DM Sanjay Chauhan - Swatantra Prabhat

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील तिलोई में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में तहसील तिलोई में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है, मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा भी जन सामान्य की शिकायतों के निस्तारण को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं।

किसी भी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।   तहसील तिलोई में कुल 67 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 08 का मौके पर निस्तारण कराया गया, तहसील गौरीगंज में 58 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 05 का निस्तारण किया गया, तहसील अमेठी में 24 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 01 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा तहसील मुसाफिरखाना में 17 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी तिलोई पूर्णिमा श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, तहसीलदार तिलोई सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर दिए गए कड़े निर्देश
अमेठी। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक की शुरुआत गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा से हुई। इस दौरान अधिशासी अधिकारियों ने बताया कि गौरीगंज एवं जायस नगर पालिका क्षेत्रों में टैक्सी स्टैंड और पार्किंग के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है।

इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चयनित स्थलों पर पेयजल, शौचालय तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए टैक्सी स्टैंड का सुव्यवस्थित संचालन कराया जाए, जिससे यात्रियों एवं वाहन चालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। राजामऊ नहर की पटरी की मरम्मत के संबंध में जिलाधिकारी ने सिंचाई खंड-41 के अधिशासी अभियंता को आवश्यक निर्देश देते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। वहीं गौरीगंज बस स्टेशन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान एआरएम रोडवेज के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने एआरएम का एक दिन का वेतन रोकने तथा उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में कमरौली रेलवे क्रॉसिंग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में रेलवे क्रॉसिंग के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदीशपुर एवं इन्हौना क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को संबंधित उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। यातायात निरीक्षक द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग की बढ़ती घटनाओं की जानकारी दिए जाने पर जिलाधिकारी ने अगले 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले लोगों के विरुद्ध अधिकतम चालान और जुर्माने की कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। बैठक में जनपद के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स, सड़क सुधार कार्यों तथा यातायात नियमों के अनुपालन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग और सड़क मरम्मत के कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराए जाएं। साथ ही जहां कार्य पूर्ण हो चुके हैं, वहां भौतिक सत्यापन भी सुनिश्चित किया जाए। स्कूली वाहनों और सार्वजनिक परिवहन वाहनों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल वाहनों एवं बसों की नियमित जांच की जाए तथा उनके फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाए।

साथ ही 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों पर विशेष निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी ने ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने तथा सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी चालान अभियान चलाया जाए। बैठक में सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कर दृश्यता बढ़ाने, टोल प्लाजा पर कांटा, क्रेन, गैस कटर एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, संकेतक बोर्ड एवं चेतावनी संकेतों को दुरुस्त रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इसलिए चालान एवं जुर्माने की कार्रवाई के साथ-साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाए जाएं, जिससे आमजन यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमण पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अतिक्रमण दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए तथा चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पन्नालाल, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड रमेश चंद्र, एआरटीओ, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने की जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजना की समीक्षा बैठक
अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रही ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, जल निगम विभाग के अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन भारत सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर तक सुरक्षित और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्थावार परियोजना की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कार्यों की गुणवत्ता, सामग्री की उपलब्धता, ठेकेदारों की कार्यशैली, पाइपलाइन बिछाने की तकनीकी प्रक्रिया, जलस्रोतों की स्थिति, पानी की गुणवत्ता जांच और लाभार्थियों तक जल कनेक्शन की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या कार्य में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोपरि होनी चाहिए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन क्षेत्रों में परियोजना का कार्य धीमी गति से चल रहा है, वहां संबंधित कार्यदायी संस्थाएं कार्यों में तेजी लाए जाने हेतु अपना मासिक लक्ष्य निर्धारित कर कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी समय-सीमा के भीतर सभी लक्ष्यों को पूरा किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनता दर्शन, तहसील दिवस, आइजीआरएस तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों की समीक्षा करते हुए समस्त संबंधित को निर्देश दिए कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग कर यथाशीघ्र निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें, डिफाल्टर की श्रेणी में होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानों से दूरभाष के माध्यम से बात कर पूर्ण निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता, पेयजल आपूर्ति इत्यादि की जानकारी ली साथ ही संबंधित को निर्देशित किया कि परियोजना पूर्ण होने के पश्चात विभिन्न पहलुओं पर परियोजना का वेरिफिकेशन कर आख्या प्रेषित करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य न केवल योजना की प्रगति की समीक्षा करना है, वरन उसे और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा जनहितकारी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

डीएम एसपी की अध्यक्षता में तहसील अमेठी में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में तहसील अमेठी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है,  मुख्यमंत्री द्वारा भी जन सामान्य की शिकायतों के निस्तारण को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं।

