noida - Swatantra Prabhat

मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक में योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर
अजय यादव -लखनऊ।

मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में बुधवार को दो महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठकें आयोजित हुईं। पहली बैठक में उपचारित जल के सुरक्षित पुनः उपयोग नीति के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई, जबकि दूसरी बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर केंद्रित रही।

उपचारित जल के पुनः उपयोग पर जोर

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपने उपविधियों में संशोधन कर उपचारित जल के सुरक्षित पुनः उपयोग के प्रावधान शामिल करने तथा विभागवार पुनः उपयोग योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और जल उपयोग केंद्रों का जीआईएस आधारित मानचित्रण कराने पर बल दिया।

उन्होंने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) से प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों के लिए शहर स्तर की पुनः उपयोग कार्ययोजना तैयार करने का अनुरोध करने के निर्देश दिए। साथ ही राज्य स्तर पर उच्चाधिकार प्राप्त समिति, तकनीकी समिति, जिला स्तरीय पुनः उपयोग समिति तथा विवाद समाधान समिति गठित करने का भी प्रस्ताव रखा गया।

बैठक में नोएडा, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी सहित विभिन्न शहरों में उपचारित जल के सफल उपयोग के उदाहरण प्रस्तुत किए गए। लखनऊ और वाराणसी में प्रस्तावित पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्कों के लिए एसटीपी के उपचारित जल के उपयोग की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने कहा कि उपचारित जल की गुणवत्ता और मात्रा दोनों की विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि औद्योगिक एवं अन्य उपयोगकर्ताओं का विश्वास बढ़े और जल संरक्षण को बढ़ावा मिले।

26 जुलाई से शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का औपचारिक शुभारंभ 26 जुलाई को आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके साथ ही सभी जिलों में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के अधिकतम शिक्षकों को योजना से जोड़ा जाए तथा प्रत्येक जिले में कम से कम 20 लाभार्थियों को कैशलेस कार्ड वितरित किए जाएं।

31 जुलाई तक जनगणना कर्मियों का मानदेय

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण में कार्यरत सभी एन्यूमरेटर, सुपरवाइजर एवं अन्य कार्मिकों का मानदेय और प्रशिक्षण भत्ता 31 जुलाई तक उनके खातों में अनिवार्य रूप से हस्तांतरित किया जाए।

गोसंरक्षण और उर्वरक उपलब्धता पर निर्देश

बैठक में गोसंरक्षण की समीक्षा करते हुए 100 से कम गोवंश वाले गोआश्रय स्थलों के पशुओं को बड़े गोसंरक्षण केंद्रों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गोवंश की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त शेड, चबूतरे, जल निकासी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी उर्वरक केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं फॉस्फेटिक उर्वरक उपलब्ध रहें तथा किसी भी केंद्र पर शून्य स्टॉक की स्थिति न बनने पाए।

किसान क्रेडिट कार्ड और छात्रवृत्ति पर फोकस

उन्होंने वंचित किसानों की पहचान कर उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने तथा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षित युवाओं को मुख्यमंत्री युवा योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा में कहा गया कि 5 अगस्त तक मास्टर डाटाबेस लॉक हो जाएगा। इसलिए सभी विद्यालयों का विवरण समय पर पोर्टल पर अपलोड किया जाए, ताकि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे।

डॉ. आंबेडकर मूर्ति स्थल विकास योजना

मुख्य सचिव ने डॉ. आंबेडकर मूर्ति स्थल विकास योजना के तहत सभी जिलाधिकारियों को 31 अगस्त 2026 तक निविदा आमंत्रण सहित सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में समाज सुधारकों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं।

बैठक में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी तथा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

जेएम फ्लोरेंस सोसाइटी में दुर्गा पूजा और बाल रामलीला का भव्य आयोजन
नोएडा उत्तर प्रदेश
हेमेंद्र सिंह राजपूत

जेएम फ्लोरेंस सोसाइटी में इस वर्ष दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पाँच दिनों तक चलने वाले इस समारोह में प्रतिदिन सुबह-शाम विशेष पूजा, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी वर्गों के लोगों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सबका दिल जीत लिया, लेकिन सबसे बड़ा आकर्षण था "बाल रामलीला," जिसमें बच्चों ने रामायण के पात्रों को जीवंत किया।

समारोह का आरंभ माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना से हुआ। पूरी सोसाइटी ने भव्य रूप से सजाए गए पंडाल में माता की आरती और भजन कीर्तन में हिस्सा लिया। विशेषकर "बाल रामलीला" ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें बच्चों ने भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, और रावण के पात्रों को अपनी मासूमियत और सजीव अभिनय से जीवंत कर दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और भोग की विशेष व्यवस्था की गई। महिलाओं ने पारंपरिक "सिंदूर खेला" में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो इस पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

