virodh pradarshan - Swatantra Prabhat

रोड पर जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
रतनपुर/महराजगंज। नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहरगड्डी में नाली के पानी का समुचित निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर जल जमाव हो गया है। जल जमाव को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर आपत्ति जताई है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में पानी के निकासी को लेकर करीब एक वर्ष पूर्व नाली का निर्माण करवाया गया। निर्माण के दौरान पानी के निकासी का दिशा बदल दिया गया। जिस तरफ पानी का निकासी था उधर काफी ऊंचा कर दिया गया। आज स्थिति यह है कि वर्षों से गांव के मुख्य रोड पर गन्दे पानी का जल जमाव है।

ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के दौरान इसका विरोध किया गया था लेकिन ग्राम प्रधान व ब्लाक के अधिकारियों द्वारा इसे सही करवाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी उक्त नाली को सही नहीं करवाया गया। उक्त जलजमाव से नाराज होकर ग्रामीणों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। वहीं मुख्य रोड पर जल जमाव होने के कारण अब तक एक मासूम बच्ची सहित दो लोग गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो चुके हैं तथा कई अन्य को भी चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहरगड्डी में नाली के पानी का निकासी नहीं होने के कारण रोड पर गन्दे पानी का जल जमाव है। स्थिति यह है कि नाली निर्माण के बाद से ही पानी का निकासी नहीं होने के कारण आज तक लगातार रोड पर जल जमाव है जिससे रोड पूरी तरह से कीचड़ से सना हुआ है। वर्षों से रोड पर जलजमाव होने के कारण ग्रामीणों को संक्रामक बिमारियों का भय सताने लगा है। मुख्य सड़क पर जल जमाव व कीचड़ से एक सप्ताह पूर्व छह वर्षीय खुशबू वर्मा पुत्री बुद्धिराम कीचड़ में फिसलकर गिर गई जिससे उसका दोनों हाथ टूट गया। वहीं छह माह पूर्व जलजमाव व कीचड़ में गिरने से करीब साठ वर्षीय रूपावती पत्नी नरेश वर्मा का भी हाथ टूट गया था।

इसके अलावा करीब आधा दर्जन लोग उक्त कीचड़ भरे जल जमाव में गिरने से बुरी तरह से घायल हो चुके हैं। ग्रामीण नरेश वर्मा, जोगी वर्मा, सुदामा राममिलन, बुद्धिराम, रूपावती, सुमन, सुमित्रा आदि ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के दौरान गांव के जिम्मेदार द्वारा नाली के पानी का दिशा बदल दिया गया, ऐसे में जिस तरफ पानी का निकासी था उधर ऊंचा कर दिया गया। पानी की निकासी नहीं होने के कारण आज वर्षों से घर के सामने पानी का जल जमाव है। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार लंबे समय से जलजमाव होने के कारण संक्रमण का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से इसकी जांच कर समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर समयानुसार समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस सम्बंध में एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद ने कहा कि इसकी जांचकर शीघ्र समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

मजदूरों का बकाया वेतन न मिलने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी
सोनभद्र, उत्तर प्रदेश- ओबरा में मेसर्स श्री गुरु कृपा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजदूरों ने पिछले चार महीनों से वेतन न मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया है। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी के मालिक उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं और उन्हें भुगतान करने के बजाय धमकी दे रहे हैं। भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के बैनर तले मजदूरों ने एक लिखित शिकायत में बताया कि उन्हें जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर 2025 का वेतन नहीं मिला है। जब उन्होंने इस संबंध में कंपनी के मालिक से बात की, तो उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि डूम कंपनी से भुगतान मिलने के बाद ही उनका वेतन दिया जाएगा।

मजदूरों ने शिकायत में यह भी कहा है कि मालिक ने उन्हें धमकी दी है कि अगर वे अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए, तो उन्हें उस अवधि का भुगतान नहीं किया जाएगा। इस व्यवहार से नाराज मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि 20 सितंबर, 2025 तक उनका बकाया वेतन नहीं दिया गया, तो वे ओबरा-सी परियोजना के गेट पर बड़ा आंदोलन करेंगे।मजदूरों ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण उन्हें और उनके परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने और उनका बकाया भुगतान सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं और उन्हें आंदोलन करना पड़ा, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

