#DMBALRAMPUR #SPBALRAMPUR #CMOFFICE #YOGIADITYANATH - Swatantra Prabhat

पुराने पुल की मरम्मत दिखाकर नए निर्माण का भुगतान, मामला सोशल मीडिया पर वायरल
कुशीनगर। जनपद के विकास खंड विशुनपुरा क्षेत्र में एक पुलिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस पुलिया का हाल ही में लोकार्पण किया गया, वह वास्तव में पुरानी पुलिया की केवल मरम्मत है, जबकि सरकारी अभिलेखों में उसे नए निर्माण के रूप में दर्शाकर भुगतान करा लिया गया।

मौके पर लगी शिलापट्टिका में “मा. विन्ध्यवासिनी श्रीवास्तव गौतम योजना” के तहत वर्ष 2025–26 में पुलिया निर्माण का उल्लेख है तथा ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा द्वारा इसका लोकार्पण दर्शाया गया है। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल वर्षों से मौजूद था और केवल ऊपर से मरम्मत व रंगरोगन कराकर उसे नया दिखाया गया।

ग्रामीणों के आरोपों के साथ ही यह मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग फोटो और वीडियो शेयर कर सवाल उठा रहे हैं कि क्या पुराने ढांचे को ही नया दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। स्थानीय लोगों ने अपना नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि यह पुल पहले से बना हुआ था और हाल में केवल मरम्मत कर उसे नए निर्माण की तरह पेश किया गया। उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच हो तो सच्चाई सामने आ जाएगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।

तलवार की धार जैसी होनी चाहिए पत्रकार की कलम की धारःराज नारायण
स्वतंत्र प्रभात

अलीगढ़,। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी/अलीगढ़ महोत्सव - 2024 में कृष्णांजलि सभागार में बुधवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का मंडल स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष अनिल गोविल के संयोजन में संपन्न हुए कार्यक्रम में अलीगढ़ के साथ ही मथुरा, एटा, कासगंज, बुलंदशहर, हाथरस के पत्रकारों की सहभागिता रही। वक्ताओं ने पत्रकारों की समस्याओं पर मंथन करने के साथ ही पत्रकार एकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खैर नगर पालिका के अध्यक्ष संजय शर्मा ने ने मंचासीन अतिथियों के साथ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य वक्ता शिवओम शर्मा ने कहा कि पत्रकार सकारात्मकता के साथ कार्य करें तो उन्हें समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। पत्रकार खबरें लिखते समय अपने व्यक्तिगत स्वार्थ को अलग रखकर भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य करें। मुख्य वक्ता राज नारायण सिंह ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि समाज का सच्चा प्रहरी व सच्चे अर्थ में समाज सेवी पत्रकार होता है। पत्रकार की कलम की धार तलवार की धार जैसी होनी चाहिए।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष रामनरेश चौहान ने कहा कि संगठन की मजबूती में ही हम सबका हित है संगठन जितना मजबूत होगा हम उतने ही मजबूत होंगे। उन्होंने कहा वर्तमान समय में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर जो स्थिति दिन प्रतिदिन घट रही है इसके संबंध में शासन प्रशासन को कोई कठोर कदम उठाने चाहिए। चेयरमैन संजय शर्मा ने कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी से ईमानदारी के साथ जनता की समस्याओं को उठाता है।

पत्रकार की लेखनी का ही दम है कि समाज के दबे कुचले वर्ग को न्याय मिलता है। पत्रकारों के बिना स्वच्छ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट रमा शंकर ने कहा कि  पत्रकार शासन प्रशासन व जनता के बीच सेतु का काम करता है। ग्रामीण पत्रकारों की जो भी समस्या होंगी उनका निराकरण होगा, किसी पत्रकार को निरास नहीं होना पडेगा। वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा ने अंग्रेजी हुकूमत के समय कालापानी की सजा पाने वाले पत्रकार मोतीलाल का इतिहास बताते हुए कहा कि देश की आजादी में पत्रकारों का बड़ा योगदान रहा है।

उन्होंने पत्रकारों से सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का भी आह्वान किया। खैर के पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश तोमर व गेल इंडिया के डायरेक्टर चौधरी शेर सिंह ने पत्रकारों से समाज का सच्चा प्रहरी बताया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मथुरा विनोद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष बुलंदशहर विजय राघव, जिलाध्यक्ष हाथरस शंभूनाथ पुरोहित, जिलाध्यक्ष कासगंज अनूप चौहान के साथ ही एमएस सैफी, नितिन अग्रवाल, अशोक शर्मा, राज नारायण शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सारस्वत व संचालन वरिष्ठ पत्रकार योगेश कौशिक ने किया।

