न्यायिक हिरासत - Swatantra Prabhat

मड़ियांव पुलिस का बड़ा खुलासा, पांच शातिर चोर दबोचे, लाखों का माल बरामद
अजय यादव - लखनऊ।

राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये कीमत का चोरी का सामान, जिसमें लैपटॉप, आईपैड, मोबाइल फोन, चांदी की पायल, कलाई घड़ियां समेत अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं, बरामद की हैं। इसके अलावा चोरी की वारदातों में इस्तेमाल किया जाने वाला ई-रिक्शा भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

मड़ियांव थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए हर्ष, कृष्णा, सुमित, अभिषेक और राजा को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी दिन के समय ई-रिक्शा से विभिन्न कॉलोनियों और मोहल्लों में घूमकर बंद पड़े मकानों की रेकी करते थे। जब यह सुनिश्चित हो जाता था कि मकान में कोई मौजूद नहीं है, तब रात के समय या सुनसान अवसर का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह ने लखनऊ के कई थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। हाल ही में मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान के पास एक बंद मकान में हुई चोरी की घटना का भी खुलासा इन्हीं आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई अन्य वारदातों में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है।

थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बताया कि चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस लगातार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी। कई दिनों की पड़ताल के बाद संदिग्धों की पहचान की गई और मुखबिर की सूचना पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, बरामद सामान में लैपटॉप, आईपैड, कई महंगे मोबाइल फोन, चांदी की पायल, कलाई घड़ियां तथा अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं। बरामद सामान की पहचान कर उसे उसके वास्तविक मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी चोरी के सामान को कम कीमत पर बेचकर आसानी से पैसा कमाने की फिराक में रहते थे। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी का सामान खरीदने वाले लोग कौन हैं और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य अभी फरार तो नहीं हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। यदि इनके खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज मिले तो उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

मड़ियांव पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि वे लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हों तो स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दें तथा अपने घरों में सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा उपाय अपनाएं, जिससे चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

फर्जी नंबर प्लेट व कागजात बनाकर ट्रक चलाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
प्रयागराज। एससटीएफ  बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन धोखाधड़ी से जुड़े एक संगठित गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।एसटीएफ टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी कासिम अहमद पुत्र सिद्दीकी अहमद है, जो पूरामुक्ती थाना क्षेत्र के मरिया-डीह गांव का निवासी बताया जा रहा है। कासिम अहमद लंबे समय से फर्जी दस्तावेज तैयार कर चोरी और फाइनेंस पर चल रहे ट्रकों के चेसिस नंबर एवं नंबर प्लेट बदलकर उन्हें अवैध रूप से संचालित करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना था।

बरामदगी में चौंकाने वाले खुलासेएसटीएफ टीम ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, जिसमें शामिल हैं: 12 फर्जी नंबर प्लेट, 2 मोबाइल फोन, 16 चक्का ट्रक, महिंद्रा का 6 चक्का वाहन, आधा दर्जन फर्जी रजिस्ट्रेशन कागजात प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विभिन्न राज्यों से कबाड़ हो चुके या चोरी/फाइनेंस विवाद वाले ट्रकों को खरीदकर उनके कागजात फर्जी तरीके से तैयार करता था। इसके बाद चेसिस नंबर और नंबर प्लेट बदलकर उन वाहनों को दोबारा बाजार में उतार दिया जाता था।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था और इसके तार अन्य जिलों व राज्यों तक जुड़े हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ टीम ने आरोपी को संबंधित थाने की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि वाहन चोरी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।