cricketer Virat Kohli - Swatantra Prabhat

कानपुर टैस्ट में बांग्लादेश पर भारत की अप्रत्याशित जीत
कानपुर। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में तेज बारिश के कारण जब पहले दिन केवल 35 ओवरों का खेल हो सका, और दूसरे - तीसरे दिन भी मैदान गीला होने से एक गेंद भी नहीं फैंकी जा सकी तब ऐसे टैस्ट मैच को भारतीय खिलाड़ियों ने जीत में परिवर्तित कर दिया और बंग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया।

पहले, दूसरे और तीसरे दिन बारिश से निराश हुए कानपुर के दर्शकों ने चौथे और अंतिम दिन जम कर लुफ्त उठाया। कल चौथे दिन स्टंप उखड़ने तक बंग्लादेश का स्कोर 26 रन पर दो विकेट था। लेकिन आज अंतिम दिन भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश की पूरी टीम को केवल 147 रन पर ढेर कर दिया। बंग्लादेश से मैच जीतने के लिए भारत को केवल 95 रन का लक्ष्य मिला जिसे भारतीय टीम ने 17.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

आज भारतीय टीम का लक्ष्य बंग्लादेश की टीम को जल्दी से जल्दी आउट करना था। जो भारतीय गेंदबाजों ने कर दिखाया। जसप्रीत बुमराह,आर. अश्विन, और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लिए जब कि आकाशदीप ने एक विकेट हासिल किया। इस तरह भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश की टीम को 146 रनों पर रोक दिया। 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने जायसवाल के 51 और कोहली के 29 रनों की परी ने 17.2 ओवर में ही पूरा कर लिया। इस तरह भारत ने बांग्लादेश से यह श्रृंखला 2-0 से जीत कर अपनी बादशाहत कायम रखी।

अध्यात्म के आनंद ने बदला विराट कोहली को
अभी कुछ दिन पहले खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में अपने शानदार प्रदर्शन और उसके बाद इस  फॉर्मेट से सन्यास लेने के बाद सारा देश विराट कोहली की उपलब्धियों पर चर्चा कर रहा है। हालांकि, इस बहस के दौरान एक पक्ष नजरअंदाज सा हो रहा है कि कुछ साल पहले तक बात-बात पर आवेश में आने वाले विराट कोहली अब इतने शांत कैसे हो गये हैं? विराट कोहली की पर्सनेल्टी में आखिरकार इतना आमूल-चूल बदलाव कैसे आ गया? इस सकारात्मक बदलाव में मुझे उनका अध्यात्म की तरफ बढ़ना एक बड़ी वजह समझ आता है। वो आजकल लगातार सपरिवार विभिन्न तीर्थ स्थलों पर जाकर अच्छा सा वक्त बिताने लगे हैं। उन्हें वृंदावन जाना खास पसंद है।

विराट कोहली वृंदावन में श्री परमानंद जी का आशीर्वाद लेने जाते हैं। वो पिछले साल जनवरी में भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बाबा नीम करौली की समाधि के दर्शन करने के लिए गए थे। पहले दोनों बाबा नीम करौली की समाधि पर गए और फिर आनंदमयी आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने कई संतों से मुलाकात की। साथ ही दोनों ने बांके-बिहारी के मंदिर के साथ कई अन्य प्रमुख मंदिरों के भी दर्शन किए। वे ऋषिकेश में दयानंद गिरि आश्रम में भी जाते हैं। दयानंद गिरि आश्रम में विराट और उनकी पत्नी अनुष्का कई बार यात्रा कर चुके हैं। विराट और अनुष्का ने यहां पहुंचकर ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के भी दर्शन किए और गंगा घाट पर संत-पंडितों के साथ आरती में भी शामिल हुए।

विराट कोहली ने   यहां योग करने के बाद पूजा अर्चना की थी और फिर सार्वजनिक धार्मिक अनुष्ठान कर भंडारे का आयोजन करवाया था। स्वामी दयानंद गिरि का सितंबर, 2015 में निधन हो गया था। वो ऋषिकेश में दयानंद सरस्वती आश्रम और कोयंबटूर में अर्श विद्धा गुरुकुलम के शिक्षक थे। उन्होंने करीब 50 सालों तक देश और विदेश में वेदांत की शिक्षा दी थी। इस बीच, विराट कोहली अपनी पत्नी के साथ पिछले साल उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने सुबह चार बजे भस्म आरती की और भगवान का आशीर्वाद लिया। विराट कोहली ने आरती के बाद मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। विराट कोहली ने गले में रुद्राक्ष की माला भी धारण की। शायद ही विराट कोहली के कद का कोई अन्य खिलाड़ी इतनी तीर्थ यात्राएं करता हो।

