परिवर्तन का एक नया संदेश देगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव के. के. शुक्ला कोषाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, महेंद्र सिंह, के. के. मिश्रा, सजल कुशवाहा, बृजलाल यादव, रजत मिश्रा एवं जस्वेंद्र प्रताप निषाद,लव पांडेय,राजेंद्र जयसवाल आदि लोग उपस्थित थे।

फूलन देवी की पुण्यतिथि पर परिवर्तन का संदेश
कानपुर। समाजवादी पार्टी की नेत्री तथा पीडीए की  पूर्व सांसद फूलन देवी की पच्चीसवीं पुण्यतिथी पर बौद्धिक सेमिनार सपा हाल में सपा अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद की अध्यक्षता मे आरंभ हुआ। जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया।  सर्वप्रथम अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने वीरांगना फूलन देवी निषाद पूर्व सांसद के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रदासुमन अर्पित करते हुए सम्बोधन मे कहा कि वीरांगना फूलन देवी जी अन्याय के विरुद्ध संघर्षरत रही उन्होने गरीबों,पिछड़ो , दलितों पर ज्यादती के विरुद्ध संघर्ष अग्रणी महिलाओं के सम्मान की रक्षा करते हुए मिर्जापुर मे आदिवासियो के सम्मान को सुरक्षित रखते हुए अग्रणी भूमिका निभाई।

अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने सम्बोधन मे कहा कि फूलन देवी की नीतियों को अन्याय के विरुद्ध जनसंदेश देकर 2027 मे परिवर्तन का सन्देश देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेंगे। सपा अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधन मे कहा कि सपा के द्वारा आयोजित सद्बुद्धि महायज्ञ से भाजपा सरकार की बुध्दि खुली और धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। सेमिनार में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,कीर्ती अग्निहोत्री,दीपा यादव,सत्यनारायण गहरवार,दीपक खोटे,शादाब आलम,सजल कुशवाह,महेश कन्नौजिया,सोनू वर्मा,शेषनाथ यादव,विकास मिश्रा,बृजलाल यादव,पारस श्रीवास्तव,धीरज यादव,जस्वेंद्र निषाद आदि लोग प्रमुख रहे।