गौरीगंज डीपीआरसी कार्यक्रम - Swatantra Prabhat

मिशन शक्ति 5.0 के तहत डीपीआरसी गौरीगंज में भव्य कार्यक्रम आयोजित
अमेठी। महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत  जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी एवं मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से 52 महिलाओं/बालिकाओं तथा 14 महिला आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर  एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति जैसे अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी जितनी सशक्त होगी, उतना ही समाज का समग्र विकास संभव होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान प्रदान करना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं महिलाओं को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं।

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना भी है। उन्होंने कहा कि जनपद में महिलाओं के उत्थान हेतु विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे उन्हें हर स्तर पर सशक्त बनाया जा सके। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया  पुलिस विभाग द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम, हेल्पलाइन सेवाएं एवं सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि महिलाएं निर्भीक होकर समाज में आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस आरक्षियों द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए, जिससे उनमें आत्मविश्वास का संचार हुआ। वहीं विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गौरीगंज प्रीति तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी, नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी, महिला थानाध्यक्ष कंचन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।