एक समय था जब विराट कोहली की शख्सियत का एक श्याम पक्ष उनका मैदान के अंदर और बाहर बेहद उग्र और तपाकी होना भी था। वो फौरन आवेश में आकर झगड़ा करने लगते थे। उनका मैदान के भीतर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर से कई बार झगड़ा हुआ। विराट कोहली के गुस्से का शिकार आस्ट्रेलिया में एक पत्रकार भी हुआ था। विराट कोहली ने एक बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक मैच में अंपायर कुमार धर्मसेना को अपशब्द कहने शुरू कर दिए थे। धर्मसेना श्रीलंका के टेस्ट खिलाड़ी थे। उनके इस तरह के व्यवहार के कारण विराट कोहली की छवि बहुत खराब बन रही थी। पर अब वो अपनी उस खराब छवि को बहुत पीछे छोड़ चुके हैं। वो अपने क्रोध पर काबू पा चुके हैं।

वो मैदान के अंदर-बाहर शांत रहते हैं। क्रोध का न होना मन को शांत रखने का सबसे प्रभावशाली उपाय है। क्रोध की उत्पत्ति केवल अधूरी इच्छाओं से होती है। जो इंसान दूसरों से कोई अपेक्षा नहीं रखता, वह अपने संगी-साथियों से नाराज नहीं हो सकता। विराट कोहली अध्यात्म के रास्ते पर चलने से विनम्र भी हुए हैं।   वो बिशन सिंह बेदी के सार्वजनिक रूप से चरण स्पर्श करते थे। दिल्ली क्रिकेट के गढ़ फिरोजशाह कोटला मैदान में होने वाले कार्यक्रमों में विराट कोहली बेदी पाजी के चरण स्पर्श करते हुए कई बार देखे गए थे। आप बता दीजिए कि विराट कोहली के अलावा कितने खिलाड़ी गुजरे दौर के खिलाड़ियों के चरण स्पर्श करते हैं। तो बहुत साफ है कि उन्होंने अपने में सकारात्मक बदलाव किए। इससे वो एक बेहतर मनुष्य  के रूप में सामने आए हैं।

अपनी जीवनशैली को बदलते हुए विराट कोहली अब शाकाहारी भी हो चुके हैं। उनका शाकाहारी हो जाना आश्चर्यजनक है क्योंकि अधिकांश खिलाड़ी मांसाहारी और शाकाहारी खाद्य पदार्थों के मिश्रण को ही भोजन में पसंद करते हैं। विराट कोहली अपनी फिटनेस का श्रेय शाकाहारी भोजन को देते हैं। इसके अलावा, वो मुख्य रूप से उबले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, जिनमें किसी प्रकार के तेल का प्रयोग नहीं होता है। लेकिन, खास अवसरों पर वो जैतून के तेल में पकाए गई डिशेज को खा लेते हैं।

टीम इंडिया के टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम के कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली से भी बात की।  प्रधानमंत्री मोदी ने विराट से कहा, ''आपसे बात करके खुशी हुई। आपने फाइनल में जिस तरह की पारी खेली, उसी तरह से भारतीय बल्लेबाजी को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया है। आप हर फॉर्मेट में चमके हैं। टी20 क्रिकेट में आपकी कमी खलेगी। लेकिन मुझे यकीन है कि आप नई पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे।''

विराट कोहली आज सारे देश के रोल मॉडल बन चुके हैं। वो मात्र पैसे के लिए शीतल पेय या पान मसाला जैसे उत्पादों का विज्ञापन स्वीकार नहीं करते। उनसे हमारे कई फिल्मी सितारे सीख ले सकते हैं। वो अपनी फिटनेस पर भरपूर ध्यान देते हैं।  उन्होंने कई वर्षों से अपना वज़न 70 किलो से नीचे रखा है। 34 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस अपने से कम उम्र के खिलाड़ियों से बेहतर है।

वो एक दौर में घनघोर भोजन भट्ट हुआ करते थे। वो तब उन सभी चीजों को खाते थे, जो खिलाड़ियों को वर्जित होती हैं। अब वो एक दिन भी व्यायाम नहीं छोड़ते। विराट कोहली को करीब से जानने वाले जानते हैं कि करीब 12 साल पहले   उन्होंने अपनी फिटनेस को बहुत गंभीरता से लेना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी   जिम ट्रेनिंग और खाने की आदतों को पूरी तरह से बदला। उन्होंने अपने को तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए तैयार किया। हालांकि वो अब क्रिकेट के दो प्रारूपों क्रमश:  टेस्ट मैच और एकदिवसीय मैच ही खेलेंगे। यानी वो आने वाले कुछ सालों तक देश को आनंद और गौरव के लम्हें प्रदान करते रहेंगे।

