वैश्विक ऊर्जा संकट - Swatantra Prabhat

होर्मुज में थमी रफ्तार ने बढ़ाई दुनिया की धड़कन, तेल से लेकर महंगाई तक गहराता संकट
ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का सबसे गंभीर असर अब युद्धक्षेत्र से बाहर दिखाई देने लगा है। दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री ऊर्जा मार्गों में शामिल होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में भारी गिरावट ने वैश्विक आपूर्ति व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। युद्ध से पहले जहां इस समुद्री रास्ते से प्रतिदिन सौ से अधिक जहाज गुजरते थे, वहीं अब इनकी संख्या घटकर कुछ जहाजों तक सीमित रह गई है। यातायात में करीब 95 प्रतिशत की गिरावट का मतलब केवल समुद्री व्यापार का संकट नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा और रोजमर्रा की महंगाई से है।

होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। दुनिया के तेल और गैस व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी संकरे समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है। इसलिए यहां किसी भी तरह की अस्थिरता का असर कुछ देशों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि एशिया, यूरोप और अफ्रीका से लेकर दुनिया के दूर-दराज के बाजारों तक पहुंचता है। मौजूदा संकट में यही सबसे बड़ी चिंता बनकर उभरा है।

युद्ध से पहले खाड़ी के देशों से रोजाना करीब 1.7 करोड़ बैरल कच्चे तेल का निर्यात होता था। अगस्त 2026 तक यह मात्रा घटकर लगभग 90 लाख बैरल प्रतिदिन रह गई है। यानी खाड़ी क्षेत्र से होने वाला तेल निर्यात करीब आधे स्तर पर पहुंच गया है। बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि प्रतिदिन 50 से 70 लाख बैरल तक तेल की आपूर्ति किसी न किसी रूप में प्रभावित हो रही है।

इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। युद्ध से पहले की तुलना में तेल करीब 20 प्रतिशत तक महंगा हो चुका है। यदि होर्मुज में लंबे समय तक सामान्य आवाजाही बहाल नहीं होती है तो तेल की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसका सीधा असर पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ विमान ईंधन, परिवहन और औद्योगिक उत्पादन की लागत पर पड़ेगा।

होर्मुज का महत्व इसलिए और बढ़ जाता है क्योंकि इस रास्ते से केवल कच्चा तेल ही नहीं गुजरता। रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों, तरलीकृत पेट्रोलियम गैस, तरलीकृत प्राकृतिक गैस और विभिन्न प्रकार के माल की अंतरराष्ट्रीय आवाजाही भी इस मार्ग पर निर्भर है। युद्ध से पहले दुनिया के रिफाइंड तेल उत्पादों का लगभग पांचवां हिस्सा और वैश्विक एलपीजी व्यापार का बड़ा हिस्सा इस समुद्री मार्ग से गुजरता था।

कंटेनर माल, कोयला, अनाज और लौह अयस्क जैसे थोक माल की आवाजाही भी इससे प्रभावित होती है। ऐसे में जहाजों की संख्या में भारी गिरावट का मतलब है कि आने वाले समय में ऊर्जा के साथ-साथ खाद्य पदार्थों, उर्वरकों, औद्योगिक कच्चे माल और तैयार सामान की कीमतों पर भी दबाव बढ़ सकता है।

खाड़ी के कई बंदरगाहों पर समुद्री गतिविधियां अचानक कम हुई हैं। कुवैत इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। वहां जहाजों की औसत दैनिक आवाजाही में करीब 85 प्रतिशत की कमी आई है। संयुक्त अरब अमीरात, कतर, इराक और बहरीन के बंदरगाहों पर भी आवाजाही में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

सऊदी अरब की स्थिति इन देशों की तुलना में अपेक्षाकृत बेहतर है। इसका एक कारण उसकी पूर्व-पश्चिम तेल पाइपलाइन और लाल सागर के बंदरगाह हैं, जो होर्मुज पर निर्भरता कम करने में मदद करते हैं। यही अंतर बताता है कि ऊर्जा सुरक्षा के लिए वैकल्पिक पाइपलाइन और समुद्री मार्ग कितने महत्वपूर्ण हैं।

