Student Felicitation Program - Swatantra Prabhat

प्रतिभा सम्मान समारोह में जुटे शिक्षाविद एवं राजनेता
बरेली / रिठौरा। जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज हिमकरपुर चमरोआ में बृहस्पतिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र -छात्राओं को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन  किया गया । कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों तथा खेलों में विद्यालय का नाम राज्य स्तर तक पहुंचाने वाले विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ एवं नवाबगंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा आशुतोष गंगवार ।

विशिष्ट अतिथि शरदकांत शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अजीत सक्सेना, प्रबंधक ललित मोहन गंगवार एवं ग्राम प्रधान  कमलापति ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  डाॅ श्री गंगवार ने अपने संबोधन में कहा प्रतिभा सम्मान समारोह हमारी सनातनी परंपरा है। सम्मान विद्यार्थियों को ऊंचे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने एक वर्ष से लेकर एक सेकंड तक के समय की महत्वता को बताया।

विशिष्ट अतिथि  विष्णु इंटर कॉलेज बरेली के पूर्व प्रधानाचार्य शरद कांत शर्मा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक के जिला पर्यावरण मंत्री  देवेश  ने विद्यार्थियों को नैतिकता का पाठ पाठ पढ़ाते हुए निडर होकर लक्ष्य प्राप्त करने के डटे रहने का आह्वान किया।  प्रधानाचार्य डाॅ अजीत सक्सेना एवं प्रबंधक  ललित मोहन गंगवार ने सभी अतिथियों का को पुष्प गुच्छ भेंट कर शाल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया। सभी मेधावी छात्र -छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किए ।

जिन्हें पाकर छात्र -छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस दौरान शिक्षक चंद्र पाल सिंह , देवेन्द्र सिंह , हरि ओम , अरविंद कुमार शीतल , डा फरमान हैदर , डा फौज़िया नाज , सुरेंद्र प्रताप  ,अरुन कुमार गंगवार ने भी अतिथियों को माल्यार्पण कर उनका स्वागत-सत्कार किया । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक  यशपाल ने किया । इस अवसर पर विद्यालय सह प्रबंधक श्री हरि राम गंगवार व सदस्य श्री वीरेंद्र पाल ,  खेमेंद्र गंगवार, धर्मवीर गंगवार मौजूद रहे  । कार्यक्रम की रौनक विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक श्री मलिक राज गंगवार ,  नरेंद्र देव गंगवार  कालीचरण गंगवार  से और बड़ गई । अंत में कालेज के प्रधानाचार्य डाबंस्ज्ञ अजीत सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

इंडोरामा पब्लिक स्कूल के जिला टापर अहान सिन्हा सहित मेधावियों को समाजसेवी ने किया प्रोत्साहित
कमरौली अमेठी। जनपद अमेठी के प्रतिष्ठित विद्यालयों मे शुमार औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर स्थित इंडोरामा पब्लिक स्कूल के होनहार छात्र अभिनव सिन्हा एवं अंशिता सिन्हा के होनहार सुपुत्र अहान सिन्हा ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा मे 99.6% अंकों के साथ जनपद अमेठी मे टाप किया वहीं विनय कंसल एवं इंदू कंसल की होनहार सुपुत्री अवनि कंसल ने 99%अंक अर्जित कर विद्यालय मे दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा सुरेश यादव एवं सुमन देवी के होनहार सुपुत्र आदित्य कुमार यादव तथा अरुण कुमार यादव एवं रेनू यादव के होनहार सुपुत्र श्रेयांश यादव ने संयुक्त रुप से 97.6%अंक प्राप्त कर विद्यालय मे तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इन होनहारों ने विद्यालय के साथ साथ पूरे जनपद का नाम रोशन किया है जिससे लोगों का शुभकामनाएं देने का सिलसिला अनवरत जारी है वहीं सामाजिक कार्यों के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्था कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजि के प्रबंधक समाजसेवी पी के तिवारी ने इंडोरामा पब्लिक स्कूल पहुंचकर शिक्षा क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रिंसीपल डॉ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी से मुलाकात कर उनके कुशल नेतृत्व मे यह विशिष्ट उपलब्धि हेतु बतौर संस्था प्रबंधक राधाकृष्ण प्रतिमा भेंटकर शुभकामनाएं दी।

होनहार विद्यार्थियों तथा श्रेयांश यादव की अनुपस्थिति मे उनके माता पिता को प्रिंसीपल डॉ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी के साथ बतौर संस्था प्रबंधक प्रोत्साहन प्रमाण पत्र एवं पेन भेंटकर प्रोत्साहित किया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विगत कयी वर्षों से यह विद्यालय शिक्षा क्षेत्र मे बहुत ही उत्कृष्ट योगदान दे रहा है जो कि क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण है और यह भी कहा कि इस विद्यालय के कुशल शिक्षकों की कुशल कार्यशैली एवं कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन से ही विद्यालय नित नई ऊंचाइयों पर जा रहा है।

