crime news delhi - Swatantra Prabhat

बुराड़ी में पत्रकार पर जानलेवा हमला
नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक पत्रकार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ईश मलिक ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावरों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रास्ता रोका और अचानक डंडों से उन पर हमला कर दिया।घटना के बाद किसी तरह खुद को संभालते हुए पीड़ित ने अपने परिजनों को फोन कर पूरी जानकारी दी।उनका आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी, लेकिन काफी समय तक कोई पीसीआर वैन मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद रात करीब 12:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान दर्ज किए।आरोप हैं कि घटना के लगभग 12 घंटे बाद हल्की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।

ईश मलिक ने बताया कि इस घटना से पहले उन्होंने स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत देकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मिल रही धमकियों की जानकारी दी थी। उन्होंने आशंका जताई थी कि उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है,लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पत्रकार ने कहा कि यदि पुलिस निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं करती और उचित धाराएं नहीं जोड़ी जातीं,तो वह न्याय के लिए उच्च अधिकारियों से लेकर उच्च न्यायालय तक का दरवाजा खटखटाएंगे।

आउटर डिस्ट्रिक्ट में ड्रग सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। आउटर डिस्ट्रिक्ट की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्मैक और कोकीन बरामद की है। इस ऑपरेशन के जरिए न केवल नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है, बल्कि इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, 22 मार्च 2026 को एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड की एक टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई राज कुमार, एसआई मुकेश, एएसआई दिलबाग और हेड कांस्टेबल दिनेश शामिल थे। इस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर राजपाल कर रहे थे और पूरी कार्रवाई एसीपी ऑपरेशंस वीरेंद्र सिंह की निगरानी में की गई। टीम सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स, सुल्तानपुरी के पास ड्रग्स सप्लाई करने आने वाला है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाल बिछाया। 23 मार्च को कुछ समय बाद एक युवक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा, लेकिन पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान 26 वर्षीय ओम प्रकाश के रूप में हुई, जो बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है।तलाशी के दौरान उसके पास से संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ, जिसे फील्ड टेस्टिंग किट से जांचने पर स्मैक और कोकीन होने की पुष्टि हुई। वजन करने पर यह 20 ग्राम स्मैक और 4 ग्राम कोकीन निकली, जो इंटरमीडिएट मात्रा में आती है।

इसके अलावा, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया।इस मामले में सुल्तानपुरी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत एफआईआर नंबर 160/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी स्मैक और कोकीन की सप्लाई का काम करता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है और यह साफ संकेत है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार सख्ती से जारी रहेगा।

यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो।
नई दिल्ली।

दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ ‘नाबालिग’  मामले में आज 15 जून को 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर पुलिस ने नाबालिग द्वारा सिंह के खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न के मामले को रद्द करने की सिफारिश की है।

पुलिस ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट को बताया कि जांच में कोई सबूत नहीं मिला है। साथ ही उसका कहना था कि ऐसा पीड़िता और उसके पिता के बयान के आधार पर किया गया है। दिल्ली पुलिस के इस स्टैंड से अब बृजभूषण पर से पॉक्सो एक्ट की धाराएं खत्म हो सकती हैं। लेकिन बाकी महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न और उनका पीछा करने के मामले में भाजपा सांसद को आरोपों का सामना करना पड़ेगा।

यह मामला अब कमजोर तो हो ही गया है लेकिन अभी भी अदालत के विवेक पर निर्भर करता है कि वो मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए दूसरे वाले बयान को स्वीकार करे या नहीं? इसे देखते हुए अब पॉक्सो एक्ट की गेंद पॉक्सो अदालत के पाले में चली गयी है।

अगर पॉक्सो अदालत पुलिस के वर्जन को नहीं स्वीकार करती तो भाजपा सांसद पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा चल सकता है। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई थी। दूसरी एफआईआर नाबालिग पहलवान की शिकायत पर थी। इस मामले की अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी।

दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने बताया है कि पॉक्सो मामले में जांच पूरी होने के बाद हमने सीआरपीसी की धारा 173 के तहत एक पुलिस रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जिसमें शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर मामले को रद्द करने का अनुरोध किया गया है।

हाल ही में खिलाड़ियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। वहां क्या तय हुआ, कोई नहीं जानता लेकिन यह बात ज़रूर सामने आई कि शाह ने खिलाड़ियों को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात करने को कहा था।

खेल मंत्री ठाकुर ने पिछले सप्ताह ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक से मुलाकात की थी और उन्हें आश्वासन दिया था कि मामले में आरोप पत्र 15 जून तक दाखिल कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद पहलवानों ने अपना विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया था।

