यूपी अपराध समाचार - Swatantra Prabhat

सीएम साहब ! मुझे इंसाफ चाहिए...
लखनऊ।

हाकिम के शहर में इंसाफ की खातिर एक बेबस गरीब महिला दर-दर भटक रही है।  मामला राजधनी के  गुड़म्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रपुर का है। दो वक्त की रोटी के लिए घरों में काम करने वाली कामगार महिला के भरोसे का शातिर ठगों ने कत्ल कर दिया।

बहला-फुसला कर उसका आधार और पैन कार्ड हासिल कर लिया। इसके बाद छह लाख रुपए का बैंक लोन लेकर डकार गए। जब बैंक ने अपना पैसा मांगा, तब उस कामगार महिला को पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है।

असल लड़ाई इसके बाद शुरू हुई। धोखाधड़ी की शिकायत लेकर 'खादी' से लेकर 'खाकी' तक सबके पास गई। मगर, सिस्टम ऐसा कि गरीब की कोई सुनने वाला नहीं। एक तरफ विश्वासघात का दंश तो दूसरी तरफ लोन की भारी-भरकम रकम का बोझ। बेचारी महीनों से थाने के चक्कर काट रही है। नतीजा सिफर रहा। सब जगह भटकने के बाद अब इस लाचार महिला को सिर्फ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की आस है।

आधार-पैन के जरिए फर्जी लोन

गुड़म्बा थाना के मिश्रपुर में रहने वाले अमित कुमार की पत्नी सन्ध्या पेशे से घरेलू कामगार महिला है। किसी तरह मेहनत-मजदूरी करके वह पति के साथ मिलकर जीवन गुजार रही है।

ठगी का शिकार हुई पीड़िता सन्ध्या ने बताया कि वह एक घर में पिछले कई साल से सागर रस्तोगी के यहां घरेलू काम कर रही थी। समय के साथ-साथ घर वालों के साथ मजबूत रिश्ते बन गए। उसे रस्तोगी परिवार पर पूरा भरोसा था, लेकिन यहीं उसके साथ धोखा हो गया।

पीड़िता ने बताया कि खेल की शुरुआत नवंबर 2024 में हुई। सागर और उसकी पत्नी शुभी ने सन्ध्या से किसी सरकारी योजना का लाभ दिलाने के बहाने  उसका आधार और पैन कार्ड  मंगवा लिया। उसने दस्तावेज दे दिए। करीब डेढ़ साल कोई हरकत नहीं हुई। तभी अचानक मई 2026 को उसके पति अमित कुमार के पास बैंक ऑफ बड़ौदा से एक फोन आता है।

बैंक वालों ने कहा कि उसने छह लाख रुपए का लोन लिया था। उसकी किश्त नहीं जमा हो रही है। यह सुनते ही सन्ध्या के पैरों तले जमीन खिसक गई। बैंक में सम्पर्क करके उसने बताया कि छह लाख रुपए का कोई लोन उसके द्वारा नहीं लिया गया है।

जब बैंक वालों ने उसके दस्तावेज दिखाए तो पति-पत्नी के होश उड़ गए। दोनों समझ गए कि वे ठगी का शिकार हुए हैं। महिला का यह भी दावा है कि बाद में एक बुलेट शोरूम से भी फोन आया, जिससे उसे वित्तीय लेनदेन से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी मिली।

वहां से पीड़िता सीधे रस्तोगी परिवार के पास पहुंची और पूरी बात बताई। इस पर रस्तोगी दम्पत्ति ने पीड़िता के दस्तावेजों के सहारे बैंक लोन लिए जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। पीड़िता का कहना है कि उसने खूब हाथ-पैर जोड़े और लोन के मसले से बाहर निकालने की गुहार लगाई। मगर, रस्तोगी परिवार ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया।

