pryagraj news - Swatantra Prabhat

10 साल में ट्रायल कोर्ट ने 1300 लोगों को दी फांसी की सजा
ब्यूरो प्रयागराज,  हैदराबाद स्थित हिमालयन नलसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के स्क्वायर सर्किल क्लीनिक की नई रिपोर्ट ने भारत में मृत्युदंड देने की न्यायिक प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. 10 साल के आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित यह रिपोर्ट बताती है कि ट्रायल कोर्ट लेवल पर बड़ी संख्या में फांसी की सजा सुनाई गई है, लेकिन ऊपरी अदालत में इन फैसलों का टिकना बहुत कम रहा है. आंकड़ों के अनुसार, 2016 से 2025 के बीच की ट्रायल कोर्ट्स ने कुल 1,310 लोगों को मौत की सजा सुनाई. जब यह मामले हाई कोर्ट पहुंचें तो सिर्फ 70 मामलों में ही फांसी की सजा को बरकरार रखा गया. यह संख्या कुल सजा के मुकाबले बहुत कम मानी गई है, रिपोर्ट में इसे चौंकाने वाली बात बताया गया है.

हाईकोर्ट की ओर से पुष्टि किए गए 70 मामलों में से सुप्रीम कोर्ट ने केवल 38 मामलों पर ही फैसला सुनाया है. इनमें से एक भी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मृत्युदंड को बरकरार नहीं रखा. वहीं लगातार तीसरे साल सुप्रीम कोर्ट ने किसी भी फांसी की सजा की पुष्टि नहीं की, जबकि बरी किए जाने के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई. वहीं 31 दिसंबर तक देश में 574 लोग डेथ रो में थे. रिपोर्ट के अनुसार 2016 के बाद यह किसी भी कैलेंडर वर्ष के अंत में डेथ रो में बंद कैदियों की सबसे ज्यादा संख्या है. यह कंडीशन तब है जब अपीलीय अदालतें बड़ी संख्या में ट्रायल कोर्ट के फैसलों को पलट रही है या सजा को कम कर रही है.

2025 में ही सेशंस कोर्ट्स ने 94 मामलों में 128 लोगों को मौत की सजा सुनाई. वहीं हाई कोर्ट ने इस साल जिन मामलों का निपटारा किया, उनमें करीब 90 फीसदी मामलों में या तो सजा रद्द कर दी गई या उम्रकैद में बदल दी गई या फिर मामला दोबारा ट्रायल के लिए भेज दिया गया. इस रिपोर्ट का कहना है कि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में बड़ी संख्या में बरी होने के मामले में संकेत देते हैं कि ट्रायल कोर्ट लेवल पर गलत, त्रुटिपूर्ण या अनुचित दोषसिद्धि हो रही है. इसे महज कुछ मामलों की गलती मान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 2025 में ट्रायल कोर्ट्स में सुप्रीम कोर्ट के 2022 के दिशा निर्देशों का बड़े पैमाने पर पालन नहीं किया. इन निर्देशों के तहत फांसी की सजा देने से पहले आरोपी की मानसिक स्थिति, प्रोबेशन रिपोर्ट और जेल रिकॉर्ड पर विचार करना जरूरी है. इसके बावजूद 83 में से 79 मामलों में इन नियमों का पालन नहीं हुआ है. इसके अलावा रिपोर्ट यह भी बताती है कि जहां ऊपरी अदालतें मृत्यु दंड को लेकर ज्यादा सतर्क होती जा रही है, वहीं संसद और राज्य विधानसभा मौत की सजा के दायरे को बढ़ाने वाले कानून बना रही है. इसके साथ ही उम्रकैद बिना रिहाई की संभावना वाली सजाओं का चलन भी बढ़ रहा है, जिसे रिपोर्ट ने एक नई और चिंताजनक समस्या बताया है.

पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के कल्याण
ब्यूरो प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के कल्याण, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से संचालित “वामा सारथी” योजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण एवं दूरगामी पहल की गई है। इस योजना का उद्देश्य पुलिस कर्मियों के परिजनों को कौशल-आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना है।*

दिनांक 06/02/26 को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से वामा सारथी स्वावलंबन का विधिवत शुभारंभ श्रीमती मीनाक्षी सिंह अध्यक्ष वामा सारथी उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान वामा सारथी एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) संपादित किया गया, जिसके अंतर्गत पुलिस कर्मियों के परिजनों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस MoU के अंतर्गत पुलिस परिवारों को वर्तमान समय की आवश्यकता एवं बाज़ार की मांग के अनुरूप ब्यूटीशियन, डिजिटल मित्र, सैंपल टेलरिंग, डिजिटल मार्केटिंग एवं ई-कॉमर्स जैसे रोजगारपरक एवं कौशल-आधारित पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के पश्चात प्रतिभागियों को स्वरोजगार स्थापित करने, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ने एवं निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध होंगे।

