पेड़ गिरने की घटना - Swatantra Prabhat

तेज आंधी और बारिश से बस्ती में मचा हड़कंप, कई जगह गिरे पेड़ और यूनीपोल, सीआरओ ने संभाली राहत कार्यों की कमान
बस्ती। सोमवार को बस्ती शहर में आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। अचानक मौसम के बदले मिजाज के बीच शहर के विभिन्न इलाकों में पेड़ और बिजली के पोल गिरने की घटनाएं सामने आईं। कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जबकि महिला पीजी कॉलेज के पास एक विशालकाय पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक युवक घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।घटना की सूचना मिलते ही मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) कीर्ति प्रकाश भारती मौके पर पहुंच गए और स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाल ली। उनके साथ संबंधित उपजिलाधिकारी, एडीएम, नगर पालिका प्रशासन तथा बिजली विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर तत्काल राहत कार्य शुरू कराया।

महिला पीजी कॉलेज के निकट पेड़ गिरने से एक युवक घायल हो गया। मानवता का परिचय देते हुए सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने घायल युवक को अपनी सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण घायल का तत्काल उपचार शुरू हो सका। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।तेज हवा और बारिश का असर शहर के प्रतिष्ठित कंपनी बाग क्षेत्र में भी देखने को मिला, जहां लोक निर्माण विभाग द्वारा स्थापित एक बड़ा यूनीपोल धराशायी हो गया। यूनीपोल गिरने की घटना के बाद इसकी गुणवत्ता और निर्माण मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यूनीपोल मजबूत और मानकों के अनुरूप स्थापित किया गया होता तो सामान्य बारिश और हवा में इसके गिरने की नौबत नहीं आती।

शहर के कई अन्य क्षेत्रों में भी पेड़ बिजली के पोल और तारों के साथ सड़क पर गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति और आवागमन बाधित हो गया। किसी बड़े हादसे से बचने के लिए सीआरओ ने सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए। इसके बाद बिजली विभाग और नगर पालिका की टीमों ने संयुक्त रूप से पेड़ों को हटाने तथा विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित करने का कार्य शुरू किया।

राहत एवं बचाव अभियान के दौरान सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती लगातार मौके पर मौजूद रहे और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और सामान्य जनजीवन को जल्द से जल्द बहाल करना है। अधिकारियों की निगरानी में सड़कों से गिरे पेड़ों को हटाकर आवागमन बहाल कराने का कार्य तेजी से कराया गया।

तेज बारिश और आंधी के बीच प्रशासन की त्वरित सक्रियता से संभावित बड़े हादसों को टालने में सफलता मिली। हालांकि मौसम के इस अचानक बदले रुख ने एक बार फिर शहरी क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की तैयारियों और सार्वजनिक ढांचों की गुणवत्ता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

दिनांक: 22 जून 2026

जिले के कलवारी क्षेत्र से भी तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने की सूचना प्राप्त हुई है |समाजसेवी डॉक्टर प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार दोपहर कलवारी क्षेत्र में अचानक तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई और ओले भी गिरे |

धूल भरी आंधी से बदला मौसम का मिजाज, शहर से गांव तक चरमराई बिजली व्यवस्था
बलरामपुर, जिले में बुधवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे अचानक आई तेज धूल भरी आंधी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को जहां राहत मिली, वहीं दूसरी ओर आंधी ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और टहनियां गिर गईं, जिससे विद्युत लाइनों के अटेंशन तार टूट गए और कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। नगर क्षेत्र में आंधी के बाद कुछ समय तक बिजली व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया गया, लेकिन देर शाम तक कई मोहल्लों में बिजली की आंखमिचौली जारी रही।