युद्ध का असर अब पेट्रोल पंपों तक पहुंच चुका है। 28 फरवरी के बाद दुनिया के करीब 145 देशों में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। म्यांमार और भूटान जैसे देशों में कीमतों में वृद्धि 55 प्रतिशत से भी अधिक रही है। इसका सबसे बड़ा कारण केवल कच्चे तेल की महंगाई नहीं है, बल्कि परिवहन लागत, बीमा खर्च और आपूर्ति मार्गों में बढ़ती अनिश्चितता भी है।

तेल महंगा होने का असर अर्थव्यवस्था में कई स्तरों पर पड़ता है। परिवहन महंगा होता है तो सामान की ढुलाई की लागत बढ़ती है। इससे खाद्य पदार्थों से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं तक की कीमतें प्रभावित होती हैं। उद्योगों की उत्पादन लागत बढ़ने से महंगाई का दबाव और व्यापक हो सकता है।

भारत के लिए होर्मुज संकट विशेष महत्व रखता है क्योंकि देश लंबे समय से पश्चिम एशिया से बड़ी मात्रा में ऊर्जा और एलपीजी आयात करता रहा है। वर्ष 2025 में भारत ने करीब 2.18 करोड़ टन एलपीजी आयात की थी और इसका लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा पश्चिम एशिया से आया था।संकट के बाद भारत ने अपनी आपूर्ति व्यवस्था में विविधता लाने की कोशिश तेज कर दी है। एलपीजी के मामले में अमेरिका की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा कच्चे तेल और गैस के लिए अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के देशों की ओर भी रुख किया गया है।

भारत ने अमेरिका, नाइजीरिया, ओमान और अंगोला से एलएनजी आपूर्ति बढ़ाई है। कच्चे तेल के क्षेत्र में वेनेजुएला, ब्राजील और अंगोला जैसे देशों से आयात बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। मई से जुलाई के बीच भारत ने अमेरिका से करीब 21.9 लाख टन एलएनजी प्राप्त किया। यह बदलाव बताता है कि संकट ने भारत को ऊर्जा आयात के पारंपरिक स्रोतों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया है।

होर्मुज के विकल्प की तलाश

मौजूदा परिस्थितियों में सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि होर्मुज लंबे समय तक बाधित रहा तो दुनिया उसकी भरपाई कैसे करेगी। सऊदी अरब जैसे देशों के पास वैकल्पिक पाइपलाइन और बंदरगाह मौजूद हैं, लेकिन पूरी वैश्विक मांग को अचानक दूसरे रास्तों पर स्थानांतरित करना आसान नहीं है।

वेनेजुएला को लेकर अमेरिका की नई ऊर्जा कूटनीति भी इसी संदर्भ में महत्वपूर्ण हो सकती है। यदि वहां तेल उत्पादन और निर्यात बढ़ता है तो वैश्विक बाजार में पश्चिमी गोलार्ध से अतिरिक्त आपूर्ति आ सकती है। इससे खाड़ी क्षेत्र और रूस पर दुनिया की निर्भरता कुछ हद तक कम हो सकती है। हालांकि किसी एक नए स्रोत से होर्मुज की पूरी भरपाई करना आसान नहीं होगा।

खाड़ी देश भी भविष्य की अर्थव्यवस्था तैयार कर रहे

तेल पर लंबे समय तक निर्भर रहने के जोखिम को खाड़ी देश पहले से समझ रहे हैं। ऊर्जा संक्रमण और इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल के बीच सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर जैसे देश तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित अर्थव्यवस्था में निवेश बढ़ा रहे हैं।

