Election Campaign India - Swatantra Prabhat

महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने कहा- मुझे भी अपने पति के प्लेन क्रैश हादसे पर शक
ब्यूरो प्रयागराज। महाराष्ट्र की डिप्टी चीफ मिनिस्टर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता सुनेत्रा पवार ने अपने पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जनवरी में हुई हवाई दुर्घटना पर गंभीर संदेह जताया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना के बारे में सबको जवाब मिलना चाहिए और अगर किसी की गलती है तो उसे सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। सुनेत्रा पवार ने यह बयान मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को बारामती में अपनी चुनावी रैली में दिया। यह रैली बारामती उपचुनाव के लिए आयोजित की गई थी, जिसका मतदान 23 अप्रैल को होना है।

वहां इसी रैली के बाद चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। अपने भाषण के दौरान सुनेत्रा पवार ने कहा, “मुझे अजित पवार की हवाई दुर्घटना पर संदेह है। हर किसी को इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जवाब मिलने चाहिए। अगर कोई दोषी है तो उसे सबसे सख्त सजा दी जानी चाहिए।”जनवरी 2026 में हुई इस हवाई दुर्घटना में अजित पवार की मौत हो गई थी। सुनेत्रा पवार इस घटना पर अब खुलकर सवाल उठा रही हैं। हालांकि महायुति उम्मीदवार द्वारा की गई मांग पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उसी मंच से आश्वासन दिया कि सच्चाई सामने आने तक सरकार चुप नहीं बैठेगी।

यह बयान बारामती उपचुनाव के ठीक पहले आया है, जहां सुनेत्रा पवार चुनावी प्रचार में सक्रिय हैं। एनसीपी नेता के इस बयान से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। सुनेत्रा पवार का इस तरह अब इस मामले को उठाना इसे चुनावी मुद्दा भी माना जा रहा है। क्योंकि अजित पवार के भतीजे रोहित पवार लगातार इस मामले को उठा रहे हैं तो उस समय सुनेत्रा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन अब वो चुनाव के दौरान खुलकर बोल रही हैं।

अजित पवार के भतीजे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार विमान दुर्घटना मामले में महाराष्ट्र सरकार से एफआईआर दर्ज कराने का आग्रह कर रहे हैं और उन्होंने इस घटना पर कई सवाल उठाए हैं। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने के कारण रोहित पवार कर्नाटक गए और 28 जनवरी की विमान दुर्घटना में शून्य एफआईआर दर्ज कराई, जिसे फडणवीस ने अवैध कदम बताया।

जनसभा को संबोधित करते हुए सुनेत्रा पवार ने अजीत पवार के जीवन और राजनीतिक सफर को समर्पित एक संग्रहालय स्थापित करने की योजना की घोषणा की, जिसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करना है। फडणवीस ने भी उपमुख्यमंत्री का जोरदार समर्थन करते हुए कहा कि उनमें अजीत पवार की विरासत को आगे बढ़ाने की क्षमता और दृढ़ संकल्प है और उन्होंने मतदाताओं से दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि के रूप में 23 अप्रैल को उन्हें रिकॉर्ड जीत दिलाने का आग्रह किया।

इसी बीच, अजित पवार की चचेरी बहन और राष्ट्रीय कम्युनिस्ट पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले भी बारामती में चुनाव प्रचार में शामिल हुईं। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि बारामती हमेशा से पवार परिवार के साथ खड़ी रही है और मतदाताओं से अपील की कि वे इस परंपरा का पालन करें क्योंकि सुनेत्रा पवार उपचुनाव लड़ रही हैं। सुले ने आगे कहा, "हमारा रिश्ता राजनीति से परे है। इसलिए, अजीत दादा के सपनों को साकार करने के लिए लोगों को सुनेत्रा पवार का समर्थन करना चाहिए।" महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का 28 जनवरी को बारामती में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था।

असम चुनाव: प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत पर साधा निशाना, कहा- एक परिवार असम को लूट रहा है
ब्यूरो प्रयागराज- कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर बुधवार को निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में ‘‘केवल एक परिवार सब कुछ लूट रहा है’’। प्रियंका गांधी ने विपक्ष के नेता और नाजिरा से पार्टी के उम्मीदवार देबब्रत सैकिया के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला किया और उन पर अमेरिका का ‘‘गुलाम’’ होने का आरोप लगाया।

