Amethi development - Swatantra Prabhat

दीदी स्मृति की अमेठी आज भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है
स्वदेशी सामर्थ्य, सुरक्षित भारत

अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कोरवा, अमेठी की AK-203 राइफल फैक्ट्री में भारत की पहली 100 प्रतिशत स्वदेशी AK-203 ‘शेर’ राइफल का निर्माण और सफल परीक्षण हम सभी अमेठीवासियों के लिए गर्व का क्षण है।

उक्त जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद दीदी स्मृति ईरानी ने कहा इस उपलब्धि से मेरा एक व्यक्तिगत जुड़ाव भी है।

जिस फैक्ट्री को अमेठी में स्थापित करने और आगे बढ़ाने की दिशा में हमने लंबे समय तक प्रयास किए, आज उसी धरती से देश की रक्षा सामर्थ्य और स्वदेशी निर्माण क्षमता को नई शक्ति मिलते देखना अत्यंत संतोष का विषय है।अमेठी में निर्मित ‘शेर’ केवल एक राइफल नहीं, बल्कि उस बदलते भारत का प्रतीक है जो अपनी सुरक्षा के लिए अपनी सामर्थ्य, अपने कौशल और अपने निर्माण पर भरोसा करता है। यही नहीं अमेठी के विकास को लेकर पूर्व सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री दीदी स्मृति ईरानी सदैव प्रयत्नशील रही हैं। सांसद रहते हुए भी और सांसद ना होते हुए भी अमेठी वासियों की चिंता, अमेठी वासियों के सुख-दुख में बराबर भागीदार है और अमेठी का सर्वांगीण विकास किया है और कर रही हैं।

शायद इसी वजह से भी अमेठी में सांसद न रहते हुए भी मौजूद सांसद से ज्यादा चर्चा दीदी स्मृति के विकास की होती है, यही नहीं अमेठी वासी उन्हें प्यार से दीदी कहते हैं स्मृति दीदी सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि अमेठी वासियों के पारिवारिक सदस्य के तौर पर अमेठी में देखी जाती है। अमेठी को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक अलग पहचान दिलाने वाली तथा अमेठी का सर्वांगीण विकास करने वाली तथा अमेठी को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने वाली तथा अमेठी में संगठन को शीर्ष तक पहुंचने वाली अमेठी में भाजपा को मजबूत करने वाली  दीदी स्मृति ईरानी अमेठी के सर्वांगीण विकास को लेकर आज भी सजग हैं।

जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण मुलाकात
अमेठी। जनपद के सर्वांगीण विकास, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के अमेठी जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर जनपद के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।इस मुलाकात के दौरान विशेष रूप से माँ कालिकन धाम में पर्यटक सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा प्राचीन मुकुटनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का विषय प्रमुख रूप से उठाया गया।

जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अमेठी जनपद में धार्मिक आस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण स्थल हैं, जिनमें माँ कालिकन धाम का विशेष स्थान है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने सुझाव दिया कि माँ कालिकन धाम में बेहतर सड़क व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग स्थल तथा विश्राम गृह जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास और बेहतर ढंग से कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्यटन को भी बढ़ावा मिले। मुख्यमंत्री ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही मुकुटनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। यह मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। लंबे समय से इसकी स्थिति जर्जर बनी हुई है, जिससे श्रद्धालुओं में निराशा है। जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस मंदिर के पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए विशेष योजना बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए इसे प्राथमिकता में शामिल करने की बात कही।

मुलाकात के दौरान अमेठी के समग्र विकास को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत ढांचे के विस्तार जैसे मुद्दे शामिल रहे। जिला अध्यक्ष ने जनपद की विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखते हुए उनके समाधान हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि अमेठी के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और जनपद को विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ाया जाएगा।राजनीतिक दृष्टि से भी यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सुधांशु शुक्ला को संगठन में एक सक्रिय, कर्मठ और जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है। वे न केवल पार्टी संगठन को मजबूत करने में निरंतर जुटे रहते हैं, बल्कि कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में भी हमेशा साथ खड़े रहते हैं। उनकी कार्यशैली और जनसंपर्क क्षमता ने उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय बना दिया है।जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने अमेठी में अपनी पकड़ को मजबूत किया है।

संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और जनसमस्याओं के समाधान में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे हर समय उपलब्ध रहते हैं और किसी भी समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। यही कारण है कि उन्हें एक संवेदनशील और समर्पित नेता के रूप में देखा जाता है।मुलाकात के बाद जिला अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र ही कार्यवाही का आश्वासन दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में अमेठी में विकास की नई तस्वीर देखने को मिलेगी और धार्मिक स्थलों को भी नई पहचान मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया है। उनका मानना है कि यदि माँ कालिकन धाम और मुकुटनाथ मंदिर का समुचित विकास होता है, तो इससे न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। पर्यटन को बढ़ावा मिलने से क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।कुल मिलाकर, यह मुलाकात अमेठी के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है। धार्मिक, सांस्कृतिक और आधारभूत विकास के मुद्दों को लेकर की गई यह पहल आने वाले समय में जनपद की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। जिला अध्यक्ष के प्रयासों और मुख्यमंत्री के सहयोग से अमेठी को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है।