प्राइवेट अस्पताल लापरवाही - Swatantra Prabhat

लाइफ लाइन हास्पिटल बस्ती की लापरवाही से एक नवजात ने तोड़ा दम
बस्ती। बस्ती जिलेमें निजी अस्पतालों के गोरखधंधे का शिकार फिर एक नवजात हुई और लाइफ लाइन हास्पिटल के कर्मचारियों  की जालसाजी से उसकी जान चली गयी और अस्पताल प्रशासन द्वारा मृतका के तीमारदारों से फोन कर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है परन्तु पीड़ित पक्ष बिना कार्यवाही किसी भी शर्त को मानने को तैयार नहीं है ।

मिली जानकारी के अनुसार माधुरी पत्नी दिलीप निवासी परसामाफी , विकास खण्ड सांथा जनपद - संतकबीर नगर ने 12 मार्च 2026 को दिन में 4 बजे प्रतापपुर के एक सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र में नवजात को जन्म दिया। स्वास्थ्य केन्द्र पर बताया गया कि बच्चा जन्म के बाद रोया नही , कोई समस्या न हो इसलिए बच्चे को कहीं स्पेस्लिस्ट डाक्टर को दिखाया जाए। इसके बाद नवजात के परिजन उसे लेकर नंदौर आए और वहाँ पर एक पैथालोजी में सीबीसी व अन्य जाँच करवाया।

रिपोर्ट में इंफेक्शन की पुष्टि हुई और तुरन्त ही परिजन वहाँ से चलकर लाइफ लाइन अस्पताल बस्ती पहुँचे व रात कबीर 10.30 बजे भर्ती करा दिया , यहीं से फिर अस्पताल वालों के लूटपाट का खेला शुरु हो जाता है। एक सप्ताह भर्ती रहने के बाद प्रतिदिन अस्पताल प्रशासन द्वारा हजारो से ऊपर की दवाएं क्रय करायी गयी परन्तु मरीज के स्थिति में कोई अच्छा सुधार नहीं आया।

दिनाँक 21 मार्च को नवजात के तीमारदारों द्वारा अस्पताल प्रशासन से मरीर को रिफर करने की बात की गयी परन्तु अस्पताल के जिम्मेदारों द्वारा तीमारदारों को समझाया गया कि आज तक का जो हिसाब रुपया 36000 हजार बन रहा है उसे जमा करा दो बच्चा ठीक है दो चार दिन और रहो उसका कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा इसके बाद बच्चा पूर्णतः स्वस्थ्य हो जायेगा और हम उसे डिस्चार्ज कर देंगें।

धीरे धीरे बच्चे की हालत  बिगड़ती गयी और दिनांक 28 मार्च दिन शनिवार को अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीज के तीमारदारों के पास फोन करके बताया गया कि आपका बच्चा स्वस्थ्य हो गया है आकर डिस्चार्ज करा लीजिए और तीमारदारों के आते ही पैसे की माँग करते हुए रुपये 7000 का और भुगतान कराया गया और आनन - फानन में मरीज को यह कहते हुए डिस्चार्ज कर दिया गया कि बच्चा स्वस्थ्य हो गया है इसे ले जाइए । घर पहुंचते ही बच्चा सीरियस होता गया और अगले दिन अर्थात् 29 मार्च को दम तोड़ दिया।

बच्चे की मौत की खबर जब लाइफ लाइन हॉस्पिटल  को लगी तभी से अस्पताल प्रशासन व गोल्डी नामक कर्मचारी मामले को दबाने में लगे हैं । यद्यपि परिजन कार्यवाही के सिवाय किसी शर्त पर मानने को तैयार नहीं हैं और परिजन यहाँ तक कह रहे  हैं कि हमने खेत गिरवी रखकर  बच्चे की दवा कराया और अस्पताल वाले हमसे हमारा बच्चा भी छीन लिए और ऊपर से कर्ज का बोझ और लद गया।

लाइफ लाइन हॉस्पिटल के लिए यह कोई नयी बात नहीं है बिना जाँच ही तीमारदारों से जांच के पैसे जबरदस्ती जमा कराएं जाते हैं । पीड़ित दिलीप व माधुरी तथा अन्य तीमारदारों ने लाइफ लाइन हॉस्पिटल पर कठोर कार्यवाही करते हुए दवा के नाम पर गलत तरीके से वसूले गए पैसे को वापस कराने की मांग जिला प्रशासन से किया है ।

बलिया में प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत
बलिया- बलिया जनपद में प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक और मौत का मामला सामने आया है। जिराबस्ती स्थित आकाश नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद 22 वर्षीय प्रसूता कुसुम राजभर की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और सड़क जाम करने का प्रयास किया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव निवासी कुसुम राजभर को बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक आशा कार्यकर्ता द्वारा आकाश नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उनके साथ उनकी सास भी मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे डॉक्टरों ने प्रसूता का ऑपरेशन किया, लेकिन ऑपरेशन के तुरंत बाद ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।हालांकि, वाराणसी पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच नवजात शिशु सुरक्षित बताया जा रहा है।

परिजनों का हंगामा और सड़क जाम

घटना से गुस्साए परिजनों ने गुरुवार को अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने बलिया-सुखपुरा मार्ग को जाम करने का प्रयास किया, जिससे यातायात प्रभावित होने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। इसके बावजूद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के गेट पर ईंट-पत्थर फेंककर अपना आक्रोश जाहिर किया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया और परिजनों को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर जिले में प्राइवेट नर्सिंग होम की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।