Education Success - Swatantra Prabhat

अंबेडकर नगर के उत्कर्ष सिंह का कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयन
अंबेडकर नगर।  जिले के कटेहरी क्षेत्र के ग्राम केवटाही निवासी उत्कर्ष सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उत्कर्ष, जयप्रकाश सिंह के पुत्र हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया, वहीं गांव और क्षेत्र के लोगों ने भी इसे अपनी सामूहिक उपलब्धि बताते हुए मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

बताया जाता है कि उत्कर्ष सिंह शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार मेहनत जारी रखी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में पूरी निष्ठा के साथ जुटे रहे। उनकी इसी लगन और संघर्ष का परिणाम है कि उन्हें कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट जैसे महत्वपूर्ण पद पर चयनित होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

उत्कर्ष की इस सफलता से परिजनों में खासा उत्साह है। उनके पिता जयप्रकाश सिंह ने इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि बेटे की मेहनत और अनुशासन ने आज पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। वहीं, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने भी उत्कर्ष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ग्रामीणों का कहना है कि उत्कर्ष सिंह की सफलता क्षेत्र के उन युवाओं के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है। उत्कर्ष की इस उपलब्धि से पूरे केवटाही गांव में उत्सव जैसा माहौल है और लोग इसे जिले के लिए भी गौरव का विषय मान रहे हैं।

किसान के बेटे ने बदली तकदीर, पिछड़े बहुल तराई क्षेत्र के अंकुर सिद्धार्थ बने नायब तहसीलदार
बलरामपुर( रमईडीह)- विकास खण्ड बलरामपुर के बलुई ग्रामीण और तराई बहुल क्षेत्र से एक ऐसी सफलता की कहानी सामने आई है, जिसने न सिर्फ पूरे इलाके का मान बढ़ाया है, बल्कि संघर्ष कर रहे युवाओं के लिए नई राह भी दिखाई है। ग्राम पंचायत बलुई निवासी किसान परिवार के होनहार पुत्र अंकुर सिद्धार्थ , पिता अरविन्द कुमार, का चयन प्रतिष्ठित नयाब तहसीलदार के पद पर हुआ है। अंकुर की इस ऐतिहासिक सफलता की खबर मिलते ही गांव, क्षेत्र और जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों का उनके घर पर तांता लग गया। अध्यापक हरीशचंद्र लेखपाल श्रीनिवासन,राजू यादव, श्याम सुंदर , अभिनव,कमल अधिवक्ता महेंद्र तिवारी विधायक पलटूं राम सहित दर्जनों ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है।

साधारण पृष्ठभूमि, असाधारण उपलब्धि

अंकुर सिद्धार्थ एक साधारण किसान परिवार से आते हैं, जहां संसाधनों की कमी हमेशा चुनौती बनी रही। बावजूद इसके उन्होंने कभी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। सीमित सुविधाओं और ग्रामीण परिवेश में रहकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के दम पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

गांव से शुरू हुई सफलता की यात्रा

अंकुर सिद्धार्थ की प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 1 से 5 तक किसान आदर्श बाल विद्या मंदिर रमई डीह से हुई, जहां से उन्होंने अपनी नींव मजबूत की। इसके बाद उन्होंने कक्षा 6 से कक्षा 12 तक नवोदय विद्यालय बलरामपुर से उत्तीर्ण की। बाद उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से आई, आई,टी बीटेक की डिग्री हासिल की। शिक्षा के हर पड़ाव पर उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहे।

संघर्ष, मेहनत और संकल्प की मिसाल

अंकुर की सफलता के पीछे वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन और मजबूत संकल्प है। ग्रामीण परिवेश में पढ़ाई के दौरान कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन उन्होंने हर मुश्किल को अवसर में बदलते हुए अपने सपनों को साकार किया। युवाओं के लिए प्रेरणा अंकुर सिद्धार्थ की यह उपलब्धि आज क्षेत्र के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है। खासकर ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के छात्र-छात्राओं के लिए यह संदेश है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता अवश्य मिलती है।

गांव में जश्न का माहौल

अकुर के चयन की खबर मिलते ही उनके गांव बलुई सहित पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। लोगों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया और अंकुर सिद्धार्थ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि अंकुर ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी शहर या संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि सही दिशा और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है।