राणा सांगा पर विवादित बयान पर विरोध प्रदर्शन सपा सांसद का पुतला फूंका
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे में बृहस्पतिवार को राणा सांगा पर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के विवादित बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। सांसद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका गया। क्षत्रिय वर्ग के कार्यकर्ता सांसद के राज्यसभा में राणा सांगा दिए गए एक विवादित बयान को लेकर नाराज हैं। इस बयान से नाराज कार्यकर्ताओं ने किसान नेता रमेश सिंह के नेतृत्व में तेजगांव परिसर से रैली निकाली और गुरबक्शगंज चौराहे पर पहुंचकर विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सांसद रामजीलाल सुमन के बयान की कड़ी निंदा की। नेता रमेश सिंह का कहना है कि वीर योद्धा राणा सांगा का अपमान सहन नहीं किया जाएगा और वे इसके खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। इस मौके पर आशीष प्रताप सिंह, सुरेश आचार्य, राजेश फौजी, रवी सिंह, विश्वास बहादुर सिंह, शुभम सिंह, बीके सिंह, महेंद्र सिंह, आनंद सिंह सहित कई क्षत्रिय सभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्रूज ने छीना नाविकों का सुख चैन, विरोध में प्रदर्शन
मथुरा। यमुना में क्रूज का संचालन परंपरागत नाविकों को रास नहीं आ रहा है। नाविक लगातार इसका अपने तरीके से विरोध कर रहे हैं। कई बार क्रूज के संचालन में बाधा पहुंचाने के आरोप भी नाविकों पर लगे हैं। यमुना में मिनी क्रूज के संचालन के विरोध और कू्रज के संचालन में बाधा डालाने के आरोप में मथुरा क्रूज लाइंस के प्रबंधक राहुल शर्मा द्वारा नाविकों के खिलाफ इसी को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गयी है। इसी को लेकर लेकर निषाद समाज के लोग नाराज हैं।

इन लोगों ने आंदोलन का ऐलान किया है। हालांकि धरना प्रदर्शन पहले दिन ही अधिकारियों के आश्वाशन के बाद समाप्त हो गया। जिसमें अधिकारियों ने एक पांच सदस्यीय टीम गठित कर तीन दिन के अंदर निस्तारण का भरोसा दिलाया है। वहीं नाविकों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेसी नेताओं ने धरने पर बैठे नाविकों को अपना समर्थन दिया है। इधर नाविकों ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन के अंदर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो नाविक फिर से धरना शुरू करेंगे। यह उनके परिवार की जीविका से जुड़ा हुआ मुद्दा है।

यहां बताते चले कि ब्रज तीर्थ बिकास परिषद् मथुरा जनपद में पर्यटकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यमुना में क्रूज चलाने का ठेका मथुरा क्रूज लाइन को दिया गया था। जिसका यमुना के घाटों पर नाव चलाने वाले निषाद समाज के लोग शुरू से ही विरोध करते चले आ रहे हैं। मामले को लेकर पूर्व में अधिकारियों के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि क्रूज का संचालन सिर्फ बुकिंग से होने वाली सवारियों के आधार पर ही किया जाएगा। छोटी नावों का संचालन प्रभावित नहीं होगा।

जिससे न सिर्फ नाविकों की आमदनी बढ़ेगी बल्कि पर्यटक को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों के बीच हुए आपसी सामंजस्य के बाद कुछ महीनों तक तो सब कुछ ठीक चलता रहा लेकिन जैसे ही यमुना के जलस्तर में कमी होने पर मथुरा क्रूज लाइंस द्वारा मिनी क्रूजों को यमुना में उतारा गया तो नाविकों का गुस्सा एक बार फिर सातवें आसमान पर चढ़ गया। जिसे नाविकों का दल उनके साथ हुई वायदा खिलाफी को लेकर जिलाधिकारी से भी मिल कर अपनी समस्या बता चुका है।

