madhya pradesh news - Swatantra Prabhat

स्टिंग ऑपरेशन के बाद दर्ज रंगदारी केस में हाईकोर्ट से पत्रकारों को बड़ी राहत
भोपाल।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने देवास में कथित भ्रूण लिंग परीक्षण, अवैध गर्भपात और कन्या भ्रूण हत्या के खुलासे से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन के बाद दर्ज रंगदारी के मामले में पत्रकारों को महत्वपूर्ण राहत प्रदान की है। न्यायालय ने तहलका डिजिटल न्यूज के पत्रकार विनय अरोड़ा को अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) मंजूर कर दी है। इससे पहले 25 जून को इसी मामले में सह-आरोपी पत्रकार रजनी को नियमित जमानत मिल चुकी थी।

दोनों मामलों की सुनवाई मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ के न्यायमूर्ति पवन कुमार द्विवेदी ने की। अदालत ने उपलब्ध अभिलेखों का अवलोकन करते हुए पाया कि स्टिंग ऑपरेशन के दौरान तैयार किए गए वीडियो एफआईआर दर्ज होने से पहले ही राज्य एवं केंद्र सरकार के संबंधित अधिकारियों को भेजे जा चुके थे। अदालत ने प्रथम दृष्टया इसी तथ्य को राहत दिए जाने का महत्वपूर्ण आधार माना।

एफआईआर से पहले अधिकारियों को भेजे गए थे वीडियो

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 2 जुलाई को पारित आदेश में हाईकोर्ट ने उल्लेख किया कि रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि 6 अप्रैल 2026 को स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की अध्यक्ष, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तथा देवास के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को भेजे गए थे। इसके अतिरिक्त 6 और 7 अप्रैल को भी संबंधित अधिकारियों को वीडियो उपलब्ध कराए गए। इसके बाद 7 अप्रैल को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

अदालत ने इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विनय अरोड़ा को अग्रिम जमानत प्रदान की। इससे पहले पत्रकार रजनी को जमानत देते समय भी न्यायालय ने इसी प्रकार की परिस्थितियों का उल्लेख किया था।

क्या है पूरा मामला

देवास के कोतवाली थाने में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि पत्रकार विनय अरोड़ा, रजनी और अन्य लोगों ने स्टिंग ऑपरेशन के दौरान रिकॉर्ड किए गए वीडियो के आधार पर शिकायतकर्ता से रंगदारी वसूलने और दबाव बनाने का प्रयास किया।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(5) एवं 308(6) (रंगदारी), धारा 61(2) (आपराधिक साजिश) तथा धारा 3(5) (समान उद्देश्य) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पत्रकारों का पक्ष

पत्रकारों की ओर से अदालत में दलील दी गई कि स्टिंग ऑपरेशन का उद्देश्य समाज में चल रही कथित अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश करना था। उनके अनुसार, स्टिंग के दौरान पीसीपीएनडीटी अधिनियम, 1994 तथा मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) अधिनियम, 1971 के उल्लंघन से जुड़े कथित अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण, गैरकानूनी गर्भपात और कन्या भ्रूण हत्या के मामलों का खुलासा किया गया था।

बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो एफआईआर दर्ज होने से पहले ही संबंधित सरकारी अधिकारियों को सौंप दिए गए थे। ऐसे में रंगदारी के आरोप निराधार हैं और यह कार्रवाई कथित अवैध गतिविधियों के खुलासे के बाद प्रतिशोध स्वरूप की गई है।

राज्य सरकार ने जताया विरोध

राज्य सरकार की ओर से अग्रिम जमानत का विरोध करते हुए कहा गया कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। सरकारी पक्ष का तर्क था कि पत्रकारों ने स्टिंग ऑपरेशन के दौरान रिकॉर्ड किए गए वीडियो का इस्तेमाल शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल करने और दबाव बनाने के लिए किया।

हालांकि, हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस स्तर पर मामले के गुण-दोष पर कोई अंतिम टिप्पणी नहीं की जा रही है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर दोनों पत्रकारों को कानून के अनुरूप राहत प्रदान की गई है।

