West Bengal Election 2026 - Swatantra Prabhat

पश्चिम बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वोट काउंटिंग के दौरान राज्य का नॉमिनी मौजूद रहेगा
ब्यूरो प्रयागराज। भारत के इलेक्शन कमीशन (चुनाव आयोग) ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के लिए वोट काउंटिंग सुपरवाइज़र की नियुक्ति से जुड़े सर्कुलर का पालन करेगा।भारत के इलेक्शन कमीशन की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट दामा शेषाद्रि नायडू ने कहा कि 4 मई को वोट काउंटिंग राज्य सरकार के नॉमिनी की मौजूदगी में होगी। चुनाव आयोग के वकील नायडू ने कहा, "हम कह रहे हैं कि राज्य सरकार का नॉमिनी वहां होगा। इन सबसे पहले भी इसका पालन किया जाएगा।"

बार एंड बेंच के अनुसार जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जॉयमाल्या बागची की बेंच पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के लिए वोट काउंटिंग सुपरवाइज़र के तौर पर सिर्फ़ केंद्र सरकार के कर्मचारियों को तैनात करने के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के फैसले के खिलाफ ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

कोर्ट ने नायडू की यह बात रिकॉर्ड की। कि ECI उसके सर्कुलर का पूरी तरह पालन करेगा। इसलिए, उसने कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ TMC की अपील पर कोई भी आदेश देने से मना कर दिया।कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, "SLP में आगे किसी आदेश की ज़रूरत नहीं है। हम मिस्टर नायडू की बात रिकॉर्ड करते हैं कि ECI के सर्कुलर का पूरी तरह से पालन किया जाए।मामले की आज अर्जेंट सुनवाई हुई क्योंकि वोटों की गिनती 4 मई को होनी है।

यह याचिका कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर की गई थी, जिसने गुरुवार को याचिका खारिज कर दी थी।हाई कोर्ट ने कहा कि काउंटिंग सुपरवाइज़र और काउंटिंग असिस्टेंट को राज्य सरकार या केंद्र सरकार से नियुक्त करना इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) का अधिकार है।

हाई कोर्ट ने कहा, "इस कोर्ट को राज्य सरकार के कर्मचारी के बजाय केंद्र सरकार/केंद्रीय PSU कर्मचारी से काउंटिंग सुपरवाइज़र और काउंटिंग असिस्टेंट नियुक्त करने में कोई गैर-कानूनी बात नहीं लगती।"इसने आगे कहा कि अगर TMC को लगता है कि केंद्र सरकार के कर्मचारी BJP उम्मीदवारों का पक्ष ले रहे हैं, तो वह बाद में नतीजों को चुनौती देने के लिए चुनाव याचिका दायर कर सकती है।इसी वजह से सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई।

EVM गड़बड़ी पर ममता की सख्त चेतावनी
ब्यूरो प्रयागराज। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईवीएम अनियमितताओं के आरोपों के बीच कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि अगर मतदान मशीनों या मतगणना प्रक्रिया में किसी भी तरह की छेड़छाड़ की कोशिश हुई, तो वह “जीने-मरने की लड़ाई” लड़ेंगी। 4 मई को होने वाली मतगणना से पहले उनके इस बयान ने राज्य की राजनीति में हलचल तेज कर दी है।

ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित स्ट्रांगरूम का दौरा किया, जहां भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम और मतपत्र रखे गए हैं। उन्होंने यहां तीन घंटे से अधिक समय बिताया। यह दौरा उस समय हुआ जब तृणमूल कांग्रेस लगातार एक वायरल वीडियो के आधार पर स्ट्रांगरूम के आसपास संदिग्ध गतिविधियों का आरोप लगा रही है।

स्ट्रांगरूम से बाहर निकलने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि अगर कोई ईवीएम मशीन चुराने या मतगणना में गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा, तो वह जान की बाजी लगाकर उसका मुकाबला करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह पूरी जिंदगी इस मुद्दे पर लड़ाई जारी रखेंगी। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने का फैसला किया।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्रीय सुरक्षाबलों ने उन्हें शुरुआत में स्ट्रांगरूम में प्रवेश से रोका। हालांकि, उम्मीदवार होने के अधिकार का हवाला देने पर उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। उन्होंने कहा कि चुनाव नियमों के तहत उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधि सीलबंद कक्ष तक जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने प्रक्रिया में पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी के एक प्रतिनिधि को गिरफ्तार किया गया है और एकतरफा कार्रवाई की जा रही है।

मतगणना से पहले विवाद उस समय और गहरा गया जब तृणमूल कांग्रेस ने एक वीडियो जारी कर चुनाव सामग्री के प्रबंधन में गंभीर खामियों का आरोप लगाया। पार्टी का दावा है कि वीडियो में अधिकृत प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में मतपेटियों को खोला जा रहा है, जो नियमों का उल्लंघन है। TMC ने इस मामले में बीजेपी और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।।

