AK SHARMA - Swatantra Prabhat

विधायक के प्रयास से तुलसियापुर क्षेत्र को मिला नया विद्युत उपकेंद्र का तोहफा,ढेबरुआ पावर हाउस की होगी क्षमता वृद्धि
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सिद्धार्थनगर।

बढ़नी ब्लाक के तुलसियापुर क्षेत्र में नया विद्युत उपकेंद्र बनेगा।इसके लिए शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के प्रस्ताव पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने स्वीकृति प्रदान किया है। इसके अलावा ऊर्जा मंत्री ने ढेबरुआ पावर हाउस की क्षमता बढ़ाकर 132 केवीए करने की भी स्वीकृति दिया है।विद्युत सुविधा को बढ़ाने के लिए दोनों परियोजनाओं को स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने विधानसभा के मानसून सत्र में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री डा.एके शर्मा से मुलाकात कर उनसे बढ़नी ब्लाक के तुलसियापुर क्षेत्र में 33/11 केवीए का नया विद्युत उपकेंद्र व ढेबरुआ पावर हाउस की क्षमता बढ़ाकर 132 केवीए करने की मांग करते हुए उन्हें मांग पत्र सौंपा। उन्होंने मंत्री को बताया कि ढेबरुआ पावर हाउस से बढ़नी ब्लाक के लगभग 50 ग्राम पंचायतों को विद्युत आपूर्ति की जाती है जो कि एक बड़ा क्षेत्र है। इसमें अधिकांश क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित रहता है। इसलिए तुलसियापुर क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र की आवश्यकता है। विधायक की दोनों मांगों पर ऊर्जा मंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर दिया।

इस संबंध में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में विद्युत सुविधाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए दोनों ही परियोजनाएं बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। ऊर्जा मंत्री ने शीघ्र ही सभी प्रक्रियाओं को पूरा करवाकर निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन भी दिया है।

एक ट्वीट पर लेसा ने बदले पोल- टला बड़ा हादसा
स्वतंत्र प्रभात-

लखनऊ--
यूपी के ऊर्जा मंत्री के आदेशों के बावजूद भी लेसा के अधिकारी अपनी मनमानी करने से बाज नही आते जबकि ऊर्जा मंत्री ने मानसून शुरू होने से पहले ही निर्देशित कर दिया था कि कही भी जर्जर पोल हो या खराब ट्रांसफार्मर हो उनको तत्काल बदला जाए लेकिन अधिकारियों के हीलाहवाली के चलते राजधानी में कई जगहों पर बिजली के पोल छतिग्रस्त है।

ताजा मामला राजधानी लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित पहाड़पुर चौराहे का है जहां पर एक बिजली का पोल जिस पर 11 हजार की लाइन दौड़ रही थी वह अर्सो से एक प्रतिश्ठान के ऊपरी हिस्से पर लटका हुआ था जिसकी शिकायत स्थनीय निवासियों ने कई बार लेसा के अधिकारियों को दी लेकिन अधिकारियों द्वारा पोल बदलने के बजाए स्टीमेट बनाने की बात कहकर लंबा चौड़ा लिस्ट बता दिया जाता था

जिस राशि को वहां के निवासी जमा करने में असमर्थ थे। काफी दिन बीत जाने के बाद निवासियों ने लखनऊ जनकल्याण महासमिति के उपाध्यक्ष समाज सेवी विवेक शर्मा से मामले की जानकारी साझा की जिसके बाद समाज सेवी विवेक शर्मा ने उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए जिम्मेदारों को ट्वीट कर दिया ।

ट्वीट करने के बाद भी जब अधिकारी नही जागे तो समाज सेवी ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चैयरमैन एम देवराज को ट्वीट कर मामले की जानकारी दी जिसके बाद लखनऊ के बीकेटी डिवीजन स्थित जीपीआरए बिजली घर के अधिकारियों ने पोल को बदल कर नया पोल लगा दिया।

आपको बता दे कि समाज सेवी विवेक शर्मा जनता की  समस्याओं को ट्वीटर के माध्यम से सरकार तथा जिम्मेदारों तक पहुचाते रहते है और जब तक जनहित के कार्य को पूरा नही करा देते तब तक विभागों के नाक में दम किये रहते है। वैसे तो ट्वीटर वाले शर्मा जी के एक ट्वीट से प्रदेश के अधिकारी सकते में आ जाते है और तत्काल जनहित के कार्यो में जुट जाते है।

