RAVI KISHAN - Swatantra Prabhat

प्रयागराज में प्रादेशिक सरस महोत्सव का भव्य शुभारंभ
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज

संगम नगरी में आयोजित प्रादेशिक सरस महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आने वाले एक वर्ष में तीन करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और एक करोड़ “लखपति दीदी” तैयार करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। इस पहल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरस महोत्सव जैसे आयोजनों से महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार मिलता है और उनकी आय में वृद्धि होती है।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया और महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंचाने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर गोरखपुर के सांसद व अभिनेता रवि किशन फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल, प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, विधान परिषद सदस्य केपी श्रीवास्तव और सुरेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक दीपक पटेल और पियुष रंजन निषाद, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला व निर्मला पासवान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का मन मोह लिया। प्रतिष्ठित कवयित्री एवं गायिका अनामिका जैन अंबर तथा प्रसिद्ध गायिका तृप्ति शाक्य ने अपने गीतों और प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सरस महोत्सव में विभिन्न जिलों से आए स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार हस्तशिल्प, खाद्य पदार्थ, परिधान और घरेलू उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। यह महोत्सव न केवल ग्रामीण उत्पादों को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि महिलाओं की उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को भी नई पहचान दे रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

आतंकियों के सहयोगियों को राम मंदिर तो बुरा लगेगा ही: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के औचित्य पर सपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं की तरफ से दिए गए बयान पर इन दोनों दलों पर जमकर निशाना साधा है। योगी ने कहा कि तीसरे चरण के मतदान तक हताश हो चुके विपक्ष के नेता अब भगवान राम पर टिप्पणी करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कोई कहता है कि राम मंदिर बेकार है तो कोई कहता है कि राम मंदिर से जनता को क्या लाभ है। योगी ने कहा कि आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी रवि किशन के नामांकन के बाद, उनके पक्ष में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए आज के विपक्ष ने राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के खिलाफ, आज देश में हो रही कार्रवाई और उप्र में माफिया के खिलाफ हो रहे एक्शन जैसे कड़े कदम उठाए होते तो संकटमोचन मंदिर और कचहरी पर पर आतंकी हमले नहीं होते। उन्होंने कहा कि तब आतंकवाद पर घुटना टेकने की नीति का दुष्परिणाम रहा कि इन हमलों में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां विपक्ष ने हार मान ली है। कांग्रेस, सपा बसपा सबने हार स्वीकार कर ली है। तीन चरणों में 285 सीटों पर यानी पूरे देश के अंदर आधा चुनाव संपन्न हो चुका है। आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव प्रचार में देश के अंदर उन्हें नौ राज्यों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। पूरे देश के अंदर एक ही स्वर गूंज रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार। योगी ने कहा कि देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है।

जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे और हम उनको लाएंगे जिन्होंने रामराज की परिकल्पना को साकार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संसदीय चुनाव सामान्य चुनाव भर नहीं है। यह विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का चुनाव है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्याशी के लिये हर घर में जाना संभव नहीं होगा इसलिये आप सब अपने-अपने क्षेत्र में रवि किशन बन कर घर-घर जा कर संपर्क करें।

रवि किशन "अयोध्या के श्रीराम" को गोरखपुर में फिल्माकर काफी खुश दिखे माधव राजपूत के साथ
फ़िल्म निर्माता निरंजन कुमार सिन्हा के श्री मौंक्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले शूट हुए वीडियो सॉन्ग अयोध्या के श्रीराम को फिल्माकर गोरखपुर के स्थानीय सांसद सह मेगास्टार रवि किशन काफी प्रसन्न दिखे । गोरखपुर के राजघाट में इस वीडियो सॉन्ग का बड़े स्तर पर फिल्मांकन किया गया ।

जिसमे नृत्य निर्देशक रिक्की गुप्ता के नृत्य निर्देशन में मेगास्टार रवि किशन के साथ 500 से ऊपर बैकग्राउंड डांसर भी इस प्रोजेक्ट में नृत्य के साथ अपनी प्रस्तुति दे रहे थे । इतने बड़े स्तर पर एक वीडियो सॉन्ग को फिल्माने के अनुभव को शेयर करते हुए रिक्की गुप्ता ने बताया कि उन्हें रवि किशन को इस भक्तिमय गीत पर नृत्य कराकर काफी मज़ा आया। रवि किशन एक ऐसे अभिनेता हैं जो किसी भी प्रकार के डांसिंग स्टेप को आसानी से फॉलो कर लेते हैं।

निर्माता निरंजन कुमार सिन्हा ने गाने की शूटिंग के दौरान बताया कि इस वीडियो सॉन्ग के शूटिंग की तैयारियां काफी दिनों से की जा रही थी, लेकिन हम यह भी ध्यान में रखे थे कि आगामी जनवरी माह में ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन है तो हम उसके पहले ही गाने की शूटिंग और बाकी काम पूरा कर लेना चाहते थे , इसी को लेकर जब रवि किशन से चर्चा की गई तो वे सहर्ष समय देने के लिए तैयार हो गए , साथ ही उन्होंने कहा कि जितनी भव्यता से इस गाने को करना चाहते हैं।

उतना भव्य तरीके से शूट कीजिये, हम इस वीडियो सॉन्ग के लिए आपको पर्याप्त समय देंगे और हर तरीके से सहयोग करेंगे। रवि किशन बेहद कॉपरेटिव तरीके से काम करते हैं और यह हमारी वीडियो प्रस्तुति में भी सबको दिखाई देगा । फिर हमें तैयारियों में थोड़ा समय लगा और संगीतकार माधव एस राजपूत के साथ मिलकर इस गाने के ऑडियो सेगमेंट को जल्द पूरा किया गया । फिर नृत्य निर्देशक रिक्की गुप्ता ने समय से इस गाने के लिए सांसद रवि किशन के साथ समय व्यतीत किया और आज इस लोकेशन पर जाकर हमने फाइनली गाने को शूट कर लिया।

