Ramkrishnanagar Constituency - Swatantra Prabhat

श्रीभूमि जिले के कृष्णनगर आदर्श गांव में बिजली संकट गहराया, केबल लाइन की जोरदार मांग
श्रीभूमि-  श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुल्लभछड़ा के निकट स्थित मॉडल विलेज कृष्णनगर के ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से बिजली समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बार-बार आवेदन करने के बावजूद Assam Power Distribution Company Limited (ASEB) के दुल्लभछड़ा सब-डिवीजन द्वारा अब तक क्षेत्र में केबल लाइन लगाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। गांव में पेड़-पौधे और बांस की अधिकता के कारण खुले तारों के बजाय केबल लाइन बिछाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।

आरोप के अनुसार, पिछले वर्ष से इस मुद्दे को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ कई बार चर्चा हुई, लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है। इससे ग्रामीण खुद को बेहद उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इसी बीच, क्षेत्र में बार-बार हो रही लोडशेडिंग को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

खासकर मौसम में बदलाव के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कई बार घंटों तक बिजली गुल रहती है, जो ग्रामीण जीवन के लिए बड़ी समस्या बन गई है। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “हम नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं, फिर भी हमें उचित सेवा नहीं मिल रही है। यह उपभोक्ताओं के प्रति घोर लापरवाही है।”

ग्रामीणों के अनुसार, यह समस्या केवल तकनीकी नहीं है, बल्कि लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्था और जिम्मेदारी की कमी का परिणाम है।उन्होंने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों—हैलाकांडी डिवीजन के AGM, बदरपुर सर्कल के DGM सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से शीघ्र हस्तक्षेप कर केबल लाइन स्थापित करने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

उपेक्षा की राजनीति के खिलाफ युद्ध की घोषणा:
श्रीभूमि - श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के चुनावी मैदान में इस बार नए राजनीतिक समीकरण के संकेत देते हुए अनुप कुमार दास तालुकदार ने दमदार एंट्री की है। लंबे समय तक इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड में जनरल मैनेजर के पद पर कार्य करने के बाद उन्होंने जनसेवा के उद्देश्य से सक्रिय राजनीति में कदम रखा। इंडियन नेशनल कांग्रेस से जुड़े रहने के बावजूद, 2026 के विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर उन्होंने आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया।

वर्तमान में वे जीत के लक्ष्य के साथ जोरदार तैयारी में जुटे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान अनुप कुमार दास तालुकदार के स्वर में तीखा विरोध और असंतोष झलकता है। उन्होंने सीधे भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूरे घाटी क्षेत्र में लंबे समय से कायवर्त समाज की उपेक्षा और अपमान किया गया है। इसी के विरोध में उन्होंने एआईयूडीएफ का दामन थामते हुए “समाज और देश के विकास की लड़ाई” लड़ने का संकल्प लिया है।

उन्होंने एक विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच कोई बुनियादी वैचारिक अंतर नहीं है। उनके शब्दों में, “दिन में कांग्रेस, रात में भाजपा असल में दोनों एक ही जड़ से जुड़े हैं। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। इसके अलावा, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विजय मालाकार की नागरिकता को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “एक संदिग्ध नागरिक को उम्मीदवार बनाने में इतनी दिलचस्पी क्यों? क्या इस क्षेत्र में योग्य और शिक्षित लोगों की कमी है?” इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने सत्ताधारी दल की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए।

अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव और ईमानदारी की छवि को सामने रखते हुए अनुप कुमार दास तालुकदार ने रामकृष्णनगर के मतदाताओं से समर्थन और सहयोग की अपील की है। उनका मानना है कि जनता अब “वादों की राजनीति” और “जमीनी हकीकत” के बीच का अंतर समझने लगी है। कुल मिलाकर, रामकृष्णनगर में इस बार इंडियन नेशनल कांग्रेस , भारतीय जनता पार्टी और आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के संकेत साफ नजर आ रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अनुपबाबू की आक्रामक रणनीति चुनावी समीकरण को नया मोड़ दे सकती है। अब मतदाता का निर्णय अंतिम समीकरण तय करेगा, और राजनीतिक दलों की रणनीति का असली असर जनता की पसंद में ही देखा जाएगा।