Amethi district news - Swatantra Prabhat

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत वितरित किए गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड
अमेठी। उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत जनपद अमेठी में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न उच्च शिक्षा विभाग के शासकीय, अशासकीय एवं स्ववित्तपोषित शिक्षण संस्थानों के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संबोधन एवं योजना शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में शिक्षकों के स्वास्थ्य संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस योजना को शिक्षा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी वीरभानु तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों ने लाभार्थी शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की आधारशिला होते हैं और उनका स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को सूचीबद्ध सरकारी तथा निजी चिकित्सालयों में बिना नकद भुगतान के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराएगी, जिससे उन्हें गंभीर बीमारी अथवा आकस्मिक चिकित्सा आवश्यकताओं के समय आर्थिक एवं मानसिक राहत मिलेगी।

उन्होंने सभी पात्र शिक्षकों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने तथा अन्य शिक्षकों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जिन प्रमुख शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए, उनमें डॉ. सुभाष मिश्रा, श्रीनाथ दुबे, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. सुधा शुक्ला, डॉ. पवन पांडे, डॉ. धर्मेंद्र वैश्य, डॉ. भगवती, डॉ. ज्योति सिंह एवं योगांचल मिश्रा सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे। लाभार्थी शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं जनहितकारी योजना बताया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रो. डॉ. ब्रजेश सिंह, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा, जनपद अमेठी ने उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह योजना शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा इससे शिक्षा समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा उपस्थित शिक्षकों में योजना को लेकर विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार शिक्षकों एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल कर रही है, जिसका लाभ प्रदेश भर के लाखों शिक्षकों को प्राप्त होगा।

डीएम एसपी की अध्यक्षता में तहसील अमेठी में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में तहसील अमेठी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है,  मुख्यमंत्री द्वारा भी जन सामान्य की शिकायतों के निस्तारण को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं।

किसी भी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों को अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।  तहसील अमेठी में कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 01 का मौके पर निस्तारण कराया गया, तहसील तिलोई में 29 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 03 का निस्तारण किया गया, तहसील मुसाफिरखाना में 19 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया

तथा तहसील गौरीगंज में 50 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी अमेठी आशीष कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, तहसीलदार अमेठी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है,  मुख्यमंत्री द्वारा भी जन सामान्य की शिकायतों के निस्तारण को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।

तहसील मुसाफिरखाना में कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 02 का मौके पर निस्तारण कराया गया, तहसील अमेठी में 22 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 01 का निस्तारण किया गया, तहसील तिलोई में 05 शिकायतें प्राप्त हुई तथा तहसील गौरीगंज में 12 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनके शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।