अवैध वाहन संचालन - Swatantra Prabhat

डग्गामार मिनी बस की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, क्षेत्र में शोक और आक्रोश
बस्ती। बस्ती जिले के वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सिद्धार्थनगर में तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। तेज रफ्तार से चल रही एक अवैध मिनी बस ने बाइक सवार आरक्षी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर जनपद में तैनात आरक्षी मिथिलेश अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित बालेडीहा आयुर्वेद अस्पताल के पास एक डग्गामार मिनी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आरक्षी मिथिलेश सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद घायल पुलिसकर्मी काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे। स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और माहौल गमगीन हो गया।

इस हादसे के बाद अवैध रूप से संचालित डग्गामार वाहनों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि ऐसे वाहनों के खिलाफ समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाती, तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था। लोगों ने परिवहन विभाग और संबंधित अधिकारियों से अवैध वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग की है।

सूचना मिलने पर वॉल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शामिल वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आरक्षी मिथिलेश की असामयिक मृत्यु से उनके परिजनों, सहकर्मियों और क्षेत्रीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है। वहीं हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठ रही है। यहां सवाल यह उठता है कि आम पब्लिक की पैदल ले जा रहे मोटरसाइकिल का भी चालान कर देने वाली पुलिस आखिर डग्गामार वाहनों पर क्यों है इतना मेहरबान | वहीं अगर लोगों की बात पर विश्वास करें तो हफ्ता मिलने के कारण नहीं होती है ऐसे वाहनों पर कोई कार्रवाई |

फर्जी नंबर प्लेट व कागजात बनाकर ट्रक चलाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार।
स्वतंत्र प्रभात।

प्रयागराज।

एससटीएफ  बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन धोखाधड़ी से जुड़े एक संगठित गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। एसटीएफ टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी कासिम अहमद पुत्र सिद्दीकी अहमद है, जो पूरामुक्ती थाना क्षेत्र के मरिया-डीह गांव का निवासी बताया जा रहा है। कासिम अहमद लंबे समय से फर्जी दस्तावेज तैयार कर चोरी और फाइनेंस पर चल रहे ट्रकों के चेसिस नंबर एवं नंबर प्लेट बदलकर उन्हें अवैध रूप से संचालित करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना था।

बरामदगी में चौंकाने वाले खुलासे

एसटीएफ टीम ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, जिसमें शामिल हैं:

12 फर्जी नंबर प्लेट

2 मोबाइल फोन

16 चक्का ट्रक

महिंद्रा का 6 चक्का वाहन

आधा दर्जन फर्जी रजिस्ट्रेशन कागजात

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विभिन्न राज्यों से कबाड़ हो चुके या चोरी/फाइनेंस विवाद वाले ट्रकों को खरीदकर उनके कागजात फर्जी तरीके से तैयार करता था। इसके बाद चेसिस नंबर और नंबर प्लेट बदलकर उन वाहनों को दोबारा बाजार में उतार दिया जाता था।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था और इसके तार अन्य जिलों व राज्यों तक जुड़े हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ टीम ने आरोपी को संबंधित थाने की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि वाहन चोरी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।