# सरयू नदी में डूबा किशोर# रेवन्यु ऑपरेशन जारी - Swatantra Prabhat

गोरखपुर : ग़ोला में स्थित सरयू नदी में नहाने गया 17 वर्षीय किशोर डूबा,
रिपोर्टर/ब्रिजननाथ तिवारी (ग़ोला तहसील))

ग़ोला /गोरखपुर। गोला बाजार क्षेत्र में सरयू नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बन गई। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गोडीयान घाट स्थित नऊवाबाबा कुटी के समीप नहाने गए 17 वर्षीय किशोर प्रिंस शुक्ला तेज बहाव में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, तहसील प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और स्टीमर के जरिए किशोर की तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन जारी था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदौली गांव निवासी प्रिंस शुक्ला (17) पुत्र संतोष शुक्ला अपने चार दोस्तों के साथ बिना परिवार को बताए नदी में नहाने पहुंचा था। नदी में जलस्तर कम होने के कारण दो धाराएं बन गई थीं। चारों दोस्त पहले कम पानी वाली धारा पार करके मुख्य धारा में पहुंचे, जहां पानी का बहाव अचानक तेज हो जाता है।

नहाते समय प्रिंस का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह मदद के लिए चीख-चिल्लाता रहा, लेकिन तेज धारा ने उसे देखते-ही-देखते निगल लिया। उसके साथ गए तीन दोस्त घबरा कर भाग निकले, जबकि एक दोस्त ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन खुद डूबने की स्थिति में पहुंचने पर वापस लौट आया और शोर मचाया।

आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। गोला थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम स्टीमर के माध्यम से गहन सर्च अभियान चला रही है।

प्रिंस शुक्ला परिवार का सबसे छोटा सदस्य था। उसने हाल ही में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा दी थी और उसे एक होनहार छात्र माना जाता था। उसके पिता और दादा दिल्ली में रहते हैं, जबकि बड़ा भाई भी नौकरी के सिलसिले में बाहर है। वह गांव में अपनी मां और बहन के साथ रहता था। घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया है और बाहर रह रहे परिजन भी घर लौट रहे हैं।

यह क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर सरयू नदी में डूबने की दूसरी घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है। प्रशासन से स्थानीय लोगों की मांग है कि ऐसे खतरनाक घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।