political statement india - Swatantra Prabhat

स्मार्ट मीटर के जरिए सरकार गरीबों की जेब पर डाल रही डांका- प्रमोद तिवारी
लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने रविवार को रामपुरखास में एक दिवसीय दौरे में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए क्षेत्र की जानकारी की। लालगंज कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि स्मार्ट मीटर के जरिए सरकार गरीब व मध्यम वर्ग की जेब पर डांका डाल रही है। उन्होने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाया जाना बिजली विभाग के निजीकरण का एक दूरगामी षडयन्त्र है।वहीं उन्होने कहा कि भाजपा परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने में खुद रोड़ा साबित हुई है।

सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश के गाजीपुर में एक बेटी की हत्या की घटना को लेकर प्रशासनिक लापरवाही पर सरकार को खुद की जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हाथरस और गाजीपुर तथा मणिपुर में न्याय के लिए बेटियों को दुर्लभतम अपराध की शर्मनाक पीड़ा झेलनी पड़ी है। उन्होने कहा कि यह घटनाएं साबित करती है कि भाजपा का महिलाओं के हितैषी होने का दावा पूरी तरह से हवाहवाई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के चुनाव प्रचार से लौटे कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सत्ता पाने के लिए भाजपा की छटपटाहट इस कदर बढ़ गयी है कि वह सीबीआई और ईडी जैसी संस्थाओं के माध्यम से हर जगह डर का माहौल पैदा करने का प्रयास कर रही है।

बाबा घुइसरनाथ धाम में सांसद प्रमोद तिवारी ने क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना द्वारा संचालित पर्यटन विकास से जुड़ी योजनाओं को भी सराहना की। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, प्रमुख अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, डा0 अमिताभ शुक्ल, छोटेलाल सरोज, इं0 सुनील पाण्डेय आदि रहे। इसके पूर्व क्षेत्र के नसीरपुर सीमा पर कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रमोद तिवारी का उत्साहजनक स्वागत किया।

महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने कहा- मुझे भी अपने पति के प्लेन क्रैश हादसे पर शक
ब्यूरो प्रयागराज। महाराष्ट्र की डिप्टी चीफ मिनिस्टर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता सुनेत्रा पवार ने अपने पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जनवरी में हुई हवाई दुर्घटना पर गंभीर संदेह जताया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना के बारे में सबको जवाब मिलना चाहिए और अगर किसी की गलती है तो उसे सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। सुनेत्रा पवार ने यह बयान मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को बारामती में अपनी चुनावी रैली में दिया। यह रैली बारामती उपचुनाव के लिए आयोजित की गई थी, जिसका मतदान 23 अप्रैल को होना है।

वहां इसी रैली के बाद चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। अपने भाषण के दौरान सुनेत्रा पवार ने कहा, “मुझे अजित पवार की हवाई दुर्घटना पर संदेह है। हर किसी को इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जवाब मिलने चाहिए। अगर कोई दोषी है तो उसे सबसे सख्त सजा दी जानी चाहिए।”जनवरी 2026 में हुई इस हवाई दुर्घटना में अजित पवार की मौत हो गई थी। सुनेत्रा पवार इस घटना पर अब खुलकर सवाल उठा रही हैं। हालांकि महायुति उम्मीदवार द्वारा की गई मांग पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उसी मंच से आश्वासन दिया कि सच्चाई सामने आने तक सरकार चुप नहीं बैठेगी।

यह बयान बारामती उपचुनाव के ठीक पहले आया है, जहां सुनेत्रा पवार चुनावी प्रचार में सक्रिय हैं। एनसीपी नेता के इस बयान से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। सुनेत्रा पवार का इस तरह अब इस मामले को उठाना इसे चुनावी मुद्दा भी माना जा रहा है। क्योंकि अजित पवार के भतीजे रोहित पवार लगातार इस मामले को उठा रहे हैं तो उस समय सुनेत्रा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन अब वो चुनाव के दौरान खुलकर बोल रही हैं।

अजित पवार के भतीजे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार विमान दुर्घटना मामले में महाराष्ट्र सरकार से एफआईआर दर्ज कराने का आग्रह कर रहे हैं और उन्होंने इस घटना पर कई सवाल उठाए हैं। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने के कारण रोहित पवार कर्नाटक गए और 28 जनवरी की विमान दुर्घटना में शून्य एफआईआर दर्ज कराई, जिसे फडणवीस ने अवैध कदम बताया।

