gonda - Swatantra Prabhat

सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर होने वाले तिरंगा यात्रा के लिए की गई बैठक
गोंडा : उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जनपद पदाधिकारी की बैठक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय चौधरी चरण सिंह सिंचाई डाक बंगला मे संपन्न हुई कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवमणि शुक्ला ने किया मंडल अध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे ने कहा कि आगामी 20 अगस्त को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पुरानी पेंशन बहाली व गोंडा जनपद में जीपीएस फोटो शासनादेश के विपरीत कर्मचारियों से मांगा जा रहा है उक्त मांगों को लेकर होने वाली तिरंगा यात्रा व कर्मचारियों की मांगों के लेकर रूपरेखा तय की गईl

तिरंगा रैली संपन्न कराने की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष अमीर अहमद को सौंपी गई प्रत्येक विकास खंड से ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा के लिए कर्मचारी एकत्रित होकर जिला मुख्यालय दोपहर 12:00 बजे पहुंच कर कार्यक्रम सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है साथ ही सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि समस्त कर्मचारी गांधी पार्क में बापूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी पार्क से अंबेडकर चौराहा पहुंचकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर ज्ञापन सौपा जाएगाl

बैठक में जिला महामंत्री देवमणि शुक्ला कोषाध्यक्ष अमीर अहमद संगठन मंत्री उधो राम गौतम संप्रेक्षक राम रूप वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष रुपईडीह लखनलाल पासवान ब्लॉक अध्यक्ष इटियाथोक लोकनाथ शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष पडरी कृपाल अभिमन्यु कुमार ब्लॉक अध्यक्ष मुझेहना धर्मेंद्र पांडेय रघुनाथ मौर्य सनीराम कनौजिया रवि गोस्वामी हरेंद्र सिंह अतुल तिवारी प्रदीप वर्मा धर्मेंद्र वर्मा राम सजीवन तिवारी कार्यक्रम सफल बनाने के लिए इन सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है l

बाढ़ प्रभावित गांवों का सीडीओ ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा
गोण्डा । तहसील तरबगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम ऐलीपरसौली सहित अन्य प्रभावित गांवों का जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, उपजिलाधिकारी तरबगंज एवं जिला आपदा विशेषज्ञ ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और राहत कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन सभी मजरों की स्थिति का जायजा लिया, जहां बाढ़ का पानी पहुंच गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रभावित ग्रामीणों को तत्काल लंच पैकेट, राशन किट तथा आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव से जुड़ी व्यवस्थाओं को लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक समय से सहायता पहुंच सके।

मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखें और ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में ग्रामीणों के साथ-साथ पशुधन की सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए समय से भूसा एवं अन्य आवश्यक चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे पशुपालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अधिकारियों को राहत सामग्री के वितरण में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों में स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि आवश्यक सहायता समय से उपलब्ध कराई जा सके।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कौशल विकास मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
गोण्डा । कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति एवं रोजगार सृजन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद के अधिक से अधिक युवक एवं युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार के साथ-साथ निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर विशेष बल।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक युवा इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि कौशल विकास मिशन के माध्यम से युवाओं को उनकी रुचि एवं स्थानीय रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें रोजगार प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

रोजगारपरक ट्रेडों में प्रशिक्षण पर विशेष जोर देने के निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए एग्रीकल्चर, ऑटोमेटिव, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, प्लम्बिंग, हैंडीक्राफ्ट एंड कार्पेट, ब्यूटी एंड वेलनेस, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, आईटी एवं आईटीईएस, रिटेल सहित अन्य रोजगारपरक ट्रेडों में अधिक से अधिक युवक-युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्योगों एवं बाजार की मांग के अनुरूप संचालित किए जाएं, जिससे प्रशिक्षित युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

समन्वित प्रयासों से बढ़ेगा रोजगार और आत्मनिर्भरता

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कौशल विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे जनपद में रोजगार के अवसरों का विस्तार हो तथा अधिक से अधिक युवा आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने नियमित समीक्षा एवं सतत मॉनिटरिंग पर भी विशेष बल दिया।बैठक में कौशल विकास कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी तथा रोजगार उपलब्ध कराने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पांडेय, डीसी एनआरएलएम जे.एन. राव, जिला सेवायोजन अधिकारी, राम सिंह जिला समन्वयक कौशल विकास, अविनाश प्रताप सिंह कौशल विकास मैनेजर, दीपक  खरे कौशल विकास मैनेजर सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की।

