गोला गोकर्णनाथ - Swatantra Prabhat

'ऑपरेशन सिंदूर' विषय पर समरसता संगोष्ठी 19 जुलाई को गोला गोकर्णनाथ में
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)।

सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय चेतना और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से "मेरा गाँव मेरा तीर्थ सेवा समिति" द्वारा 19 जुलाई 2026 (रविवार) को "भारत की समरसता का स्वर्णिम अध्याय – ऑपरेशन सिंदूर" विषय पर एक भव्य संगोष्ठी एवं जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम सायं 4:00 बजे से सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ में आयोजित होगा। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समरसता, सेवा, एकता और राष्ट्रीय मूल्यों को मजबूत करना है, ताकि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सौहार्द और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल सके।

कार्यक्रम में हनुमानगढ़ी, अयोध्या के पूज्य संत राजूदास जी महाराज का आशीर्वचन प्राप्त होगा। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर जी उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सवायजपुर (हरदोई) के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह जी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। धर्माचार्य के रूप में रामदेव शास्त्री जी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गोला विधायक अमन अरविन्द गिरी जी करेंगे, जबकि सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी ज्वाला प्रसाद तिवारी जी स्वागत अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम का संयोजन इतिहास संकलन समिति के संगठन मंत्री एवं मेरा गाँव मेरा तीर्थ सेवा समिति के सचिव मनीष जी द्वारा किया जा रहा है।

समिति ने क्षेत्र के नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं प्रबुद्धजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और समरस समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है।

कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए कौशल किशोर मिश्रा (7985471540), महेंद्र नाथ पाठक (9450628599) तथा मनीष जी (8400333334) से संपर्क किया जा सकता है।

बाइक टकराव के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आई महिला की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, गांव में पुलिस तैनात
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। थाना हैदराबाद की अज़ान चौकी क्षेत्र के बघमरा गांव में बीती रात एक मामूली बाइक टकराव ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची 50 वर्षीय महिला कमला देवी की लाठी-डंडों से पिटाई के बाद मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए हैदराबाद पुलिस गांव में तैनात कर दी गई है।

ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, मुड़ा जवाहर निवासी अनुराग गौतम पुत्र संतोष कुमार किसी काम से बाइक से बघमरा गांव आया था। गांव के दक्षिणी छोर पर चमन यादव अपने झाले (खेत पर बने मकान) के पास खड़ा था, तभी अनुराग की बाइक उससे टकरा गई। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले मिश्रीलाल, पंकज, दिनेश और बसंत (सभी पुत्र बाबूराम पासी, निवासी बघमरा) बीच-बचाव करने पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतका कमला देवी के परिवार और इन पड़ोसियों के बीच जमीन को लेकर पहले से पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते बीच-बचाव के दौरान ही दोनों पक्षों में कहासुनी तेज हो गई।

इसी बीच चमन यादव के घर विवाद की सूचना पहुंची तो उसकी मां कमला देवी और बड़ा बेटा रेशम सिंह यादव भी मौके पर आ गए। आरोप है कि पहले से लाठी-डंडों से लैस पंकज, दिनेश, मिश्रीलाल, बसंत आदि ने उन पर हमला बोल दिया। मारपीट में कमला देवी को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़ीं।

सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और स्थिति को संभालते हुए थाना प्रभारी हैदराबाद को बुलाया। घायल कमला देवी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही हैदराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी हैदराबाद सुनील मलिक ने बताया कि "मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। अभी तक मृतका के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।" फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है और हालात पर नजर रखे हुए है।