हाबर्ट बंधे के चौड़ीकरण का स्थानीय जनता ने किया विरोध सौपा ज्ञापन
गोरखपुर। पीडब्ल्यूडी द्वारा हाबर्ट बंधे का 15 मीटर चौड़ीकरण किए जाने के विरोध में  सैकड़ों स्थानीय जनता के साथ जिलाधिकारी महोदय के अनुपस्थिति में  सुशील कुमार गौड़ (सी.आर.ओ) के द्वारा मुख्यमंत्री  को ज्ञापन सौंपा गया और यह मांग किया गया की 15–15 मीटर के स्थान पर पूरी सड़क की चौड़ीकरण सड़क के मध्य से 9–9 मीटर के अंदर किया जाए। जिसपर सी.आर.ओ द्वारा हाबर्ट बंधे के निवासीगणों के साथ न्याय होगा यह आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व पार्षद विजेन्द्र कुमार अग्रहरी (मंगल) ने किया उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया जब  19/11/2023 को समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुआ की हाबर्ट बंधे का चौड़ीकरण मध्य से दोनो तरफ 9–9 मीटर होगा जिस पर वहां के निवासीगण सहमत थे। लेकिन फिर 29/12/2023 को  समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला की अब 9–9 मीटर के स्थान पर मध्य से 12–12 मीटर चौड़ीकरण होगा जिससे हाबर्ट के निवासीगण बहुत ही दुःखी वा चिंतित थे उसके बावजूद स्थानीय हाबर्ट बांध की जनता शासन के नीतियों की समर्थक थी लेकिन पुनः 28/07/2024 को जब पीडब्ल्यूडी ने बिना सूचना दिए सड़क के मध्य से 15–15 मीटर पर लाल चिन्ह लगाना शुरु किया तो स्थानीय लोग अक्रोशित हो गए और विभाग के मनमानेपन का कड़ा विरोध किया उन्होंने बताया की इस 15- 15 मीटर की चौड़ीकरण से सैकड़ों परिवार बिखर जायेंगे।

इस दर्द को सरकार में बैठे जिम्मेदारों को समझना होगा। की हाबर्ट बंधे (अमरूद मंडी से डोमिनगढ़) पर बड़ी घनी आबादी छोटे–छोटे मकानों में बसती है और वो भी 9–9 मीटर पर सहमत थे लेकिन वो सभी लोग इस 15-15 मीटर चौड़ीकरण का खुला विरोध करते है। उन्होंने कहा की ऐसे विकाश का क्या फायदा जहां वर्षों से बसे बासिंदो को उखाड़ कर फेंक दिया जाए अगर हाबर्ट बंधे के निवासियों के साथ अन्याय हुआ तो स्थानीय जनता चरणबद्ध आन्दोलन की तैयारी करेगी। ज्ञापन कार्यक्रम में - बृजेश मौर्या, राजू राही, जय हिंद, राधेश्याम निषाद, प्रेमशीला देवी, जसवंती देवी, सुभाषिनी निषाद, नीलम, दीपक सोनकर, राजन वर्मा आदि सैकड़ों हाबर्ट बांधे के निवासीगण मौजूद रहें।

आजसू पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
लोहरदगा झारखंड:- प्रखंड कार्यालय में व्याप्त है भ्रष्टाचार आजसू पार्टी केंद्र द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत कल लोहरदगा सदर प्रखंड एवं नगर में आजसू पार्टी के द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया गया। धरना प्रखंड मुख्यालय़ में संपन्न हुआ , धरना को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत जी की धर्मपत्नी श्रीमती नीरू शांति भगत ने कहा कि समस्त प्रखंडों में भ्रष्टाचार व्याप्त है गरीबों का सुनने वाला कोई नहीं है अगर अधिकारी अपनी कार्यशैली का बदलाव नहीं करते हैं तो आजसू पार्टी प्रखंड कार्यालय का घेराव करेगी।

