a-grand-free-health-camp-will-be-organized-in-dala - Swatantra Prabhat

डाला बाजार में 11 अप्रैल को सजेगा भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, श्रमिकों और मीडिया कर्मियों की जाँच पर विशेष जोर
डाला /सोनभद्र -

खनन क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों और स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए आगामी 11 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को डाला बाजार स्थित रामलीला मैदान में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मीडिया हाउस के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में धूल और धुएं के बीच काम करने वाले मजदूरों और उनके परिवारों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना है।

वरिष्ठ समाजसेवी और मीडिया हाउस के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ. ए. के. गुप्ता (रौनियार) ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि मानव जीवन अनमोल है और स्वास्थ्य ही वह आधार है जिस पर खुशहाल भविष्य टिका होता है। उन्होंने विशेष रूप से अपील की कि खनन क्षेत्र और क्रशर प्लांटों में काम करने वाले सभी मजदूर अपने बच्चों और परिवार के साथ जाँच कराएं। डॉ. गुप्ता ने दिन-रात फील्ड में सक्रिय रहने वाले मीडिया बंधुओं से भी अपने स्वास्थ्य की जाँच कराने का आग्रह किया है।

जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के सहयोग से आयोजित इस शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेषज्ञों द्वारा निम्नलिखित सेवाएं प्रदान की जाएंगी विशेषज्ञ परामर्श नेत्र रोग, चर्म रोग, हड्डी रोग, दंत रोग गंभीर रोग जाँच टीबी, दमा, श्वास रोग, एड्स, बीपी, शुगर सामाजिक सुरक्षा ई-श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड का पंजीकरण रक्तदान रक्तदान महादान अभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर इस भव्य आयोजन में जनपद के शीर्ष अधिकारी और समाज के सम्मानित प्रतिनिधि शिरकत करेंगे।

मुख्य अतिथि बद्रीनाथ सिंह (जिलाधिकारी, सोनभद्र) अति विशिष्ट अतिथि अभिषेक वर्मा (पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र) अति विशिष्ट अतिथि राजीव कृष्ण कुमार (डायरेक्टर, खान सुरक्षा महानिदेशालय वाराणसी) विशिष्ट अतिथि वागीश शुक्ला (अपर जिलाधिकारी), डॉ. पंकज कुमार राय (CMO, सोनभद्र), अजय सिंह (अध्यक्ष, डाला बिल्ली क्रशर ओनर्स एसोसिएशन), कमल कश्यप (ज्येष्ठ खान अधिकारी), संदीप हिवरेकर (यूनिट हेड, अल्ट्राटेक सीमेंट), और फुलवन्ती देवी (अध्यक्ष, नगर पंचायत डाला)।

आयोजन समिति ने स्थानीय जनता, डीलर, ऑपरेटरों और औद्योगिक कर्मचारियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर समय से रामलीला मैदान पहुंचें। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी यह शिविर क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद तबके के लिए जीवनरक्षक साबित होने की उम्मीद है।