समारोह के अंतिम दिन माँ दुर्गा की प्रतिमा का भव्य शोभायात्रा के साथ विसर्जन किया गया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने माँ को विदाई दी। इस सफल आयोजन का श्रेय सोसाइटी की पूजा समिति और सभी निवासियों को जाता है, जिन्होंने इसे यादगार बनाने में पूरा सहयोग दिया। सभी ने आने वाले वर्ष इसे और भी भव्य रूप में मनाने का संकल्प लिया।

मुगलों ने मंदिर तोड़ा तो आज उनके वंशज रिक्शा चला रहे-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
‘संस्कृति पर हमला बर्दाश्त नहीं’, सेव कल्चर सेव इंडिया कार्यक्रम में CM ने दिया बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेव कल्चर सेव इंडिया के मंच से बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि धर्म संस्कृति से छेड़छाड़ किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कहा कि मुगलों ने मंदिर तोड़ा तो आज उनके वंशज रिक्शा चला रहे हैं.

नोएडा:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा में थे. यहां सेव कल्चर सेव इंडिया कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमें किसी हाल में संस्कृति पर हमला बर्दाश्त नहीं है. हम पहले ही मुगलों और अंग्रेजों की गुलामी झेल चुके हैं. लेकिन जब हमारी संस्कृति पर हमला हुआ तो 1857 की क्रांति के रूप में हमने जवाब भी दिया. मुगल भी जब तक मंदिरों में नहीं घुसे, राज करते रहे, लेकिन जब मंदिरों पर हमला किया तो आज उनके वंशज रिक्शा चला रहे हैं. इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्य नाथ गाजियाबाद में सामने आए ऑनलाइन धर्मांतरण मामले का भी उल्लेख किया.

उन्होंने कहा कि संस्कृति पर हमले होते रहे हैं. सुर असुरों का युद्ध इसी धर्म को लेकर हुआ था. ये हर काल खंड में होता रहा है, आज ये हमले अलग अलग तरीके से हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में हमने गेमिंग ऐप के माध्यम से धर्म परिवर्तन का मामला पकड़ा है. इससे पहले भी मूक बधिरों को मोबाइल में उलझाकर कन्वर्जन हो रहा था. ऐसा सिर्फ यूपी ही नहीं, देश के कई इलाकों में हो रहा है. यह स्थिति लोगों में जागरूकता की कमी की वजह से बनी है. इन घटनाओं को देखने के बाद ही हमने उत्तरप्रदेश में एक्ट लागू किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों के प्रभाव में आए परिवारों को समझाना होगा. इसके लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा.

सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के अंदर जितने भी देश है, सबकी अपनी विशिष्ट पहचान है. फ्रांस कला के लिए प्रसिद्ध है तो ब्रिटेन की अलग पहचान है. इसी प्रकार भारत की भी अपनी अलग पहचान है. हमने मुगल और अंग्रेजों की गुलामी सही है, लेकिन जैसी ही हमारी संस्कृति पर हमला हुआ, हमने भी 1957 की क्रांति के रूप में जवाब दिया. गाय की चर्बी से बने कारतूस का विरोध हुआ. आगे जाकर वीर सावरकर ने भी इसे मान्यता दी. उन्होंने साफ शब्दों में संदेश देते हुए कहा कि हम अपनी संस्कृति और आस्था के साथ छेड़छाड़ किसी हाल में बर्दाश्त नहीं कर सकते. कहा कि संस्कृति पर हमला उस विकृति को बढ़ावा देना है जैसे कि बीज का सड़ जाना.

कहा कि पहले भी इस तरह के कंवर्जन होते रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दबे कुचले लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की जरूरत है. उन्हें समझाना होगा और उन्हें अपनी पुरातन संस्कृति की याद दिलानी होगी. इस मौके पर सम्मानित किए गए संस्कृति योद्धाओं को सीएम योगी ने बधाई दी. कहा कि लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन जी के साथ उन्होंने लंबे समय तक काम किया है. 48 साल पहले इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की गई. अगर उस समय वो कामयाब हो जाते तो क्या आज हम इस तरह के कार्यक्रम कर पाते? उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के भी कुछ नियम होंगे.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के आजादी महोत्सव के मौके पर दिए गए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि देश 2047 में अपनी आजादी का शताब्दी समारोह मनाएगा. ऐसे में आप 100 वर्ष पूरा होने पर कैसा भारत देखना चाहते हो? हमें अपनी विरासत का सम्मान करना होगा. अपनी परंपराओं को समझना होगा और उनका पालन करना होगा. उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि हम तकनीक का प्रयोग तो करें पर उसके गुलाम ना बनें. प्रयास करना होगा कि सबको आगे बढ़ने का मौका मिले, लेकिन हमें अपने नागरिक कर्तव्यों का भी ज्ञान होना चाहिए. इसकी शुरुआत अपने घर से करनी होगी. तथी हमारा देश 2047 तक विकसित भारत बन सकेगा.