जमानत की शर्तें

हाईकोर्ट ने अपने 2 जुलाई के आदेश में निर्देश दिया कि यदि विनय अरोड़ा को इस मामले में गिरफ्तार किया जाता है, तो उन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके तथा समान राशि के एक सक्षम जमानतदार पर रिहा किया जाए।

वहीं, 25 जून को पारित आदेश में पत्रकार रजनी को एक लाख रुपये के निजी मुचलके एवं एक सक्षम जमानतदार पर नियमित जमानत देने का निर्देश दिया गया था। साथ ही उन्हें ट्रायल कोर्ट में नियमित रूप से उपस्थित रहने की शर्त का पालन करने को कहा गया है।

अधिवक्ताओं ने रखा पक्ष

मामले में पत्रकारों की ओर से अधिवक्ता अमन मालवीय ने पैरवी की, जबकि राज्य सरकार की ओर से सरकारी अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह अलावा एवं हेमंत शर्मा ने न्यायालय में अपना पक्ष रखा। अब मामले की आगे की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जारी रहेगी।

रेत माफियाओं का बड़ा खेल उजागर: 200 घनफीट के नाम पर 130 घनफीट रेत,जनता से खुली लूट
शहडोल। जिले में रेत कारोबार से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें आम नागरिकों के साथ खुलेआम धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में घेरोला मोहल्ला निवासी समाजसेवी अशरफ खान द्वारा कलेक्टर शहडोल को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में जो तथ्य सामने आए हैं, वे न सिर्फ चौंकाने वाले हैं बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हैं।

रेत की गाड़ियों में बड़ा खेल, 70 प्रतिशत तक धोखाधड़ी का आरोप

शिकायत पत्र में बताया गया है कि शहडोल जिले में चल रही रेत की गाड़ियों/डंपरों में से लगभग 70 प्रतिशत गाड़ियां आम जनता को धोखा दे रही हैं। यदि कोई व्यक्ति रेत खरीदता है, तो उसे 180 से 200 घनफीट रेत बताकर दी जाती है, जबकि वास्तविकता में मात्र 130 घनफीट रेत ही उपलब्ध कराई जाती है।

गाड़ियों में की जा रही है तकनीकी हेराफेरी

मामले का सबसे गंभीर पहलू यह है कि रेत की गाड़ियों की बॉडी के अंदर एंगल की पट्टियां लगाकर और उनमें लोहे की चादर फिट कर दी जाती है। इससे गाड़ी की ऊंचाई 8 से 10 इंच तक कम हो जाती है, लेकिन बाहर से देखने पर गाड़ी पूरी भरी हुई और बड़ी दिखाई देती है। इस तरह ग्राहकों को भ्रमित कर कम रेत देकर पूरा पैसा वसूला जाता है।

खाली कराने के बाद खुलती है पोल

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि जब गाड़ी को खाली कराकर उसकी वास्तविक माप ली जाती है, तब जाकर इस धोखाधड़ी का खुलासा होता है। गाड़ी में कम रेत होने के बावजूद ग्राहकों से पूरा पैसा लिया जाता है, जिससे आम लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

भोले-भाले लोगों को बनाया जा रहा शिकार

समाजसेवी अशरफ खान ने अपने पत्र में लिखा है कि जिले के सीधे-साधे और भोले-भाले लोग इस धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। जीवनभर की कमाई से अपना घर बनाने का सपना देखने वाले लोगों के साथ इस तरह की ठगी उनके सपनों पर कुठाराघात कर रही है।

हाईवा और ट्रॉली सिस्टम से भी हो रही गड़बड़ी

शिकायत में रेत व्यापारियों की एक और चाल का खुलासा किया गया है। बताया गया है कि व्यापारी हाईवा से रेत लाकर एक स्थान पर गिरवा देते हैं, फिर उसी रेत को छोटी ट्रॉलियों के माध्यम से अलग-अलग ग्राहकों तक पहुंचाया जाता है। एक हाईवा की रेत से 5 से 6 ट्रिप बनाकर बेची जाती है, जिससे मुनाफा कई गुना बढ़ जाता है।