समाजसेवी पी के तिवारी ने प्रिंसीपल डॉ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी,विनीत सर,दीपक सर,गुंजन मैम,नीना मैम,मनीभूषण सर,अरविंद सर,एनडी सर,अतुल सर,दिनेश सर,विपिन जोशी सर,राजीव सर,उजमा सुहैल एवं समस्त विद्यालय परिवार की शिक्षा के प्रति समर्पण भाव की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी वहीं होनहार विद्यार्थियों तथा विद्यालय परिवार ने संस्था द्वारा कराए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए समाजसेवी पी के तिवारी का धन्यवाद किया बताते चलें कि इंडोरामा पब्लिक स्कूल हाईस्कूल के सभी पचासी विद्यार्थियों ने फस्ट डिवीजन मे परीक्षा उत्तीर्ण किया।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र का हुआ सम्मान
लखनऊ | औरंगाबाद जागीर के बिजनौर रोड हिमालयन कॉलोनी स्थित लेन संख्या - तीन में रहने वाले मेघावी छात्र द्वारा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय, कॉलोनी और परिवार का मान बढ़ाने वाले छात्र तनय श्रीवास्तव को कॉलोनी वासियों व स्थानीय लोगों ने एक कार्यक्रम में माल्यार्पण कर प्रोत्साहित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर सिंचाई विभाग में इंजीनियर के पद पर कार्यरत तनय के पिता संदीप श्रीवास्तव व सिंचाई विभाग में ही प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात मां निवेदिता श्रीवास्तव भी मौजूद रही। होनहार छात्र तनय ने बताया कि उनका बड़ा भाई तनिष श्रीवास्तव वाराणसी स्थित बीएचयू विश्वविद्यालय से आईआईटी की पढ़ाई कर रहा है । उनकी इस सफलता का श्रेय उनके माता, पिता, शिक्षकों और उनके बड़े भाई व नियमित परिश्रम को जाता है। तनय ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि भविष्य में एक अच्छा इंजीनियर अथवा प्रशासनिक अधिकारी बन कर वह देश की सेवा करना चाहते है ।

अभ्युदय विद्यालय (सीपीआई) का भव्य लोकार्पण, शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय शुरू
ब्यूरो प्रयागराज- प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को साकार करते हुए नगर निगम, स्मार्ट सिटी और बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों से निर्मित अभ्युदय विद्यालयों की श्रृंखला में आज आदर्श संविलियन विद्यालय (सीपीआई) का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी द्वारा विधिवत रूप से  शिलापट्ट का अनावरण कर किया।

समारोह में बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार की  उपस्थित रहे इस अवसर पर साउथ मलाका पार्षद रितेश मिश्रा, कीडगंज पार्षद किरन जायसवाल, राजापुर वार्ड पार्षद भोला तिवारी, चौखंडी पार्षद रुद्रसेन जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभिभावक, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।

खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा सिंह ने सभी अतिथियों स्वागत किया। इस दौरान सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से दिव्यांग छात्रा वैष्णवी की प्रस्तुति को सराहा गया, जिसे महापौर ने आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष को भी सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नगर निगम और महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संयुक्त प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी तरह के प्रयासों से समाज में शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा।

वहीं महापौर ने अपने उद्बोधन में अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को बेसिक विद्यालयों से जोड़ें, जहां आधुनिक सुविधाएं और प्रशिक्षित शिक्षक उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी शिक्षा विभाग को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी पार्षदों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।

विकास की सर्वश्रेष्ठता में अवसर की समानता है रामपुरखास की पहचान-मोना
लालगंज, प्रतापगढ़।  क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने सोमवार को पिपरी प्रतापपुर चेरगढ़ में आयोजित जनसभा में कहा कि विकास की सर्वश्रेष्ठता में समानता के अधिकार की शक्ति निहित हुआ करती है। उन्होने कहा कि रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र में बहुमुखी विकास के साथ हर व्यक्ति को विकास के अवसर की समानता का वातावरण सदैव मजबूत दिखेगा। विधायक मोना ने कहा कि सांसद प्रमोद तिवारी के साथ वह मिलकर यहां हाइवे सड़क परियोजना तथा बिजली व सुरक्षा एवं शैक्षिक वातावरण के जरिए क्षेत्र को विकास की चमक से सर्वश्रेष्ठ बनाने का मिशन जारी रखेगी।