सऊदी अरब उन्नत चिप निर्माण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े डेटा सेंटर विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। संयुक्त अरब अमीरात में बड़े एआई परिसर की योजना बनाई जा रही है, जबकि कतर भी डेटा सेंटर और डिजिटल बुनियादी ढांचे में निवेश कर रहा है। इसका उद्देश्य साफ है—तेल के बाद की अर्थव्यवस्था के लिए अभी से नए आय के स्रोत तैयार करना।

होर्मुज संकट का सबसे बड़ा खतरा इसकी अवधि को लेकर है। यदि समुद्री यातायात जल्दी सामान्य होता है तो बाजार धीरे-धीरे स्थिर हो सकते हैं। लेकिन यदि तनाव अगले कई महीनों तक बना रहा तो दुनिया को तेल और गैस की कीमतों, महंगाई, समुद्री बीमा, माल ढुलाई और औद्योगिक आपूर्ति में लंबे समय तक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है।

यह संकट एक बार फिर साबित करता है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था ऊर्जा आपूर्ति के कुछ महत्वपूर्ण मार्गों पर कितनी निर्भर है। होर्मुज केवल एक समुद्री रास्ता नहीं है, बल्कि दुनिया की ऊर्जा व्यवस्था की जीवनरेखा है। यहां पैदा हुआ संकट पेट्रोल पंप से लेकर कारखाने, बिजलीघर, रसोई और बाजार तक पहुंच सकता है। इसलिए आने वाले छह महीने केवल खाड़ी देशों के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

कांतिलाल मांडोत

वैश्विक ऊर्जा संकट और भारत की चुनौतियाँ
महेन्द्र तिवारी

वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व जिस सबसे भयावह और जटिल संकट के मुहाने पर खड़ा है, वह ऊर्जा संकट है। ऊर्जा केवल उद्योगों को चलाने का साधन नहीं है, बल्कि यह आधुनिक सभ्यता की वह धड़कन है जिसके बिना जीवन की गति थम सकती है। आज हम जिस युग में जी रहे हैं, वहाँ सुई से लेकर हवाई जहाज तक और खेत की जुताई से लेकर अंतरिक्ष के अनुसंधानों तक, सब कुछ ऊर्जा पर आश्रित है। ऐसे में ऊर्जा की आपूर्ति में आने वाली कोई भी बाधा सीधे तौर पर मानव अस्तित्व और वैश्विक शांति के लिए चुनौती बन जाती है। यह संकट अचानक उत्पन्न हुई कोई घटना नहीं है, अपितु इसके पीछे दशकों से चली आ रही दोषपूर्ण नीतियां, भू-राजनीतिक वर्चस्व की जंग और संसाधनों का अनियंत्रित दोहन उत्तरदायी है।

विशेष रूप से पश्चिम एशिया के क्षेत्रों में निरंतर बढ़ता तनाव और विश्व के प्रमुख समुद्री मार्गों पर मंडराते युद्ध के बादल इस संकट की आग में घी डालने का कार्य कर रहे हैं। जब हम होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की बात करते हैं, तो हमें यह समझना होगा कि यह केवल भूगोल का एक हिस्सा नहीं है, बल्कि यह विश्व की आर्थिक जीवन-रेखा है। यहाँ से गुजरने वाले तेल के जहाज दुनिया की प्यास बुझाते हैं, और यदि इस मार्ग में तनिक भी अवरोध उत्पन्न होता है, तो उसकी थरथराहट न्यूयॉर्क से लेकर दिल्ली और टोक्यो तक महसूस की जाती है। युद्ध की विभीषिका केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहती, बल्कि वह उन जहाजों को भी अपनी चपेट में ले लेती है जो राष्ट्रों की प्रगति का ईंधन ढो रहे होते हैं।

