highway accident India - Swatantra Prabhat

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल
नैनी,करछना़। थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मेजा के खौर (तिगजा) गांव निवासी (45) वर्षीय कमल किशोर प्रजापति की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।यह हादसा मुंगारी टोल प्लाजा के पास सुबह करीब चार बजे हुआ।जानकारी के अनुसार,कमल किशोर प्रजापति अपने साथी के साथ एक बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कमल किशोर ट्रक के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि उनका साथी दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया,

जहां उसका इलाज चल रहा है।हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।कमल किशोर अपने पीछे पत्नी और पांच बेटों को छोड़ गए हैं। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।

जिनके हाथों में आतंक की चिंगारी, वही अब शांति की मशाल लिए नाच रहे हैं
प्रो. (डा.) मनमोहन प्रकाश

पिछले कुछ वर्षों का वैश्विक परिदृश्य किसी जीवंत त्रासदी से कम नहीं रहा। दुनिया ने युद्धों को केवल इतिहास की पुस्तकों में नहीं, बल्कि ‘लाइव प्रसारण’ के रूप में देखा और उसके दंश को प्रत्यक्ष रूप से भोगा। विडंबना यह है कि जिन राष्ट्रों का इन संघर्षों से प्रत्यक्ष सरोकार नहीं था, वे भी महँगाई, ऊर्जा-संकट और पर्यावरणीय क्षति के रूप में इस वैश्विक ‘युद्ध-कर’ को चुकाने के लिए विवश हैं।

इन युद्धों के पीछे विस्तारवाद, वैश्विक वर्चस्व की होड़, परमाणु शक्ति बनने की महत्वाकांक्षा और नाटो जैसे संगठनों में शामिल होने की प्रतिस्पर्धा स्पष्ट दिखाई देती है। कुछ विश्लेषक इन्हें ‘ग्लोबल वेपन एक्सपो’ तक कहने लगे हैं, जहाँ महाशक्तियाँ अपने हथियारों का प्रदर्शन करते हुए कमजोर देशों को ‘टेस्टिंग ग्राउंड’ में बदल रही हैं। इस बाजारवादी युग में मानवता और प्रकृति दोनों ही ‘कोलेटरल डैमेज’ बनकर रह गए हैं।

वर्तमान में ईरान, अमेरिका और इजराइल का त्रिकोण वैश्विक चिंता का केंद्र बना हुआ है। अमेरिका और इजराइल लंबे समय से ईरान पर हिज्बुल्लाह, हमास और हूती जैसे संगठनों को समर्थन देने का आरोप लगाते रहे हैं। यह भी कहा जाता है कि ईरान इन संगठनों के माध्यम से पश्चिम एशिया में अपना प्रभाव बनाए रखना चाहता है। यूरेनियम संवर्धन के सहारे क्षेत्रीय महाशक्ति बनने की उसकी आकांक्षा है।

हालिया सैन्य कार्रवाइयों में अमेरिका और इजराइल ने ईरान की सैन्य ताकत को बहुत ज्यादा क्षति पहुँचाई है, फिर भी ईरान  पीछे हटने को तैयार नहीं है,हार मानने के लिए राजी नहीं। अपितु ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य’ के माध्यम से वैश्विक व्यापार को प्रभावित कर उसने अपनी सामरिक ताकत का प्रदर्शन किया है। इस नई व्यवस्था का प्रभाव अब लगभग पूरे विश्व पर दिखाई दे रहा है-आर्थिक दबाव, जन असंतोष और युद्ध-विरोधी स्वर तेजी से उभर रहे हैं। यही कारण है कि आक्रामक शक्तियाँ अब ‘सम्मानजनक शांति’ की राह तलाश रही हैं।

इस परिदृश्य का सबसे विडंबनापूर्ण पक्ष तब सामने आता है, जब आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई का दावा करने वाला अमेरिका, ईरान से संवाद के लिए पाकिस्तान को मध्यस्थ बनाता है। वही पाकिस्तान, जो लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों की पनाहगाह रहा है। ओसामा बिन लादेन को शरण देने वाले देश के माध्यम से शांति की पहल, अंतरराष्ट्रीय राजनीति के नैतिक द्वंद्व को उजागर करती है।

यह स्थिति कई प्रश्न खड़े करती है,क्या आतंकवाद की परिभाषा देश,काल,परिस्थितियों के अनुसार बदलती रहती है? क्या वैश्विक शक्तियाँ अब सिद्धांतों के बजाय स्वार्थों से संचालित हो रही हैं? यदि आतंक की फैक्ट्री ही शांति का शोरूम खोलने लगे, तो यह मान लेना चाहिए कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष कहीं न कहीं केवल दिखावा बनकर रह गया है।