आज़ाद भारत का सर्वाधिक मतदान
देश के चौथे सबसे बड़े राज्य पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान सम्पन्न होने के साथ ही पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणामों पर अब सबकी निगाहें चार मई को होने वाली मतगणना पर टिक गई हैं। बिहार से शुरू हुए मतदाता सूची के शुद्धिकरण (पुनरीक्षण) के बाद वहां हुई बंपर वोटिंग ने मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि का संकेत दिया था। इसी क्रम में चुनाव आयोग ने विपक्ष के विरोध के बावजूद सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया।

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव से पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया। इस प्रक्रिया में हजारों-लाखों मतदाता आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने के कारण सूची से बाहर हुए। इसके बावजूद इन पांचों राज्यों में रिकॉर्ड मतदान हुआ, जो लोकतांत्रिक चेतना और नागरिक सहभागिता का मजबूत संकेत है। यह स्थिति राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ाने वाली है।

पश्चिम बंगाल में इस बार लगभग 92 प्रतिशत मतदान दर्ज होना अपने आप में ऐतिहासिक है। यह न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लोकतंत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस जनादेश का सेहरा किसके सिर बंधता है। स्वतंत्रता के बाद से पश्चिम बंगाल में कभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बनी। यहां कांग्रेस, वामपंथी दलों और पिछले डेढ़ दशक से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस का वर्चस्व रहा है। इस बार का चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके परिणाम राज्य ही नहीं, राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी तय कर सकते हैं।

यदि भाजपा इस चुनाव में सफलता प्राप्त करती है, तो यह उसके लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी और विपक्षी दलों के लिए बड़ा झटका। वहीं, यदि ममता बनर्जी लगातार चौथी बार सत्ता में लौटती हैं, तो वे राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष की सबसे मजबूत नेता के रूप में उभर सकती हैं। यह भी विचारणीय है कि बढ़ता मतदान प्रतिशत कहीं न कहीं मतदाताओं के बढ़ते विश्वास और लोकतंत्र में उनकी आस्था को दर्शाता है। चाहे इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक छवि और नेतृत्व का प्रभाव हो या स्थानीय मुद्दों की भूमिका एक बात स्पष्ट है कि देश का मतदाता अब पहले से अधिक जागरूक और सक्रिय हो चुका है।

अरविंद रावल

बंगाल चुनावों के लिए हाई कोर्ट ने सहायक प्रोफेसरों की नियुक्त की रद्द
ब्यूरो प्रयागराज। पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान है। इसी बीच कलकत्ता उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग की एक फैसले को रद्द कर दिया है। दरअसल, चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए  कुछ सहायक प्रोफेसरों को पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त करने का फैसला लिया था।

पश्चिम बंगाल सरकारी कॉलेज शिक्षक संघ से संबंधित याचिकाकर्ताओं ने विधानसभा चुनावों के लिए मतदान केंद्रों में पीठासीन अधिकारी के रूप में अपनी नियुक्ति को चुनौती देते हुए आवेदन दायर किया याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि वे सहायक प्रोफेसर के पदों पर कार्यरत हैं, लेकिन उनके वेतन स्तर पर विचार किए बिना उन्हें अध्यक्ष का कार्यभार सौंप दिया गया है।

न्यायमूर्ति कृष्णा राव ने याचिकाकर्ता प्रोफेसरों की राज्य विधानसभा चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारियों के रूप में की गई नियुक्तियों को रद्द कर दिया। उन्होंने यह माना कि अधिकारी उन अपरिहार्य परिस्थितियों को दर्शाने वाला कोई दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहे जिनके आधार पर ये नियुक्तियां की गई थीं।

अदालत ने शुक्रवार को कहा कि सहायक प्रोफेसरों को 16 फरवरी, 2010 के चुनाव आयोग के परिपत्र का उल्लंघन करते हुए पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके वकील शमीम अहमद ने कहा कि अदालत में याचिका दायर करने वाले संगठन में 300 से अधिक सदस्य हैं और कहा कि यह आदेश केवल याचिकाकर्ताओं पर ही लागू होता है

अपनी याचिका में याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि चुनाव उद्देश्यों के लिए कर्मचारियों की मांग संबंधी परिपत्र में उल्लेख किया गया है कि ग्रुप ए के समकक्ष वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें विश्वविद्यालयों, कॉलेजों आदि के शिक्षण कर्मचारी शामिल हैं, को मतदान केंद्र परिसर में कर्तव्यों के लिए तब तक नियुक्त नहीं किया जाना चाहिए जब तक कि 'जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लिखित रूप में विशिष्ट कारण दर्ज न किए जाएं, जहां ऐसी नियुक्तियां अपरिहार्य हो जाती हैं।'

चुनाव आयोग के वकील ने अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया कि 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को चुनाव कराने के लिए लगभग 90,000 बूथ हैं, और ऐसे में अधिकारियों के लिए वरिष्ठता सूची तैयार करना संभव नहीं है। इसमें कुछ ओवरलैपिंग हो सकती है।