जब आपूर्ति की शृंखला टूटती है, तो सबसे पहला प्रहार अर्थव्यवस्था पर होता है। ऊर्जा संसाधनों की कमी के कारण तेल और गैस की कीमतों में जो उछाल आता है, वह संपूर्ण वैश्विक बाजार को अस्थिर कर देता है। कीमतें बढ़ना केवल एक संख्यात्मक परिवर्तन नहीं है, बल्कि यह उस आम नागरिक की थाली पर होने वाला हमला है जो महंगाई के बोझ तले दब जाता है। परिवहन की लागत बढ़ने से अनिवार्य वस्तुओं के दाम आसमान छूने लगते हैं, जिससे निर्धन और मध्यम वर्ग का जीवन दूभर हो जाता है। ऊर्जा संकट का यह आर्थिक पक्ष अत्यंत व्यापक है क्योंकि तेल और प्राकृतिक गैस केवल ईंधन नहीं हैं, बल्कि वे अनेक उद्योगों के लिए कच्चे माल का स्रोत भी हैं।

उर्वरक उद्योग पूरी तरह से गैस पर निर्भर है, और यदि गैस महंगी होती है, तो खेती की लागत बढ़ती है, जिससे अंततः खाद्य सुरक्षा पर संकट मंडराने लगता है। इसी प्रकार दवाइयाँ, वस्त्र और प्लास्टिक जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र भी इसी ऊर्जा चक्र का हिस्सा हैं। इसलिए ऊर्जा संकट एक संक्रामक रोग की तरह है जो एक क्षेत्र से शुरू होकर पूरी अर्थव्यवस्था के अंगों को शिथिल कर देता है। पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा है कि किस प्रकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली राजनीतिक उठा-पटक ने विकसित और विकासशील दोनों तरह के राष्ट्रों की आर्थिक नींव हिला दी है।

इस वैश्विक परिदृश्य में भारत की स्थिति अत्यंत संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण है। भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और इस तीव्र विकास को बनाए रखने के लिए ऊर्जा की निरंतर और सस्ती आपूर्ति अनिवार्य है। भारत अपनी कच्चा तेल संबंधी आवश्यकताओं का लगभग पचासी प्रतिशत हिस्सा विदेशों से आयात करता है। यह भारी निर्भरता भारत को वैश्विक उतार-चढ़ाव के प्रति अत्यंत असुरक्षित बना देती है। जब भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से घटने लगता है और व्यापार घाटा बढ़ जाता है।

इससे न केवल देश की मुद्रा का मूल्य प्रभावित होता है, बल्कि सरकार की विकास योजनाओं के लिए आवंटित धन का एक बड़ा हिस्सा केवल ऊर्जा बिल चुकाने में चला जाता है। भारत के लिए चुनौती केवल आर्थिक नहीं है, बल्कि सामरिक भी है। हमें अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए उन क्षेत्रों पर निर्भर रहना पड़ता है जो राजनीतिक रूप से अत्यंत अस्थिर हैं। ऐसे में यदि समुद्री मार्गों पर सैन्य टकराव की स्थिति बनती है, तो भारत के सामने अपनी विशाल जनसंख्या की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का गंभीर संकट खड़ा हो जाता है।

इसके अतिरिक्त, ऊर्जा संकट का एक सामाजिक और राजनीतिक आयाम भी है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में जहाँ एक बड़ी आबादी अभी भी गरीबी रेखा के आसपास जीवन यापन कर रही है, ईंधन और बिजली की कीमतों में वृद्धि सीधे तौर पर जन-असंतोष को जन्म देती है। जब रसोई गैस महंगी होती है या सार्वजनिक परिवहन का किराया बढ़ता है, तो इसका प्रभाव देश की सामाजिक स्थिरता पर पड़ता है।

सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती यह होती है कि वह वैश्विक बाजार की ऊंची कीमतों और घरेलू जनता के हितों के बीच संतुलन कैसे बनाए। यह संतुलन साधना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है क्योंकि एक ओर राजकोषीय अनुशासन बनाए रखने का दबाव होता है और दूसरी ओर जनता को महंगाई से राहत देने की जिम्मेदारी। यह स्थिति नीति निर्माताओं को इस दिशा में सोचने पर विवश करती है कि क्या हम लंबे समय तक केवल पारंपरिक जीवाश्म ईंधनों पर निर्भर रह सकते हैं?