ग्रामीण और अनजान जनता सबसे ज्यादा प्रभावित

पत्र में यह भी कहा गया है कि जानकारी के अभाव में ग्रामीण और गरीब तबके के लोग इस धोखाधड़ी को समझ नहीं पाते। यदि वे गाड़ी खाली करवाकर लंबाई और चौड़ाई नाप लें, तो सच्चाई सामने आ सकती है, लेकिन अधिकांश लोग ऐसा नहीं कर पाते और ठगी का शिकार बन जाते हैं।

कीमत में भी बड़ा अंतर, 5000 की रेत के लिए 8000 की वसूली शिकायत के अनुसार, आम जनता से रेत के लिए 8000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जबकि वास्तविक मूल्य लगभग 5000 रुपये के आसपास होना चाहिए। यानी कम मात्रा देने के साथ-साथ अधिक कीमत वसूलकर दोहरी मार दी जा रही है।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

समाजसेवी अशरफ खान ने कलेक्टर से मांग की है कि जिले में चल रही सभी रेत गाड़ियों, विशेषकर 912 मॉडल डंपरों की जांच कराई जाए और दोषी व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में कोई भी व्यापारी आम जनता की मेहनत की कमाई को इस तरह न लूट सके।

संबंधित विभागों को भी दी गई सूचना

इस पूरे मामले की जानकारी जिला खनिज अधिकारी एवं नाप-तौल विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है, ताकि संयुक्त रूप से कार्रवाई कर इस गोरखधंधे पर रोक लगाई जा सके। जनता में आक्रोश, कार्रवाई का इंतजार। इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच आक्रोश का माहौल है। अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि आखिर कब तक इस अवैध और धोखाधड़ी भरे कारोबार पर लगाम लगाई जाती है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस शिकायत को गंभीरता से लेकर ठोस कार्रवाई करेगा या फिर रेत माफियाओं का यह खेल यूं ही चलता रहेगा?

New Traffic Rule: इस राज्य में आज से सख्त ट्रैफिक नियम लागू, दोपहिया पर पीछे बैठने वाले के लिए हेलमेट अनिवार्य
New Traffic Rule: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों पर रोक लगाने और लोगों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक विभाग आज से सख्ती बरतने जा रहा है। अब राज्य में दोपहिया वाहन चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाले पिलियन राइडर के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। परिवहन विभाग के निर्देश के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

राजधानी भोपाल में 18 स्थानों पर विशेष चेकिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं, जहां पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों की टीमें तैनात हैं। प्रदेशभर में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, क्योंकि इन शहरों में सबसे ज्यादा सड़क हादसे दर्ज किए गए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में मध्य प्रदेश में 56,669 सड़क हादसे हुए, जिनमें 13,661 लोगों की मौत हुई। इनमें से 53.8 फीसदी मौतें दोपहिया वाहनों से जुड़ी थीं, जबकि 82 फीसदी मामलों में हेलमेट नहीं पहना गया था। रिपोर्ट बताती है कि राज्य में करीब 80 फीसदी दोपहिया चालक हेलमेट नहीं लगाते, जो हादसों के दौरान गंभीर चोट या मृत्यु का मुख्य कारण बनता है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पीटीआरआई ने यह अभियान शुरू किया है। इसके तहत अब 4 साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी हेलमेट पहनना जरूरी होगा। यह नियम ओला और उबर जैसी बाइक टैक्सी सेवाओं पर भी लागू रहेगा।

भोपाल में आज सुबह से ही 18 चेकिंग पॉइंट्स पर पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। बोर्ड ऑफिस, न्यू मार्केट और एमपी नगर जैसी जगहों पर मोबाइल टीमें भी जांच कर रही हैं। बिना हेलमेट ड्राइव करने वाले चालकों और उनके पीछे बैठे यात्रियों—दोनों पर चालान काटे जा रहे हैं। ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हेलमेट पहनने से सड़क हादसे में मौत का खतरा 70 फीसदी तक कम हो जाता है, इसलिए सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