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और भी खराब रही। कई गांवों में तार टूटने और फाल्ट आने के कारण देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली न रहने से लोगों को पेयजल संकट और गर्मी का सामना करना पड़ा।अचानक बदले मौसम के कारण सड़कों पर धूल का गुबार छा गया, जिससे राहगीरों को भी परेशानी हुई। कई जगहों पर छोटे पेड़ और होर्डिंग गिर गए। बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट खोजने और आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आंधी के कारण कई फीडरों पर तकनीकी खराबी आई है, जिसे ठीक कराने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। आंधी के बाद मौसम सुहावना होने से लोगों ने गर्मी से राहत जरूर महसूस की, लेकिन बिजली संकट ने राहत के इस एहसास को फीका कर दिया। वहीं दूसरी ओर गैसड़ी क्षेत्र में बीते 4 मई को आए तेज आंधी-तूफान के बाद गैसड़ी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के करीब 200 गांवों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

आंधी में लगभग 130 बिजली पोल टूट गए थे, लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। गांवों में टूटे पोल और बिजली के तार अब भी खेतों और सड़कों के किनारे पड़े हैं, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। अधिकांश गांवों में पानी की मोटरें बंद पड़ी हैं। वहीं छात्रों की पढ़ाई और किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

गैसड़ी ब्लॉक के खमरिया, परसहिया, चैपुरवा, ठुकरापुर, बिशुनपुर कला, बरगदवा कला, बानगढ़ पिपरी, लालपुर, रमवापुर और रजडेरवा समेत कई गांवों के प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रधानों का कहना है कि आंधी के बाद से अब तक कोई अधिकारी या कर्मचारी गांवों का निरीक्षण करने तक नहीं पहुंचा। उनका आरोप है कि नगर क्षेत्र को प्राथमिकता देकर ग्रामीण इलाकों की अनदेखी की जा रही है।

कानपुर में 48 घंटे से बिजली-पानी ठप, जनजीवन प्रभावित
कानपुर। कानपुर में शनिवार शाम आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद हालात अब तक सामान्य नहीं हो सके हैं। शहर के कई इलाकों में पिछले 48 घंटे से बिजली और पानी की आपूर्ति ठप है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आपदा के दौरान 100 से अधिक पेड़ और कई बिजली के खंभे गिर गए, जिससे सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई। केस्को (KESCO) और नगर निगम की तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं।

इस बीच मजबूरी का फायदा उठाते हुए जनरेटर और पानी सप्लाई करने वाले मनमाने दाम वसूल रहे हैं। जहां पहले जनरेटर 300–400 रुपये में मिल जाता था, वहीं अब 600 रुपये प्रति आधा घंटा तक लिया जा रहा है। एक टंकी पानी के लिए भी करीब 600 रुपये वसूले जा रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर बिजली खंभों और पुराने ट्रांसफार्मरों के कारण नुकसान और बढ़ा है। समय पर मरम्मत और रखरखाव होता तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती।

करीब 40 घंटे बाद प्रशासन हरकत में आया और अब नवाबगंज व गोपाला टॉवर समेत कई इलाकों में मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। नगर निगम की टीमें सड़कों से पेड़ हटाने और बिजली विभाग नए खंभे लगाने में जुटा है। बिजली न होने से कारोबार भी प्रभावित हुआ है और आम लोग महंगे विकल्प अपनाने को मजबूर हैं। हालांकि अधिकारी जल्द सप्लाई बहाल करने का दावा कर रहे हैं, लेकिन लगातार मिल रहे आश्वासनों से जनता का भरोसा कमजोर पड़ता जा रहा है।

कानपुर में तेज आंधी पानी के साथ ओलावृष्टि
कानपुर।

कानपुर में आंधी-बारिश का कहर: पेड़ गिरने से ऑटो चालक की मौत, कई घायल कानपुर में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ भारी बारिश व ओलावृष्टि शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

गोविंद नगर में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग बाधित हो गए और यातायात ठप हो गया। लोग अपनी सुरक्षा के लिए जहां-तहां रुकने को मजबूर हो गए, जबकि कई वाहन पेड़ों के नीचे फंस गए।

सबसे दर्दनाक हादसा काकादेव क्षेत्र में हुआ, जहां एक ऑटो पर अचानक पेड़ गिर गया। इस हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा फजलगंज, मरियमपुर चौराहा और लाल बंगला समेत शहर के विभिन्न इलाकों में 50 से अधिक पेड़ गिरने की सूचना है।