वन महोत्सव के दौरान निकायों में लगाए गए सभी पौधों का संरक्षण आवश्यक
स्वतंत्र प्रभात-
लखनऊ:  28 जून, 2023
प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि आने वाले त्योहारों के दृष्टिगत सभी नगरों एवं पूजा स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित करायी जाए। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, आश्रय स्थल, पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था भी करायी जाए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा, मेलों का आयोजन, नागपंचमी, रक्षाबन्धन आदि

त्योहारों के दौरान धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायी जाएं। मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में मेलों, त्योहारों को साफ एवं स्वच्छतापूर्ण ढंग से मनाये जाने का प्रबंध किया जाए है। बकरीद के त्योहार के दौरान कुर्बानी के अवशेषों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, जिससे आमजन को परेशानी न हो। त्योहारों में साफ-सफाई के प्रति लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर विकास मंत्री श्री ए0के0 शर्मा आज आजमगढ़ जनपद जाते वक्त रास्ते में वर्चुअल मीटिंग कर यह निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख सचिव नगर विकास को निर्देशित किया है कि सभी निकायों में विकास कार्यों का एजेंण्डा बनाकर लागू करायें। जनता को विकास कार्यों का लाभ बेहतर तरीके से मिले, इसके प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि निकायों का पैसा जनता की सेवा व कार्यों में लगे, पैसों की अनावश्यक बर्बादी न हो, इसके लिए बरसात के समय सड़क एवं नाले-नाली बनाने के लिए जारी किए जा रहे टेण्डर को रोकें।

उन्होंने कहा कि निकाय अधिकारियों के बेहतर परफार्मेंस एवं कार्यों से प्रदेश के शहरों की छवि बदलेगी। शहरों में विश्वस्तरीय व्यवस्था के साथ साफ-सफाई, सुन्दरीकरण पर विशेष जोर हो। शहरों की स्ट्रीट लाइट को व्यवस्थित किया जाए, सालिडवेस्ड मैनेजमेंट, गलियों, मोहल्लों, नाले व नालियों की साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाए।

नगरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए मैन-मशीन दोनों का बेहतर उपयोग किया जाए। निकायों में कार्य करने वाली कार्यदायी संस्थाओं एवं एजेंसियों के कार्यों की भी नियमित मॉनीटरिंग की जाए।

श्री ए0के0 शर्मा ने वन महोत्सव के दौरान निकायों में पौध रोपण पर विशेष जोर देने को कहा। इसके लिए उन्होंने निकायों की खाली जगहों, साफ किए गए कूड़ा स्थलों, सड़क किनारे की खाली जगहों पर पौध रोपण को कहा। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि वनीकरण के दौरान जितने पौधे लगाये जाएं उनकों बेहतर ढंग से संरक्षित भी किया जाए।

जहां संभव हो सके मियांवाकी तकनीक का प्रयोग कर पार्क व उद्यान भी बनाएं जाएं। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में निकायों की बेहतर रैंकिंग के लिए सभी अधिकारियों को प्रयास करने को कहा। इसके लिए कूड़ा कलेक्शन, सोर्स सेग्रीगेशन, साफ-सफाई, सुन्दरीकरण आदि कार्यों पर विशेष ध्यान दें। जिन निकायों का कार्य अच्छा नहीं है, उन्हें सचेत भी करें। उन्होंने सभी निकायों से एनुअल एक्शन प्लान की रिपोर्ट मंगाकर शीघ्र ही धनराशि जारी करने को भी कहा।

उन्होंने प्रबन्धक निदेशक जल निगम को निर्देशित किया कि सीवर, जलापूर्ति के लिए की गई खुदाई से बने गड्ढों व नालियों को शीघ्र पाट दिया जाए, जिससे कि बरसात के समय आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और अनावश्यक जलभराव व कीचड़ भी न हो।

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास श्री अमृत अभिजात, सचिव नगर विकास श्री रंजन कुमार, प्रबन्ध निदेशक जल निगम श्री अनिल ढींगरा, समस्त विशेष सचिव, निदेशक नगरीय निकाय श्री नितिन बंसल, निदेशक सूडा श्री अनिल पाठक के साथ समस्त नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।