किसान के बेटे ने बढ़ाया गोंडा का गौरव, अग्निवीर जीडी में चयनित होकर देश सेवा के लिए नागपुर रवाना
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

ब्यूरो गोण्डा। विकासखंड रुपईडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत भवानीपुर उपाध्याय के मजरा छिछुली निवासी किसान परिवार के होनहार पुत्र शशांक शुक्ला का भारतीय सेना की अग्निवीर (जीडी) भर्ती में चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है।

शशांक 1 जुलाई 2026 से नागपुर प्रशिक्षण केंद्र में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। देश सेवा के लिए रवाना होने से पूर्व गांव में उनका भव्य सम्मान किया गया। माता-पिता ने तिलक लगाकर, आरती उतारकर और आशीर्वाद देकर उन्हें विदा किया।

इस दौरान पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शशांक शुक्ला ने कहा कि बचपन से ही उनका एकमात्र सपना भारतीय सेना में भर्ती होकर मातृभूमि की सेवा करना था। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करना उनके लिए गर्व, सम्मान और सौभाग्य की बात है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों तथा ग्रामीणों के स्नेह और आशीर्वाद को दिया।

शशांक के पिता जग प्रसाद शुक्ला एक मेहनती किसान हैं, जिन्होंने खेती-किसानी करते हुए अपने पुत्र को बेहतर शिक्षा दिलाई और हर कदम पर उसका मनोबल बढ़ाया। उनकी माता मेनका शुक्ला गृहिणी हैं और परिवार का कुशलतापूर्वक संचालन करती हैं। माता-पिता के संस्कार, अनुशासन और त्याग ने ही शशांक के व्यक्तित्व को मजबूत बनाया।

शशांक ने अपनी हाईस्कूल की शिक्षा बाबू बच्चा सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, देवरिया कला भटपुरवा से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने श्री गाँधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज, खरगूपुर से इंटरमीडिएट प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ₹1.80 लाख की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। आगे उन्होंने नवीन चंद स्मारक महाविद्यालय, इटियाथोक से स्नातक की शिक्षा पूरी की।

शशांक का परिवार लंबे समय से राष्ट्र सेवा की भावना से जुड़ा रहा है। उनके बड़े पिताजी बजरंगी शुक्ला उत्तर प्रदेश होमगार्ड में सेवारत हैं। वहीं उनके चाचा बाबूराम शुक्ला भी उत्तर प्रदेश होमगार्ड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके छोटे भाई हिमांशु शुक्ला भी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहे हैं।

देश सेवा के लिए रवाना होने से पहले गांव में भावनात्मक माहौल देखने को मिला। सैकड़ों ग्रामीणों ने शशांक को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "जय हिंद" के नारों के बीच उनका उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि शशांक अपने अनुशासन, समर्पण और परिश्रम से गांव, जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर अमरनाथ तिवारी, प्रबल प्रताप, शशिभूषण, बृजभूषण तिवारी, हिमांशु, शुभांशु, संचित राम तिवारी, दीपक, दीपांशु, प्रयाग दत्त शुक्ला, मुक्तिनाथ शुक्ला, शिवम शुक्ला सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने शशांक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सैन्य जीवन की कामना की।

ग्रामीणों ने कहा कि किसान परिवार से निकलकर सेना में चयनित होना यह संदेश देता है कि कठिन परिश्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति और माता-पिता के संस्कार किसी भी युवा को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। शशांक शुक्ला की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उनमें भी देश सेवा का जज्बा मजबूत करेगी।

