पूजा अर्चना - Swatantra Prabhat

राजधानी लखनऊ के गुलाचीन मंदिर पर हुआ भव्य सुन्दर कांड और भंडारे का आयोजन
अलीगंज, लखनऊ।

राजधानी लखनऊ में बड़े मंगल का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के प्रसिद्ध दक्षिणमुखी पंचमुखी गुलाचीन हनुमान मंदिर, अलीगंज में बड़े मंगल के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित सुंदरकांड पाठ, विशेष पूजा-अर्चना और विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

बड़े मंगल के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। फूलों की सुंदर सजावट, धार्मिक ध्वजों और विद्युत रोशनी से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर दिखाई दिया। "जय श्रीराम" और "बजरंगबली की जय" के जयघोषों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और सुंदरकांड पाठ से हुई। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी का स्मरण किया। इसके बाद हनुमान चालीसा एवं आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।

धार्मिक कार्यक्रमों के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। दोपहर से शुरू हुआ प्रसाद वितरण देर शाम तक लगातार चलता रहा। मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास की सड़कों पर भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया।

स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि गुलाचीन हनुमान मंदिर में बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित होने वाला यह भंडारा कई दशकों से क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा बना हुआ है। हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल होते हैं और सेवा कार्यों में सहयोग प्रदान करते हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बड़े मंगल का दिन भगवान हनुमान की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। लखनऊ में बड़े मंगल का विशेष महत्व है और पूरे शहर में विभिन्न स्थानों पर भंडारे, धार्मिक अनुष्ठान और सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष आठ बड़े मंगल पड़ने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिल रही है। लंबे समय बाद श्रद्धालुओं को आठ बड़े मंगल के अवसर पर संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन और पूजा का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है।

आयोजन को सफल बनाने में तेज नारायण शुक्ल उर्फ चौवा, जितेंद्र राजपूत, विशाल शाह सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने बताया कि समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों की टीम श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने में लगातार जुटी रही। प्रसाद वितरण, पेयजल व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान जी के चरणों में नमन कर प्रदेश और देश की सुख-शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। बड़े मंगल के इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर लखनऊ की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

भक्तिमय वातावरण हुआ विशाल भंडारा
नवाबगंज/ क्षेत्र के पंडरी में सुप्रसिद्ध प्रकाण्ड विद्वान, विप्र शिरोमणि एवं ज्योतिषाचार्य परम आदरणीय पंडित जगदीश मिश्रा  के पैतृक ग्राम पंडरी में उनके परिजनों द्वारा नवनिर्मित भव्य  जगदीश्वर राम जानकी मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा का भव्य महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति की दिव्य अनुभूति के तहत मनाया गया।

तीन दिवसीय वैदिक अनुष्ठान, पूजन, हवन एवं मंत्रोच्चारण के उपरांत रविवार को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न हुआ।

वैदिक ऋचाओं और मंत्रों की पावन ध्वनि के माध्यमसे भगवान श्रीराम, माता जानकी,  अनुज लक्ष्मण  संकटमोचन हनुमान  तथा भगवान भोलेनाथ एवं उनके परिवार की दिव्य प्रतिमाओं को पूर्ण विधि-विधान के साथ मंदिर में विराजमान किया गया है

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में।

“ जय श्रीराम ”

और

“ हर हर महादेव ”

के उद्घोषों से गुंजायमान रहा वातावरण।

सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश मिश्रा  के सानिध्य में सम्पन्न इस दिव्य आयोजन में क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भक्ति और आस्था से ओतप्रोत वातावरण ने सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया ऐसा प्रतीत हुआ अब कहीं स्वर्ग है तो यहीं पर है

कार्यक्रम के समापन पर विशाल भण्डारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

यह नव निर्मित देवालय आने वाले समय में सनातन संस्कृति, धर्म एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रेरणास्रोत बने — यही प्रभु श्रीराम एवं देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना की गई है।

शोहरतगढ़ में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई
सिद्धार्थनगर। चैत्र नवरात्रि एवं भारतीय नववर्ष के पावन अवसर पर आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में श्री राम जानकी मंदिर परिसर से भिरंडा समय माता मंदिर तक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गईं । भव्य कलश शोभायात्रा कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीराम जानकी मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष नंदू प्रसाद गौड़ ने किया। शोभायात्रा में आदर्श नगर  पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पुरे क्षेत्र में  भक्ति एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल व मंदिर समिति के अध्यक्ष नन्दू प्रसाद गौड ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा नगर की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।इसी क्रम में शोहरतगढ़ के  प्राचीन समय माता मंदिर में आयोजित मेले का विधिवत उद्घाटन एवं पूजन किया गया।

इस अवसर पर श्याम जायसवाल, कमलेश गुप्ता, राजकुमार मोदनवाल, मनोज चौधरी, शिवरतन कनौजिया, मनीष श्रीवास्तव,राममिलन चौधरी,आनंद कसौधन, उमेश अग्रहरि उर्फ डब्लू , बबलू गौड़, अंकित गुप्ता, दिनेश कुमार, बैजनाथ,गौरव शर्मा सहित  भारी संख्या में श्रीद्धालु  उपस्थित रहे,