एक महीने में एफआईआर नहीं

विडंबना देखिए कि एक गरीब कामगार महिला ठगी का शिकार होती है और पुलिस एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। थानेदार की गणेश परिक्रमा लगाते-लगाते चप्पलें घिस गईं। खाकी वर्दी वालों का दिल नहीं पसीजा। शिकायत दर्ज करते हुए मामले की जांच करने की जहमत पुलिस ने नहीं उठाई। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद भी पुलिस ने पीड़िता से कार्यवाही से संतुष्ट है पत्र लिखवाकर पुलिस आख्या लगा कर चलता कर दिया ।

यह हाल तब है जब मुख्यमंत्री और डीजीपी इस तरह के धोखाधड़ी से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस महकमे को बार-बार गाइडलाइंस जारी कर रहे हैं।  सिस्टम के आगे पीड़िता लाचार भटक रही है। पीड़िता का आरोप है कि उसने 20 मई को संबंधित पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी। बाद में उसने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

धमकी देने का आरोप

महिला ने कुछ लोगों पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

फिलहाल मामले में लगाए गए आरोप एक पक्ष के दावों पर आधारित हैं। पुलिस की जांच और संबंधित विभागों की रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस अधिकारियों की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है। स्वतंत्र प्रभात  ने पीड़िता के आरोपों के आधार पर खबर का प्रस्तुतीकरण किया है। समाचार पत्र दावों की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल, मामला बेहद संवेदनशील है। निष्पक्ष जांच आवश्यक है। इसके बाद असल तस्वीर सामने आएगी। गुड़म्बा प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो सका

बैंक की लापरवाही उजागर

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में कुछ निजी व्यक्तियों के साथ बैंक कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए। उसका कहना है कि बिना उसकी जानकारी और सहमति के इतना बड़ा ऋण स्वीकृत होना कई सवाल खड़े करता है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। सिर्फ सन्ध्या ही नहीं, उसके जैसे न जाने कितने भोले-भाले लोग हर दिन इस तरह की ठगी का शिकार हो रहे हैं। कहीं न कहीं बैंक मैनेजमेंट की लापरवाही रहती है, जिससे आएदिन फर्जीवाड़ा हो रहा है।

बयान --
"मैंने कभी किसी प्रकार का लोन नहीं लिया। बैंक से फोन आने के बाद मुझे पूरे मामले की जानकारी हुई। मेरे दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।" — सन्ध्या, पीड़िता

एक अरब के सट्टे का खेल बेनकाब, रडार पर BJP नेता
ब्यूरो प्रयागराज- झांसी के नवाबाद पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले बड़े गिरोह का बुधवार को भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने तीन बड़े सटोरिये- तिलयानी बजरिया निवासी शुभम उपाध्याय, सिंधी कॉलोनी निवासी विजय बाधवा, बड़ागांव गेट निवासी नितिन अग्रवाल को गिरफ्तार कर उनके पास से 100 करोड़ रुपये अधिक के लेनदेन का रिकॉर्ड बरामद किया है।

इसके आधार पर पुलिस को भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष एवं सहकारिता बैंक के निदेशक आशीष उपाध्याय, पार्षद पति पप्पू यादव समेत नौ सटोरियों का पता चला है। पुलिस उनको तलाश रही है। इस बीच सटोरियों के बैंक खातों में जमा 50 लाख रुपये की रकम जब्त करवा दी गई है। पुलिस अफसरों का दावा है कि जल्द इन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि बुधवार तड़के मुस्तरा से सखी के हनुमान मंदिर के पास नवनिर्मित जेडीए कॉलोनी के पहाड़ी मार्ग पर कुछ सटोरियों के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। आरोपियों ने भागने के लिए अपनी फॉर्च्यूनर कार से पुलिस की सरकारी जीप में टक्कर मार दी, इससे चालक समेत विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी निखिल कुमार घायल हो गए।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। उनके पास से आठ मोबाइल, एक टैबलेट, 84 हजार 500 रुपये समेत कार को बरामद किया। सट्टे से संबंधित बहीखाता भी बरामद हुआ। गिरफ्तार शुभम उपाध्याय का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

