School Enrollment Drive - Swatantra Prabhat

आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ नव प्रवेश उत्सव
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कपिलवस्तु क्षेत्र अंतर्गत बर्डपुर नगर में स्थित आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर में नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ और नव प्रवेशी विद्यार्थियों का प्रवेश उत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय में शुरू हुए नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक राजकुमारी पाण्डेय की  उपस्थिति में शिक्षकों सहित स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर एवं आरती उतारकर तथा उन्हें गुलाब का पुष्प भेंट कर स्वागत किया।विद्यालय की प्रबंधक राजकुमारी पाण्डेय ने बताया कि प्रवेश उत्सव का उद्देश्य छात्रों में विद्यालय के प्रति अपनापन, अनुशासन एवं पढ़ाई के प्रति सकारात्मक माहौल बनाना है।

वही बच्चों ने फीता काटकर विद्यालय में प्रवेश किया । तो वहीं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए माँ सरस्वती से बल,बुद्धि, विद्या  प्रदान करने की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में नव प्रवेशी नन्हे मुँन्हे बच्चे आकर्षण का केन्द्र रहे। इस दौरान विद्यालय के संचालक नितेश पाण्डेय ने सत्र प्रारम्भ की विशेष प्रार्थना सभा में संचालक कौशल, संस्कार, संकल्प थीम के साथ नए सत्र की कार्ययोजना प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शोभनाथ यादव ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित करते हुए  नियमित अध्ययन व लक्ष्य निर्धारण पर बल दिया।

सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को विद्यालय के बारे में बताते हुए कहा कि यह विद्यालय पिछले 41 वर्षों से क्षेत्र में बेहतर एवं गुवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए अपने 42 वें सत्र में प्रवेश कर रहा है । क्षेत्र के अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय एवं उसमें अध्ययनरत छात्र - छात्राएं अपने कठोर परिश्रम के फलस्वरूप निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।  इस दौरान उमेश यादव, संतोष यादव,संदीप राव, रुचि उपाध्याय, श्वेता पटवा, रीता जायसवाल,पवन पाठक, सरिता जायसवाल, अन्नू जायसवाल, प्रेमलता पासवान, संगीता मौर्य, शशि जायसवाल, विनय कुमार वर्मा, अरुण कुमार, अमित कुमार, चंद्रावती देवी आदि उपस्थित रहे,

शुकुल बाजार में “स्कूल चलो अभियान” रैली का भव्य शुभारंभ
अमेठी। विकास खंड शुकुल बाजार में 8 अप्रैल को “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

यह रैली खंड विकास अधिकारी कार्यालय से प्रारम्भ होकर कस्बा शुकुल बाजार के प्रमुख मार्गों से होती हुई जैनबगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरदानपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। रैली में अध्यापकों, ग्राम प्रधानों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। लोगों ने बाइक और कार के माध्यम से भी रैली में भाग लेकर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

समापन समारोह के अवसर पर विधायक सुरेश पासी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार है और समाज के समग्र विकास के लिए सभी बच्चों का विद्यालय से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में अवश्य कराएं, जहां सरकार द्वारा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र शुक्ल ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न शैक्षिक योजनाओं और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए अभिभावकों को प्रेरित किया।

इस अवसर पर शिक्षक राघवेंद्र तिवारी, विक्रमादित्य तिवारी, अनूप तिवारी, संदीप यादव, सूरज यादव, श्याम यादव सहित अन्य शिक्षकों की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना रहा।रैली के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा के महत्व का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित हुआ, जिससे “सब पढ़ें, सब बढ़ें” का लक्ष्य साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

स्कूल चलो अभियान: सिद्धार्थनगर में विद्यार्थियों ने सुना मुख्यमंत्री योगी का संबोधन, विधायक ने वितरित की पुस्तकें
सिद्धार्थनगर,

शैक्षिक सत्र के शुभारंभ के साथ ही प्रदेश में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘स्कूल चलो अभियान’ को प्रदेश के  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से इस महत्वाकांक्षी अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नौगढ़ ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय धौरीकुइयां में भी किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बच्चों ने इसे देखा और सुना।

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में  विधायक   श्यामधनी राही ने  मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  शैलेश कुमार तथा खंड शिक्षा अधिकारी  राम कुमार सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान  मुख्यमंत्री  नेे अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया।

इस अवसर पर  विधायक  श्यामधनी राही ने बच्चों को पुस्तकें वितरित की और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और सरकार हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें।

