हालत खराब# अस्पताल में भर्ती - Swatantra Prabhat

गोरखपुर : सहजनवा में दिल दहलाने वाली घटना, जहर को खेल समझ पर निगल गए तीन मासूम ,जहर बन गया काल
रिपोर्टर - जनेश्वर मिश्रा ( सहजनवां  तहसील)

सहजनवां गोरखपुर। सहजनवां क्षेत्र के एक गांव में खेल-खेल में तीन मासूम बच्चों ने कीटनाशक पी लिया। अनजाने में जहरीली दवा को खिलौना समझकर पीने से तीनों बच्चों की हालत गंभीर हो गई है। फिलहाल तीनों मासूम जिला अस्पताल गोरखपुर में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। यह घटना पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बना दिए है।

घटना का विवरण

शनिवार की रात गोरखपुर जिले के सहजनवां तहसील के पाली ब्लॉक अंतर्गत क़ुआबार ग्राम के कनपुरवा टोला में यह हादसा हुआ। समरजीत निषाद के घर में रखी गेहूं में मिलाने वाली कीटनाशक की शीशी बच्चों के हाथ लग गई।
चार वर्षीय शत्रुघ्न, ढाई वर्षीय अनुराधा और एक वर्षीय सिवान ने शीशी खोलकर उसका सेवन कर लिया। कुछ ही देर में बच्चों को उल्टी, बेचैनी और कमजोरी होने लगी। परिजनों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

हालत चिंताजनक

जिला अस्पताल में भर्ती तीनों बच्चों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। परिजन सदमे में हैं और पूरे परिवार पर गहरा दुख छाया हुआ है।
गांव में मचा हड़कंप
इस घटना के बाद कनपुरवा टोला में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता देखी जा रही है। लोग कह रहे हैं कि घरों में कीटनाशक जैसी जहरीली चीजों को बच्चों की पहुंच से दूर रखने की जागरूकता की भारी कमी है। छोटी-सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन रही है।

सुरक्षा की अपील

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कीटनाशक, चूहा मार दवा या अन्य रासायनिक पदार्थों को हमेशा बच्चों की पहुंच से दूर, ऊंची जगह या लॉक करके रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि घर में छोटे बच्चे होने पर हर खतरनाक वस्तु पर खास निगरानी रखनी जरूरी है।

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर याद दिलाया है कि मासूमों की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। थोड़ी सी सावधानी और जागरूकता ऐसी घटनाओं को रोकी जा सकती है।