सफल आयोजन में विवेक शर्मा, करन चौधरी, अमन मलिक, कैलाश गोयल, अमित टाइगर, विश्वास शर्मा, राजीव रतन शर्मा का विशेष सहयोग रहा। अंत में संयोजक अनिल गोविल ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि सहायक सूचना निदेशक संदीप कुमार, पत्रकार रिंकू शर्मा, पंकज धीरज, हृदेश चौधरी, शिवा चौधरी, नरेंद्र शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, कुलदीप सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, मुकेश भारद्वाज, श्याम सुंदर बालाजी आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री जी ने किया थारू संग्रहालय का लोकार्पण एवं थारू संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ
संवाददाता आमिर खान की रिपोर्ट

स्वतंत्र प्रभात

बलरामपुर

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन योगी आदित्यनाथ जी द्वारा तहसील तुलसीपुर के विकासखंड पचपेड़वा में रुपए लागत 33.59 करोड़ की लागत से 5.5 एकड़ में विस्तृत थारू जनजाति संग्रहालय का लोकार्पण किया गया एवं थारू संस्कृति पर आधारित पर आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग का सामना कर रहा है । यदि जंगल की रखवाली करने वाले जनजातीय समाज के लोगों से सबक लें, तो पर्यावरण संरक्षण की सीख उनसे मिल जाएगी। उन्होंने कहां यहां के इमिलिया कोड़र में थारू संस्कृति संग्रहालय के लोकार्पण कार्यक्रम में कही। कहा कि विरासत को भूलकर कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। गौरवशाली परंपरा को सम्मान देने के लिए थारू जनजातीय संग्रहालय की स्थापना की गई है। यहां पर बच्चों को लाकर थारू समाज की संस्कृति से अवगत कराएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां पाटेश्वरी के नाम से विख्यात धरा देवीपाटन को नमन करता हूं। थारू समाज के लोगों को हृदय से बधाई देता हूं। आजादी के अमृत महोत्सव के प्रवेश में देश की महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जन्मदिन होने के कारण यह दिन दो मामलों में बहुत महत्वपूर्ण है। कहा कि थारू समाज जंगलों की रक्षा करता है।

जड़ों से जुड़े, जंगल की रखवाली करने वाले इस समुदाय के लोग महाराणा प्रताप के वंशज हैं। जड़ों को मजबूत करने का इनका गौरवशाली इतिहास है। प्राचीन काल से ही यह समाज जड़, जमीन, जंगल की रखवाली करता चला आ रहा है। कहा कि जनजातीय दिवस के रूप में 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मनाया जा रहा है। यह थारूओं का गौरवशाली इतिहास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नौ साल पूरा होने पर बहुत कुछ कहने को है। 21 जून को योग दिवस पर लोग राष्ट्र के साथ जुड़ेंगे। भारत का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ रहा है।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पूरा विश्व संकट मोचक एवं आशा भरी नजरों से देखता है। गांव सड़क, घर घर नल, बिजली एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों का विकास हो रहा है। सात वर्ष पहले गरीबों का उपचार एक सपना था, लेकिन आयुष्मान योजना गरीबों का उपचार करने के लिए तैयार है। ज़िले में मेडिकल कालेज की स्थापना युद्ध स्तर पर है। आकांक्षात्मक जनपद बलरामपुर अब उभरकर विकसित जनपद के रूप में बढ़ रहा है। उच्च शिक्षा के लिए आदिशक्ति विश्वविद्यालय इसी कमीशनरी में बनेगा।

कहा कि जिन परिवारों के पास जमीन नहीं होंगे उन्हें पट्टा दिया जाएगा। पांच वन टांगिया को राजस्व का दर्जा दिया गया है। थारुओं को कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है। इससे पूर्व पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य प्रमुख सचिव ने प्रतीक चिह्न देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।

समाज कल्याण एवं जनजातीय मंत्री संजीव कुमार गौड़, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, जनपद प्रभारी एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, अवध क्षेत्र प्रभारी त्रयंबक तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग मुकेश कुमार मेश्राम, मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल, डीआईजी देवीपाटन मंडल, जिलाधिकारी अरविंद सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, पूर्व गैंसड़ी विधायक शैलेश सिंह शैलू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, नगर पालिका चेयरमैन डा.धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू मौजूद रहे।