जनसभा को संबोधित करते हुए सुनेत्रा पवार ने अजीत पवार के जीवन और राजनीतिक सफर को समर्पित एक संग्रहालय स्थापित करने की योजना की घोषणा की, जिसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करना है। फडणवीस ने भी उपमुख्यमंत्री का जोरदार समर्थन करते हुए कहा कि उनमें अजीत पवार की विरासत को आगे बढ़ाने की क्षमता और दृढ़ संकल्प है और उन्होंने मतदाताओं से दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि के रूप में 23 अप्रैल को उन्हें रिकॉर्ड जीत दिलाने का आग्रह किया।

इसी बीच, अजित पवार की चचेरी बहन और राष्ट्रीय कम्युनिस्ट पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले भी बारामती में चुनाव प्रचार में शामिल हुईं। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि बारामती हमेशा से पवार परिवार के साथ खड़ी रही है और मतदाताओं से अपील की कि वे इस परंपरा का पालन करें क्योंकि सुनेत्रा पवार उपचुनाव लड़ रही हैं। सुले ने आगे कहा, "हमारा रिश्ता राजनीति से परे है। इसलिए, अजीत दादा के सपनों को साकार करने के लिए लोगों को सुनेत्रा पवार का समर्थन करना चाहिए।" महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का 28 जनवरी को बारामती में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था।

महिला आरक्षण विधेयक पर पीएम मोदी कर रहे राजनैतिक ड्रामा-प्रमोद तिवारी
लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी एवं प्रदेश कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लिया है। सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर संविधान संशोधन का प्रधानमंत्री मोदी का प्रयास देश की जनता के साथ छल व धोखा तथा राजनीतिक ड्रामा है। उन्होंने कहा कि स्पीकर और पार्टी अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में प्रधानमंत्री को चुनौती है कि वह इसका प्रमुख किसी सक्षम महिला को बनायें।

सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस विधेयक को लेकर भाजपा की नीति और नियति कभी सही नहीं रही है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक की आड़ में परिसीमन पर संशोधन को लेकर आखिर संसद सत्र के पूर्व सरकार ने सर्वदलीय बैठक नहीं बुलायी। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि 2023 में महिला आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस समेत सम्पूर्ण विपक्ष ने समर्थन देकर पारित करा दिया पास हुए विधेयक को तीन साल तक आखिर अमल में नहीं लाया गया।सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि संविधान को समझने वाला हर देशवासी आज विपक्ष का आभारी है कि उसने संविधान संशोधन के जरिये सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा के षड़यंत्र को विफल कर दिया है।

सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कड़वी सच्चाई यह है कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव को देखकर मोदी सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक के नाम पर सिर्फ राजनैतिक स्टंट खड़ा करने का प्रयास किया है।वहीं प्रदेश कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि विपक्ष ने एक जुट होकर संविधान की रक्षा की है।उन्होंने कहा कि उन्नाव पीड़िता को भाजपा द्वारा संरक्षण देने और हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने में विफलता को लेकर पीएम मोदी को क्षमा याचना करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायत में महिलाओं को आरक्षण का कानून पेश किया तब भाजपा ने ही उस समय इस आरक्षण का विरोध किया था।सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना का संयुक्त बयान रविवार को मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।

मधु किश्वर का पीएम पर फिर हमला- उस फाइल में मोदी के खिलाफ क्या था, अफसर कौन था
ब्यूरो प्रयागराज- बीजेपी और मोदी समर्थक मानुषी पत्रिका की संस्थापक संपादक प्रो. मधु किश्वर ने प्रधानमंत्री पर गुरुवार 2 अप्रैल को फिर हमला बोला है। इस बार उन्होंने मोदी से जुड़ी गोपनीय फाइल और एक आला अफसर का जिक्र किया है। पिछली बार महिलाओं को लेकर बोला था।

मधु किश्वर ने गुरुवार को एक्स पर एक लंबे ट्वीट में लिखा है- यह चौंकाने वाली जानकारी मुझे एक ऐसे व्यक्ति से मिली है, जिसके पास प्रधानमंत्री के बारे में अंदरूनी सूचनाओं का अच्छा-खासा भंडार है। मूल तथ्यों की पुष्टि कोई भी व्यक्ति साधारण गूगल सर्च के जरिए कर सकता है।

जिस दिन नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली, उसी दिन मनमोहन सिंह के 2011 से कैबिनेट सचिव रहे अजीत कुमार सेठ उनसे मिलने पहुंचे। उनके पास एक मोटी फाइल थी और उन्होंने कहा, “डॉ. साहब (मनमोहन) ने सुझाव दिया है कि आप इस फाइल को ध्यान से देखें।”

मधु किश्वर आगे लिखती हैं कि मोदी जी ने जैसे ही फाइल के पन्ने पलटने शुरू किए, उनका चेहरा फीका पड़ गया, क्योंकि उस फाइल में उनके खिलाफ कई आपत्तिजनक जानकारियां थीं। घबराए हुए मोदी ने सेठ से पूछा, “यह आपके पास कैसे पहुंची?” सेठ ने शांत स्वर में जवाब दिया, “कैबिनेट सचिव होने के नाते, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की सभी महत्वपूर्ण फाइलें मेरे पास आती हैं।”