पूछताछ में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय समेत पार्षद पति पप्पू निवासी उन्नाव गेट, पंकज राय, सौरभ लिखधारी, सोनू चढ्ढा, हरीश कुमार, आकाश चंचलानी, सुमित साहू, रोशन मुंशी का भी नाम सामने आया है। एसएसपी के मुताबिक जल्द इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

सट्टा बाजार के जरिये शुभम उपाध्याय, नितिन अग्रवाल और विजय बाधवा ने कम समय में करोड़ों रुपये की अकूत संपत्ति खड़ी कर ली। पुलिस की छानबीन में तीनों की संपत्तियों का बड़ा नेटवर्क सामने आया है। अब पुलिस इनकी संपत्ति का पूरा ब्योरा जुटाकर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, शुभम लग्जरी कारों का शौकीन है और उसने बेशकीमती रेंज रोवर समेत कई महंगी गाड़ियां खरीद रखी हैं। इसके अलावा दिल्ली के राजेंद्र नगर, इंदौर, धौलपुर (राजस्थान), रक्सा, उन्नाव गेट के बाहर, बूढ़ा रोड समेत झांसी में करीब 12 स्थानों पर कीमती प्लॉट खरीदे गए हैं।

पत्नी और बच्चों के नाम दो फार्महाउस व एक दुकान भी दर्ज है। म्यूचुअल फंड और एफडी में भी निवेश किया गया है, जो पत्नी के नाम पर है। नितिन अग्रवाल और विजय बाधवा के पास भी झांसी, धौलपुर और इंदौर में कीमती जमीन होने की जानकारी मिली है।

दोनों के बैंक खातों में भी बड़ी रकम का पता चला है। पुलिस का कहना है कि आयकर से बचने के लिए शुभम नकद रकम अपने परिचितों को देता था और उनके माध्यम से खर्च करता था। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के अनुसार, तीनों की सभी संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

शुभम जिस मोबाइल एप के जरिये सट्टा चलाता था, उसका मुख्य एडमिन दुबई में बताया गया है। वहां एक क्वाइन की कीमत करीब सात रुपये थी, जबकि यहां उसे 25 रुपये में बेचा जाता था। इस तरह प्रति क्वाइन करीब 18 रुपये का कमीशन वसूला जाता था। इसी अंतर से रोजाना लाखों रुपये की कमाई होती थी। एप में जीत की संभावना अधिक दिखने के कारण लोग बड़ी रकम दांव पर लगाते थे, जिससे सटोरियों की आमदनी लगातार बढ़ती रही।

शुभम उपाध्याय के पकड़े जाने के बाद अली गोल से पार्षद राजकुमारी यादव का पति पप्पू यादव एवं छनियापुर से पार्षद अर्चना राय का पति पंकज राय का नाम सामने आया है। ये दोनों अपने घरों से भाग निकले।

पुलिस अफसरों का दावा है कि जल्द ही इनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को नगर निगम के कई अन्य पार्षदों के भी नाम मालूम चले हैं। इनमें अधिकांश पार्षद प्रेमनगर एवं कोतवाली इलाके के हैं। पुलिस इनको तलाश रही है।

आईपीएल आरंभ होने के साथ ही पुलिस ने सभी थानों से 970 से अधिक सट्टेबाजों की सूची बनाई है, इनमें पांच पार्षद के नाम सामने आए थे। गिरोह के भंडाफोड़ होने के बाद इनकी संख्या बढ़ गई। प्रेमनगर इलाके में सत्ताधारी दल से जुड़े दो पार्षद का नाम सामने आया।

कुछ दिन पहले पकड़े गए भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हरेंद्र परिहार एवं विजय परिहार से इन दोनों पार्षदों की दर्जनों बार व्हाट्सएप पर कॉल हिस्ट्री मिली है। आईपीएल शुरू होने के बाद से दोनों पार्षद सटोरियों से दिन में कई बार व्हाट्सएप पर बात करते थे। पुलिस इसके आधार पर इनकी निगहबानी कर रही है। इसी तरह कोतवाली इलाके में पहली बार जीत हासिल करने वाले पार्षद को भी पुलिस तलाश रही है।