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन की नीति एवं पुलिस कल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के अंतर्गत आज प्रदेश के 18 जनपदों में एक साथ वामा कौशल विकास केंद्रों का शुभारंभ किया गया। यह पहल पुलिस परिवारों के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ठोस आधार प्रदान करेगी।

जनपद कमिश्नरेट प्रयागराज से इस अवसर पर अध्यक्षा वामा सारथी कमिश्नरेट प्रयागराज के नेतृत्व में वर्चुअल लोकार्पण किया गया जिसमे अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त, लाइन्स, व  प्रतिसार निरीक्षक कमिश्नरेट प्रयागराज तथा अन्य संबंधित शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों द्वारा इस पहल को पुलिस परिवारों के लिए एक व्यवहारिक, दूरगामी एवं कल्याणकारी योजना बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान यह भी उल्लेख किया गया कि पुलिस कर्मी दिन-रात कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य करते हैं। ऐसे में उनके परिजनों के आर्थिक सशक्तिकरण, सम्मानजनक आजीविका एवं आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करना पुलिस कल्याण का एक महत्वपूर्ण पहलू है। वामा सारथी योजना इसी सोच का प्रतिफल है।प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट द्वारा इस योजना को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किए जाने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक पुलिस परिवार इस योजना से लाभान्वित हो सकें। यह पहल न केवल पुलिस परिवारों के जीवन-स्तर में सुधार लाएगी, बल्कि पुलिस कर्मियों के मनोबल में वृद्धि कर पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नाबालिक बालिका का ओवा एक्सट्रैक्शन कराने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो प्रयागराज। सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फाफामऊ पर दिनांक-06.2.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0-016/2026 धारा-140(4)/137(2)/143(4)/351(2) भा0न्या0सं0 व 3/5(1) विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से सम्बंधित पीड़िता को बहला फुसलाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार कराकर उसको बालिग तथा विवाहित दर्शाते हुए अवैध रूप से ओवा (अंडाणु) एक्सट्रैक्शन करवाने 05 अभियुक्त/अभियुक्ता 1. रिंकी हेला पत्नी मो0 शहबाज निवासी गङहीया लीडर रोड थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज 2. पलक हेला पत्नी मिजान निवासी करेली थाना करेली कमिश्नरेट प्रयागराज 3. कल्पना भारतीया पत्नी कुलदीप यादव निवासी डिग्गी थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज 4. सीमा भारतीया पत्नी दिलीप भारतीया व 5. हिमांशू भारतीया पुत्र दिलीप भारतीया निवासीगण 06 कूपर रोड सिविल लाइंस कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा दिनांक-07.02.2025 को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत गिरफ्तार किया गया ।

उपरोक्त अभियुक्तों के कब्जे से पीड़िता का कूटरचित आधार कार्ड बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के पश्चात नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । उल्लेखनीय है कि आवेदिक/वादिनी अनीता गौतम पत्नी लवकुश गौतम निवासिनी शान्तिपुरम थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा आरोपी पलक हेला पत्नी मिजान निवासी थाना करेली कमिश्नरेट प्रयागराज तथा उसकी मां रिंकी हेला पत्नी मो0 शहबाज निवासी गङहीया लीडर रोड थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के अपहरण तथा जबरन बहला फुसलाकर थाना सिविल लाइन्स प्रयागराज स्थित इन्दिरा आई0वी0एफ0 में अवैध रूप से ओवा एक्सट्रैक्शन करवाने आदि के संबंध में आरोप लगाते हुए थाना फाफामऊ पर तहरीर दी गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना फाफामऊ पर मु0अ0सं0-16/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ताओं से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि नाबालिग पीड़िता, अभियुक्ता पलक उपरोक्त के साथ वेट्रेस का कार्य किया करती थी तथा पलक और उसकी मां रिंकी द्वारा पीड़िता को पैसों का प्रलोभन देकर आई0वी0एफ0 डोनर बनने के लिए तैयार किया गया तथा उसे बहला फुसलाकर सीमा भारतीया पत्नी दिलीप भारतीया निवासी 06 कूपर रोड सिविल लाइंस कमिश्नरेट प्रयागराज के पास लेकर जाया गया, जहां पर उसने बेटे हिमांशु भारतीया से पीड़िता का फर्जी आधार कार्ड तैयार कराकर उसको बालिग तथा विवाहित दर्शाया । सीमा भारतीया द्वारा नाबालिग को फर्जी आधार के साथ कल्पना भारतीया पत्नी कुलदीप यादव निवासी डिग्गी थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज, जो की थाना सिविल लाइन्स प्रयागराज स्थित इन्दिरा आई0वी0एफ0 की रजिस्टर्ड एजेंट है, के पास ले जाया गया, जहां पर उसके द्वारा नाबालिग पीड़िता का फर्जी कंसेन्ट एफिडेविट तैयार कराया गया । तत्पश्चात दिनांक-20.01.2026 को थाना सिविल लाइन्स प्रयागराज स्थित इन्दिरा आई0वी0एफ0 पर इनके द्वारा फर्जी कागजात के आधार पर ओवा एक्सट्रैक्शन करवाया गया ।

