नगर निगम लापरवाही - Swatantra Prabhat

बारिश से चक फैजुल्ला जलमग्न, जलभराव से लोगों का जनजीवन प्रभावित; ।
स्वतंत्र प्रभात ।

नैनी,प्रयागराज।

लगातार हो रही बारिश के चलते नैनी क्षेत्र के वार्ड-66 स्थित चकदौदी के चक फैजुल्ला मोहल्ले में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर पानी भर जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है, जिससे क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल है

।स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे नगर निगम और जलकल विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।चक फैजुल्ला के निवासियों ने बताया कि बारिश का पानी सड़कों पर कई दिनों तक जमा रहता है, जिससे पैदल चलना तो दूर, दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन भी प्रभावित होता है।

इतना ही नहीं, कई घरों में नालियों का गंदा पानी घुस जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो नगर निगम और जलकल विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।

निरंजन रेलवे ब्रिज के नीचे गड्ढों से राहगीर परेशान
प्रयागराज। शहर के निरंजन सिनेमा के पास स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे सड़क की बदहाल स्थिति अब आम लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और हर दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मार्ग आसपास के कई मोहल्लों को जोड़ता है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग, खासकर स्कूली बच्चे, इसी रास्ते से गुजरते हैं। लेकिन सड़क की जर्जर हालत के कारण बच्चों का सुरक्षित आवागमन मुश्किल हो गया है। साइकिल या स्कूल वैन से जाने वाले बच्चे अक्सर असंतुलित हो जाते हैं, जिससे गिरने और चोट लगने का खतरा बना रहता है।

अभिभावकों ने चिंता जताते हुए बताया कि कई बार वाहन इन गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे न सिर्फ जाम की स्थिति बनती है बल्कि बड़े हादसे की आशंका भी बढ़ जाती है। बारिश के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जब गड्ढे पानी से भर जाते हैं और उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय निवासियों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

इसी मुद्दे को लेकर इलाहाबाद जन कल्याण समिति के अध्यक्ष हंजला उर्फ सद्दाम हुसैन ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी स्कूली बच्चे के साथ कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।

झूंसी में जलनिकासी संकट: नैका सहित कई इलाकों में नालियों का अभाव बना बड़ी समस्या।
स्वतंत्र प्रभात

प्रयागराज । सरस सिंह की रिपोर्ट।

झूंसी क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। विशेष रूप से नैका, नई बस्ती, कटका, और आसपास के कई मोहल्लों में नालियों के अभाव और जर्जर जलनिकासी व्यवस्था ने स्थानीय निवासियों का जीवन दूभर कर दिया है। हर साल बारिश के मौसम में यह समस्या विकराल रूप ले लेती है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वर्षों से शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

बरसात में बनता है ‘तालाब’।

झूंसी के नैका इलाके में हल्की बारिश भी सड़कों को तालाब में बदल देती है। पानी निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण गंदा पानी कई दिनों तक सड़कों और गलियों में जमा रहता है। इससे न केवल आवागमन बाधित होता है बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि कई बार घरों में भी पानी घुस जाता है, जिससे घरेलू सामान को नुकसान उठाना पड़ता है।

नालियों का अधूरा निर्माण और खराब रखरखाव

कई जगहों पर नालियों का निर्माण कार्य शुरू तो किया गया, लेकिन अधूरा छोड़ दिया गया। जहां नालियां बनी भी हैं, वहां नियमित सफाई नहीं होने के कारण वे कचरे से भरी रहती हैं। परिणामस्वरूप पानी का बहाव रुक जाता है और जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश।

नैका और आसपास के इलाकों के निवासियों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम और संबंधित विभागों से शिकायत की, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वादे तो करते हैं, लेकिन बाद में समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं।

स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर।

गंदे पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।

जिम्मेदार कौन?

स्थानीय प्रशासन, नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय की कमी भी इस समस्या का एक बड़ा कारण मानी जा रही है। योजनाएं बनती हैं, बजट भी पास होता है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम अधूरा रह जाता है।

क्या कहते हैं अधिकारी?।

अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में जलनिकासी सुधार के लिए योजनाएं बनाई गई हैं और जल्द ही काम शुरू होगा। हालांकि, स्थानीय लोगों का विश्वास अब इन दावों पर कम ही रह गया है।