UP Traffic Police - Swatantra Prabhat

नशे में ड्राइविंग करने तथा हेलमेट व सीट बेल्ट ना लगाने वालों के खिलाफ पुलिस चलायेगी विशेष अभियान
बस्ती। बस्ती कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने को लेकर बड़ा मंथन हुआ। जिलाधिकारी की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में अधिकारियों को साफ संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी।बैठक में डीएम ने दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा उपाय तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा ई-रिक्शा चलाने पर सख्त रोक लगाने के लिए अभियान चलाने को कहा गया।

राष्ट्रीय राजमार्गों पर हादसों के दौरान गैस कटर, एंबुलेंस और क्रेन जैसी सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने साफ कहा कि किसी भी स्तर पर शिथिलता मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। अवैध कट और टूटी रेलिंग को भी तत्काल दुरुस्त कराने का आदेश दिया गया।बैठक में हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, ओवरस्पीड और तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया गया।

अवैध खनन पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने कहा कि अधिकांश सड़क हादसे लापरवाही की वजह से होते हैं। उन्होंने रात में बिना लाइट जलाकर चलने वाले ई-रिक्शा चालकों पर अभियान चलाने और सख्त कार्रवाई करने की बात कही। बैठक में यह भी सामने आया कि बड़ेवन क्षेत्र में लगाए गए ट्रैफिक बैरियर से दुर्घटनाओं में कमी आई है। वहीं अस्पताल चौराहे पर रास्ते में बाधा बने विद्युत पोल को हटाने के निर्देश भी दिए गए।

निर्धारित गति से तेज वाहन चलाया तो होगा ओवर स्पीड चालान, इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात
कानपुर। कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34  पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत 8 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है, इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्रत्येक 20 किमी पर 3 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गयी है जिनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

आज राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 84 ट्रक, 8 बस, 74 चार पहिया/दो पहिया 166 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया।राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 2 ट्रक, 2 बस, 95 चार पहिया / दो पहिया 99 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया। गंगा बैराज पर 77 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया। यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की आमजनमानस से अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें, रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं।

वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें । सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें। ओवरटेक हमेशा दाहिनें से करें ।यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें। शराब पीकर वाहन न चलायें । नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों की जान की हिफाजत भी करता है। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है -नियमों का पालन करें व दूसरों को भी प्रेरित करें।