और जोरदार आंदोलन करेगी धरना को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव अंजू देवी ने कहा कि चाहे जमीन दाखिल खारिज का मामला हो मोटेशन का मामला हो एलपीसी का मामला हो पंजी टू में दर्ज जीरो प्लॉट की समस्या हो सभी समस्याओं से जनता त्रस्त है और बिना चढ़ावा चढ़ावे कोई कार्य नहीं होता, जिला संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक कवलजीत सिंह ने कहा की चाँपानल है तो पानी नहीं है ,मनरेगा की स्थिति यह है कि कूप निर्माण की राशि अभी तक लाभुको को नहीं दी जा रही जबकि बरसात शुरू हो गई है ,केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने कहा की छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति हेतु जाति आय आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

उसमें शीघ्रता लाई जाए और बैंकों को भी अपनी कार्यशैली में सुधार करना चाहिए ,केंद्रीय राजू गुप्ता ने कहा कि सभी किसानों को खाद एवं बीज की आपूर्ति समय पर किया जाए ताकि खेती किसान ढंग से कर सके ,केंद्रीय सचिव लाल गुडडू नाथ शाहदेव ने कहा कि प्रखंडों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है इसलिए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ,जिला प्रधान महासचिव विलियम कुजूर ने कहा कि प्रखंड अंचल कार्यालय में पदाधिकारी एवं  कर्मचारियों की उपस्थिति दिनभर सुनिश्चित की जाए,नगर कार्यकारी अध्यक्ष कौशिक राज मेहता पदाधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि आप आम जनों के सेवा के लिए हैं।

यह नही कि अपनी सेवा लेने के लिए आप जनता को परेशान न करे,आपको इस हल्ला बोल कार्यक्रम के माध्यम से चेतावनी हैं कि हम जनमानस आपके पास कुछ कागजी कार्य करने के लिए आते हैं तो उसे आप ज्यादा घूमाने का काम ना करें, महिला नगर अध्यक्ष रूपा देवी ने कहा कि सरकारी योजनाओं में झारखंड आंदोलनकारी एवं उनके परिवार के आश्रितों को प्राथमिकता दी जाए ,जिला उपाध्यक्ष महेंद्र महतो ने कहा कि सभी पेंशनधारियों का भुगतान नियमित एवं निर्बाध रूप से किया जाए, केंद्रीय सदस्य जहांगीर आलम ने कहा कि राशन कार्ड धारी को राशन समय पर आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा राशन में कटौती बंद किया जाए, धरना को संबोधित करते हुए।

प्रखंड के महिला अध्यक्ष मालती टोप्पो ने कहा की पीएचडी से कराए गए सभी जलमीनर की अनियमितताओं की जांच होनी चाहिए केंद्रीय सदस्य जहांगीर आलम ने 15वे वित्त आयोग से सभी पंचायत में योजनाओं का कार्य कराया जाए एवं बकाया राशि का भुगतान लाभुको को किया जाए और अबुआ आवास एवं पीएम आवास में बालू पर रोक हटाया जाए और अबुआ आवास में जो धांधली चल रही है उसको बंद किया जाए, धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से कुडू  जिला परिषद सह केंद्रीय सचिव गंगोत्री देवी जिला युवा प्रभारी डॉ लाल मनीष नाथ शहदेव जिला अल्पसंख्यक शाहिद अंसारी उपाध्यक्ष महेंद्र महतो ,नगर सचिव अभिषेक साहू आदिवासी महासभा जिला विजय उराँव रामविलाश उराँव जिला छात्र संघ के आयुष मेहता आकाश मेहता,बरज सिह,सागर वर्मा, मनोज गुप्ता, गुड्डूस प्रसाद फिरोज अंसारी ,इबनैन सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।