सिद्धार्थनगर में जमीन विवाद में घायल युवक की मौत
सिद्धार्तनगर। जिले के लोटन कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल संदीप यादव(22 ) पुत्र शिवमूरत की इलाज के  लखनऊ ले जाते समय रास्ते  में ही बुधवार की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने शव को लोटन चौराहे पर रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते मुख्य मार्ग पूरी तरह ठप हो गया और तीनों दिशाओं में लंबा जाम लग गया।

मामला लोटन थाना क्षेत्र के धरनिहवा-कुल्हुआ गांव का है, जहां मेन सड़क से जुड़ी ढेड़ मंडी जमीन को लेकर दो पक्षों  गदहमरवा निवासी राममिलन परिवार और संदीप यादव परिवार-के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह विवाद जमीन रास्ते और कब्जे को लेकर कई बार तनाव का कारण बन चुका था।

परिजनों का कहना है कि संदीप यादव के पिता शिवमूरत ने पूर्व में स्टांप पेपर के जरिए जमीन का लेन-देन किया था, इसके बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा लगातार कब्जे का प्रयास किया जा रहा था। इसी तनाव के चलते 24 अप्रैल को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई, जिसमें संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोप है कि घटना के बाद रास्ते में भी संदीप और उनके चाचा बबलू पर हमला किया गया। गंभीर हालत में उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में 29 अप्रैल की रात संदीप की मौत हो गई। मौत की खबर गांव पहुंचते ही माहौल बिगड़ गया। 30 अप्रैल को परिजन और सैकड़ों ग्रामीण शव लेकर लोटन चौराहे पहुंचे और मुख्य सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सुबह सुबह 6बजे  से 1.15 बजे तक प्रदर्शन चलता रहा, जिससे तीनों दिशाओं में लंबा जाम लग गया।

लोटन तिराहे से मोहाना जाने वाले हाईवे पर करीब 3-4 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। वहीं कोल्हुई मार्ग पर लगभग 2 किलोमीटर और सोहास मार्ग पर भी करीब 2 किलोमीटर तक यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पूरे इलाके में अफरा-तफरी और अव्यवस्था का माहौल बना रहा।

मामले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने संज्ञान में लेते हुए लोटन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज को लापरवाही बरतने के मामले में लाइन हाजिर कर दिया है। 13 लोगों पर हत्या का केस दर्ज । जिसमें 8 नामजद तथा 5 अज्ञात है।लगभग 7 घंटे बाद जाम खत्म हुआ।

गांव से बारात लेकर गया अधेड़ गायब, हाइवे किनारे संदिग्ध परिस्थिति में मिला जला शव, ग्रामीणों में आक्रोश
बस्ती। बस्ती जिले केछावनी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की संवेदनशीलता और तनाव को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। बुधवार रात में छावनी के रमहटिया  गाँव के पास स्थित टावर के पास राहगीरों ने एक शव पड़ा देखा जिसकी शिनाख्त 50 वर्षीय गया प्रसाद वर्मा पुत्र राम सुजग वर्मा निवासी शंकरपुर कुचनपुरवा के रूप में हुई है। मृतक पेशे से चालक था।स्थानीय लोगों के मुताबिक, शव पर जलने के फफोले के निशान पाए गए हैं, जिससे यह मामला सड़क दुर्घटना का नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग और स्वजन मौके पर एकत्रित हो गए और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख सीओ ने सर्किल व समीपवर्ती थानों से अतिरिक्त बल बुला लिया। वर्तमान में छावनी समेत पांच थानों की पुलिस फोर्स भारी संख्या में मौके पर मौजूद है। मृतक के पिता राम सुजग वर्मा ने विक्रमजोत चौकी इंचार्ज पर हत्या कराने व पड़ोसी से विवाद में पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पर गांव की एक लड़की ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी विक्रमजोत से शिकायत की थी। उसी मामले की जांच में पुलिस मृतक घर गई थी। आरोपित घर पर नहीं मिला था। सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि स्वजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पांच थानों की पुलिस सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात हैं। फोरेंसिक, स्वाट व सर्विलांस टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।बता दें कि चालक गया प्रसाद मंगलवार की रात्रि में वाहन लेकर अपने गांव से बारात लेकर परसरामपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव गया था और देर रात्रि वहां से वाहन सहित गायब हो गये। सूचना मिलने पर स्वजन भी खोजबीन में जुट गये । गया प्रसाद की मोबाइल बंद बता रही थी और रमघटिया के पास हाइवे के बगल उसका शव अधजला मिला ।