आभूषण चोरी की कई वारदातों का खुलासा,चोर और चोरी का माल खरीदने वाला सर्राफा कारोबारी गया जेल
बस्ती। बस्ती जिले केनगर थाने की पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में आभूषण चोरी करने वाले शातिर चोरों व आभूषण खरीदने वाले सर्राफा कारोबारी को गिरफ्तार कर सोने का आभूषण व करीब करीब 3,67,000 रूपये कीमत का 25 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सूरज कुमार सोनी पुत्र घनश्याम सोनी ग्राम अलीपुर बाजार थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा उम्र करीब 34 वर्ष को फुटहिया से तथा अभियुक्त राहुल पुत्र मोतीचन्द्र वर्मा ग्राम मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती स्थाई पता ग्राम मुण्डेरा बाबू थाना तरकुलवा जनपद देवरिया सर्राफा कारोबारी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त राहूल के पास से 25 ग्राम गला हुआ सोना, चोरी की दो जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी बिछुआ चांदी का, एक चांदी की अंगुठी, पांच सोने की नाक की कील व 30500 रूपया नगद व घटना मे प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल वाहन संख्या यूपी 51 एएफ 9260 सुपर स्पेलेण्डर बरामद किया गया। इस गुडवर्क से कोतवाली, नगर तथा पैकोलिया थाने मे दर्ज चोरी के मामलों का सफल अनावरण हुआ है।

पूछताछ में अभियुक्त सूरज कुमार सोनी ने बताया कि 04 मार्च 2026 को ग्राम प्रसादपुर थाना नगर मे चोरी किया था, 25 अप्रैल 2026 को ग्राम मरवट काली माता मन्दिर थाना हर्रैया क्षेत्र से चांदी का मुकुट अपने सहयोगी के साथ हम दोनो लोग रात्रि मे चुराया था। 30 अप्रैल 2026 को मै अपने सहयोगी कृष्ण चन्द सोनी पुत्र प्रेम सागर सोनी ग्राम नरहरिया स्टेट थाना पुरानी बस्ती जनपपद बस्ती के साथ ग्राम दयालपुर मे सोने के जेवर व चांदी के जेवरात व अन्य सामान को व नकदी को चोरी किया था। इसके अतिरिक्त अपने सहयोगी कृष्ण चन्द्र सोनी के साथ मिलकर गोण्डा, बलरामपुर व बस्ती मे विभिन्न तिथियो मे चोरी किया।

21 मई 2026 को लक्ष्मी बाई नगर बभनान थाना पैकोलिया के अन्तर्गत नकदी व सोने के आभूषण चुरा लिया था व चोरी के सोने चांदी का आभूषण को ले जाकर रामेश्वर वर्मा उर्फ राहुल पुत्र मोती चन्द्र वर्मा ग्राम मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती की दुकान पर बेच दिया था। मेरा सहयोगी साथी कृष्ण चन्द्र सोनी पुत्र प्रेम सागर सोनी ग्राम नरहरिया स्टेट थाना पुरानी बस्ती 17 जून .26 से जेल मे बन्द है। उसी का जमानत कराने के लिए पूर्व मे किये गये चोरी से इकट्ठा किये गये सोने व चांदी के अन्य जेवरात को आज 29 जून को बेंचने जा रहा था। आज पुलिस ने पकड़ लिया।

11.17 करोड़ के खर्च पर सवाल: अभिलेख न देने पर 18 सचिवों का वेतन रोका, जमीनी हकीकत पर भी उठे सवाल
गोण्डा-आनंद पांडेय

ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए खर्च की गई 11.17 करोड़ रुपये की धनराशि को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। एक ओर जहां अभिलेख प्रस्तुत न करने पर 18 ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोक दिया गया है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पंचायत राज विभाग के तहत वर्ष 2016-17 से 2023-24 के बीच जिले की 82 ग्राम पंचायतों में कुल 11 करोड़ 17 लाख रुपये खर्च दर्शाए गए हैं। इन कार्यों का ऑडिट जिला लेखा परीक्षा समिति द्वारा किया गया, जिसमें कई स्थानों पर संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। समिति ने इसे गंभीर मानते हुए धनराशि के दुरुपयोग की आशंका जताई और रिपोर्ट विभाग को भेजी।

