पुलिस कार्यशैली पर सवाल - Swatantra Prabhat

रहीमाबाद पुलिस पर ₹50 हजार रिश्वत मांगने का आरोप, पैसे न देने पर युवकों को उठाकर थाने में बंद करने व बदले की भावना का बेहद गंभीर आरोप
राजधानी-लखनऊ

राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। एक पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि रहीमाबाद पुलिस के कुछ कर्मियों ने न केवल रिश्वत की मांग की, बल्कि पैसे न देने पर निर्दोष युवकों को उठाकर थाने में बंद कर दिया।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम बांक मजरा खड़ौहा, थाना रहीमाबाद निवासी नरेश पुत्र रामचंदर ने बताया कि उन्होंने पहले एक मारपीट के मामले में थाने में शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि विपक्षियों ने उनके साथ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय इसे एनसीआर में दर्ज कर दिया। जबकि घटना में लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया था।

पीड़ित ने बताया कि 4 मार्च 2026 को इस मामले को एनसीआर में दर्ज किया गया, जबकि यह संगीन अपराध की श्रेणी में आता था। इसके बाद उन्होंने 13 मार्च 2026 को सहायक पुलिस आयुक्त को भी प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन इसके बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
सबसे गंभीर आरोप 8 मार्च से जुड़ा है, जब पीड़ित के अनुसार रहीमाबाद थाने के दो पुलिसकर्मी—सुमित और शेषपाल—ने उनसे ₹50,000 की रिश्वत मांगी।

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कहा कि यदि पैसा दिया जाता है तो मामले में मदद की जाएगी, अन्यथा उन्हें ही फंसाकर गंभीर धाराएं लगा दी जाएंगी। वहीं इससे पहले इन्हीं दोनों सिपाहियों की इसी पूर्व मामले में रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी, व पूर्व में इसपर खबर भी प्रकाशित हो चुकी है परन्तु अभी तक एक महीना बीत गया किसी प्रकार की कोई कारवाही नहीं हुई है l

वहीं पीड़ित का कहना है कि उन्होंने रिश्वत देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद 6 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे इन्हीं दोनों पुलिसकर्मी द्वारा सादी वर्दी में उनके पुत्र नीरज और हिमांशु को सड़क से उठाकर थाने ले जाकर बंद कर दिया। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों—जिनमें उमा शंकर, गोलू, अर्जुन, अनिल और रानी जैसे नाम शामिल हैं—की मौजूदगी का भी जिक्र किया गया है, जिन्होंने कथित रूप से पुलिस के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि एक स्थानीय व्यक्ति, जो शराब का आदी बताया गया है, पुलिस और आम लोगों के बीच दलाली का काम करता है। आरोप है कि वही व्यक्ति पुलिसकर्मियों से मिलकर लोगों पर दबाव बनवाता है और रिश्वत की मांग करवाता है।

पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि जिन असली आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए था, उन्हें छोड़ दिया गया, जबकि निर्दोष युवकों को फंसाकर थाने में बंद कर दिया गया। इससे साफ होता है कि पूरे मामले में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया गया।

वहीं पीड़ित को बार बार यह दोनों ही पुलिसकर्मियों द्वारा परेशान किया जा रहा, उसको झूठे केसों में इन दोनों पुलिसकर्मी द्वारा फंसाया जा रहा है, क्या अब पुलिस पीड़ितों से बदले की कार्यवाही करेगी, बड़ा सवाल है?? अंत में पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जिन निर्दोष युवकों को बंद किया गया है, उन्हें तत्काल रिहा किया जाए। साथ ही, पूरे प्रकरण में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है और लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर असंतोष देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

दहेज हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया घेराव
बस्ती। बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र ग्राम चौगढ़वा दहेज हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया घेरावजम कर  किया गया नारेबाजी, पुलिस कर्मियों और महिलाओं से हुआ नोक झोक , इस संबंध में co हरैया से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मोबाइल नहीं उठाई कहीं ना कहीं सिस्टम की कमी के कारण क्षेत्र में घटनाएं ज्यादा हो रही है उसे पर कार्रवाई न होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है।

बस्ती जिले में छावनी थाना  क्षेत्र में आए दिन महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं छावनी पुलिस अपराध रोकने में   पूरी तरह फेल नजर आ रही है, आए दिन महिलाओं संबंधी अपराध छावनी क्षेत्र में बढ़ रहे हैं, ताजा मामला  छावनी थाना क्षेत्र के चौगडवा गांव का है जहां 30 वर्षीय महिला सीमा की जलकर दहेज लोभियों द्वारा हत्या कर लाश को छुपाने का प्रयास किया गया पहले बाद में पुलिस के डर के नाते लोगों को दिखाने के लिए दहेज लॉबियों द्वारा गाड़ी में लादकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज लेकर जाएगा जहां डॉक्टरों ने तुरंत लाश को देखते ही मृतक घोषित कर दिया गया, मौके पर लखनऊ पुलिस द्वारा लाश को पीएम कराया गया और बस्ती पुलिस को सूचना दी गई।