किसी भी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों को अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।  तहसील अमेठी में कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 01 का मौके पर निस्तारण कराया गया, तहसील तिलोई में 29 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 03 का निस्तारण किया गया, तहसील मुसाफिरखाना में 19 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया

तथा तहसील गौरीगंज में 50 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी अमेठी आशीष कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, तहसीलदार अमेठी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

अमेठी में ‘स्कूल चलो अभियान’ का आगाज, बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर जोर
अमेठी। जनपद में शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारम्भ बुधवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर परिसर में भव्य समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजय चौहान एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इसके उपरांत पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पचेहरी के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरीगंज प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर के बच्चों ने ‘स्कूल चलो अभियान’ पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जिलाधिकारी संजय चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि बेसिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव होती है। इसलिए प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में बच्चों को खेल-खेल में सीखने के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे उनकी सीखने की क्षमता में वृद्धि हो सके। उन्होंने ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के माध्यम से बेसिक शिक्षा में हो रहे सकारात्मक बदलावों की सराहना करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र राष्ट्रीय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति, नवोदय विद्यालय एवं विद्याज्ञान जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में चयनित हो रहे हैं, जो शिक्षा में सुधार का स्पष्ट संकेत है।

उन्होंने शिक्षकों को अभिभावकों से सतत संपर्क बनाए रखने तथा अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से अपने नजदीकी विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराने की अपील की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ‘स्कूल चलो अभियान’ का प्रथम चरण 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक तथा द्वितीय चरण 01 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराएंगे।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी द्वारा अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही नवप्रवेशी बच्चों को स्कूल बैग, पुस्तकें, कॉपियां एवं पेन वितरित कर सम्मानित किया गया। शैक्षिक सत्र 2025-26 में सर्वाधिक नामांकन कराने वाले शिक्षकों को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बच्चों एवं शिक्षकों से संवाद कर पठन-पाठन की स्थिति की जानकारी भी ली।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी गौरीगंज अर्जुन सिंह, सिंहपुर से हरिओम तिवारी, जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) प्रवीण कुमार सिंह, ईएमआईएस इंचार्ज मनीष मिश्रा, जिला समन्वयक प्रशिक्षण गोविन्द शुक्ल, निपुण भारत के जिला समन्वयक आशुतोष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में एसआरजी अमिता मिश्रा, एआरपी प्रमोद कुमार तिवारी, बद्री विशाल सिंह, हरिकेश यादव, कार्यालय सहायक सत्येंद्र यादव एवं विकासखंड गौरीगंज के समस्त एआरपी एवं शिक्षक संकुल का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन यूपीएस विद्यालय के शिक्षक एवं प्रखर वक्ता डॉ रमेश सिंह द्वारा किया गया।

अमेठी में श्रीअन्न (मिलेट्स) को बढ़ावा देने के लिए भव्य रोड शो आयोजित
अमेठी। जनपद में संचालित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को श्रीअन्न (मिलेट्स) की खेती को बढ़ावा देने और इसके पोषण संबंधी लाभों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु जनपद स्तरीय रोड शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया। यह रोड शो लगभग 100 दोपहिया वाहनों और दो प्रचार वाहनों के माध्यम से कलेक्ट्रेट गौरीगंज से कृषि भवन ताला तक निकाला गया।

इस अवसर पर कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार, जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उप कृषि निदेशक ने बताया कि इस रोड शो का मुख्य उद्देश्य किसानों और आमजन को मिलेट्स (ज्वार, बाजरा, रागी, कंगनी, कोदो, सांवा, चेना, कुटकी, रामदाना एवं कुट्ट) के महत्व के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि मिलेट्स को “सुपर फूड” कहा जाता है, क्योंकि इनमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि श्रीअन्न ग्लूटेन-फ्री होने के साथ-साथ विटामिन, एंजाइम और इनसॉल्युबल फाइबर से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें बीटा-कैरोटीन, नियासिन, विटामिन बी-6, फोलिक एसिड, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जस्ता जैसे खनिज भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से श्रीअन्न अत्यंत लाभकारी है। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, शरीर में ऑक्सीजन आपूर्ति बढ़ती है और मेटाबॉलिज्म संतुलित रहता है।

उच्च फाइबर होने के कारण यह पाचन में सहायक है और डायबिटीज मरीजों में ग्लूकोज स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर नियंत्रण, हृदय रोगों से बचाव और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी सहायक है। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को श्रीअन्न की खेती अपनाने और आमजन को इसे दैनिक आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।