कई बार नोटिस व पत्राचार के बावजूद अभिलेख प्रस्तुत न करने पर डीपीआरओ लालजी दूबे ने 18 सचिवों के मार्च माह के वेतन पर रोक लगा दी है और स्पष्टीकरण मांगा है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इधर, क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पूरे मामले को लेकर जमीनी हकीकत पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्य केवल कागजों में ही दिखाए गए हैं, जबकि वास्तविकता में मौके पर कार्य अधूरे या न के बराबर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फर्जी बिल-वाउचर के जरिए भुगतान दर्शाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार खर्च की गई कुल धनराशि 11.17 करोड़ रुपये है, लेकिन अभिलेख प्रस्तुत न होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि इसमें से कितनी राशि का वास्तविक और सत्यापित हिसाब उपलब्ध है।

स्थानीय स्तर पर अब मामले की निष्पक्ष जांच और जमीनी सत्यापन की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग सकता है

परसपुर: अहिरन पुरवा में आग का तांडव, गरीब की गृहस्थी जलकर राख
स्वतंत्र प्रभात

परसपुर (गोण्डा)

परसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मधईरपुर खांडेराय (अहिरन पुरवा) में रविवार दोपहर आग ने ऐसा विकराल रूप धारण किया कि एक गरीब परिवार की जमा-पूंजी और आशियाना पल भर में खाक हो गया। इस अग्निकांड में पीड़ित का हजारों का नुकसान हुआ है।दोपहर 3 बजे भड़की चिंगारी मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे ग्रामीण भगत राम के छप्पर में अचानक आग लग गई।

तेज हवाओं और गर्मी के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते, आग ने पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया।नगदी और जेवरात समेत सब कुछ स्वाहा पीड़ित भगत राम ने भर्राए गले से बताया कि इस भीषण आग में उनकी जीवन भर की कमाई जल गई है। आग की भेंट चढ़ी वस्तुओं में मुख्य रूप से शामिल हैं:

नगदी: अटैची में रखे 20,000 रुपये नकद।

जेवरात व कीमती सामान: घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात।

अन्य सामग्री: अटैची में रखे कपड़े, घर का दरवाजा और गृहस्थी का सारा राशन व सामान।

दमकल की देरी पर जताया रोष

भगत राम ने बताया कि आग लगते ही उन्होंने तत्काल डायल 112 और दमकल विभाग (Fire Brigade) को सूचना दी थी। लेकिन आरोप है कि दमकल की गाड़ी सूचना के करीब 1 घंटे बाद मौके पर पहुँची। तब तक आग सब कुछ जलाकर राख कर चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सिर्फ राख ही शेष बची थी।

पुलिस को दी गई तहरीरपीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गया है। इस संबंध में भगत राम ने परसपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए।

वन माफिया का कहर: प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई पर भी नहीं जागा प्रशासन
सरकारी जमीन पर प्रतिबंधित गूलर के पेड़ों की कटाई, अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप

गोण्डा।-आनंद पांडेय

विकास खंड पंडरी कृपाल की ग्राम पंचायत सोनापार के सिरहना स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास सरकारी भूमि पर खड़े प्रतिबंधित गूलर के पेड़ों की खुलेआम कटान से प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि वन माफियाओं और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से दिनदहाड़े हरियाली का सौदा किया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, सरकारी जमीन पर वर्षों से खड़े हरे-भरे गूलर के पेड़ों को बिना किसी वैधानिक अनुमति के काटा जा रहा है। कटे हुए पेड़ों की लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर ले जाया जा रहा है, लेकिन वन विभाग और स्थानीय प्रशासन इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों की कटाई की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई, इसके बावजूद कोई भी अधिकारी मौके पर पहुंचना जरूरी नहीं समझा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है और वे इसे प्रशासनिक संरक्षण में हो रही अवैध कटाई बता रहे हैं।

क्षेत्र में चर्चा है कि लकड़ी माफिया सरकारी संपत्ति को ठिकाने लगाकर पर्यावरण और राजस्व दोनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों और शासन स्तर तक की जाएगी।

इस संबंध में क्षेत्रीय रेंजर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।

आंखों में मिर्च, फिर 17 बार चाकू… UPSC एस्पिरेंट ने सगे भाई की बेरहमी से हत्या क्यों की?
गोंडा-उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक यूपीएससी छात्र अमरनाथ दुबे ने पैसों के विवाद और प्रेमिका पर खर्च के कारण अपने बड़े भाई शिव शंकर दुबे की निर्मम हत्या कर दी. परिवार द्वारा पैसे देने से मना करने पर अमरनाथ ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने जांच के बाद अमरनाथ को गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का खुलासा किया है.