बंगाल चुनाव में बदलती सियासत और नई दिशा शीर्ष नेतृत्व की पकड़ और जनसमर्थन की असली कसौटी
पश्चिम बंगाल की राजनीति इस समय एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहां हर दल अपनी पूरी शक्ति के साथ चुनावी मैदान में उतरा है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने चालीस प्रमुख प्रचारकों की सूची जारी कर इस चुनाव को अत्यंत महत्वपूर्ण बना दिया है। इस सूची में सबसे आगे नरेंद्र मोदीऔर अमित शाह का नाम रखकर यह स्पष्ट संकेत दिया गया है कि चुनाव प्रचार की पूरी जिम्मेदारी देश के शीर्ष नेतृत्व के हाथों में रहेगी।

इस सूची में केवल अनुभवी नेताओं को ही स्थान नहीं दिया गया है बल्कि नए और चर्चित चेहरों को भी अवसर मिला है। लेंडर पाईस जैसे पूर्व खेल जगत के प्रसिद्ध नाम को शामिल कर युवाओं तक पहुंच बनाने का प्रयास किया गया है। इसी प्रकार मिथुन चक्रवर्ती जैसे लोकप्रिय अभिनेता को प्रमुख स्थान देकर जनता के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने की कोशिश की गई है।

सूची में हेमा मालिनी और कंगना रनोट जैसे नाम भी शामिल हैं जो अपने प्रभाव के कारण मतदाताओं को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। इसके साथ ही मनोज तिवारी जैसे लोकगायक और जनप्रतिनिधि को भी शामिल कर विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने की रणनीति अपनाई गई है।

भाजपा की रणनीति का मुख्य उद्देश्य चुनावी बहस को अपने पक्ष में मोड़ना है। नरेंद्र मोदी के भाषणों में विकास राष्ट्रीय गौरव और सुरक्षा जैसे विषय प्रमुख रहते हैं। वहीं अमित शाह संगठन को मजबूत करने और प्रत्येक मतदान केंद्र तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर देते हैं। इन दोनों की संयुक्त भूमिका भाजपा को एक सशक्त विकल्प के रूप में प्रस्तुत करती है।

पश्चिम बंगाल में मुस्लिम समाज का मत लंबे समय से निर्णायक रहा है। राज्य में यह वर्ग अधिकतर ममता बनर्जी  के साथ जुड़ा रहा है। परंतु इस बार स्थिति में कुछ परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं क्योंकि कांग्रेस और वामपंथी दल भी इस वर्ग को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। यदि इस वर्ग के मतों में बंटवारा होता है तो इसका सीधा लाभ भाजपा को मिल सकता है।

दलित पिछड़ा और अन्य पिछड़ा वर्ग इस चुनाव में अहम भूमिका निभा सकता है। भाजपा ने इन वर्गों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आधार बनाया है। आवास योजना उज्ज्वला योजना और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं का प्रभाव इन वर्गों पर पड़ा है। इससे भाजपा को इन वर्गों का समर्थन मिलने की संभावना बढ़ी है।

भाजपा का एक महत्वपूर्ण पक्ष उसका संगठन है। पार्टी ने पिछले कुछ वर्षों में बंगाल में अपने संगठन को व्यापक रूप से फैलाया है। गांव और नगर स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया है जिससे चुनाव के समय हर क्षेत्र में पार्टी की मजबूत उपस्थिति बनी हुई है।

दूसरी ओर  ममता बनर्जी के सामने कई चुनौतियां हैं। लंबे समय तक सत्ता में रहने के कारण जनता के एक वर्ग में असंतोष देखने को मिल रहा है। कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे भी प्रमुख बने हुए हैं। यदि इन विषयों का प्रभाव चुनाव में बढ़ता है तो तृणमूल कांग्रेस के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल के लिए विकास को मुख्य मुद्दा बनाया है। पार्टी का कहना है कि वह राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी। इसके साथ ही सड़कों और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा। भाजपा यह संदेश देने का प्रयास कर रही है कि वह राज्य को नई दिशा देने में सक्षम है।

चुनाव में लोकप्रिय चेहरों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है। मिथुन चक्रवर्ती जैसे अभिनेता जनता के बीच अपनी पहचान के कारण प्रभाव डालते हैं। वहीं लेंडर पाईस जैसे खिलाड़ी युवाओं को प्रेरित करते हैं। इन चेहरों के माध्यम से भाजपा मतदाताओं के साथ भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करने का प्रयास कर रही है।

अंत में यह कहा जा सकता है कि पश्चिम बंगाल का यह चुनाव केवल राजनीतिक दलों की शक्ति का नहीं बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों की सोच का भी प्रतिबिंब होगा। भाजपा अपने शीर्ष नेतृत्व और मजबूत संगठन के सहारे आगे बढ़ रही है जबकि ममता बनर्जीअपने अनुभव और जनाधार के बल पर मुकाबला कर रही हैं। आने वाला समय यह तय करेगा कि राज्य की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ेगी और किस दल की रणनीति सफल सिद्ध होगी।

कांतिलाल मांडोत