दिल्ली पुलिस ने सिंह से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न की घटनाओं के बारे में पांच देशों के कुश्ती महासंघों से जानकारी मांगी थी । जांच दल ने टूर्नामेंट और उन जगहों से तस्वीरें, वीडियो और सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं जहां पहलवान अपने मैचों के दौरान रुके थे। जांच के दौरान दिल्ली पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 180 से अधिक लोगों से पूछताछ की।

यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के तहत दिल्ली पुलिस पिछले शुक्रवार को एक महिला पहलवान को बृजभूषण सिंह के दफ्तर ले गई। पहलवान के साथ महिला पुलिस अधिकारियों की एक टीम भी थी। सिंह के आधिकारिक निवास से ही भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का दफ्तर चल रहा था।

पुलिस कैंसिलेशन रिपोर्ट उन मामलों में दायर की जाती है जहां आरोपों की पुष्टि करने वाला कोई सबूत नहीं मिलता है। नाबालिग पहलवान के पिता ने बृजभूषण के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने की बात स्वीकार की और कहा कि वह बृजभूषण से नाराज थे क्योंकि 2022 अंडर -17 एशियाई चैंपियनशिप के ट्रायल फाइनल में उनकी बेटी हार गई थी।

यह मामला अब कमजोर तो हो ही गया है लेकिन अभी भी अदालत के विवेक पर निर्भर करता है कि वो मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए दूसरे वाले बयान को स्वीकार नहीं करे। हालांकि इसी के साथ उनका यह भी कहना था कि वह यह सब कुछ डर और दबाव में आने के चलते कर रहे हैं।

इस मामले में मात्र नाबालिग पहलवान के आरोपों से पलटने पर पूरा मामला कमजोर हो गया है। ऐसे में पहलवानों के पास पूरी तरह चुप बैठने या फिर आंदोलन का रास्ता चुनने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। रोहतक में कल बुधवार को खाप पंचायतों ने रोहतक-दिल्ली राजमार्ग को कुछ देर के लिए बंद करके अपने तेवर दिखा दिए।

लेकिन अब यह मामला चूंकि कोर्ट में चलेगा और तारीख पर तारीख मिलेगी तब तक अदालत भी पहलवानों को शांति बनाए रखने का निर्देश दे सकती है। क्योंकि इस संबंध में अब अगर जिस भी तरफ से बयान बाजी होगी,अदालत उसे गंभीरता से ले सकती है।

इसमें कोई शक नहीं है कि पहलवानों के आंदोलन को व्यापक समर्थन मिला है। तमाम संगठन और खाप पंचायतें अभी भी उनके समर्थन में हैं। लेकिन पुलिस और अदालत को इस मामले में सबूत चाहिए। छेड़छाड़ या आरोपी की कथित गलत हरकतों का सबूत भला कोई पहलवान कैसे दे सकती है,

जब तक कि उसे यह न मालूम हो कि उसके साथ ऐसा कुछ होने वाला है। कुल मिलाकर अब सारा दारोमदार पहलवानों पर है कि वे अदालत के फैसले का इंतजार करेंगी या आंदोलन का रास्ता पकड़ेंगी। क्योंकि मामला तो अभी सेशन कोर्ट में है। फिर यह हाईकोर्ट और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट भी जा सकता है।

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि पहलवानों द्वारा दर्ज प्राथमिकी में, जांच पूरी होने के बाद, हम आरोपी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 ए, 354 डी के तहत और उनके पूर्व सेक्रेटरी विनोद तोमर के खिलाफ आईपीसी की धारा 109, 354, 354 ए, 506 के तहत आरोप पत्र दाखिल कर रहे हैं।

आईपीसी की धारा 354: महिला की इज्जत भंग करने के उद्देश्य से उसका उत्पीड़न या आपराधिक बल का प्रयोग।

आईपीसी की धारा 354 ए: यौन उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न के लिए सजा।

आईपीसी की धारा 354 डी: पीछा/स्टॉकिंग के लिए सजा निर्दिष्ट करता है।

विनोद तोमर पर लगी धाराएं

आईपीसी की धारा 109: अपराध के लिए उकसाने के लिए दण्ड।

आईपीसी की धारा 354: महिला की इज्जत भंग करने के उद्देश्य से उसका उत्पीड़न या आपराधिक बल का प्रयोग।

आईपीसी की धारा 354 ए: यौन उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न के लिए सजा।

आईपीसी की धारा 506: आपराधिक धमकी।

बृजभूषण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग समेत 7 महिला पहलवानों ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज हैं, जिसमें एक पॉक्सो के तहत है।

किसी तरह की कार्यवाही न होने के बाद अप्रैल में फिर से अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया, हालांकि इसके महीने भर बाद 5 जून को पुलिस ने पहलवानों को हिरासत में लेकर जंतर-मंतर पर उनके प्रदर्शन स्थल को खत्म कर दिया था।