पैसों के लिए की थी हत्या

परिवार के लोगों द्वारा घर आकर के काम करने की बात कही जा रही थी. घर के कामकाज और पूरे पैसे का लेखा-जोखा आरोपी अमरनाथ दुबे के बड़े भाई शिव शंकर दुबे के पास ही था. जब भी पैसे की आवश्यकता अमरनाथ दुबे को पड़ती थी तो वो शिव शंकर दुबे द्वारा ही पूरी की जाती थी. शिव शंकर दुबे ने पैसा देने से मना किया तो आरोपी को लगा कि वह पैसा नहीं देना चाह रहा है. जानबूझकर उसके करियर को खराब कर रहा है.

पैसे देने से मना करने की बात को लेकर के उसने यह योजना बनाई कि माता-पिता 2 जनवरी को एक माह के कल्पवास के लिए प्रयागराज गए हैं. वह 3 तारीख को वापस आ जाएंगे, उससे पहले ही हत्याकांड को अंजाम देते हैं. इसी योजना के तहत 27 जनवरी को कस्बा करनैलगंज से साइकिल बेचने वाले व्यक्ति से 60 रुपए का चाकू खरीदा और 4 दिन बाद यानी 31 जनवरी को पड़ोस की भाभी को बैंक ले जाने के दौरान कर्नलगंज मार्केट में गया और एक दुकान से 20 रुपए देकर के उसे चाकू की धार लगवाई. इसके तीन दिन बाद यानी 3 फरवरी को रात 11 बजे खेत में पानी लगाने का बहाना बनाया और अपने भाई को घर से कुछ ही दूरी पर ले गया.

उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां यूपीएससी के छात्र ने मुफलिसी में प्रेमिका परेशान होकर अपने ही सगे भाई की पैसे की वजह से हत्या कर दी. करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर माझा ग्राम पंचायत के दुल्हिन पुरवा गांव में हुए 32 वर्षीय शिव शंकर उर्फ लल्ला दुबे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. यूपीएससी छात्र सगे छोटे भाई अमरनाथ दुबे को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में हत्याकांड का खुलासा किया है.

प्लान बनाकर घटना को दिया था अंजाम

आरोपी ने इस दौरान अपने भाई के आंख में पहले अपने जेब में रखे मिर्ची के पाउडर को डाला, जब उसे कुछ दिखाई नहीं दिया तो चाकू से ताबड़तोड़ 17 बार वार करके उसकी निर्मम हत्या कर दी. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद खुद भी चाकू से वार करके घायल हो गया था और मृतक के जेब में रखे 31500 निकाल करके खेत की मेड में मिट्टी के नीचे दबा दिया था. आरोपी ने घर वालों को बताया था कि अज्ञात लोगों ने हत्या की है और गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया गया था. जांच के दौरान पुलिस को सगे भाई पर शक हुआ और उससे पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25000 का इनाम भी दिया है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी सगे छोटे भाई अमरनाथ दुबे ने एक योजना बना करके इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया था. अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए परिवार को जानकारी दी थी. दरअसल, आरोपी दिल्ली में रहकर के यूपीएससी की पढ़ाई कर रहा था जब वहां पर सफलता हाथ नहीं लगी तो लखनऊ में आकर के यूपीएससी की तैयारी करने लगा. वहां पर एक लड़की से प्रेम हो गया, जो भी पैसा घर से मिलता था वो लड़की पर ही खर्च कर रहा था. कोई सफलता हाथ नहीं लग रही थी, इसको देखते हुए परिवार के लोगों ने पैसा देने से मना कर दिया.