धरना कार्यक्रम के पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी को 17 सूत्री मांग पत्र सौँपा गया और और नगर परिषद कार्यालय में भी मांग पत्र सौँपा गया जिसमें मुख्य मांग है कि शहर में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ,होल्डिंग टैक्स कम किया जाए ,पूरे शहर में सफाई का अभाव है सफाई अभियान तेज किया गया जाए, सभी स्ट्रीट लाइट खराब है उसको शीघ्र बदला जाए ,बाईपास सड़क का निर्माण शीघ्र किया जाए ,नल कनेक्शन में जो भारी रकम लाभुक को देनी पड़ रही इसको कम किया जाए ,नए लाभुको को का आवास स्वीकृत किया जाए, नई नालियों और स्लैब का निर्माण किया जाए इन तमाम मुद्दों को सहित अन्य मुद्दे भी मांग पत्र में शामिल हैं।

तहसील उतरौला में वकीलों ने अपर एसडीएम के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, विरोध प्रदर्शन:रुपया लेकर फाइल निस्तारण का लगाया आरोप,न्यालय में कार्य का कर रहे बहिष्कार
बलरामपुर बलरामपुर के तहसील उतरौला में वकीलों द्वारा अपर एसडीएम उतरौला के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अपर एसडीएम उतरौला पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर नारे बाजी की है। वकीलों ने न्यालय बहिस्कार किया है।

मामला बलरामपुर तहसील उतरौला से संबंधित अपर एसडीएम का है, जहा पर वकीलों ने अपर एसडीएम के विरोध में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। वही अपर एसडीएम उतरौला राकेश कुमार जयंत के ऊपर रुपया लेकर ही फाईलों के निस्तारण करने का आरोप लगाया है।अपर एसडीएम उतरौला पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर नारे बाजी की है।

वकीलों ने गुरूवार को संघ भवन में एक बैठक कर अपर एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया है और वकीलों द्वारा लगातार उनके न्यायालय का कार्य बहिष्कार कर रहे है। वकीलों ने चेतावनी दी है कि उनके रवैए में सुधार न हुआ तो उनके न्यायालय पर कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। वही वकीलों ने अपर एसडीएम के भ्रष्टाचार की शिकायत जिलाधिकारी व राजस्व अधिकारियों से की है ‌।

मामले पर जानकारी देते हुए उतरौला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि अपर एसडीएम उतरौला राकेश कुमार जयन्त उन्हीं फाइलों का निस्तारण करते हैं जिसमें काफी रकम उन्हें मिल जाती रही है। अपर एसडीएम उतरौला के इस भ्रष्टाचारी रवैए पर कई वकीलों ने समय समय पर विरोध किया लेकिन उनके रवैए में सुधार नहीं हुआ। वही कहा कि बीते मंगलवार को हनुमान जी का बड़ा मगल व भीषण गर्मी को देखते हुए वकीलों ने न्यायालय पर कार्य बहिष्कार किया था।

इसकी सूचना सभी न्यायालय के साथ अपर एसडीएम उतरौला को भेजी गई लेकिन अपर एसडीएम उतरौला वकीलों के प्रस्ताव को न मानते हुए न्यायालय पर न्यायिक कार्य किया। अपर एसडीएम उतरौला के इस रवैए के विरोध में अधिवक्ता संघ उतरौला के कार्यकारणी की बैठक गुरूवार को अध्यक्ष प्रहलाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। जिसमें अपर एसडीएम उतरौला के भ्रष्टाचार व वकीलों के प्रस्ताव का अनादर करने पर उनके न्यायालय पर कार्य बहिष्कार जारी रखा वकीलों ने उनके भ्रष्टाचार की सूचना जिलाधिकारी व राजस्व विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया और उनके खिलाफ जांच करके कार्यवाही की मांग की है।‌

मामले पर अपर एडीएम उतरौला राकेश कुमार जयंत बोले कि वकील हठधर्मिता पर आमादा है ।किसी भी मामले पर वादकारियों के लिये ग्राम पंचायत, सचिवालय में बैठकर वादकारियों को सुनकर आदेश पारित किया जाएगा।

