cyber awareness - Swatantra Prabhat

1800 करोड़ की ठगी के साये में बढ़ता साइबर खतरा और 100 करोड़ के प्लान से उम्मीद की नई शुरुआत
डिजिटल युग ने जहां आमजन के जीवन को आसान बनाया है वहीं इसके साथ एक गंभीर खतरा भी तेजी से बढ़ा है और वह है साइबर अपराध। ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल ने लोगों को सुविधा तो दी है लेकिन साथ ही उन्हें ठगी और धोखाधड़ी के नए जाल में भी फंसा दिया है। राजस्थान सहित पूरे देश में साइबर अपराधों की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ी है वह चिंताजनक है। पिछले पांच वर्षों के आंकड़े इस खतरे की गंभीरता को साफ तौर पर उजागर करते हैं।

राजस्थान में बीते पांच सालों में साइबर क्राइम के मामलों में पांच गुना वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान कुल 4 लाख 49 हजार 182 शिकायतें दर्ज हुईं। यह संख्या केवल आंकड़ा नहीं बल्कि उस सामाजिक और आर्थिक संकट का संकेत है जो धीरे-धीरे गहराता जा रहा है। इन मामलों में करीब 1800 करोड़ रुपए की ठगी सामने आई है जो आम लोगों की मेहनत की कमाई पर सीधा हमला है।

अगर शिकायतों के निपटान की स्थिति पर नजर डालें तो 2 लाख 25 हजार 387 शिकायतों का निपटान किया गया है जबकि 2 लाख 23 हजार 795 मामलों में कार्रवाई की गई है। इसके बावजूद 2 लाख 16 हजार 355 शिकायतें अभी भी प्रक्रिया में हैं और 4288 केस ऐसे हैं जो अब भी लंबित हैं। यह स्थिति बताती है कि साइबर अपराधों से निपटने के लिए वर्तमान व्यवस्था पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

साल दर साल बढ़ते मामलों की तस्वीर और भी स्पष्ट संकेत देती है। वर्ष 2021 और 2022 में जहां शिकायतों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी वहीं 2023 में यह तेजी से बढ़कर 63 हजार 765 तक पहुंच गई। 2024 में यह संख्या 94 हजार 409 हो गई और 2025 में 1 लाख 15 हजार 2 शिकायतें दर्ज हुईं। यह लगातार बढ़ता ग्राफ बताता है कि साइबर अपराधियों के तरीके अधिक संगठित और खतरनाक होते जा रहे हैं।

सिर्फ शिकायतों की संख्या ही नहीं बल्कि ठगी की रकम भी तेजी से बढ़ी है। वर्ष 2022 में 158.67 करोड़ रुपए की ठगी हुई जिसमें से केवल 11 करोड़ रुपए ही वापस हासिल किए जा सके। 2023 में ठगी की राशि बढ़कर 354.55 करोड़ हो गई और रिकवरी 39.33 करोड़ तक पहुंची। 2024 में यह आंकड़ा और भयावह हो गया जब 795.9 करोड़ रुपए की ठगी सामने आई और 104.5 करोड़ रुपए की ही रिकवरी हो पाई। इससे यह स्पष्ट होता है कि ठगी की रकम बढ़ने के मुकाबले रिकवरी की दर अभी भी बहुत कम है।

इन आंकड़ों के बीच राहत की एक उम्मीद भी दिखाई देती है जब 2025 में 76.87 करोड़ रुपए की राशि रिकवर की गई। हालांकि यह पूरी ठगी के मुकाबले कम है लेकिन यह संकेत देता है कि यदि प्रयासों को मजबूत किया जाए तो स्थिति में सुधार संभव है। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए राजस्थान पुलिस ने साइबर अपराधों से निपटने के लिए 100 करोड़ रुपए का एक बड़ा प्लान तैयार किया है। यह योजना केवल कागजी नहीं बल्कि एक मजबूत साइबर सुरक्षा ढांचा खड़ा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इसके तहत एक रीजनल साइबर क्राइम सेंटर स्थापित किया जाएगा जो आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित स्टाफ के साथ काम करेगा।

इस सेंटर के लिए 52 पद स्वीकृत किए गए हैं जिनमें पुलिस उपाधीक्षक से लेकर कांस्टेबल तक के पद शामिल हैं। इसके अलावा लेखाधिकारी और अन्य तकनीकी कर्मचारियों की भी नियुक्ति की जाएगी। हालांकि प्रस्तावित पदों की संख्या 275 बताई गई है लेकिन वर्तमान में स्वीकृत संख्या काफी कम है जिससे यह साफ है कि आने वाले समय में स्टाफ की और जरूरत पड़ेगी।

