Sensational Murder Case - Swatantra Prabhat

भरण-पोषण विवाद में बेटे ने ली पिता की जान।
प्रयागराज।

कर्नलगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। लल्ला चुंगी चौराहे के पास सुबह टहलने निकले 70 वर्षीय बुजुर्ग राम दुलारे कोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में पुलिस इस घटना को सड़क दुर्घटना मान रही थी, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान सीने में गोली लगने की पुष्टि होने पर मामला हत्या का निकला। जांच के बाद पुलिस ने मृतक के छोटे बेटे अखिलेश उर्फ शिवा और उसके एक साथी पर हत्या का आरोप लगाया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।

पुलिस के अनुसार शिवकुटी निवासी राम दुलारे कोरी रोज की तरह शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। सुबह के समय जब वह कर्नलगंज क्षेत्र स्थित लल्ला चुंगी चौराहे के पास पहुंचे, तभी उन पर हमला हुआ। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कर्नलगंज पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक रूप से मामला सड़क हादसे जैसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन अस्पताल में जांच के दौरान मृतक के सीने में गोली लगने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर मृतक के छोटे बेटे अखिलेश उर्फ शिवा की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि अखिलेश ने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

एसीपी कर्नलगंज ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से भरण-पोषण को लेकर विवाद चल रहा था। इस संबंध में जिला न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन था। पुलिस का मानना है कि इसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई और वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है तथा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

निर्भया-2 हत्याकांड का हुआ खुलासा, इंसानियत शर्मसार, माँ ही निकली आरोपी, देश स्तब्ध
हज़ारीबाग, झारखंड:- हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुम्भा गांव में सामने आए निर्भया-2 हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जिस घटना को लेकर लगातार आंदोलन और आक्रोश जारी था, उसके खुलासे के बाद जो सच्चाई सामने आई है, उसने हर किसी को हतप्रभ कर दिया है। यह सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि मानवता पर गहरा धब्बा बनकर उभरा है। किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता टोनी जैन ने इस मामले पर गहरी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस तरह से पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस प्रशासन ने इस जटिल और गुमराह कर देने वाले मामले को सुलझाया है, वह सराहनीय है।

खासकर रामनवमी जैसे संवेदनशील त्योहार के दौरान संयम बनाए रखते हुए मामले का सफल उद्भेदन करना पुलिस की कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने पूरी टीम को इसके लिए बधाई दी। लेकिन इस घटना का सबसे भयावह पहलू यह है कि इस जघन्य अपराध में एक माँ का नाम सामने आया है। यह सुनकर समाज स्तब्ध है कि क्या कोई माँ इतनी क्रूर हो सकती है? जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो समाज के सामने सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है। आखिर भरोसा किस पर किया जाए?

इस घटना ने अंधविश्वास और सामाजिक अज्ञानता की उस कड़वी सच्चाई को भी उजागर किया है, जो आज भी हमारे समाज में जड़ें जमाए हुए है। एक मासूम बच्ची की इस तरह बेरहमी से हत्या न सिर्फ कानून, बल्कि इंसानियत के खिलाफ अपराध है। टोनी जैन ने कहा कि यह घटना पूरे समाज के लिए चेतावनी है। अब समय आ गया है कि समाज जागरूक हो, अंधविश्वास से दूर रहे और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जाए।

उन्होंने मांग की कि इस मामले में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराधी का कोई धर्म, जाति या दल नहीं होता, हत्यारा सिर्फ हत्यारा होता है। समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आगे आना चाहिए। यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि इंसानियत को आईना दिखाने वाला सच है… सवाल यह है कि क्या अब भी समाज जागेगा?