इसी संकट के गर्भ से समाधान की किरणें भी प्रस्फुटित होती हैं। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों ने भारत और विश्व के अन्य देशों को यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि भविष्य केवल नवीकरणीय और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों में ही सुरक्षित है। अब समय आ गया है कि हम अपनी निर्भरता कोयले और तेल से हटाकर सौर शक्ति, पवन शक्ति और जल शक्ति की ओर ले जाएं। भारत ने इस दिशा में सराहनीय प्रयास किए हैं और अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन जैसी पहलों के माध्यम से विश्व का नेतृत्व करने की इच्छाशक्ति प्रदर्शित की है।

हरित हाइड्रोजन जैसी नई प्रौद्योगिकियाँ भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में क्रांतिकारी भूमिका निभा सकती हैं। हालांकि, इन विकल्पों की ओर संक्रमण इतना सरल नहीं है। इसके लिए भारी निवेश, अत्याधुनिक अनुसंधान और विशाल बुनियादी ढांचे की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही, भारत को अपनी परमाणु ऊर्जा क्षमताओं का भी विस्तार करना होगा ताकि आधारभूत भार के लिए एक स्थिर और स्वच्छ ऊर्जा स्रोत उपलब्ध रहे।

ऊर्जा संकट केवल संसाधनों की कमी का नाम नहीं है, बल्कि यह मानवीय व्यवहार और उपभोग की प्रवृत्तियों पर भी एक प्रश्नचिह्न है। हमने जिस प्रकार प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन किया है, उसका परिणाम आज हमारे सामने है। यह संकट हमें याद दिलाता है कि ऊर्जा का संरक्षण ही ऊर्जा का सृजन है। हमें अपनी जीवनशैली में संयम और मितव्ययिता को अपनाना होगा।

सामूहिक परिवहन के साधनों का अधिक उपयोग, बिजली की बचत और ऊर्जा-दक्ष उपकरणों को बढ़ावा देना अब केवल व्यक्तिगत पसंद नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय कर्तव्य बन चुका है। सतत विकास और संपोषणीय प्रगति का मार्ग तभी प्रशस्त हो सकता है जब हम प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाकर ऊर्जा का उपयोग करें। भविष्य में वही राष्ट्र सफल और सुरक्षित रहेंगे जो ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर होंगे और जिनके पास विविध स्रोतों का एक सुदृढ़ ढांचा होगा।

अंततः, वैश्विक ऊर्जा संकट एक ऐसी ऐतिहासिक चुनौती है जिसने पूरी मानवता को एक चौराहे पर खड़ा कर दिया है। यह समय दोषारोपण का नहीं, बल्कि सामूहिक क्रियाशीलता का है। अंतरराष्ट्रीय सहयोग और आपसी समन्वय के बिना इस संकट का स्थायी समाधान संभव नहीं है। भारत जैसे देश के लिए यह एक अवसर भी है कि वह अपनी ऊर्जा नीतियों को पुनर्गठित करे और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एक आत्मनिर्भर और स्वच्छ ऊर्जा तंत्र का निर्माण करे।

यदि हम अपनी पारंपरिक बुद्धिमत्ता और आधुनिक विज्ञान का सही तालमेल बिठा सके, तो हम न केवल इस संकट से उबर सकेंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अधिक सुरक्षित, समृद्ध और प्रकाशवान भविष्य भी सुनिश्चित कर पाएंगे। ऊर्जा की यह जंग केवल बाजारों में नहीं, बल्कि प्रयोगशालाओं, खेतों और हर घर के आंगन में लड़ी जानी है। यह एक संकल्प है जो हमें एक सुरक्षित कल की ओर ले जाएगा।