आर.के. सिन्हा (लेखक वरिष्ठ संपादक, स्तंभकार और पूर्व सांसद हैं)

उम्र की वजह से कोहली टी 20 विश्व कप के बाद टी-20 मैचों में नहीॆ लिया जा रहा है।
स्वतंत्र प्रभात-

सुनील गावस्कर ने कहा है कि विराट कोहली के IPL में शतकों की बौछार के आधार पर मैं उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ T-20 सीरीज में चुनूंगा। दरअसल भारतीय चयनकर्ताओं ने यंग टीम बनाने के नाम पर किंग कोहली को टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से टी-20 टीम में अवसर नहीं दिया है। सवाल उठने पर जवाब आया कि विराट की उम्र के आधार पर यह फैसला लिया है।

हकीकत यह है कि 34 की उम्र में विराट से ज्यादा फुर्तीला बल्लेबाज और फील्डर हिंदुस्तान के पास दूसरा कोई नहीं है। IPL 2023 में यह बात फिर एक दफा साबित हुई है। विराट कोहली ने IPL 2023 में बेंगलुरु के लिए 25.54 फीसदी रन बनाए। यह 2016 के बाद उनका सेकंड बेस्ट IPL प्रदर्शन है। IPL 2022 में उन्होंने टीम के लिए 12.96 फीसदी रन बनाए थे। वहां से किंग ने यादगार वापसी की। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ T-20 सीरीज खेलनी है।

दरअसल विराट ने एशिया कप 2022 से पहले कहा था कि जब मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में आऊंगा, तब मैं रुकूंगा नहीं। किंग अपनी बात पर खरा उतरा। सिर्फ टी-20 फॉर्मेट की ही बात करें, तो एशिया कप से लेकर अबतक विराट ने 60.87 की औसत और 141 की स्ट्राइक रेट से 30 पारियों में 1339 रन बनाए हैं। इस दौरान किंग के बल्ले से 13 अर्धशतक और 3 शतक आए हैं। 11965 रनों के साथ विराट कोहली सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले हिंदुस्तानी बल्लेबाज हैं।

टी-20 फॉर्मेट में विराट के बल्ले से 91 अर्धशतक और 8 शतक आए हैं। दुनिया यूं ही उन्हें द मैन... द मिथ... द लेजेंड नहीं बुलाती है। जिस वक्त विराट फिर एक बार अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नजर आ रहे हैं, उस वक्त वह टीम इंडिया के लिए जितने ज्यादा मुकाबले खेलेंगे उतना टीम के हित में होगा। 1021 दिनों बाद छक्के के साथ इंटरनेशनल सेंचुरी, 1214 दिनों बाद सिक्सर जड़कर ODI शतक और 1490 दिनों बाद छक्का उड़ाकर IPL शतक। द किंग इज बैक।

IPL 2023 की ही बात करें, तो विराट ने 14 पारियों में 53.25 की एवरेज और 140 की स्ट्राइक रेट से 639 रन बनाए। इस दौरान किंग के बल्ले से 6 अर्धशतक और 2 शतक आए। विराट कोहली 237 IPL मैचेज में सबसे ज्यादा 7263 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। किंग ने IPL में सर्वाधिक 7 शतक और 50 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान विराट के बल्ले से 643 चौके और 234 छक्के आए हैं। RCB के लिए विराट ने लगातार दो मस्ट विन मुकाबलों में 2 शतक ठोके।

सनराइजर्स के खिलाफ टारगेट चेज करते हुए, तो वहीं गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए। विराट ने GT के खिलाफ शतक जड़ने के बाद कहा कि कुछ लोगों को लगता है मेरा T-20 फॉर्मेट में गेम पहले की तरह नहीं रहा। पर मैं मानता हूं कि मैं अपने T-20 करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हूं। बल्ले का जोर बता रहा है कि विराट की बात बिल्कुल सही है।

IPL में लगातार दो नॉकआउट मुकाबलों में 2 ताबड़तोड़ शतक ठोककर किंग ने इंडियन टीम के उन चयनकर्ताओं को भी करारा जवाब दिया, जिन्होंने विराट को T-20 इंटरनेशनल से ड्रॉप किया है। आंकड़े चीख-चीख कर कह रहे हैं कि चयनकर्ताओं ने गलत फैसला लिया है। जब T-20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 160 चेज करते हुए टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में 31 पर 4 विकेट गंवा दिया था, वहां से किंग कोहली ने 53 गेंद पर ताबड़तोड़ 82* बनाकर हिंदुस्तान को मैच जिता दिया था।