50,000 का ईनामिया वांछित अभियुक्त अवैध पिस्टल कारतूस के साथ गिरफ्तार
प्रतापगढ़। थाना मानिकपुर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से गुरुवार को सूचना प्राप्त हुई कि धारा 103(1)/70(1)/3(5)/61(2)/238(ए) बीएनएस) में वांछित 50,000 रुपये का इनामी अपराधी शुभम सोनकर अवैध असलहे के साथ जनपद कौशाम्बी की ओर से करेंटी गंगा पुल होते हुए अपने अधिवक्ता से मिलने जा रहे की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम करेंटी तिराहे पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की गई। दोपहर करीब 1.45 बजे संदिग्ध अभियुक्त शुभम सोनकर को जब पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया,

तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस बल पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस दिखाते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा और वांछित इनामी अभियुक्त शुभम सोनकर को मुठभेड़ के उपरांत गिरफ्तार कर लिया गया है।घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी कालाकांकर भेजा गया,जहां से उसे बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर किया गया है।

रिश्तों पर घाव,दो सगे भाईयों ने की बहन की हत्या, पुलिस ने गिरफ़्तार कर दोनों को भेजा जेल
सीतापुर (संदना): एक परिवार की खुशियां चंद घंटों में मातम में बदल गईं।  थाना संदना क्षेत्र के लौली पुलिया के पास नहर पटरी किनारे मिले 20 वर्षीय युवती मोनिका के शव ने पूरे जिले को झकझोर दिया। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ – हत्या में मृतका के ही दोनों सगे भाइयों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।घटना बुधवार सुबह की है, जब स्थानीय लोगों ने नहर किनारे एक युवती का शव पड़ा देखा। शव पर सिर और शरीर पर धारदार हथियार से लगे गंभीर चोट के निशान थे। शव की शिनाख्त मछरेहटा क्षेत्र के सतनपुर गांव निवासी राजकिशोर की पुत्री मोनिका (20) के रूप में हुई। मोनिका नोएडा जाने वाली थी और शाम को भाई महानंद उसे बस पकड़ाने संदना ले जा रहा था।

मोनिका की मां रजनी देवी ने थाने में तहरीर देकर अपने बेटे महानंद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर परिवार के सदस्यों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई और सिर पर धारदार हमले से मौत बताई गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सबूतइंस्पेक्टर संदना अरविंद कटियार ने बताया कि तकनीकी सबूतों ने जांच को दिशा दी। आरोपी भाई महानंद की मोबाइल लोकेशन घटनास्थल लौली पुलिया के आसपास और उसके बाद कुछ घंटे तक अनोगी मोड़ के पास मिली। क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम और अन्य यूनिटों की मदद से पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध कबूल लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। दोनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 34 (साझा मंशा) समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं।अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा, “परिवार के अंदरूनी विवाद को लेकर यह जघन्य घटना हुई। हमने कोई लापरवाही नहीं बरती। तकनीकी सबूत, मोबाइल लोकेशन और परिवार की पूछताछ से दोनों मुख्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया गया। जांच पूरी होने के बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी।”