दिनांक-03.02.2026 को पीड़िता की मां द्वारा उसे वन स्टॉप सेंटर पर दाखिल कराया गया था, जहां पर जब सी0डब्ल्यू0सी0 के सामने पीड़िता का बयान हुआ तो उसके द्वारा वहां पर थाना सिविल लाइन्स प्रयागराज स्थित इन्दिरा आई0वी0एफ0 पर पलक उपरोक्त के साथ जाकर ओवा एक्सट्रैक्शन करवाना स्वीकार किया गया था । इन सब तथ्यों के आधार पर प्रकरण में थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियुक्त/अभियुक्ताओं को फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार करने तथा नाबालिक को फर्जी बालिग दर्शाते हुए उसका ओवा एक्सट्रैक्शन करने के संबंध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है तथा अन्य तथ्यों की बारीकी एवं गहनतापूर्वक जांच की जा रही है ।

संदिग्ध हालात में युवक की मौत
नैनी,प्रयागराज। नैनी कोतवाली  क्षेत्र के काजीपुर मोहल्ले में शुक्रवार को 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक नितिन जायसवाल (18) पुत्र स्वर्गीय लाल चंद  अनेक परिवार में सबसे छोटा था और हाल ही में 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी।

परिवार के अनुसार, शुक्रवार दोपहर नितिन नैनी बाजार अपने भाई को टिफिन देने गया था। वहां से लौटने के बाद वह भूसा लेने गया और फिर कुछ दोस्तों के साथ घर से थोड़ी दूर चला गया। देर शाम जब वह घर पहुंचा तो उल्टी करने लगा और तुरंत बिस्तर पर लेट गया।नितिन की हालत तेजी से बिगड़ती देख उसके दोनों भाई उसे तुरंत स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।इस मामले में पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगा

ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागी युवती ने अपने घरवालों से कहा कि परेशान मत करो, मेरी मर्जी है
प्रयागराज यमुनानगर (मेजा)। मम्मी-पापा प्लीज, बॉयफ्रेंड के घरवालों को परेशान न कीजिए। इसमें इन लोगों की कोई गलती नहीं है। हम अपनी मर्जी से भागे हैं। मैं आपसे बहुत बार बोली थी कि इनसे शादी करा दीजिए, लेकिन आप लोग धमकी देते रहे कहे कि कोठे पर बेच देंगे, पानीपत भेज देंगे। मुझे मारते भी थेये बातें प्रयागराज की रहने वाली खुशबू सिंह ने कही। बॉयफ्रेंड सूरज पटेल पर कोरांव थाने में केस दर्ज हुआ तो खुशबू ने वीडियो जारी कर सफाई दी।

उसने अपनी मर्जी से घर से भागने की बात कहीं है।बता दें,24 जनवरी की रात खुशबू और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने मिलकर परिवार वालों को मारने की साजिश रची। खुशबू ने प्रेमी से नशीला पदार्थ मंगाया, और रात के खाने में मिला दिया। जब पूरा परिवार बेहोश हो गया, तो वह प्रेमी के साथ घर से भाग गई।करीब 20 दिन पहले कंचन,सूरज से बात करते हुए पकड़ी गई तो परिवार वालों ने मोबाइल छीन लिया था और उसकी पिटाई कर दी थी।इसके बाद कंचन और सूरज ने बगावत करने का फैसला कर लिया।

उन्होंने घर से भागने की योजना बनाई। सूरज ने चुपके से खुशबू को नया मोबाइल दिला दिया। दोनों चोरी छिपे बात करने लगे।योजना के तहत खुशबू ने प्रेमी सूरज से नशीला पदार्थ मंगाकर रख लिया। रात का खाना उसने बनाया और उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया। पिता जितेंद्र कुमार, मां पुष्पा देवी, भाई सचिन और दादी तेतरा देवी नशीला पदार्थ मिला हुआ खाना खाकर बेहोश हो गईं।इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे खुशबू बॉयफ्रेंड सूरज के साथ घर से भाग गई। भोर में 4 बजे के करीब पिता को होश आ गया। उन्होंने पूरे घर को बेहोश पाया तो पड़ोसियों को जगा