जनसभा में उन्होने हाल ही में किये गये प्रयास के तहत क्षेत्र मे विभिन्न सड़क परियोजनाओं, नहर के सुदृढ़ीकरण व स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक मुश्त धनराशि की शासन से मंजूरी को स्थानीय विकास के लिए बड़ी उपलब्धि कहा। विधायक मोना ने कहा कि विकास के साथ यहां हर व्यक्ति के मान सम्मान की सुरक्षा तथा अवसर व अधिकारों के प्रति समानता सर्वोच्च प्राथमिकता में है। जनसभा का संयोजन अरविन्द सरोज व नागेन्द्र बहादुर सिंह ने किया।इसके पहले विधायक आराधना मिश्रा मोना ने सराय संग्राम सिंह में पीटीएस कान्वेंट स्कूल में शैक्षिक संगोष्ठी के तहत प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया।

सरयू समाज कल्याण संस्थान द्वारा विधायक आराधना मिश्रा मोना ने इण्टरमीडिएट के सर्वश्रेष्ठ मेधावियों को कम्प्यूटर सेट भी प्रदान किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रबंधक अजीत पटेल व संचालन डॉ0 नन्हेंलाल यादव ने किया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, राकेश चतुर्वेदी, भुवनेश्वर शुक्ल, आशीष उपाध्याय, आचार्य विद्याधर पटेल, त्रिभुवन तिवारी, राजेन्द्र पाण्डेय, मुन्ना सिंह, इंद्रजीत सिंह, सहदेव, लालजी पटेल, रूपनाथ पटेल आदि मौजूद रहे।

शिक्षा के सशक्तीकरण से विकास व अधिकार की संरक्षा को मिलती है मजबूती- प्रमोद तिवारी
लालगंज,प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने रविवार को कहा कि रामपुरखास में बहुमहत्वाकांक्षी परियोजनाओं के तेजी से संचालन के साथ लोगों को सुरक्षा व सम्मान का अडिग भरोसा इसकी सर्वश्रेष्ठता है। उन्होने कहा कि विधायक आराधना मिश्रा मोना के द्वारा हाल ही में विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए एकमुश्त करोड़ों की धनराशि के साथ लालगंज में महिला बाल चिकित्सालय का संचालन जनाकांक्षा के लिए सार्थकता प्रदान कर रही है।

क्षेत्र के अगई मोड़ पर कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों से संवाद करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मंहगाई और बेरोजगारी मध्यम वर्ग के साथ समाज के हर तबके के लिए कठिन चुनौती बन गयी है।इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी मेढ़ावां के ऐन्थम हॉयर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विद्यालय की छात्रा अंशिका सिंह, तरन्नुम सिंह, शगुन त्रिपाठी, अनन्या, प्रगति, आराध्या आदि ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

समारोह को संबोधित करते हुए उन्होनें विकास तथा अवसर की समानता के लिए शिक्षा के सशक्तीकरण को राष्ट्रीय आवश्यकता करार दिया है।उन्होने कहा कि रामपुरखास के लिए यह गौरवपूर्ण है कि जिले में इस विधानसभा क्षेत्र की साक्षरता के चलते हर शीर्ष प्रतियोगी परीक्षा में यहां के मेधावी सफलता का इतिहास रच रहे हैं। उन्होने कहा कि वह क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के साथ मिलकर रामपुरखास को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा का केंद्र बनाए रखने के लिए सदैव कृतसंकल्पबद्ध रहेंगे। समारोह में सांसद प्रमोद तिवारी ने मेधावियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सहारनपुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी अम्बिका प्रसाद ओझा व संचालन शिक्षक अभिषेक पाण्डेय ने किया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राणा सूबेदार सिंह चौहान रहे। प्रबंधक तिलकधारी सिंह व संयोजिका आभा सिंह व मीरा सिंह ने संगोष्ठी के उद्देश्य पर विचार रखे। इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी मोठिन स्थित गनेशा देवी बाल विद्या मंदिर के वाषिकोत्सव में भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह के संयोजक प्रबंधक दिनेश मौर्य व प्रधानाध्यापक अनिल मौर्य ने सांसद प्रमोद तिवारी को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन शिक्षक महेश पटेल ने किया।

समापुर में समाजसेवी रामप्रकाश मिश्र व रामू मिश्र के संयोजन में हो रही श्रीमदभागवत कथा में सांसद प्रमोद तिवारी ने लोकमंगल के लिए नैतिक वातावरण की समृद्धि की कामना किया। सांसद प्रमोद तिवारी ने कौड़ियाडीह, हरनाहर, जलेशरगंज, पुरवारा, मनीपुर में भी आयोजित विविध कार्यक्रमों में शामिल होते हुए लोगों से मुलाकात की।