मोदी जी ने चुपचाप फाइल लौटा दी और संकेत समझ गए। इसके बाद अजीत कुमार सेठ को न सिर्फ कार्यकाल विस्तार दिया गया, बल्कि उन्हें मोदी जी का ही कैबिनेट सचिव नियुक्त कर दिया गया। मधु के मुताबिक इसका मतलब यह हुआ कि मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री कार्यालय की गतिविधियों और निर्णयों तक पहुंच बनी रही।

मधु किश्वर का ट्वीट में कहना है कि अजीत कुमार सेठ को 2014 में विस्तार दिया गया और वे जून 2015 तक इस पद पर रहे। क्या आपने दुनिया में कहीं सुना है कि कोई प्रधानमंत्री अपने कट्टर विरोधी के सबसे भरोसेमंद वरिष्ठ अधिकारी को अपने ही पीएमओ का प्रमुख नियुक्त करे? रिटायरमेंट के बाद भी सेठ को एक और पुरस्कार के रूप में सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड (PESB) का अध्यक्ष बना दिया गया।

एक्टिविस्ट मधु किश्वर ने उसी ट्वीट में लिखा है कि यह संभवतः इस बात से समझा सकता है कि तमाम तीखी बयानबाजी के बावजूद, तथाकथित “56 इंच की छाती” वाले नेता ने सोनिया गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, चिदंबरम और अन्य लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करने की हिम्मत क्यों नहीं दिखाई। जबकि वे खुद उन पर विदेशी खातों और अन्य आरोप लगाते रहे हैं। यह सिर्फ सोनिया गांधी ही नहीं हैं, बल्कि भारत और विदेशों में कई अन्य लोग भी हैं जिनके पास “महामानव” के कथित काले कारनामों की जानकारी है।

मोदी के 56 इंच सीने का मज़ाक

ट्वीट में मधु लिखती हैं- इसी वजह से मोदी जी को भारत के सबसे असुरक्षित राजनेताओं में से एक बताया जाता है, और यही कारण है कि वे बड़े-बड़े दावे और आक्रामक बयानबाजी करते नजर आते हैं। भारत और दुनिया में भ्रष्ट राजनेताओं की कमी नहीं है, लेकिन खुद को संत की छवि में पेश करने की इतनी कोशिश शायद ही किसी ने की हो, जितनी “56 इंच” वाले नेता करते हैं। जनता को संबोधित करते समय उनकी आवाज में लगातार उत्तेजना और खुद को निस्वार्थ महात्मा के रूप में प्रस्तुत करने का दिखावा इसी का हिस्सा बताया जाता है।

इसी वजह से मोदी जी को भारत के सबसे असुरक्षित राजनेताओं में से एक बताया जाता है, और यही कारण है कि वे बड़े-बड़े दावे और आक्रामक बयानबाजी करते नजर आते हैं। भारत और दुनिया में भ्रष्ट राजनेताओं की कमी नहीं है, लेकिन खुद को संत की छवि में पेश करने की इतनी कोशिश शायद ही किसी ने की हो, जितनी “56 इंच” वाले नेता करते हैं। जनता को संबोधित करते समय उनकी आवाज में लगातार उत्तेजना और खुद को निस्वार्थ महात्मा के रूप में प्रस्तुत करने का दिखावा इसी का हिस्सा बताया जाता है।

मधु किश्वर ने इसी बात का विस्तार करते हुए लिखा है- “रिकॉर्ड के लिए, 2014 के चुनाव अभियान के दौरान जब मोदी जी ने पहली बार “56 इंच की छाती” का जिक्र किया, तो मैंने व्यक्तिगत रूप से उनसे कहा था, “नरेंद्र भाई, ऐसा मत कहिए, यह अशोभनीय लगता है।”

इस पर उनका जवाब था, “आम जनता को यह पसंद है, मधु जी। केवल आप जैसे बुद्धिजीवी ही परिष्कृत भाषण चाहते हैं।” अब, मोदी जी के समर्थकों से सवाल है कि वे अपने “हृदय सम्राट” से पूछें कि उन्होंने मनमोहन सिंह के कैबिनेट सचिव को अपने ही पीएमओ का शीर्ष अधिकारी क्यों नियुक्त किया? और जितना आप झूठे और अशोभनीय आरोपों से उकसाएंगे, उतनी ही और जानकारियां सामने आएंगी, जो आपके “हृदय सम्राट” को उजागर करेंगी। यानी मधु किश्वर ने भविष्य में और भी खुलासे की चेतावनी भी लगे हाथ दे दी है।