New Bypass: यहां बनने जा रहा 14.1 KM लंबा नया बाईपास, इन 16 गांव के किसानों की बदलेगी किस्मत ​​​​​​​
New Bypass: उत्तर प्रदेश के गोंडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जानकारी के मुताबिक, अब लखनऊ और बाराबंकी के सफर को आसान बनाने के लिए नया बाईपास का निर्माण शुरू हुआ है।

जमीन अधिग्रहण UP New Bypass

मिली जानकारी के अनुसार, बाईपास के लिए 16 गांवों से जमीन अधिग्रहीत की जा रही है। इन गांवों को पहले चिह्नित किया जा चुका है और अब गाटा संख्या चिह्नांकन चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, भू स्वामियों से जमीन खरीद कर निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। यह परियोजना गोनवा से कटकर धौरहरा होते हुए मसौलिया तक जाएगी।

कौन-कौन से हैं गांव? UP New Bypass

जानकारी के मुताबिक, गोनवा, कोचा, कादीपुर, कुम्हारगढ़ी, करुआ, सकरौरा, बिरवा, बसेहिया, मुंडरेवा, हरिगवा, कूरी, पारा, चंगेरिया, भुंभआ, अहिरौरा और मसौलिया गांवों से भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, यह परियोजना गोनवा से कटकर धौरहरा होते हुए मसौलिया तक जाएगी और इसके साथ एक नया सरयू पुल भी बनाना शामिल है।

लोगों को होगा लाभ UP New Bypass

मिली जानकारी के अनुसार, देवीपाटन मंडल मुख्यालय गोंडा से प्रतिदिन एक लाख लोग लखनऊ और कानपुर जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, मार्ग में कर्नलगंज बस अड्डा, हुजूरपुर तिराहा, परसपुर रोड और सरयू कटरा घाट पर जाम की समस्या रहती है, जिससे लोगों को समय पर पहुंचने में मुश्किल होती है।

खर्च? UP New Bypass

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग के लखनऊ खंड ने 14.1 KM लंबे बाईपास और नया सरयू पुल बनाने का प्रस्ताव भेजा। मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए शासन ने 896.50 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। यह परियोजना फोरलेन बाईपास के रूप में तैयार होगी।

UP News: गोंडा से लखनऊ सफर होगा आसान, 896 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन बाईपास और नया पुल
UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के निवासियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। लखनऊ और बाराबंकी की ओर सफर करने वाले लाखों यात्रियों को जाम से निजात दिलाने के लिए अब फोरलेन बाईपास और नया सरयू पुल बनाया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य गोंडा, कर्नलगंज, और आसपास के इलाकों से होकर गुजरने वाले ट्रैफिक को शहर से बाहर डायवर्ट करना है, जिससे यातायात आसान और तेज हो सके।

896.50 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी

राष्ट्रीय राजमार्ग के लखनऊ खंड द्वारा तैयार इस परियोजना को राज्य सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। 896.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 14.1 किलोमीटर लंबा बाईपास गोनवा गांव से शुरू होकर धौरहरा होते हुए मसौलिया तक जाएगा। इसी के अंतर्गत नए सरयू पुल का निर्माण भी प्रस्तावित है, जो पुराने और जर्जर हो चुके पुल का स्थान लेगा।

16 गांवों से किया जाएगा भूमि अधिग्रहण

बाईपास मार्ग के निर्माण के लिए 16 गांवों की भूमि अधिग्रहीत की जा रही है। इसमें गोनवा, कोचा, कादीपुर, कुम्हारगढ़ी, करुआ, सकरौरा, बिरवा, बसेहिया, मुंडरेवा, हरिगवा, कूरी, पारा, चंगेरिया, भुंभआ, अहिरौरा और मसौलिया शामिल हैं। वर्तमान में गाटा संख्या चिह्नांकन और किसानों से संवाद की प्रक्रिया चल रही है। भूमि अधिग्रहण के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

लाखों यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

देवीपाटन मंडल मुख्यालय गोंडा से प्रतिदिन लगभग एक लाख लोग लखनऊ और कानपुर की दिशा में यात्रा करते हैं। इस मार्ग पर कर्नलगंज बस अड्डा, हुजूरपुर तिराहा, परसपुर रोड और सरयू कटरा घाट पर नियमित रूप से भारी ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। नया बाईपास इस समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करेगा।