इस मौके पर जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार शुक्ला समेत प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र, शिक्षक अनूप कुमार, वीरेंद्र चौधरी, रंजना, शिक्षा मित्र बेचन प्रसाद, बीनू पांडेय,  राजमती, प्रर्मिला, इंद्रावती आदि की उपस्थिति रही।

अमेठी में ‘स्कूल चलो अभियान’ का आगाज, बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर जोर
अमेठी। जनपद में शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारम्भ बुधवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर परिसर में भव्य समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजय चौहान एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इसके उपरांत पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पचेहरी के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरीगंज प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर के बच्चों ने ‘स्कूल चलो अभियान’ पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जिलाधिकारी संजय चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि बेसिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव होती है। इसलिए प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में बच्चों को खेल-खेल में सीखने के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे उनकी सीखने की क्षमता में वृद्धि हो सके। उन्होंने ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के माध्यम से बेसिक शिक्षा में हो रहे सकारात्मक बदलावों की सराहना करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र राष्ट्रीय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति, नवोदय विद्यालय एवं विद्याज्ञान जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में चयनित हो रहे हैं, जो शिक्षा में सुधार का स्पष्ट संकेत है।

उन्होंने शिक्षकों को अभिभावकों से सतत संपर्क बनाए रखने तथा अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से अपने नजदीकी विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराने की अपील की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ‘स्कूल चलो अभियान’ का प्रथम चरण 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक तथा द्वितीय चरण 01 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराएंगे।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी द्वारा अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही नवप्रवेशी बच्चों को स्कूल बैग, पुस्तकें, कॉपियां एवं पेन वितरित कर सम्मानित किया गया। शैक्षिक सत्र 2025-26 में सर्वाधिक नामांकन कराने वाले शिक्षकों को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बच्चों एवं शिक्षकों से संवाद कर पठन-पाठन की स्थिति की जानकारी भी ली।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी गौरीगंज अर्जुन सिंह, सिंहपुर से हरिओम तिवारी, जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) प्रवीण कुमार सिंह, ईएमआईएस इंचार्ज मनीष मिश्रा, जिला समन्वयक प्रशिक्षण गोविन्द शुक्ल, निपुण भारत के जिला समन्वयक आशुतोष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में एसआरजी अमिता मिश्रा, एआरपी प्रमोद कुमार तिवारी, बद्री विशाल सिंह, हरिकेश यादव, कार्यालय सहायक सत्येंद्र यादव एवं विकासखंड गौरीगंज के समस्त एआरपी एवं शिक्षक संकुल का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन यूपीएस विद्यालय के शिक्षक एवं प्रखर वक्ता डॉ रमेश सिंह द्वारा किया गया।

स्कूल चलो अभियान का हुआ भव्य शुभारम्भ
प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम हरि पैलेस सगरा में बड़े उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने इसे एक जन-जागरूकता अभियान का रूप प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य  तथा विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव रहे। इसके अतिरिक्त जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, परियोजना निदेशक दयाराम यादव, सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लक्ष्मणपुर की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने वातावरण को भक्ति एवं उत्साह से भर दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्रम एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एकांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रेरणादायक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान 05 नवप्रवेशी बच्चों को पुस्तकें, बैग एवं स्टेशनरी वितरित कर उन्हें शिक्षा से जोड़ने का संदेश दिया गया। सत्र 2025-26 में सर्वाधिक नामांकन करने वाले 05 विद्यालयों को सम्मानित कर शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार के विजन को साकार करने के लिए शत-प्रतिशत नामांकन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, क्योंकि शिक्षा ही उनके उज्लवल भविष्य की कुंजी है। जिलाधिकारी ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक सेवित क्षेत्र में भ्रमण कर नामांकन पंजिका तैयार की जाए तथा अभिभावकों के साथ संवाद के लिए नियमित पीटीएम आयोजित की जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बच्चों को अनुशासन में रहकर मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, एआरपी, पूर्व एआरपी एवं विभिन्न विकास खंडों के शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेश प्रताप सिंह द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला समन्वयक प्रशिक्षण योगेन्द्र सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह, सुशील सिंह, एसआरजी चन्द्रजीत, एसआरजी आशुतोष, पवन सिंह एवं डॉ. आशुतोष सिंह का विशेष योगदान रहा। अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए “स्कूल चलो अभियान” को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।