भूमि विवाद मामला - Swatantra Prabhat

जनता की उम्मीदों की नई पहचान बनीं डीएम कृतिका ज्योत्स्ना, संवेदनशील कार्यशैली और त्वरित निर्णयों से जीत रहीं लोगों का भरोसा
बस्ती। बस्ती जिले में अपनी कार्यशैली, संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण और त्वरित निर्णय क्षमता को लेकर लगातार चर्चा में हैं। एक जिलाधिकारी के रूप में उनका काम करने का तरीका आम जनता के बीच भरोसे और उम्मीद की नई मिसाल बनता जा रहा है। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना, मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देना और मामलों के शीघ्र निस्तारण की पहल करना उनकी प्रशासनिक कार्यशैली की सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है।

सुबह ठीक 10 बजे जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना अपने कार्यालय पहुंच जाती हैं और उसके बाद जनसुनवाई का सिलसिला शुरू हो जाता है। उनके कार्यालय में रोजाना जिले के अलग-अलग हिस्सों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं।

खास बात यह है कि जिलाधिकारी केवल औपचारिकता निभाने तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि हर शिकायत को गहराई से सुनकर समाधान की दिशा में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने की कोशिश करती हैं। जब जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा तो वहां फरियादियों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान एक अधिवक्ता अपने मुवक्किल के साथ जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचे। मामला तीन भाइयों के बीच लंबे समय से चल रहे भूमि बंटवारे का था। जिलाधिकारी ने पूरे मामले को ध्यान से सुना और सीधे फरियादी से पूछा कि क्या वह पहले भी इस मामले में कार्यालय आया है। फरियादी ने वर्ष 2025 में आवेदन देने की बात कही।

इस दौरान वह अपने वकील की ओर देखने लगा तो जिलाधिकारी ने मुस्कुराते हुए कहा कि “उधर मत देखिए, सीधे बताइए।” इसके बाद उन्होंने तत्काल अपने स्टाफ को निर्देश देते हुए उपजिलाधिकारी हर्रैया से संपर्क कराया और आगामी थाना दिवस में मामले को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के इस व्यवहार और तत्परता से फरियादी संतुष्ट होकर खुशी-खुशी वापस लौटा।

इसी बीच एक महिला अपनी समस्या लेकर पहुंची। जिलाधिकारी ने पूरे धैर्य के साथ उसकी बात सुनी और संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। महिला के चेहरे पर संतोष साफ दिखाई दे रहा था।

जनसुनवाई के दौरान एक अन्य व्यक्ति ने जिलाधिकारी को नाली की गंदगी से जुड़ी शिकायत दी और बातचीत में यह भी बताया कि सिद्धार्थनगर के एडीएम उनके रिश्तेदार हैं। जिलाधिकारी ने बिना किसी प्रभाव में आए पूरी निष्पक्षता के साथ शिकायतकर्ता से मौके की तस्वीरें मांगीं। जब वह तत्काल फोटो उपलब्ध नहीं करा सका तो जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “मैं अभी 12 बजे तक कार्यालय में हूं, फोटो मंगवाकर दिखा दीजिए, तभी प्रभावी कार्रवाई हो सकेगी।” यह संवाद प्रशासनिक पारदर्शिता और तथ्यों के आधार पर निर्णय लेने की उनकी शैली को दर्शाता है।

सबसे उल्लेखनीय मामला कृषक दुर्घटना बीमा से जुड़ा रहा, जिसमें एक व्यक्ति ने बताया कि आवेदन दिए एक वर्ष बीत चुका है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी को तत्काल निर्देशित किया। परिणाम यह रहा कि जो काम एक साल में नहीं हो सका था, वह कुछ ही घंटों में पूरा हो गया। फरियादी के चेहरे पर राहत और संतोष साफ दिखाई दे रहा था।

दिनभर जिलाधिकारी कार्यालय में फरियादियों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन कृतिका ज्योत्स्ना हर शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए यथासंभव समाधान का प्रयास करती रहती हैं। खास बात यह भी है कि जनसुनवाई के साथ-साथ वह कार्यालय के अन्य प्रशासनिक कार्यों, लंबित फाइलों और विभागीय समीक्षा बैठकों को भी समान रूप से संभालती चलती हैं। बीच-बीच में अपने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश देना भी उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बस्ती जिले में आम लोगों के बीच यह धारणा तेजी से मजबूत हो रही है कि जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना के पास पहुंचने वाला फरियादी खाली हाथ या निराश होकर वापस नहीं लौटता। उनकी संवेदनशीलता, अनुशासन और त्वरित निर्णय क्षमता ने उन्हें जिले में एक सक्रिय और जनहितैषी अधिकारी के रूप में स्थापित कर दिया है।

इस दौरान CRO, के साथ कुछ समय के लिए अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान भी मौजूद रहे |

पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम आवास विकास इलाके में पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रदीप तिवारी ने चौकी इंचार्ज आवास विकास हंसपुरम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुरानी बस्ती नौबस्ता निवासी प्रदीप तिवारी पुत्र स्वर्गीय प्रेम नारायण तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी भूमि ग्राम नौबस्ता की आराजी संख्या 1102, रकबा 14 बिसुआ, राजीव विहार के निकट स्थित है। भूमि पर साफ-सफाई और समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा था, जिसका जिम्मा उन्होंने अपने परिचित मनोज कुमार को दिया था।

पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान अरुण कुमार साहू और उनके भाई करीब 15-18 युवकों व एक महिला के साथ मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद मनोज कुमार तथा उनके सहयोगी पिंटू पासी के साथ गाली-गलौज व हाथापाई करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए धमकी दी कि “मैं वकील हूं, मेरा कुछ बिगाड़ नहीं पाओगे।”

प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने कहा कि उन्होंने हाल ही में पास की दो करोड़ रुपये की जमीन बेची है और किसी प्रकार की पैमाइश नहीं कराई गई है। साथ ही दोबारा जमीन पर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित प्रदीप तिवारी ने पुलिस से भूमि की पैमाइश कराने, दस्तावेजों की जांच करवाने तथा आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है।

थाना समाधान दिवस में डीएम एवं एसपी ने थाना देल्हूपुर में सुनीं जनसामस्यायें
प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनसमस्याएं सुनीं। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शिकायकर्ता पहुंचे और भूमि विवाद, अवैध कब्जा सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनके निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व-पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करे और समय-सीमा और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता-विपक्षी पक्ष दोनों को बुलाकर पारदर्शी तरीके से प्रकरण का समाधान कराया जाए, जिससे भविष्य में विवाद की पुनरावृत्ति न हो।

थाना समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना देल्हूपुर कार्यालय व परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने थाना परिसर के सामने खड़ी जब्त निष्प्रयोज्य वाहनों को अन्य स्थान पर सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसके साथ ही परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा नियमित रूप से जनसुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी उपस्थित रहे।