मृतिका सीमा के पिता ने रो-रो कर बताया कि मेरी बेटी का दहेज लोभियों द्वारा उनके घर के लोग बार-बार दहेज के लिए मरते-पटाते थे और या दबाव डालते थे कि अपने घर से दहेज लेकर आओ नहीं तो तुम्हारी हत्या कर देंगे जबकि मेरी बेटी की एक बच्ची भी 4 साल की है बच्ची ने पूरा घटनाक्रम देखा कि 4 अप्रैल को रात लगभग 11:00 बजे पापा और सारे लोग मिलकर मम्मी के ऊपर तेल डालकर घर के अंदर आग लगा दिए जिससे मम्मी पूरी तरह जल गई और मम्मी वहीं जमीन पर गिर गई और मर गई।

मेरी बेटी की घर वाले मुझे सूचना नहीं दिए गांव के कुछ लोगों से मुझे जानकारी मिली कि आपकी बेटी को जलाकर मार डाले हैं मौके पर हम लोग जब पहुंचे तो घर पर पुलिस पहुंची थी और पुलिस को तहरी लिखकर हम लोग दिए लेकिन आरोपियों छावनी थाने पर दबाव होने के नाते अभी तक गिरफ्तारी सबकी नहीं हो पाई है जिसको लेकर आज हम लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने आए थे।

कप्तान साहब हम लोगों से मिले नहीं वहीं 6 अप्रैल को विशेश्वरगंज बाजार में दुबौलिया थाना अध्यक्ष छावनी थाना अध्यक्ष और सीईओ हरिया द्वारा हम लोगों को लिखित आश्वासन दिया गया कि मुलजिम को हम लोग 24 घंटे में गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन पुलिस द्वारा लिखित कागज हम लोगों को दिया गया इसके बावजूद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है ,।

तत्काल अगर हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम लोग जिला अधिकारी कार्यालय के सामने अनशन पर बैठेंगे वहीं जब इस संबंध में हरिया को के मोबाइल नंबर पर फोन किया गया कि इस संबंध में क्या कार्रवाई की जा रही है तो को हराया ने फोन नहीं उठाया ना किसी प्रकार का अभी ठोस कार्रवाई हुई फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मुकदमा लिखकर दो लोगों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा है जबकि इस पूरे घटना करम में  पिता ने द्वारा बताया गया कि हम लोग 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कारया  हैं अभी तक सिर्फ पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तारी की है शेष की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है

लालगंज पुलिस की कार्यशैली पर उठा सवाल, खूंखार बहरूपिया रमेश चौधरी के सामने नतमस्तक हुआ कानून
बस्ती। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही अपराधियों के गले में तख्ती लटकाकर सरेंडर कराने का दावा करती हो, लेकिन लालगंज थाना क्षेत्र में कानून की धज्जियां सरेआम उड़ाई जा रही हैं। पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी रमेश चौधरी उर्फ 'बहरूपिया' और उसका कुनबा पुलिस की 'मूक सहमति' के चलते आज भी खुलेआम घूम रहा है। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस की यह 'लाचारी' क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।​सत्ता की दलाली और 'बहरूपिया' का नकाब।

आरोपी रमेश चौधरी खुद को भाजपा का बड़ा नेता बताकर रसूख झाड़ता है, जबकि सच्चाई यह है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों और संदिग्ध चरित्र के कारण भाजपा इसे काफी पहले ही दूध में से मक्खी की तरह निकाल बाहर कर चुकी है। सफेदपोश नेताओं के साथ पुरानी तस्वीरें दिखाकर यह बहरूपिया न सिर्फ जनता को डराता है, बल्कि पुलिस के आला अधिकारियों पर भी दबाव बनाने का काम कर रहा है।

​पत्रकार को मरा समझ नदी किनारे फेंका, रोंगटे खड़े कर देगी दरिंदगी।​घटना की रात रमेश चौधरी ने अपने भाई उमेश चौधरी, राकेश चौधरी और भांजे अंकित चौधरी के साथ मिलकर पत्रकार पर वहशीपन की सारी हदें पार कर दी थीं। लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा करने के बाद, आरोपी उसे मृत समझकर साक्ष्य मिटाने की नीयत से नदी किनारे फेंककर भाग निकले थे।

​CDR में 'खास' मददगारों के चेहरे बेनकाब, फिर भी हाथ खाली।​विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, घटना के समय और उसके बाद रमेश चौधरी के फोन की सीडीआर (CDR) में कई सफेदपोशों और पुलिस के 'करीबियों' के नाम सामने आए हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर वो कौन से रसूखदार 'आका' हैं, जो इस अपराधी को पुलिसिया शिकंजे से बचा रहे हैं? क्या लालगंज पुलिस किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है या फिर खाकी की कमान अब अपराधियों के हाथ में गिरवी रख दी गई है?