इतवारी मोहल्ले में अवैध पटाखों का कारोबार!
दिनेश चौधरी की ख़ास रिपोर्ट
शहडोल

शहडोल शहर के इतवारी मोहल्ला में दीपावली के मौके पर अवैध रूप से पटाखों की बिक्री का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी यूसुफ खान ने कोतवाली थाना शहडोल में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मोहल्ले में रहने वाली शायरा बेगम पति शफीक खान एवं उसका पुत्र दानिश पिछले कई वर्षों से बिना लाइसेंस के विस्फोटक सामग्री (पटाखे) का व्यापार कर रहे हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, ये लोग अपने किराना दुकान और हरी आटा चक्की के माध्यम से अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करते हैं। यह पूरा व्यापार घनी आबादी वाले क्षेत्र में चल रहा है, जबकि शासन के नियमों के तहत पटाखों की बिक्री के लिए अलग लाइसेंस एवं निर्धारित स्थल की अनुमति जरूरी होती है।

छोटे बच्चों को दिए जा रहे खतरनाक पटाखे

यूसुफ खान ने बताया कि 1 नवंबर 2025 को उनके 6 वर्षीय पुत्र अशद खान को उक्त परिवार ने बड़ा रस्सी बम दे दिया। बम फोड़ते समय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जब यूसुफ खान ने इस पर आपत्ति जताई तो शायरा बेगम और उसके पुत्र ने उल्टा गाली-गलौज और धमकी दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि धमकी देने का वीडियो उनके घर के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है।

पिछली बार भी हो चुकी है पुलिस कार्रवाई

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि पिछले वर्ष भी पुलिस ने हरी आटा चक्की से अवैध पटाखे जब्त कर कार्रवाई की थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपितों ने दोबारा अवैध कारोबार शुरू कर दिया है। बताया गया है कि दबिश के दौरान ये लोग पटाखों को छिपा देते हैं, जिससे पुलिस को ठोस सबूत नहीं मिल पाते।

शिकायत पर कार्रवाई की मांग

यूसुफ खान ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उक्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और मोहल्ले में चल रहे इस अवैध पटाखा व्यापार को तत्काल बंद कराया जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना न हो।

स्थानीय लोगों में भी इस अवैध पटाखा कारोबार को लेकर आक्रोश है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि छोटे-छोटे बच्चे बिना किसी सुरक्षा के भारी विस्फोटक सामग्री से खेल रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

विजय बिसेन बालाघाट रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य नियुक्त
स्वतंत्र प्रभात, जिला ब्यूरो। मध्यप्रदेश।

बालाघाट। जनकल्याण के कार्यों में सतत् संघर्षरत, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष, विजय बिसेन को भारतीय रेलवे ने उनके कामों का सम्मान करते हुए, उन्हें बालाघाट रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है।

उल्लेखनीय रहे इस समिति में बालाघाट जिले के 10 समाजसेवी सदस्यों को सदस्य नियुक्त  किया गया है। निश्चित ही आपके नेतृत्व में रेलवे विकास के नए आयाम गढेगा। ऐसा विश्वास आपके द्वारा पूर्व में किए गए जन समस्या मूलक कार्यों और गतिविधियों से परिलक्षित होता है। जिन्हें अपने जनहित में बखूबी निर्वहन किया। विजय बिसेन के बालाघाट रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य बनते की खबर सुनते ही आम जनमानस में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई।

निर्णायक और सारगर्भित कदम

नव नियुक्त रेलवे सलाहकार समिति सदस्य विजय बिसेन को भाजयुमो नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे, जुगनू जयसवाल, प्रज्जवल चौरसिया, जितेंद्र सिंह राजपूत, महेन्द्र राहंगडाले, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ वाजपेई, अखिलेश चौरे, सुशील ठाकरे, नवीन ठाकरे, अमित ठाकरे, दुर्गेश सोनेकर, महेश सराठे, कमलेश ठाकरे, हेमचंद पटले, रवि महाते समेत स्नेहीजनों ने इस नव उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। इन्होंने रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, लोकसभा क्षेत्र बालाघाट सांसद डॉ ढालसिंह बिसेन,  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष व विधायक गौरीशंकर बिसेन, भाजपा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, जेडयूआरसी सदस्य मोनील जैन, रेलवे प्रशासन का आत्मीय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, रेलवे की यह कदम निर्णायक और सारगर्भित होगा।

