मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना - Swatantra Prabhat

थारू विकास परियोजना, विशुनपुर विश्राम को मिली नई गति
बलरामपुर। जनपद के थारू जनजाति क्षेत्र में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करते हुए थारू विकास परियोजना, विशुनपुर विश्राम को सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के निर्देशन एवं सतत अनुश्रवण में परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास हेतु शासन द्वारा ₹1.28 करोड़ की धनराशि स्वीकृत एवं प्राप्त हुई है। इस धनराशि के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने, जनसेवाओं का विस्तार करने तथा स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है।

परियोजना परिसर का हो रहा कायाकल्प

थारू विकास परियोजना परिसर में रंग-रोगन, मरम्मत, सौंदर्यीकरण एवं संरचनात्मक सुधार के कार्य तेजी से चल रहे हैं। भवनों की बाहरी एवं आंतरिक साज-सज्जा को बेहतर बनाकर परिसर को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। इससे यह केंद्र न केवल प्रशासनिक गतिविधियों का प्रमुख स्थान बनेगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास के मॉडल के रूप में भी स्थापित होगा।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, बढ़ी ओपीडी

परियोजना क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का भी कायाकल्प किया गया है। यहां आधुनिक चिकित्सा उपकरण, दवाएं, फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सुविधाओं में सुधार का असर ओपीडी में मरीजों की बढ़ती संख्या के रूप में देखा जा रहा है। अब ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल रही हैं, जिससे बाहर जाने की आवश्यकता कम हुई है।

अभ्युदय योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है। अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन से छात्रों को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिल रही है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो रही है।

समग्र विकास पर प्रशासन का जोर

प्रशासन द्वारा थारू बाहुल्य क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परियोजना के माध्यम से वर्तमान सुविधाओं के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक विकास की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।