सामाजिक सद्भाव - Swatantra Prabhat

अखंड रामायण पाठ के समापन पर भव्य भंडारा, उमड़े श्रद्धालु
मोहनलालगंज, लखनऊ। गोसाईंगंज स्थित नई जेल परिसर के भोलेभरीद बाबा मंदिर में मंगलवार को अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।

कार्यक्रम का आयोजन मिश्रा टेंट हाउस के संरक्षक अखिलेश मिश्रा और अमित मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद आयोजित भंडारे में नई जेल परिसर के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, क्षेत्रवासी और श्रद्धालु शामिल हुए।

भंडारे की व्यवस्था में मिश्रा परिवार के सदस्यों और सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजक और सहयोगी लगातार जुटे रहे।

मिश्रा टेंट हाउस के संरक्षक अखिलेश मिश्रा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। ऐसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का अवसर देते हैं। नवीन मिश्रा ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भगौती महाराज जी, घनश्याम पाण्डेय, जीपी सिंह, अमित मिश्रा, प्रमोद सिंह, श्यामू सिंह सहित अन्य भक्तों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए और प्रसाद ग्रहण किया।

यह बर्बरता भरी जहरीली मानसिकता कहां से जन्म लेती है?
मनोज कुमार अग्रवाल

देश के कई इलाकों में जिस तरह की सांप्रदायिक नफरत और प्रतिशोध से भरी वारदातें सामने आती हैं उस से लगता है कि इन वारदातों के पीछे कोई ऐसी पूरी सुनियोजित साजिश रहती है जो नफरत और खूनी दरिंदगी भरी मानसिकता का बीजारोपण करती है पिछले कुछ समय में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इस से सटे उत्तर प्रदेश के  गाजियाबाद जिले में ऐसी कई बर्बरता भरी वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है जिनसे लगता है कि कानूनी सख्ती के बावजूद दरिंदों में पुलिस और कानून का रंचमात्र भय नहीं है।

ताज़ा घटनाक्रम में गाजियाबाद से एक बेहद सनसनीखेज और कलेजा कँपा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ खोड़ा थाना क्षेत्र में बकरीद के दिन एक 17 वर्षीय हिंदू किशोर, सूर्या चौहान की उसके ही पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले कट्टरपंथी हमलावरों ने पीड़ित से पूछा, “क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है? आज तुझे दिखाते हैं।”

आरोप है कि यह कहते ही उन्होंने सूर्या पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान तड़प-तड़प कर इस हिंदू लड़के ने दम तोड़ दिया। पुलिस की प्राथमिकी इस पूरी खौफनाक साजिश की गवाही दे रही है। पुलिस ने रविवार के तड़के मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है इस से पहले 3 नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया और 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया ।

आपको बता दें मृतक सूर्या चौहान मूल रूप से एटा का रहने वाला था। वह नवनीत विहार, खोड़ा में अपनी माँ, बड़े भाई यश चौहान और छोटी बहन के साथ रहता था। उसके पिता कौशलेंद्र की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। सूर्या 11वीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के मुताबिक, करीब 8 महीने पहले सूर्या का पड़ोस में रहने वाले असद नाम के युवक से किसी बात पर मामूली विवाद हुआ था।

इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए असद ने बकरीद के पवित्र दिन को चुना। 28 मई की दोपहर को असद ने सूर्या को फोन किया। उसने सूर्या को बकरीद की पार्टी के बहाने मिलने के लिए चौधरी स्कूल के पास वाली गली नंबर 2 में बुलाया। सूर्या अपने दोस्त आयुष और विक्की के साथ असद से मिलने पहुँचा था। विक्की और आयुष ने आँखों देखा हाल बताते हुए बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया। विक्की ने बताया कि जैसे ही वे गली में पहुँचे, वहाँ पहले से ही असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक समेत 5 से 6 मुस्लिम युवक हथियारों के साथ घात लगाकर बैठे थे बताया जा रहा है कि आते ही उन्होंने सूर्या को चारों तरफ से दबोच लिया।

इसके बाद उन्होंने सांप्रदायिक और हिंसक टिप्पणी करते हुए पूछा कि क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपितों ने चिल्लाते हुए कहा कि आज बकरीद है और आज कुर्बानी इस हिंदू लड़के की देंगे। यह कहते ही सभी आरोपितों ने सूर्या पर बड़े चाकुओं से हमला बोल दिया। उन्होंने सूर्या के पेट, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ कई वार किए। हमला इतना बर्बर था कि चाकुओं की गोदने की वजह से सूर्या की आंतें तक बाहर आ गईं।मौके पर चीख-पुकार और शोर मच गया।

शोर सुनकर पास ही मौजूद सूर्या का भाई यश चौहान और उसकी माँ दौड़ते हुए घटना स्थल की तरफ भागे। परिजनों को अपनी तरफ आता देख सभी मुस्लिम हमलावर खून से लथपथ सूर्या को तड़पता हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गएपरिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल सूर्या को नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुँचे। वहाँ डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद अगले दिन यानी 29 मई को दोपहर करीब 12 बजे सूर्या ने दम तोड़ दिया। सूर्या की मौत की खबर जैसे ही खोड़ा इलाके में फैली, वहाँ भारी रोष और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई।

पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार अपने बेटे को याद कर इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। खोड़ा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रीना भाटी और विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए मृतक के भाई यश चौहान द्वारा दी गई तहरीर जानलेवा हमला कर हत्या करने के प्रयास के संबंध में दर्ज कराई गई थी प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि 28 मई को दोपहर करीब 3:30 बजे शिकायतकर्ता का भाई सूर्या अपने दोस्त आयुष (पुत्र मनोज भारती, निवासी नवनीत विहार, खोड़ा) के साथ जा रहा था।

तभी खोड़ा की शर्मा डेरी वाली गली में लोकप्रिय विहार का रहने वाला अशद (पुत्र नवाब) मिला।अशद ने अचानक सूर्या के साथ गाली-गलौज करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया और फिर जान से मारने की नीयत से उसके पेट में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में सूर्या गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की माँग की है।

घटना स्थल पर मौजूद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में इस हत्या को लेकर गहरा आक्रोश है। उन्होंने योगी सरकार और स्थानीय प्रशासन से माँग की है कि सभी फरार आरोपितों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। हिंदू समाज का कहना है कि यह केवल दो गुटों की लड़ाई नहीं, बल्कि बहुसंख्यक समाज की सुरक्षा पर सीधा प्रहार है। विभिन्न संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि मुख्य आरोपित असद समेत सभी दोषियों के घरों पर तुरंत बुलडोजर नहीं चलाया गया और उन्हें सख्त सजा नहीं मिली, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल पुलिस स्थिति को नियंत्रण में बता रही है और मुख्य आरोपित की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

आपको बता दें कि यूपी के गाजियाबाद और इस से सटे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आस-पास के क्षेत्रों में हत्या के कुछ हालिया मामलों में मुस्लिम समुदाय से जुड़े आरोपियों के नाम सामने आए हैं। हालांकि, पुलिस जांच और आधिकारिक रिपोर्टों में इन घटनाओं को सुनियोजित या समुदाय-विशिष्ट घृणा  के बजाय मुख्य रूप से आकस्मिक विवादों, पुरानी दुश्मनी या आपसी रंजिश का परिणाम बताया गया है।आपको दो माह पहले जेजे कालोनी उत्तम नगर की नृशंसता भरी वारदात याद होगी यहां हिन्दू त्योहार होली के दिन रंग-बिरंगे पानी के छींटे पड़ने और गुब्बारा लगने को लेकर दो समुदाय से जुड़े परिवारों के बीच विवाद हुआ था।

इस घटना में 26 वर्षीय तरुण कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी दिन यानि होली के दिन ही सिगरेट के विवाद में सूरज नामक 26 वर्षीय हिंदू युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में सादिक नामक आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। और अब दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बकरीद के दिन एक 16 वर्षीय छात्र सूर्या चौहान की उसके ही परिचित दोस्त अशद ने साथियों के साथ मिलकर चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है।

यकीनन मौजूदा वारदात नाबालिग में लड़के सूर्या की बकरीद के दिन जिस तरह आतातायी हमलावरों ने हत्या की है वह अराजक व कम्युनल अपराधियों के बढ़ते हौसले का सबूत है घटना पर दुख जताते हुए और पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए मृतक की मां ने कहा, "मैं घर पर नहीं थी, ड्यूटी पर थी। किसी ने मुझे फोन करके बताया कि मेरे बेटे को चाकू मार दिया गया है। जब मैं आई, तो मैंने शाम 7 बजे के करीब अपने बेटे का चेहरा देखा।  मुझे इंसाफ़ चाहिए।

एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल पहुंचने के बाद जो कुछ देखा, उसे याद करते हुए मृतक की मौसी सुनीता ने कहा, "मैं सबसे पहले अस्पताल गई थी। मैंने उन्हें वहां देखा। वे यह साबित करना चाहते थे कि पहले बकरे की कुर्बानी दी और अब वे इंसान की कुर्बानी देंगे। बकरीद के दिन मेरे बच्चे को धोखे से घर से बुलाया गया। फिर उससे पूछा गया कि बकरा कैसे काटा जाता है। हिंदू बच्चों को ऐसी बातों के बारे में क्या पता? हमारे बच्चों ने कभी खून-खराबा नहीं देखा। वे क्या कहते? यही कहते कि उन्होंने कभी नहीं देखा। फिर उसके पेट में चाकू घोंप दिया गया और उसकी जिंदगी वहीं खत्म हो गई।"

सवाल यह है कि इस तरह की दरिंदगी और बर्बरता की सोच को कौन उकसा रहा है? बकरीद से दो दिन पहले ही गाजियाबाद से सटे हापुड़ जनपद के पिलखुवा में एक शनिदेव प्रतिमा को एक समुदाय विशेष के एक जेहादी ने तोड़ दिया बाद में सीसीटीवी कैमरे के जरिए मिले सबूत से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इन दिनों सोशल मीडिया पर भी मनमानी घृणा और विद्वेष की बातें बहुलता से वायरल हो रहीं हैं यह एक स्वस्थ समाज की संरचना को तोड़ रहा है और परस्पर जहरीली सोच तैयार कर रहा है सरकार को गंभीरता से सख्त कदम उठाने चाहिए और इस जहर की फसल को बीजनाश करनी चाहिए ।

अखिलेश यादव ने राजकुमार भाटी की लगाई क्लास,।
स्वतंत्र प्रभात

ब्यूरो प्रयागराज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी की ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी पर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रदेशभर में ब्राह्मण समाज के नेता राजकुमार भाटी पर निशाना साध रहे हैं. उनके निशाने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव भी हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजकुमार भाटी को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की जा रही है.

समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण नेता भी राजकुमार भाटी के बयान को लेकर खफा हैं. उन्होंने अखिलेश यादव से शिकायत भी की है. रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को तलब किया. प्रदेश मुख्यालय राजकुमार भाटी की क्लास लगाई.

अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वे सामाजिक सद्भाव का आचरण करें. अपनी भाषा और व्यवहार में संतुलन और संयम बरतें. ऐसी कोई बात न करें जिससे अपने को अपमानित या आहत महसूस करे. उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाकर ही सामाजिक न्याय के राज की स्थापना की जा सकती है. इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी को एकजुट रहना होगा.

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सामाजिक नीति में सबका सम्मान निहित है. पीडीए समाज सभी वर्गों-पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक के अलावा पीड़ित अगड़े-पिछड़े, आधी आबादी महिला को अपने से जोड़ती है. पीडीए सामाजिक न्याय की लड़ाई का भी प्रभावी माध्यम है. पीडीए की एकता से ही 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाया जा सकेगा और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा.

अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में दिनदहाड़े लुटते ‘सुनारों की सुरक्षा’ की समस्या अभी सुलझी नहीं थी कि तब तक ‘सोनाबंदी’ का व्यापार-चौपट करने वाला आह्वान आ गया और फिर ‘सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी ढाई गुना बढ़ाने का फ़रमान’. ज़ेवरात-गहनों के व्यापार में बड़ी कंपनियों के आ जाने से ये छोटे सुनार वैसे ही कम्पटीशन नहीं कर पा रहे थे, अब उन्हें लग रहा है कि शायद बड़ी कंपनियों से एकमुश्त कमीशन लेने के चक्कर में ही भाजपाइयों ने युद्ध के बहाने, सोनाबंदी की बात की है.

जेष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर हनुमान गढ़ी मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
महराजगंज, रायबरेली। रायबरेली रोड स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में ज्येष्ठ माह के  दूसरे बड़े मंगलवार पर  भव्य धार्मिक आयोजन व हवन पूजन के साथ  विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन अदिति गैस एजेंसी प्रबंधक डॉ. महेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोगों की सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत सुंदरकाण्ड पाठ से हुई, जिसके पश्चात हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और गगन भेदी जय श्रीराम व बजरंगबली के जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, समर्पण और आस्था का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और सद्भाव का संदेश प्रसारित होता है। उन्होंने आयोजन समिति एवं सहयोगियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से ही इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े मंगल पर भंडारा आयोजित करना केवल परंपरा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम भी है। उन्होंने लोगों से सेवा भाव बनाए रखने और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, सुनील कुमार शर्मा, ज्ञानप्रकाश जायसवाल, नामित सभासद सूर्य प्रकाश वर्मा, विजय धीमान, धनश्याम चौरसिया, दयाशंकर सिंह, भाजपा नेता अवधेश मिश्रा, अशोक वर्मा, अनुराग अग्रहरी अभिषेक पाण्डेय, राजू मौर्य, शिवशरन साहू, सुधीर साहू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान हनुमान भक्तों ने सेवा भाव से व्यवस्थाएं संभालीं तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई।

विकसित बिहार की सपना सरकार करने के लिए सद्भाव यात्रा पर निकले जदयू नेता इंo निशांत कुमार को यात्रा की सफलता के बधाई एवं शुभकामनाएं
गोपालगंज,(बिहार )-विकसित बिहार के सपना साकार करने के लिए सद्भाव यात्रा पर निकले जदयू नेता ईo निशांत कुमार की यात्रा की सफलता के लिए जनता गोपालगंज जनता दल यूनाइटेड जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है श्री पटेल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के शिल्पकार पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार  ने बिहार को विकास के शिखर पर पहुंचा है उनके पुत्र निशांत कुमार उनके पद चिन्हों पर चलकर बिहार के चंपारण की पावन धरती से जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  की कर्मभूमि रही है निशांत कुमार संघर्ष, समर्पण, सेवा और सद्भाव  के संकल्प के साथ बिहार के विकास को आगे बढ़ाने के लिए सद्भाव यात्रा पर निकल रहे है उनके साथ बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश सिंह कुशवाहा  बिहार विधानसभा में पार्टी विधायक दल के नेता पूर्व मंत्री श्री श्रवण कुमार   मुख्य रूप से है! श्री पटेल ने कहा कि निशांत कुमार  संगठन को सशक्त बनाने और पार्टी के एक एक

कार्यकर्ता से मिलेंगे बात करेगे और संगठन की समस्याओं को नजदीक से समझेगे!

नैनी में आरएसएस का पथ संचलन,जगह-जगह हुआ स्वागत
नैनी, प्रयागराज। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रयाग नैनी भाग द्वारा विराट पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह पथ संचलन नैनी बाजार, स्टेशन रोड, संगम रोड एवं चकदोंदी सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा।पथ संचलन के दौरान कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का विज्ञापन स्वागत किया गया।

चकदोंदी क्षेत्र में पार्षद राकेश जायसवाल एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष के साथ-साथ नैनी व्यापार मंडल के महामंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम जायसवाल के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। विशेष बात यह रही कि चकदोंदी में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कलीम खान, गुड्डू भाई एवं नफीम भाई ने अपने साथियों के साथ पथ संचलन का स्वागत किया।