भावुक परिवार और इलाके में सनसनी

परिवार अब टूट चुका है। एक तरफ बेटी की मौत का गम, दूसरी तरफ बेटों द्वारा किए गए इस कृत्य का सदमा। स्थानीय लोगों का कहना है कि “भाई-बहन का रिश्ता सबसे पवित्र होता है, लेकिन यहां भाइयों ने ही बहन की जान ले ली।” पुलिस का आश्वासन:

थाना प्रभारी ने कहा, “इस दर्दनाक घटना में हमने तेजी से एक्शन लिया। दोनों आरोपी अब जेल की सलाखों के पीछे हैं। परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ जारी है।

सिद्धार्थनगर में पुरानी रंजिश में युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर, प्राथमिकी दर्ज
सिद्धार्थनगर | जिले के पथरा बाजार थाना क्षेत्र में  रविवार की  रात एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। बसडीला मोदीनानकार गांव में पुरानी  रंजिश के चलते हुए इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा  है।

गांव निवासी अशफाक पर उसी गांव के समीर अहमद अंसारी ने रविवार की  रात  हमला किया। बताया जाता है  कि आरोपी पहले अशफाक के घर पहुंचा और उसके बारे में पूछताछ की। इसके बाद वह वापस चला गया और गांव के पोखरे के पास घात लगाकर अशफाक पर अचानक हमला कर दिया।

आरोपी ने अशफाक के पेट पर कई वार किए, जिससे उसकी आंतें बाहर आ गईं। वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए बस्ती के एक निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अशफाक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी समीर अहमद अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है और  आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर विधिक  कार्रवाई की जाएगी।

लालगंज पुलिस की कार्यशैली पर उठा सवाल, खूंखार बहरूपिया रमेश चौधरी के सामने नतमस्तक हुआ कानून
बस्ती। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही अपराधियों के गले में तख्ती लटकाकर सरेंडर कराने का दावा करती हो, लेकिन लालगंज थाना क्षेत्र में कानून की धज्जियां सरेआम उड़ाई जा रही हैं। पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी रमेश चौधरी उर्फ 'बहरूपिया' और उसका कुनबा पुलिस की 'मूक सहमति' के चलते आज भी खुलेआम घूम रहा है। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस की यह 'लाचारी' क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।​सत्ता की दलाली और 'बहरूपिया' का नकाब।

आरोपी रमेश चौधरी खुद को भाजपा का बड़ा नेता बताकर रसूख झाड़ता है, जबकि सच्चाई यह है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों और संदिग्ध चरित्र के कारण भाजपा इसे काफी पहले ही दूध में से मक्खी की तरह निकाल बाहर कर चुकी है। सफेदपोश नेताओं के साथ पुरानी तस्वीरें दिखाकर यह बहरूपिया न सिर्फ जनता को डराता है, बल्कि पुलिस के आला अधिकारियों पर भी दबाव बनाने का काम कर रहा है।

​पत्रकार को मरा समझ नदी किनारे फेंका, रोंगटे खड़े कर देगी दरिंदगी।​घटना की रात रमेश चौधरी ने अपने भाई उमेश चौधरी, राकेश चौधरी और भांजे अंकित चौधरी के साथ मिलकर पत्रकार पर वहशीपन की सारी हदें पार कर दी थीं। लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा करने के बाद, आरोपी उसे मृत समझकर साक्ष्य मिटाने की नीयत से नदी किनारे फेंककर भाग निकले थे।

​CDR में 'खास' मददगारों के चेहरे बेनकाब, फिर भी हाथ खाली।​विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, घटना के समय और उसके बाद रमेश चौधरी के फोन की सीडीआर (CDR) में कई सफेदपोशों और पुलिस के 'करीबियों' के नाम सामने आए हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर वो कौन से रसूखदार 'आका' हैं, जो इस अपराधी को पुलिसिया शिकंजे से बचा रहे हैं? क्या लालगंज पुलिस किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है या फिर खाकी की कमान अब अपराधियों के हाथ में गिरवी रख दी गई है?