1922 प्रतिकार चौरी चौरा सिर्फ़ हमारा इतिहास ही नहीं बल्कि अंग्रेजों के ज़ुल्म का पलटवार है - रवि किशन ।
मल्टीटैलेंटेड अभिनेता सह भाजपा सांसद रवि किशन आज की तारीख़ में एक फ़ायरब्रांड नेता के तौर पर भारतीय राजनीतिक पटल पर उभर कर सामने आए हैं । भोजपुरी, हिंदी, मराठी, बंगाली सहित तमाम भारतीय भाषाओं में सैकड़ों फिल्मों में आपने अभिनय का लोहा मनवा चुके रवि किशन एक देशभक्ति से सराबोर नई फ़िल्म लेकर आए हैं ।

उनकी देशभक्ति से लबरेज़ फिल्म 1922 प्रतिकार चौरी चौरा थियेटर में प्रदर्शन के लिए तैयार है जो आगामी 30 जून को पैन इंडिया एक साथ रिलीज़ की जा रही है । फ़िल्म आज़ादी की लड़ाई के दौरान घटित हुई एक सत्य घटना पर आधारित है जिसका केंद्रबिंदु गोरखपुर के पास स्थित चौरी चौरा स्टेशन है । जहाँ आज़ादी की लड़ाई में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने एक ब्रिटिश पुलिस चौकी में आग लगा दिया था जिसमें 22 अंग्रेज पुलिस कर्मचारी जिंदा जलकर मर गए थे ।

चौरी चौरा में हुए उस ऐतिहासिक घटना के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 2022 में इस फ़िल्म का फिल्मांकन उत्तरप्रदेश में ही शुरू कर दिया गया था । अब यह फ़िल्म प्रदर्शन के लिए तैयार है जिसको आगामी 30 जून से थियेटर में देखा जाएगा । आने वाले दिनों में जब ये फ़िल्म थियेटर में प्रदर्शित होगी तब फिल्म "1922 प्रतिकार चौरीचौरा" से बहुत से ऐसे रहस्यों से भी पर्दा उठेगा जिन घटनाओं ने इतिहास के साथ साथ अंग्रेजों से लड़ाई का तरीका भी बदल दिया था, और उसी के दम पर आगे चलकर हिंदुस्तान की आवाम ने अंग्रेजी हुकूमत की चूलें हिला दीं थी ।

मुम्बई में एक विशेष मौक़े पर अभिनेता रवि किशन सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं कि इस फ़िल्म के दृश्यों को फिल्माना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य था , क्योंकि आज से 100 साल पहले हुई घटनाओं को आज की तारीख़ में जीवंत करके पुनः दिखाना अपनेआप में एक बहुत बड़ी चुनौती थी। फ़िल्म के बारे में और बात करते हुए फ़िल्म के निर्माता निर्देशक अभिक भानु ने कहा कि इस फ़िल्म का विषय 100 वर्ष पूर्व की सत्य घटना पर आधारित है जिसे अंग्रेजों ने कांड का नाम दिया था जो कि कांड ना होकर उनके द्वारा किये जा रहे आम भारतीय नागरिकों के ऊपर जुल्म का एक प्रतिकार था। और फिर कोई प्रतिकार को कांड का नाम दे तो इसे कैसे सहन किया जा सकता है ?
फिल्म 1922 प्रतिकार चौरी चौरा उत्तरप्रदेश के गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या के साथ साथ उस ऐतिहासिक घटना के मूल स्थान चौरी चौरा में भी शूट हुई है । घटना में स्थानीय पुट लाने के लिए क्षेत्रीय कलाकारों और स्थानीय प्रतिभाओं को भी मौक़ा दिया गया है ।

यह ऐतिहासिक फ़िल्म देश के इतिहास के साथ ही गोरखपुर के लिए भी बेहद खास है । पहली बार इस फ़िल्म के जरिये गोरखपुर के महान विभूतियों के जुझारूपन , जुल्मों सितम ,शोषण व अत्याचार की कहानी के महत्वपुर्ण पहलूओं को दुनिया के सामने लाया जाएगा । वहीं देश की आजादी में गोरखपुर और चौरी चौरा के महत्व को दृढ़तापूर्वक प्रस्तुत किया जाएगा ।

सरजू विजन के बैनर तले बनी फ़िल्म 1922 प्रतिकार चौरी चौरा के निर्माता निर्देशक व लेखक हैं अभिक भानु , वहीं इस फ़िल्म 1922 प्रतिकार चौरी चौरा में मुख्य भूमिक में रवि किशन के साथ ममता जेठवानी ,अनिल नागरथ,अशोक वोटिया,अनुराधा सिंह आदि कलाकार हैं । फ़िल्म के डीओपी हैं मनोज गुप्ता, इस फ़िल्म को एडिट किया है ए.ड़ी शेखरन ने, फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता हैं अतुल पाण्डे ,अविनाश गुप्ता व स्वाति वर्मा । फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर हैं विजेंदर अग्रहरी उर्फ मंगल, फ़िल्म में संगीत दिया है शुभांस तिवारी व संजीबा ने, जबकि गीत लिखे हैं अभिक भानु ने जिन्हें सुरों से सजाया है अजय तिवारी, संजीबा व शुभांस तिवारी ने । अविनाश गुप्ता कार्यकारी निर्माता हैं ,फ़िल्म के गीतों को रेड रिबन इंटरटेनमेंट पर रिलीज़ किया जा रहा है । फ़िल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला है ।