नए पुल से मिलेगा वैकल्पिक मार्ग

इस परियोजना में प्रस्तावित नया सरयू पुल पुराने पुल की तुलना में अधिक आधुनिक और ट्रैफिक के अनुकूल होगा। इसके बनने से वाहन चालकों को शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरने की आवश्यकता नहीं रहेगी। यात्री सीधे बाराबंकी, लखनऊ और अन्य शहरों तक बिना रुकावट पहुंच सकेंगे।

गोंडा में काली सुबह: पृथ्वी नाथ मंदिर जा रही बोलेरो सरयू नहर में गिरी, एक ही परिवार के 9 लोगों समेत 11 श्रद्धालुओं की मौत
स्वतंत्र प्रभात

गोंडा।

रविवार की सुबह गोंडा जनपद के लिए एक मर्मांतक त्रासदी लेकर आई। श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सरयू नहर में जा गिरी, जिससे मौके पर ही 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के 9 सदस्य शामिल थे। घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और पूरा क्षेत्र गहरे मातम में डूब गया।

पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, नहर ने छीन लीं ज़िंदगियां

मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता अपने परिजनों और कुछ परिचितों के साथ बोलेरो वाहन से पृथ्वीनाथ मंदिर दर्शन को निकले थे। यात्रा के दौरान जैसे ही उनका वाहन रेहरा गांव के पास पारासराय–अलावल देवरिया मार्ग पर पहुंचा, अनियंत्रित होकर सीधे सरयू नहर में जा गिरा। बोलेरो इतनी तेजी से पानी में समा गई कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

15 में से 11 की मौत, चार को सुरक्षित निकाला गया

बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से शवों और वाहन को बाहर निकाला गया।

एक परिवार के बुझ गए चिराग – ये रहे मृतकों के नाम

प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई:

रामबेटी (60 वर्ष)

सरोजा देवी (58 वर्ष)

राजू (30 वर्ष)

नरेंद्र (32 वर्ष)

पंकज (28 वर्ष)

आरती (25 वर्ष)

गुड़िया (22 वर्ष)

आरव (5 वर्ष)

कविता (18 वर्ष)

रिंकू (35 वर्ष)

नेहा (12 वर्ष)

इनमें से नौ लोग एक ही परिवार के थे। एक ही घर में एक साथ कई अर्थियां उठने की कल्पना मात्र से ही रूह कांप उठती है। गांव में मातम का माहौल है, हर चेहरा ग़मगीन है।

सीएम योगी ने जताया शोक, ₹5 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि शासन इस दुख की घड़ी में परिवारों के साथ है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹5 लाख की आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए हैं।

घटनास्थल पर उमड़ा जनसैलाब, गांवों में पसरा मातम

हादसे की सूचना मिलते ही सीहागांव, रेहरा और आसपास के गांवों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। महिलाएं छाती पीट-पीटकर रोती रहीं, पुरुष स्तब्ध खड़े रह गए। मासूम आरव और नेहा की मौत ने हर दिल को झकझोर दिया। यह दृश्य शब्दों से परे था — पूरा गांव शोक सन्नाटे में डूब गया।

प्रशासन मौके पर अलर्ट, घायलों का हालचाल लिया

हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक, मंडलायुक्त और अन्य आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत कार्यों की निगरानी की। जिला प्रशासन की टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल श्रद्धालुओं का हालचाल भी लिया और उन्हें हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

असंतुलन बना हादसे का कारण, जांच जारी

प्रशासन के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बोलेरो वाहन असंतुलित होकर फिसल गया, जिससे यह नहर में गिर गया। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासन ने वाहन चालक और तकनीकी कारणों की भी जांच के आदेश दिए हैं।

सिर्फ हादसा नहीं, समाज के लिए चेतावनी है यह

यह हादसा केवल एक परिवार के लिए शोक नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है। यह संदेश है कि यात्रा के दौरान सावधानी, सीमित गति, वाहन की जांच और सतर्कता अनिवार्य है। एक पल की लापरवाही ने कई जिंदगियों को लील लिया — इससे सबक लेने की सख्त जरूरत है।