153 की स्ट्राइक रेट से 6 चौकों और 4 छक्कों से सजी वह पारी बताती है किंग कोहली आज भी T-20 फॉर्मेट का सरताज है। विराट ने 115 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 52.73 की औसत और 138 की स्ट्राइक रेट से विश्व में सबसे ज्यादा 4008 रन बनाए हैं। इस दौरान किंग के बल्ले से 1 शतक और 37 अर्धशतक आए हैं। वक्त की नजाकत है कि विराट को T-20 इंटरनेशनल खेलने का अवसर दिया जाए। सुनील गावस्कर की बात को अनसुना बिल्कुल ना किया जाए।

जब विराट को इंडिया टीम में लेने की वजह से सेलेक्टर को हटा दिया गया था!
विराट कोहली को साल 2008 में टीम इंडिया में चुनने के कारण दिलीप वेंगसरकर को मुख्य चयनकर्ता पद से हटा दिया गया था। दिलीप वेंगसरकर ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। 18 अगस्त 2008 को 19 वर्ष की उम्र में विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ ODI डेब्यू किया था। उस वक्त दिलीप वेंगसरकर मुख्य चयनकर्ता थे। दिलीप वेंगसरकर ने रहस्य खोलते हुए बताया है कि उन्हें विराट कोहली के चयन की कीमत अपना पद खोकर गंवानी पड़ी।

उन्होंने कहा कि तब तत्कालीन BCCI अध्यक्ष एस. बद्रीनाथ की अनदेखी करने के लिए उनसे खुश नहीं थे। वेंगसरकर जानते थे कि बद्रीनाथ दक्षिण से थे, जो श्रीनिवासन की IPL टीम CSK लिए खेल रहे थे। ऐसे में जब वेंगसरकर ने कोहली को वरीयता दी, तो वह मुख्य चयनकर्ता से बेहद नाराज हो गए। BCCI अध्यक्ष श्रीनिवासन ने वेंगसरकर से सवाल किए कि उन्होंने बद्रीनाथ को क्यों नहीं चुना?

इस पर तत्कालीन मुख्य चयनकर्ता ने जवाब दिया कि वह इंडिया ए के मैच देखने ऑस्ट्रेलिया गए थे और उन्होंने पाया कि यंग विराट असाधारण था। वेंगसरकर ने बताया कि जवाब में श्रीनिवासन ने कहा कि बद्रीनाथ ने घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए 800 रन बनाए थे। इस पर वेंगसरकर ने उनसे कहा कि बद्री को मौका मिलेगा। श्रीनिवासन बोले कि कब मौका मिलेगा।

वह 29 साल का है। इस पर वेंगसरकर ने जवाब दिया कि समय आने पर मौका मिलेगा। इसके बाद हुआ यह कि वेंगसरकर का पद चला गया और एन. श्रीनिवासन ने साउथ से आने वाले के. श्रीकांत को चीफ सेलेक्टर बना दिया। इस तरह दिलीप वेंगसरकर के चीफ सेलेक्टर करियर का अंत हो गया।

वेंगसरकर के चयन समिति से हटने का नतीजा हुआ कि विराट को ODI के बाद टेस्ट डेब्यू करने के लिए 4 साल इंतजार करना पड़ा। विराट ने 20 जून 2012 को वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन में टेस्ट डेब्यू किया था।

दिलीप वेंगसरकर ने आगे कहा कि चयन समिति के द्वारा विराट कोहली के साथ बाद में भी कई तरह की नाइंसाफी हुई। कप्तानी के मामले में विराट कोहली सचिन तेंदुलकर से कहीं बेहतर थे। इसके बावजूद विराट को कप्तानी से हटाने के लिए राजनीति की गई।

उन्हें T-20I की कप्तानी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया और बाद में ODI की कप्तानी से बर्खास्त कर दिया गया। वेंगसरकर ने कहा कि इंडियन टीम के इतिहास में विराट कोहली से बेहतर टेस्ट कैप्टन दूसरा कोई नहीं आया। जिस एग्रेसिव तरीके से आज इंग्लैंड खेल रहा है, विराट ने उसी आक्रामकता के साथ इंडियन टेस्ट टीम को लीड किया था।

वह अगले 5 वर्षों तक आसानी से कप्तानी कर सकते थे। पर टीम का वातावरण ऐसा बना दिया गया कि विराट को कप्तानी छोड़नी पड़ी। अंत में दिलीप वेंगसरकर ने उम्मीद जताई कि इस सब के बावजूद विराट बल्लेबाजी से निरंतर बेहतर प्रदर्शन करके दिखाएंगे। 100 इंटरनेशनल शतक के पार जरूर जाएंगे।