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘असम में एक परिवार सब कुछ लूट रहा है और जब वे लूटपाट नहीं कर रहे होते हैं तो खदानें, जमीनें और हर संपत्ति बड़े उद्योगपतियों को सौंप दी जाती है।’’ उन्होंने असम में बीेपी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान हर मोर्चे में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए शारदा, स्मार्ट सिटी और एनसी हिल्स जैसे कई पुराने घोटालों का मुद्दा उठाया।

प्रियंका गांधी ने दावा किया, ‘‘बीजेपी ने कहा था कि उसने ‘डबल इंजन’ वाली सरकार दी है। असल में यह दोहरी गुलामी वाली सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की गुलामी में लगे हैं और हिमंत विश्व शर्मा मोदी की गुलामी कर रहे हैं।’’ उन्होंने ‘‘चाय बागान श्रमिकों की दैनिक मजदूरी बढ़ाने के वादे को पूरा करने में नाकाम रहने के लिए’’ भाजपा सरकार पर हमला किया और इस बात पर जोर दिया कि बागानों के लोग संघर्ष कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘विभिन्न जनजातीय समुदाय के लोग अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की वर्षों से मांग कर रहे हैं। भाजपा ने उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने का वादा किया था लेकिन वे ऐसा करने में विफल रहे।’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि असम की महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विशेष रूप से प्रमुख गरीबी उन्मूलन योजना ‘अरुणोदय’ से उनके नाम हटाने की धमकी देकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की रैलियों में जबरन शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है।

उपेक्षा की राजनीति के खिलाफ युद्ध की घोषणा:
श्रीभूमि - श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के चुनावी मैदान में इस बार नए राजनीतिक समीकरण के संकेत देते हुए अनुप कुमार दास तालुकदार ने दमदार एंट्री की है। लंबे समय तक इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड में जनरल मैनेजर के पद पर कार्य करने के बाद उन्होंने जनसेवा के उद्देश्य से सक्रिय राजनीति में कदम रखा। इंडियन नेशनल कांग्रेस से जुड़े रहने के बावजूद, 2026 के विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर उन्होंने आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया।

वर्तमान में वे जीत के लक्ष्य के साथ जोरदार तैयारी में जुटे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान अनुप कुमार दास तालुकदार के स्वर में तीखा विरोध और असंतोष झलकता है। उन्होंने सीधे भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूरे घाटी क्षेत्र में लंबे समय से कायवर्त समाज की उपेक्षा और अपमान किया गया है। इसी के विरोध में उन्होंने एआईयूडीएफ का दामन थामते हुए “समाज और देश के विकास की लड़ाई” लड़ने का संकल्प लिया है।

उन्होंने एक विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच कोई बुनियादी वैचारिक अंतर नहीं है। उनके शब्दों में, “दिन में कांग्रेस, रात में भाजपा असल में दोनों एक ही जड़ से जुड़े हैं। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। इसके अलावा, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विजय मालाकार की नागरिकता को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “एक संदिग्ध नागरिक को उम्मीदवार बनाने में इतनी दिलचस्पी क्यों? क्या इस क्षेत्र में योग्य और शिक्षित लोगों की कमी है?” इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने सत्ताधारी दल की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए।

अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव और ईमानदारी की छवि को सामने रखते हुए अनुप कुमार दास तालुकदार ने रामकृष्णनगर के मतदाताओं से समर्थन और सहयोग की अपील की है। उनका मानना है कि जनता अब “वादों की राजनीति” और “जमीनी हकीकत” के बीच का अंतर समझने लगी है। कुल मिलाकर, रामकृष्णनगर में इस बार इंडियन नेशनल कांग्रेस , भारतीय जनता पार्टी और आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के संकेत साफ नजर आ रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अनुपबाबू की आक्रामक रणनीति चुनावी समीकरण को नया मोड़ दे सकती है। अब मतदाता का निर्णय अंतिम समीकरण तय करेगा, और राजनीतिक दलों की रणनीति का असली असर जनता की पसंद में ही देखा जाएगा।