मौजूद रहे

वही इस दौरान परशुराम यादव,सफीउल्ला खां,अब्दुल मोईद सिद्दीकी,मारकण्डेय मिश्रा,ओम प्रकाश श्रीवास्तव,आशीष कशौधन,राम चन्द्र जायसवाल,अखिलेश सिंह,अशोक कुमार दूबे,धर्मराज यादव,विजय श्रीवास्तव,बेनी माधव तिवारी,राम प्रताप चौधरी,राजन श्रीवास्तव,निजामुद्दीन अंसारी योगेश वर्मा,तुलसीराम यादव,दीपक श्रीवास्तव,राम शंकर मौर्य,नसीम अहमद,लालजी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

नीट परिक्षा में धांधली कोलेकर छात्र संघ भवन के गेट पर विरोध प्रर्दशन।
प्रयागराज। दिशा छात्र संगठन द्वारा नीट परीक्षा के परिणाम में हुई धांधली के खिलाफ छात्र संघ भवन गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया और मोदी सरकार और NTA का पुतला दहन किया गया। सूचना पाकर प्रदर्शन स्थल पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया जहां दिशा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

पुतला दहन कर रहे छात्रों से पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की जिसका कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बात रखते हुए दिशा छात्र संगठन के प्रियांशु ने कहा कि नीट परीक्षा के परिणाम में धांधली होने की असली वजह  सरकार की लापरवाही है। परीक्षा में धांधली की यह कोई पहली घटना नहीं है मोदी सरकार के कार्यकाल में पिछले 7 सालों के रिकॉर्ड में लगभग 80 से ज्यादा परीक्षाओं के पर्चे लीक हुए और परीक्षाओं में धांधली हुई।

परीक्षाओं में धांधली होने की असली वजह सरकार सरकारी दफ्तरों में पर्चे न छपा करके प्राइवेट कंपनियों को कांट्रेक्ट देकर के पर्चा छपाती है  और प्राइवेट कंपनियां अपने मुनाफे के लिए छात्रों की भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं । मोदी सरकार के कार्यकाल में छात्रों के भविष्य का सौदा किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन भी अपनी तानाशाही दिखाकर कार्यक्रम को रोकने का प्रयास कर रहा था लेकिन तमाम कोशिशों के बाद कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में अमरीश ,सौम्या, चंचल ,प्रियांशु ,प्रेमचंद, मनीष, निधि और अन्य छात्र शामिल रहें।

ईएसआईसी अस्पताल के हजारो कर्मचारी 8 से 11 मई तक लंबित पडी मांगों पर करेगें विरोध प्रदर्शन
स्वतंत्र प्रभात। एसडी सेठी।

नई दिल्ली। ऑल इंडिया लेबल पर  ईएसआईसी अस्पताल के हजारों कर्मचारी प्रशासन के खिलाफ अलाईड हेल्थ  एंड केयर प्रोफेशनल्स पेरामेडिकल स्टाफ से  संबंधित अर्से  से लंबित पडी अपनी 18 मांगों को  लेकर तमाम कर्मचारियों द्वारा 8 से 11 मई  चार दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस बावत ऑल इंडिया ईएसआईसी (मेडिकल) इंप्लाइज फेडरेशन के सेकेट्री जनरल किशन चंद ने प्रेस को  बताया कि फेडरेशन ईएसआईसी अस्पतालों में कार्यरत अलाईड हेल्थ एंड केयर प्रोफेशनल्स  पैरामेडिकल स्टाफ की अर्से से लंबित मांगों को लेकर 8 मई से 11 मई तक ईएसआईसी प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

इस दौरान शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन के तहत तमाम कर्मचारी अपनी बाजू में काली पट्टियां बांधकर काम को अंजाम देगे। इस दरमियान अस्पताल के कार्यो में कोई बाधा नही की जाएगी। फेडरेशन के जर्नल सेकेट्री किशन चंद ने बताया कि  पूरे भारत में चालित ईएसआईसी अस्पताल, डिस्पेंसरियों में कार्यरत हजारों कर्मचारी जिनमें, लेब टेक्निशियन, नर्सिंग अर्दली, ऑपरेशन थिएटर, इसीजी, लाॅन्डिरी, ,सीएसएसडी स्टाफ समेत किचन तक के कर्मचारी प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल रहेगें। फेडरेशन का कहना है कि मेन मुद्दा स्टाफ नॉर्म्स को लेकर है। कडे संघर्ष के बाद साल 2002 में स्टाफ नॉर्म्स तो बनाए गए।