आक्रोशित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो प्रयागराज। आंगनवाड़ी और सहायिकाओं ने शासन स्तर पर कई वर्षों से लबित मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर बृहस्पतिवार को प्रयागराज जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से हजारों की संख्या में जुटी आंगनवाड़ी और सहायिकाओं ने पीडब्लू कार्यालय से जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते हुए विकास भवन होकर डीएम कार्यालय पहुंची जुलूस का नेतृत्व संघ के मंडल सत्तरक्षक संतोष मिश्र जिला संरक्षक मौजी लाल रावत एवं श्रमिक नेता प्रदेश प्रभारी श्याम सूरत पांडेय ने करते हुए केंद्र सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकारें आंगनवाड़ियों से काम ज्यादा ले रही है लेकिन काम के बदले इन्हें उचित दाम नहीं दे रही है इससे आंगनवाड़ियों में गहरी नरंगी है।

उपरोक्त नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री यदि 8 मार्च के पहले मांग पत्रों गंभीरता पूर्वक लागू नहीं किए तो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी आंगनवाड़ी और सहायिकाएं संयुक्त मोर्चा के बैनर तले लखनऊ पहुंच कर बड़ा आंदोलन करने पर बाध्य होंगी। आंगनवाड़ियों की प्रमुख मांग है कि इन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए इन्हें  न्यूनतम बेतन के साथ पेंशन और ग्ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए कई बार सरकार ने वादा किया किंतु सरकार अपने वादे से मुकर जा रही है अब सरकार से  आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए गीतांजी मौर्य ने संयुक्त मोर्चा बनाकर लंबी लड़ाई लड़ने की योजना बनाई है जिसमें सभी आंगनवाड़ी और सहायिकाएं लाम बंद हो गई है। इस मौके पर उठा,शंकर गढ़,मंडा, कौधियारा,फूलपुर,होलागढ़,मऊआइमा, कौड़ीहार  जसरा, मेजा सोराँव, बहरिया , धनुपुर, बहादुर पुर,  चाका, हंडिया, कोराँव  सहित आदि ब्लाकों की हजारी आंगनवाड़ी और सहायिकाएं  मौजूद रही।

जन समस्याओं को लेकर नगर निगम एवं जलकल विभाग को सौपा ज्ञापन
स्वतंत्र प्रभात
राहुल जायसवाल की रिपोर्ट
नैनी,प्रयागराज।

अवंतिका विकास समिति का एक प्रतिनिधि मंडल कालोनी की विभिन्न जन समस्याओं के सम्बन्ध मे अवगत कराने हेतु शनिवार को नैनी जोनल अधिकारी दिलीप श्रीवास्तव से मिला तथा नागरिकों की परेशानियों से सम्बन्धित ज्ञापन देकर यथाशीघ्र समाधान की मांग की गयी।जोनल अधिकारी के अनुसार निगम सीमा विस्तार के अनुरूप साधन,संसाधन व कर्मियों की कमी है

जिससे नालियों का प्रवाह एवं गलियों मे नियमित सफाई, रोड लाइट आदि  का अभाव है फिर भी प्रयास जारी है।इसी प्रकार पेयजल की समस्या व सुझाव लेकर जब समिति का प्रतिनिधि मंडल जलकल विभाग जोन 5 कार्यालय पहुंचा वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी नही था उनके कार्यालय बन्द थे। सूत्रो से पता चलाकि अधिकारी अक्सर गायब रहते है।

कुछ कर्मचारी के अनुसार बीमार तो कुछ ने मीटिंग का बहाना बताया। फिलहाल अधिशासी अभियन्ता संघभूषण से फोन पर बात हुई  और उन्होंने शीघ्र ही कालोनी आकर समिति से मिलकर समस्याओं का समाधान कराने का वादा किया है।

प्रतिनिधि मंडल मे समिति के संयोजक गजेन्द्र प्रताप सिंह, सह संयोजक बद्री प्रसाद मिश्रा, उप संयोजक संजीव गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव, डी के सिंह, बी बी दुबे, कुलदीप सिंह, ब्लाक अध्यक्ष एन पी मिश्रा, एम अर कुशवाहा, पप्पू भदौरिया, सुभाष चन्द्र, मीना जायसवाल, बिन्दू राठौर, आशुतोष मिश्रा, सुभाष चन्द्र गुप्ता, विनय मिश्रा, वीरेन्द्र शर्मा आदि शामिल रहे।