सदस्यता अभियान - Swatantra Prabhat

राष्ट्रीय पत्रकार परिषद भदोही इकाई की समीक्षा बैठक संपन्न
प्रयागराज भदोही। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद भदोही इकाई की समीक्षा बैठक आज जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ ही आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से संगठन में अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ने और सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके सक्रिय और समर्पित सदस्यों से होती है।

पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और लोकतंत्र में उनकी भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार परिषद को जनपद में और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। उन्होंने संगठन से जुड़े पत्रकारों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय पत्रकार साथियों से संपर्क कर उन्हें परिषद की विचारधारा और उद्देश्यों से अवगत कराएं तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जाएगा। बैठक में सदस्यता बढ़ाने के अलावा संगठन की आगामी गतिविधियों, पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय, क्षेत्रीय स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा पत्रकार हित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर भी विचार-विमर्श किया गया पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखे और संगठन को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति जताई।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और सदस्य की जिम्मेदारी है कि वह परिषद की गतिविधियों को गांव, ब्लॉक और तहसील स्तर तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करने से संगठन की आवाज और अधिक मजबूत होगी। बैठक के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने भी संगठन के विस्तार और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।

सभी ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने तथा परिषद को जनपद में मजबूत आधार देने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महासचिव गुलाम गौस रिजवी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता बिंद, जिला उपाध्यक्ष शीतल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, सुरेश विश्वकर्मा, रामप्रकाश यादव, विनोद कुमार बिंद समेत दर्जनों पत्रकार एवं परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ऑपरेशन एनडीए– सरकार लाओ, झारखंड बचाओ के संकल्प के साथ तेज़ हुई हम(एस) की सक्रियता
हजारीबाग, झारखंड:- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) झारखंड द्वारा एनडीए की सरकार लाओ, झारखंड बचाओ के संकल्प के साथ प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों में तेज़ी देखी जा रही है। पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज के नेतृत्व में संगठन लगातार जनसरोकार, सामाजिक समरसता और विकास के मुद्दों को लेकर सक्रिय अभियान चला रहा है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 18 जनवरी 2026 को पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के समक्ष सदस्यता ग्रहण करने के बाद से ही हरे कृष्ण महाराज ने झारखंड की राजनीति में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई है।

इसके बाद 25 जनवरी को रांची के अमलताश, अशोक नगर में आयोजित सदस्यता अभियान के जरिए उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि पार्टी राज्य में NDA सरकार बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाने को प्रतिबद्ध है। पार्टी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में जहां सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया गया, वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित कर नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई गई। भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त हरे कृष्ण महाराज अपने अनुशासन और समर्पण के साथ राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

हाल ही में हजारीबाग में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में उनकी सहभागिता को कौमी एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक बताया गया। हजारीबाग में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रामनवमी, रमज़ान और होली जैसे सभी पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सम्मान के साथ मनाए जाने चाहिए। उन्होंने समाज में विवादित बयानों से बचते हुए विकास और जनहित के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। वर्तमान में नई दिल्ली प्रवास के दौरान हरे कृष्ण महाराज ने पार्टी के संस्थापक, केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान झारखंड की आगामी राजनीतिक रणनीति, रामनवमी आयोजन, युवा विकास और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रेस विज्ञप्ति में विश्वास जताया गया कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) झारखंड में युवाओं, महिलाओं और किसानों को साथ लेकर विकासोन्मुख और समावेशी राजनीति की नई दिशा स्थापित करेगा। अंत में कहा गया कि संगठन आने वाले समय में राज्य में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगा और जनकल्याण में अहम भूमिका निभाएगा।

राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ ने चलाया सदस्यता अभियान
रूद्रपुर, देवरिया। रविवार को पी एस टी एलीमेंट्री स्कूल लक्ष्मीपुर देवरिया में राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ की बैठक आयोजित किया गया। जिसमे प्रबंधक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रह्मानंद द्विवेदी को राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ का रुद्रपुर तहसील का प्रभारी सर्वसम्मति से बनाया गया। साथ ही कई विद्यालयों को इस संघ का सदस्य बनाया गया तथा उनका संघ में स्वागत किया गया। आर एस मेमोरियल बजरंग चौराहा, महात्मा गांधी जूनियर हाईस्कूल छपौली, शिव मॉडर्न एकेडमी रामलक्षन, आर बी वाई मॉडर्न स्कूल बेलकुंडा, जे एन एकेडमी गहिला दुधैला, विजयम् पब्लिक हाई स्कूल नारायणपुर, बुद्धा सेंट्रल एकेडमी कोइलगढ़हा सहित कई विद्यालयों ने सदस्यता ग्रहण की। बैठक को राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव गोस्वामी ने संबोधित किया । वक्ताओं ने स्कूल के प्रबंधकों को प्रशासन द्वारा अनावश्यक परेशान करने व पक्षपात पूर्ण कार्यवाही के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में एडवोकेट विश्वविजय कुमार मल्ल, डी एन सिंह, श्याम नारायण विश्वकर्मा, श्याम सुंदर यादव,अश्वनी द्विवेदी, सत्राजीत मणि त्रिपाठी, पवन यादव, रामभगत शर्मा,यतींद्र देव गुप्ता, डा0 अशोक सिंह,संजय यादव, चंद्रिका निषाद,रमाकांत यादव, विमिलेश पांडेय,अफरोज अंसारी सहित कई प्रबंधको ने भाग किया। अंत में पी एस टी एलिमेंट्री स्कूल के प्रबंधक रत्नेश कुमार त्रिपाठी ने सभी आगुंतको का आभार प्रकट किया।

झामुमो का सदस्यता अभियान के दौरान कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन
‍‍झामुमो का सदस्यता अभियान के दौरान कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन

चौपारण/हजारीबाग/झारखंड-मिथुन कुमार

चौपारण प्रखण्ड के सभागार में झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा जिला उपाध्यक्ष बीरेन्द्र राणा की अध्यक्षता में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम के तहत कई महिला व पुरुष ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर झामुमो का दामन थाम लिया। सभी जिला अध्यक्ष , जिला उपाध्यक्ष बीरेन्द्र राणा ने माला पहना कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष शम्भू लाल यादव ने कहा कि हमें झामुमो की विचारधारा से प्रेरित होकर झारखण्ड की विकास के लिये आगे आना है। सभी लोग वर्तमान सरकार की योजनाओं का लाभ लें। हम जात-पात की नही अपितु जमात की राजनीति करते हैं। वहीं उपाध्यक्ष बीरेन्द्र राणा ने कहा कि हमारी सरकार जनहित के सभी कार्य कर रही है। साथ ही कहा कि गठबंधन में हैं पर बरही विधानसभा में हमारी जवाबदेही तय नही।

एनएच निर्माण में लापरवाही से युवक व महिलाएं मौत के आगोश में समा रहे हैं। इसलिए स्थानीय विधायक से निवेदन होगा कि वो इस पर ध्यान दें और लोगों को मदद का कार्य करें साथ ही भूमिहीनों को भूमि पट्टा दिलाने के लिये भी मुख्यमंत्री से बात करेंगे। इस दौरान योगेंद्र भुइयां, केशव भुइयां, लालधारी भुइयां, सूरज सिंह, झरोखा देवी, जिरवा देवी, रूबी देवी सहित दर्जनों महिला-पुरुष शामिल हुवे।