फरवरी,2024 में इन्हें अपडेट भी किया गया। लेकिन ताज्जुब है कि सेंकशन स्ट्रेंग्थ को अब तक लागू नहीं किया गया। वहीं सर्विस कंडीशन 2022 को भी पेंडिंग रखा जा रहा है। इसके अलावा एमएसईबी के तहत सैंकडों कर्मचारियों के बेनिफिट तक नहीं दिए गए हैं। इनमें रिटायर्ड या ड्यूटी के दौरान डेथ कर गए स्टाफ को मिलने वाले लाभ तक से वंचित रखा जा रहा है।  नई दिल्ली स्थित ईएसआईसी बसई दारापुर अस्पताल के यूनियन लीडर सुनील सरकनिया के मुताबिक बसई अस्पताल प्रशासन के सैंकडो प्रभावित स्टाफ विरोध स्वरूप बाजू पर काली पट्टियां बांधकर 8 से 11 मई  तक प्रदर्शन में शामिल रहेगें।

मिठाई और डेयरी संचालकों के दाम चार रुपये कम करने से भड़के दूधिया
स्वतंत्र प्रभात

अलीगढ़,। मिठाई और डेयरी संचालकों के दाम चार रुपये प्रति किलोग्राम कम करने के विरोध में दूधियों ने शहर की दूध आपूर्ति रोक दी। इस दौरान उन्होंने शहर की ओर आने वाले मार्गों पर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान उनकी कुछ दूधियों से नोकझोंक भी हुई।बताया जा रहा है कि दूध की आवक अधिक होने के चलते ऐसा किया गया है।

अभी तक दूधियों से 53 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध खरीदा जा रहा था। अब इसे चार रुपये घटाकर 49 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। दूधियों का कहना है कि वे दो रुपये अपने और दो रुपये दुकानदारों व डेयरी संचालकों को कम करने के लिए कह रहे हैं। हमारे दाम तो कम कर दिए हैं, लेकिन ग्राहकों को वह 58 रुपये प्रति किलो ही दूध बेच रहे हैं। इसके विरोध में उन्होंने 1 मार्च शाम आगरा, मथुरा रोड व बौनेर मोड़ पर घेराबंदी कर दूध नहीं आने दिया।

दूधियों का विरोध
60-65 रुपये तक पहुंचे दाम, थैलियों की बढ़ी मांग शाम को सभी दुकानों पर दूध खत्म हो गया। जिनके पास दूध था उन्होंने 60-65 रुपये लीटर तक उसे बेचा। आपूर्ति न होने से बाजार में अमूल समेत दूसरे ब्रांड की दूध की थैलियों की बिक्री बढ़ गई है।

गहरा सकता है और ज्यादा संकट
इस हड़ताल के चलते शहर में दूध का संकट और भी गहरा सकता है।  दूधियों का कहना है कि जब तक निर्णय नहीं हो जाता, तब तक दूध की आपूर्ति नहीं की जाएगी। दूधियों और मिठाई व दुग्ध विक्रेता संघ के बीच कीमत को लेकर सहमति बनती नहीं दिख रही है।

शहर के मथुरा रोड, आगरा रोड व बौनेर मोड़ पर शुक्रवार शाम से ही दूध विक्रेता डंडे लेकर खड़े हो गए। यहां मौजूद दिनेश, इंद्रपाल, विनोद, शैलू, धीरू, धीरज, नीरज, हेमेंद्र कुमार आदि ने शहर में दूध लेकर जा रहे दूधियों को रोक लिया। कुछ ने शहर में जाने की जिद की तो इसे लेकर उनकी नोकझोंक भी हुई। दूधियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पर मिठाई विक्रेता संघ की सहमति नहीं हो जाती तब तक वे उन्हें दूध की आपूर्ति नहीं करेंगे। कोई ग्राहकों से भी पूछे कि उन्हें सस्ता दूध क्यों नहीं मिल पा रहा है ?