पाकिस्तान में आयोजित  शांति वार्ता का विश्लेषण बताता है कि अमेरिका ‘प्रतिबंधों की तलवार’ और ‘शांति के प्रस्ताव’ दोनों के साथ इस वार्ता में उपस्थित हुआ, जबकि ईरान ऐस तरह से शर्तें रखी, मानो वह पराजित नहीं, बल्कि निर्णायक स्थिति में हो। यह पूरी प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय कूटनीति की जटिलता और अवसरवादिता को दर्शाती है। वहीं इजराइल ने इस प्रक्रिया से स्वयं को अलग रखते हुए संकेत दिया है कि बारूद की गंध के बीच शांति संभव नहीं। वहीं चीन और रूस जैसे महाशक्तियां इस पूरे घटनाक्रम में ऊपर से मौन दर्शक बने रहकर रणनीतिक लाभ लेने की स्थिति में हैं,अपना उल्लू सीधा करते हुए दिखाई देते हैं।

सही मायने में देखा जाए तो आज विश्व एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहाँ ‘आतंकवाद’ की परिभाषा सुविधानुसार बदल दी जाती है। जब तक हिंसा पड़ोसी के घर तक सीमित रहती है, वह स्वतंत्रता के लिए ‘संघर्ष’ कहलाती है; लेकिन जब वही अपने घर तक पहुँचती है, तो ‘आतंकवाद’ बन जाती है। यही दोहरा मापदंड वैश्विक शांति और विश्व से आतंकवाद की समाप्ति के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा है।

जिस पाकिस्तान को कल तक ‘आर्थिक रूप से जर्जर’ और आतंकवाद का आश्रयदाता कहकर विश्व समुदाय कठघरे में खड़ा करता था, आज वही शांति की मशाल थामे मध्यस्थ बनने का दावा कर रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय राजनीति का वह विचित्र रंगमंच है, जहाँ पात्र नहीं, भूमिकाएँ बदलती हैं और सत्य अक्सर पर्दे के पीछे छूट जाता है।जब कातिल ही न्यायाधीश की कुर्सी पर आसीन हो जाए, तो यह केवल विडंबना नहीं, बल्कि व्यवस्था की गहरी विकृति का संकेत है। यह वह दौर है जहाँ सिद्धांतों की नहीं, अवसरों की बोली लगती है; जहाँ नैतिकता नहीं, बल्कि रणनीतिक सुविधा ही निर्णयों का आधार बनती है।

ऐसे में प्रश्न केवल पाकिस्तान का नहीं, बल्कि उस वैश्विक व्यवस्था का है, जो समय-समय पर अपने ही घोषित मूल्यों से समझौता कर लेती है। शायद यही कूटनीति का सबसे कटु सत्य है।

रीवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से ट्रेलर घर में घुसी
घूरपुर, प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र में रीवा हाईवे पर सोमवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना ग्लास फैक्ट्री के पास की बताई जा रही है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी एक ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर पास स्थित एक मकान में जा घुसी। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय घर के भीतर लोग मौजूद थे, हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी मकान को काफी नुकसान पहुंचा है और आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी क्षति पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही घूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाने के साथ ही यातायात को सुचारु कराने का प्रयास किया।

रोडवेज बस से टकराकर बाइक सवार युवक घायल
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड स्थित शेखवापुर गांव के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सवार ने चलती रोडवेज बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल की पहचान गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खेड़ा गांव निवासी दीपक पासी (30), पुत्र श्यामलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक से अपनी ससुराल जा रहे थे। तभी शेखवापुर गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर चलती बस से जा टकराई।

कानपुर में प्रयागराज के दो युवाओं को साथ ले गई रफ्तार बनी मौत
कानपुर। तेज रफ्तार से वाहन चलाने की आदत लोगों को असमय ही मौत के मुंह में समा जाने को मजबूर कर रही है । ऐसी ही एक घटना मेंरफ्तार बनी मौत प्रयागराज के दो युवकों को अपने साथ ले गई। जबकि दो की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है।यह घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर इटावा हाईवे पर कुंभी दूध फैक्टरी के पास बीती देर रात हुई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा यातायात बहाल कराया।

घटना के बारे में प्राप्त विवरण के अनुसार कानपुर से औरैया जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई। इसी दौरान औरैया से कानपुर की ओर आ रही कार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। साथ ही उसमें बैठे लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि इस हादसे में औरैया की ओर जा रही कार में सवार श्रेष्ठ केसरवानी पुत्र रमेश चंद्र केसरवानी निवासी प्रीतम नगर, थाना धूमनगंज, प्रयागराज, गौरव पुत्र पप्पू शर्मा निवासी चौक प्रयागराज, हिमांशु केसरवानी पुत्र मुन्ना केसरवानी निवासी धूमनगंज प्रयागराज और रवि पुत्र लखन लाल शर्मा निवासी चौक प्रयागराज गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया , जहां डॉक्टरों ने हिमांशु केसरवानी और रवि को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू किए जाने के साथ ही दोनों युवकों के शवपोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।