इस योजना के तहत साइबर विशेषज्ञों की सेवाएं भी ली जाएंगी जिन पर लगभग 30 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इन विशेषज्ञों की भूमिका बेहद अहम होगी क्योंकि साइबर अपराध अब केवल तकनीकी नहीं बल्कि विश्लेषणात्मक चुनौती भी बन चुका है। डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल ट्रैकिंग जैसे आधुनिक टूल्स के जरिए अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।100 करोड़ रुपए के इस प्लान में से लगभग 50 करोड़ रुपए संसाधनों और स्टाफ पर खर्च किए जाएंगे जबकि करीब 60 करोड़ रुपए भवन निर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास पर लगाए जाएंगे। यह निवेश इस बात का संकेत है कि सरकार अब साइबर सुरक्षा को प्राथमिकता देने लगी है।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पारंपरिक पुलिसिंग के तरीके अब साइबर अपराधों से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। डिजिटल अपराधों की प्रकृति तेजी से बदल रही है और अपराधी नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि पुलिस भी तकनीकी रूप से सशक्त बने और आधुनिक उपकरणों का उपयोग करे। साइबर अपराधों की बढ़ती संख्या का एक बड़ा कारण लोगों में जागरूकता की कमी भी है।

कई लोग फर्जी कॉल, मैसेज और लिंक के जरिए ठगी का शिकार हो जाते हैं। बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी शेयरिंग, फेक कस्टमर केयर और सोशल मीडिया स्कैम जैसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यदि आमजन सतर्क रहें और बुनियादी साइबर सुरक्षा नियमों का पालन करें तो इन अपराधों को काफी हद तक रोका जा सकता है।

इसके साथ ही शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को भी सरल और तेज बनाने की जरूरत है। एनसीआरपी जैसे प्लेटफॉर्म पर शिकायतें दर्ज तो हो रही हैं लेकिन उनके निपटान में समय लग रहा है। यदि जांच प्रक्रिया को तेज किया जाए और तकनीकी सहायता बढ़ाई जाए तो पीड़ितों को जल्द राहत मिल सकती है।यह भी जरूरी है कि साइबर अपराधों के मामलों में राज्यों के बीच समन्वय बढ़े क्योंकि कई मामलों में अपराधी एक राज्य में बैठकर दूसरे राज्य के लोगों को निशाना बनाते हैं। ऐसे में एक मजबूत नेटवर्क और सूचना साझा करने की व्यवस्था बेहद जरूरी हो जाती है।

राजस्थान में शुरू किया जा रहा यह 100 करोड़ का प्लान यदि सही तरीके से लागू होता है तो यह न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए एक मॉडल बन सकता है। इससे साइबर अपराधों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और आमजन का डिजिटल सिस्टम पर भरोसा भी मजबूत होगा। अंततः यह कहा जा सकता है कि साइबर अपराध केवल कानून व्यवस्था की समस्या नहीं बल्कि सामाजिक और तकनीकी चुनौती भी है। इससे निपटने के लिए सरकार, पुलिस और आम नागरिक तीनों को मिलकर काम करना होगा। जहां एक ओर सरकार को मजबूत ढांचा तैयार करना होगा वहीं नागरिकों को भी सतर्क रहना होगा। तभी 1800 करोड़ की ठगी जैसे आंकड़ों को भविष्य में कम किया जा सकेगा और डिजिटल भारत को सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

कांतिलाल मांडोत

MBA और BBA स्टूडेंट साइबर ठग,निकले
ब्यूरो प्रयागराज- बागपत पुलिस ने साइबर ठगी का खुलासा किया है. ये गैंग छोटा मोटा नहीं है बल्कि इस गैंग के सभी सदस्य हाई एजुकेटेड हैं. कोई एमबीए तो कोई बीबीए स्टूडेंट है. यहीं नहीं इस गैंग के कुल 8 सदस्यों में सभी अच्छे परिवारों से हैं. ये गैंग वेबसाइट के जरिए साइबर ठगी को अंजाम देता था. इस गैंग पर दो लाख की साइबर ठगी का आरोप है. पुलिस ने इनके पास से मोबाइल, लैपटॉप, तमंचे, कार, सिम समेत अन्य काफी सामान भी बरामद किया है. एएसपी ने ठगों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार का नगद इनाम भी दिया हैं.

अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि बागपत के बलि गांव निवासी कारोबारी सन्दीप अग्रवाल ने दो लाख की साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी. कारोबारी की शिकायत पर बागपत पुलिस ने जाल बिछाकर साइबर ठग गैंग के आठ सदस्यों को दबोचा है.

अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पकड़े गए गिरोह के सभी सदस्य वेल एजुकेटेड ही नहीं बिजनेस में मास्टर, स्नातक की पढ़ाई भी कर रहे हैं. इनमे तीन सदस्य एमबीए के छात्र हैं तो दो सदस्य बीबीए के छात्र है. एक सदस्य बीसीए और एक सदस्य बीएससी का छात्र है. एक सदस्य हाईस्कूल का छात्र हैं.

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने एक वेबसाइट प्लेटफार्म पर ग्रॉसरी, सॉफ्टड्रिंक का ऐड बनाया हुआ था. इसी के माध्यम से वे ग्रॉसरी और सॉफ्टड्रिंक खरीदने-बेचने का लालच देकर लोगों को फंसाते थे. उनके मुताबिक ऑनलाइन पैसा हड़पने के बाद सायबर ठग अपना सिम बदलकर पीड़ित का नबंर ब्लॉक कर देते थे. पकड़े गए सदस्यों से 11 मोबाइल, 4 लैपटॉप, 24 सिम कार्ड, 1 टैबलेट, 2 डेबिट कार्ड, 2 वाईफाई, दो तमंचे, कारतूस, एक कार भी बरामद हुए हैं. सभी से पूछताछ की जा रही है.

मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड का अभियान तेज
बस्ती। बस्ती जिले में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड और महिला थाना टीम ने शहर के प्रमुख भीड़भाड़ वाले इलाकों में व्यापक चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया।अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में एंटी रोमियो स्क्वॉड प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह के नेतृत्व में महिला थाना टीम ने रोडवेज, गांधी नगर, मालवीय तिराहा, सोनूपार मोड़ सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान बाजार आने-जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

अभियान के तहत मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) फेज-5 के अंतर्गत महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076, 1098 और 108 की जानकारी दी गई तथा आपात स्थिति में इनके उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जागरूक किया गया और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए।

पुलिस टीम ने इस दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 40 व्यक्तियों से पूछताछ की। एक व्यक्ति से माफीनामा भरवाया गया, जबकि अन्य को कड़ी चेतावनी देकर मौके पर छोड़ दिया गया। इसके साथ ही आम नागरिकों को नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अभियान का उद्देश्य न केवल संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ाना भी है। पुलिस की इस सक्रियता से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।

ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए व्यक्ति को मिली बड़ी राहत
प्रयागराज। थाना उतरांव पुलिस टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए एक व्यक्ति की पूरी धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। इस सफलता से न केवल पीड़ित परिवार को राहत मिली है, बल्कि आम जनता में भी पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना उतरांव क्षेत्र के ग्राम सराय इस्माइल (सदरेपुर) निवासी रामचंद्र मिश्र, पुत्र स्वर्गीय रमाकांत मिश्र के बैंक खाते से दिनांक 21 जनवरी 2026 को अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी कर कुल 1,47,000 रुपये की धनराशि निकाल ली गई थी। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत NCRP (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) पर शिकायत दर्ज कराई, जिसकी शिकायत संख्या 23103260049192 है।

शिकायत प्राप्त होते ही थाना उतरांव पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने संबंधित बैंकिंग चैनलों के माध्यम से ट्रांजेक्शन को ट्रैक करते हुए धनराशि को समय रहते होल्ड करवा दिया। लगातार प्रयासों और समन्वय के बाद पुलिस ने पूरी धनराशि को सुरक्षित रूप से वापस कराने में सफलता हासिल की।

दिनांक 19 मार्च 2026 को पूरी 1,47,000 रुपये की रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर रामचंद्र मिश्र और उनके परिजनों ने कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस तथा थाना उतरांव टीम का आभार व्यक्त किया।

इस सराहनीय कार्य में पुलिसकर्मी  उपनिरीक्षक विक्की प्रसाद उपनिरीक्षक मानवेंद्र प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही वहीं पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन से सतर्क रहें तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत NCRP पोर्टल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान को रोका जा सके।