इनका कहना है...
अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट का कहना है कि  दुकानदारों व दूध विक्रेताओं के बीच दूध की कीमतों को लेकर जो भी विरोध है उसे बातचीत के जरिए हल कराया जाएगा। चूंकि दूध लोगों की आम जरूरत है, ऐसे में लोगों को किसी भी कीमत पर परेशान नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे में दूध की जबरन आपूर्ति बंद करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

प्रधानाचार्य को निलंबित करने पर भूख हड़ताल पर बैठे आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्र!
स्वतंत्र प्रभात।

करछना।

करछना के खाई में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के प्रधानाचार्य को निलंबित करने पर बच्चों का गुस्सा फूट पड़ा। निलंबन के विरोध में बच्चों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। मामले की जानकारी होते ही जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बच्चों को मनाने में जुट गए हैं। बच्चों का कहना है कि जब तक प्रधानाचार्य को बहाल नहीं किया जाता है उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय खाई करछना में प्रधानाचार्य मत्स्येंद्र नाथ त्रिपाठी के निलंबन के विरोध में विद्यालय के सभी बच्चे भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि प्रधानाचार्य को बहाल करके वापस इसी विद्यालय में भेजा जाए।

बता दें कि प्रधानाचार्य को एक छात्र को प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित किया गया है, जबकि अन्य विद्यार्थियों का कहना है कि प्रधानाचार्य की कोई गलती नहीं थी। छात्र ही नियमों का उल्लंघन कर रहा था। विद्यालय में विवाद की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंची, लेकिन छात्र नहीं माने। इसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पांडेय भी विद्यार्थियों को मनाने विद्यालय में पहुंचीं। प्रज्ञा पांडे ने कहा कि विद्यार्थियों की मांग को शासन तक पहुंचाया जाएगा।

किसान यूनियन (अराजनैतिक) गुट ने हजरतगंज थाने पर किया विरोध प्रर्दशन
लखनऊ

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरिनाम सिंह वर्मा की अगुवाई मे सैकड़ों किसानों ने रामायण पर बनी फिल्म आदिपुरुष का बायकाट कर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया ।

प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरिनाम सिंह वर्मा ने बताया कि आदिपुरुष फिल्म जिसमें हिंदू धर्म और हिंदू के भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर देवी देवताओं का अपमान किया गया है ।,

फिल्म मे मुख्य रुप से हिंदू धर्म के आराध्य देव बजरंगबली के मुख से निम्न स्तर की भाषा शैली का इस्तेमाल किया गया है । जिसमें कहा गया है *"कपड़ा तेरे बाप का!* *तेल तेरे बाप का !* *जलेगी भी तेरे बाप की!* और कई ऐसे प्रसंगों को जोड़ा गया है जो महान ग्रंथ रामायण का भाग ही नहीं है। जिसकी तहरीर हजरतगंज थाने में दी गई है । अगर जल्द से जल्द इसकी जांच कर मुकदमा पंजीकृत नहीं किया जाता तो एक बड़े आंदोलन की भूमिका संगठन द्वारा तैयार की जाएगी|

कार्यक्रम में दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा, पूर्वांचल प्रदेश प्रभारी आशु चौधरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बिंदु कुमार ,मंडल उपाध्यक्ष अनार सिंह (अन्नु)यादव, मंडल महामंत्री सरदार दिलराज सिंह,  मंडल संगठन मंत्री राजकुमार यादव, जिला अध्यक्ष राजेश रावत, जिला उपाध्यक्ष सरवन यादव, नगर अध्यक्ष फहीम सिद्धकी, जिला सचिव मदन लाल लोधी, जिला मीडिया प्रभारी करण गुप्ता (बीरू) युवा जिला अध्यक्ष मनीष पटेल काका, युवा नगर अध्यक्ष इमरान खान, तहसील अध्यक्ष बद्री प्रसाद रावत, ब्लॉक उपाध्यक्ष हनुमान प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, किसान नेता बबलू रावत सहित सैकड़ों की तादात में किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे!