Ayushman card scheme - Swatantra Prabhat

स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिलना चाहिए : सीएमओ
सिद्धार्थनगर / उसका बाजार कस्बा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार पर गुरुवार को आशा समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सीएमओ रजत चौरसिया ने आशा संगिनी द्वारा शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने पर जोर दिया उन्होंने कहा की सरकार द्वारा सुरक्षित प्रसव के लिए हर संभव सुविधाएं प्रदान की जा रही है। सभी आशा आम जन को जागरूक करके संस्थागत प्रसव कराने के लिए प्रेरित करे। आशा को  लक्ष्य के सापेक्ष संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया।  सीएमओ ने सभी पात्र का आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड बनवाने का भी संबंधित को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा की सरकार द्वारा प्रदान की गई सभी स्वास्थ्य सेवाओं का का लाभ सभी पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए ।

उसके लिए सभी लोग सक्रिय भूमिका निभाएं। सीएमओ ने  10 से कम प्रसव कराने वाली आशा को चिन्हित करके कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिया है तथा ब्लॉक क्षेत्र में सबसे अधिक प्रसव कराने वाली कुल 6 आशाओं को सम्मानित भी किया गया। अधीक्षक डा एस के पटेल ने  मातृ मृत्यु, शिशु मृत्यु,गोल्डन आयुष्मान कार्ड के बारे में विस्तार से जानकारी और इसके प्रति सभी को जागरूक करने को कहा है। इस अवसर पर डॉ राम गुलाम सिंह,  बीपीएम मनीष पाण्डेय, कृष्ण मोहन पाण्डेय, राजेश सिंह, रमेश भास्कर, अशोक आदि रहे।

मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में 9 वर्षों में प्रदेश में शांति का माहौल, प्रदेश बना दंगा मुक्त-प्रभारी मंत्रीस्वतंत्र देव
ब्यूरो प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’’ पूर्ण होने के अवसर पर  प्रभारी मंत्री, जनपद प्रयागराज, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग)  स्वतंत्र देव सिंह ने जिला पंचायत सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियां तथा प्रयागराज में विगत 9 वर्षों में हुए कार्यों एवं बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी मंत्री   जनप्रतिनिधिगणों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ0 वी0के0 सिंह, विधायक फूलपुर  दीपक पटेल,  विधायक फाफामऊ  गुरू प्रसाद मौर्य,  विधायक करछना  पीयूष रंजन निषाद, विधायक शहर उत्तर  हर्षवर्धन वाजपेयी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।इसके पूर्व मप्रभारी मंत्री  ने सरकार के 11 वर्षों तथा प्रदेश सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित 9 दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया

जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पर आधारित एवं इन नौ वर्षों में प्रयागराज मण्डल व जनपद प्रयागराज के विकास पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। प्रभारी मंत्री के कर-कमलों द्वारा विधवा पेंशन योजना की 05 लाभार्थियों-लक्ष्मी देवी, सुमन लता जायसवाल, किरण चैरसिया, नीरू यादव, चंद्रकला को स्वीकृति पत्र, वृद्धावस्था पेंशन के 3 लाभार्थियों-श्री राम सागर विश्वकर्म  विनोद सिंह,  अनिल को प्रमाणपत्र, बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों- अंजली देवी-70000 रूपये,  सीमा देवी-66500 रू0,  संदीप सिंह चैहान-50000 रू0, सुश्री अर्चना-70000 रू0 एवं मुकेश कुमार यादव को 50000 रूपये की अनुदान राशि का डेमो चेक, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 05 लाभार्थियों- शिवसागर कुशवाहा,  शिवकरन सिंह, रामसुमेर,  रामानन्द पटेल एवं  कल्लू सिंह को स्वीकृति पत्र तथा स्वयं सहायता समूहों की 8 महिलाओं बैंक सखी-सीमा पाल, समूह सखी-सविता देवी, स्वास्थ्य सखी-मीना देवी, विद्युत सखी-शकुन्तला, केयर टेकर-सरिता, लखपति-रिचा शर्मा, बी0सी0 सखी-नन्दिनी भारतीय एवं वी0ओ0 बुक कीपर-नीतू भारतीय को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री के द्वारा 3 महिलाओं की गोदभराई व 3 बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया।

इस अवसर पर  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री  परिश्रम की पराकाष्ठा के कारण उत्तर प्रदेश ने पिछले 9 वर्षों में विकास, विश्वास और सुशासन की एक नई परिभाषा गढ़ी है और आज राज्य विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। सेवा और सुरक्षा का सुशासन, निवेश का केन्द्र, एक्सप्रेस वे का नेटवर्क, सुशासन का माॅडल और ‘‘ईज आफ डूईंग बिजनेस’’ में अग्रणी, उत्तर प्रदेश की नई पहचान हैं। उन्होंने कहा कि 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश की दशा व दिशा दोनों बदल गयी है।

मंत्री जी ने कहा कि आज प्रदेश के साथ-साथ प्रयागराज में सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे कोई भी,  किसी भी समय और कहीं भी भय मुक्त होकर आ जा सकता है और हमारी बेटियां व महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री  के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में शांति का माहौल बना है तथा हमारा प्रदेश दंगा मुक्त प्रदेश बना है। समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्तियों का भी कल्याण हुआ है और वे सभी विकास की धारा में बराबर के भागीदार बन रहे है एवं खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे है।

डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में चहुंमुखी विकास के कार्य हुए है।  हाईवे व सड़कों के निर्माण से समय की बचत के साथ ही विकास कार्यों को भी गति मिली है। डबल इंजन की सरकार में प्रयागराज से काशी, मथुरा, चित्रकूट व अन्य जनपदों के लिए फोर लेन 6 लेन सड़क, पुल, आरओबी के निर्माण से आमजन को जाम से मुक्ति मिलने के साथ ही आवागमन में सुगमता आयी है। प्रयागराज से मेरठ को जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे एवं रामवनगमन मार्ग का निर्माण कार्य भी पूर्ण होने वाला है।

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज पूरा उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति, विकास और उन्नति की ओर अग्रसर है। सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों के माध्यम से प्रदेश में एक नए युग का निर्माण हो रहा है। डबल इंजन की सरकार में आज पात्र लोगो को पक्का आवास, गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन, नल से जल, राशन, शौचालय, शिक्षा, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधाएं मिली है। किसानों के आर्थिक सहयोग के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दी जा रही है, इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से दीदियों को लखपति बनाने तथा मानव जीवन के स्तर को ऊंचा उठाने का काम कर रही है।

प्रभारी मंत्री  ने कार्यक्रम में लोगो से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने बच्चों की शिक्षा और परवरिश पर विशेष ध्यान दें, यहीं हमारे कल के भविष्य है। बच्चें जो आज मोबाइल के एक प्रकार से लती हुए जा रहे है, उन्हें अभी से इसका उपयोग न करने दें।  अभिभावकों से अपने बच्चों को पढ़ाने, उन्हें संस्कार देने तथा अनुशासित रखने की शिक्षा देने के लिए कहा है सांसद फूलपुर  महापौर  उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने भी अपने विचार रखते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बतायी।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्री जी0पी0 कुशवाहा, परियोजना निदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी श्री रवि शंकर द्विवेदी, डीसी मनरेगा श्री गुलाब चन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी  दिनेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  अनिल कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी  संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा के द्वारा किया गया।