रेलवे सुविधाएं आसानी से मिले : विजय बिसेन

इस अवसर पर नव नियुक्त रेलवे सलाहकार समिति सदस्य विजय बिसेन ने कहा कि, मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जवाबदेही सौपना मेरे लिए गर्व और गौरव का बात है। मैं विश्वास जताता हूं मिली इस महत्वपूर्ण जवाबदेही को समर्पण के साथ निर्माण करूंगा। बालाघाट में रेलवे के विकास और यात्रियों की समस्याओं को लेकर समिति मिल जुलकर भरसक प्रयास करेंगी। ताकी जिले में रेलवे सुविधाएं हरेक व्यक्तियों को आसानी से मिले।

आयुर्वेदिक औषधालय चरेगांव में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
स्वतंत्र प्रभात। मध्यप्रदेश। हेमेन्द्र क्षीरसागर। जिला ब्यूरो।

बालाघाट।

शासकीय एकीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह, आयुर्वेदिक औषधालय हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर, चरेगांव, आयुष विभाग में 21 जून को 9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योगाभ्यास के साथ मनाया। सर्वप्रथम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग दिवस पर देश के नाम संदेश का श्रवण किया गया। क्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी योग दिवस प्रभारी डॉ मनीषा मरकाम के मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षक उषा क्षीरसागर, योग सहायक काजल बांगड़े ने सूर्य नमस्कार, पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, वक्रासन आदि योगासन वहां उपस्थित ग्रामीण जनों को कराया। पश्चात योग अभ्यासियों को स्वल्पाहार वितरित कर योग दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

बड़ी संख्या में किया योग

यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों, चिकित्सको, स्वास्थ्य कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ताओं ने योग किया। इस अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत चरेगांव मीना बिसेन, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीषा मरकाम, सी एच ओ डॉ रंजीत धुर्वे, आयुर्वेदिक कंपाउंडर रामकिशोरी शेंडे, महिला आयुर्वेदिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरिता मुरकुटे, योग प्रशिक्षक उषा क्षीरसागर, योग सहायक काजल बांगडे, नर्स अनीता नागपुरे, डुलेश्वरी बिसेन, पूनम दमाहे, प्रियंका भूते, हिना पटले, रक्षा ठाकरे, पप्पू उइके, राहुल, लक्ष्मी बाई और बाल अधिकार कार्यकर्ता हेमेंद्र क्षीरसागर समेत गणमान्य जन मौजूद रहे।

योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया : डॉ मनीषा मरकाम

इस दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीषा मरकाम ने कहा, योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है, जिसमें शरीर और आत्मा को एकरूप करना ही योग कहलाता है। मन को शब्दों से मुक्त करके अपने आपको शांति और रिक्तता से जोडने का एक तरीका है योग। योग समझने से ज्यादा करने की विधि है। योग साधने से पहले योग के बारे में जानना बहुत जरुरी है। महर्षि पतंजलि को योग का जनक यानि पिता कहा जाता है। योग को भारत के स्वर्ण युग करीब 26,000 साल पहले की देन माना जाता।

योग से निरोग जीवन : डॉ रंजीत धुर्वे

आगे सी एच ओ डॉ रंजीत धुर्वे ने कहा, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया, जिसे भारत द्वारा विश्व पटल पर पेश किया गया था। योग हमें न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य देता है बल्कि मानसिक तनाव से भी दूर रखता है। आज कई लोग योग से जुड़कर अपनी बीमारियों को दूर कर रहे हैं। अतः हमें नियमित योग करना चाहिए, योग से निरोग जीवन है।