Pratapgarh police news - Swatantra Prabhat

अपर पुलिस महानिदेशक ने बाबा घुइसरनाथ धाम में प्रबन्धों का लिया औचक जायजा
लालगंज, प्रतापगढ़। श्रावण माह को लेकर बाबा घुइसरनाथ धाम में हो रही तैयारियों का औचक जायजा लेने अपर पुलिस महानिदेशक के निरीक्षण से बुधवार को पुलिस व प्रशासनिक महकमे में हडकंप का माहौल दिखा। प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण दोपहर अचानक बाबा धाम आ पहुंचे। एडीजी ने जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के साथ यहां सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े बंदोबस्त की निगरानी की। एडीजी ने बाबा धाम में सई घाट पर नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए यहां रस्सी की घेराबंदी के साथ गोताखोर व नाव प्रबन्ध को अलर्ट रखने को कहा। गंगा सरोवर में भी उन्होने श्रद्धालुओ के स्नान को लेकर समुचित सुरक्षा प्रबन्ध की जानकारियां ली।

मुख्य मंदिर परिसर से पूरे मेला क्षेत्र में उन्होने सीसी कैमरे के जरिए हर संदिग्ध की कड़ी निगरानी रखे जाने के मातहतों को निर्देश दिये। बाबा धाम में उन्होने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के बिन्दु पर एसपी से पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस की तैनाती सुनिश्चित कराए जाने को कहा। अपर पुलिस महानिदेशक ने बाबा धाम में व्यापारियों से मिलकर उनसे भी समस्याओं की जानकारियां ली। एडीजी ने सांगीपुर एसओ को सख्त हिदायत दी कि मेला क्षेत्र में दुकानदारों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

निरीक्षण के बाद अपर पुलिस महानिदेशक ने बाबा का जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया।मंदिर के महन्त मयंक भाल गिरि, प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष मिश्र, अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल, मुन्ना पाण्डेय आदि ने अपर पुलिस महानिदेशक एवं एसपी को बाबा घुइसरनाथ धाम का चित्र एवं महोत्सव दर्पण भेंट किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक राजीव द्विवेदी, ईओ नगर पंचायत इन्द्र प्रताप, सांगीपुर बीडीओ राजेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक लालगंज आलोक कुमार, सांगीपुर एसओ गौरव त्रिवेदी भी मौजूद रहे।

एसपी ने 17 नवीन डायल 112 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी
प्रतापगढ़। योगी सरकार ने कुछ सालों मे उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग को आधुनिक हथियारों, तकनीकियों,वाहनों समेत निष्पक्ष पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से लैस किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सोमवार को पुलिस लाइन परिसर से 17 नवीन डायल 112 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।17 वाहनों मे 9 वाहन पुराने वाहनों की जगह पर और 8 नवीन वाहन संवेदनशील व महत्वपूर्ण थानों मे देलहुपुर, फतनपुर,कोतवाली नगर,लालगंज,कुंडा जेठवारा,पट्टी व बाघराय को आवंटित किए गए। इस दौरान सीओ नगर प्रशांत राज,डायल 112 प्रभारी दौलत यादव, प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय आदि उपस्थित रहे।

थाना समाधान दिवस में डीएम एवं एसपी ने थाना देल्हूपुर में सुनीं जनसामस्यायें
प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनसमस्याएं सुनीं। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शिकायकर्ता पहुंचे और भूमि विवाद, अवैध कब्जा सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनके निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व-पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करे और समय-सीमा और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता-विपक्षी पक्ष दोनों को बुलाकर पारदर्शी तरीके से प्रकरण का समाधान कराया जाए, जिससे भविष्य में विवाद की पुनरावृत्ति न हो।

थाना समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना देल्हूपुर कार्यालय व परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने थाना परिसर के सामने खड़ी जब्त निष्प्रयोज्य वाहनों को अन्य स्थान पर सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसके साथ ही परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा नियमित रूप से जनसुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी उपस्थित रहे।