Fire Safety - Swatantra Prabhat

तारापीठ में होटल में भीषण आग, सात लोगों की मौत
बीरभूम, स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार तड़के तारापीठ मंदिर के पास स्थित एक चार मंजिला होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय होटल में ठहरे अधिकांश लोग सो रहे थे।

बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब पांच बजे होटल के भूतल से शुरू हुई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआत में अस्पताल की ओर से पांच लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी। बाद में पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़कर सात होने की पुष्टि की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार हादसे में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है।

होटल प्रबंधन ने आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की ओर से आग के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में कुछ श्रद्धालु भी शामिल हैं, जो तारापीठ के प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे।

प्रदेश के 1.40 लाख विद्यालयों का होगा सुरक्षा ऑडिट, नैनी में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू।
स्वतंत्र प्रभात।

नैनी, प्रयागराज।

प्रदेश के सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों को सुरक्षित और आपदा-प्रतिरोधी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत स्कूल सेफ्टी एंड रिस्क असेसमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत चयनित संस्था बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (BCCL) द्वारा नैनी स्थित लेट बेला सिंह आईटीआई संस्थान में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।

10 जुलाई से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण 12 जुलाई तक चलेगा। इस परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश के लगभग 1.40 लाख सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों का सुरक्षा एवं जोखिम आकलन (School Safety & Risk Assessment) किया जाएगा।

प्रयागराज प्रशिक्षण केंद्र में वर्तमान में प्रदेश के 15 जनपदों से आए फील्ड ऑडिटर एवं डिजास्टर एक्सपर्ट को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्कूल सेफ्टी ऑडिट की कार्यप्रणाली, भवनों की स्ट्रक्चरल एवं नॉन-स्ट्रक्चरल सुरक्षा का मूल्यांकन, संभावित आपदा जोखिमों की पहचान, फायर एवं इलेक्ट्रिकल सुरक्षा के मूलभूत सिद्धांत, मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा संग्रह एवं रिपोर्टिंग तथा गुणवत्तापूर्ण ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

केंद्र प्रबंधक शिवम शुक्ला एवं परियोजना प्रबंधक सौरभ सिंह ने बताया कि इस बैच के बाद फायर सेफ्टी एक्सपर्ट तथा सिविल एक्सपर्ट के लिए भी तीन-तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के उपरांत तीनों विशेषज्ञों की संयुक्त टीम प्रदेशभर के विद्यालयों में सुरक्षा एवं जोखिम आकलन का कार्य करेगी।

प्रयागराज में 86 होटल और गेस्ट हाउसों का रजिस्ट्रेशन निरस्त।
स्वतंत्र प्रभात

प्रयागराज।

जनपद में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले होटल, गेस्ट हाउस और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 होटल एवं गेस्ट हाउसों का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही एक बैंक्वेट हॉल का लाइसेंस भी रद्द कर उसके संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को फायर सेफ्टी व्यवस्था की गहन जांच करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में प्रयागराज में एडीएम सिटी के निर्देशन में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमों द्वारा होटल, गेस्ट हाउस, बैंक्वेट हॉल और अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी उपकरणों की कमी, अग्निशमन यंत्रों का निष्क्रिय होना, आपातकालीन निकास मार्गों का अभाव, सुरक्षा मानकों का पालन न करना तथा अन्य गंभीर खामियां पाई गईं। प्रशासन ने इन कमियों को जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा मानते हुए कठोर कार्रवाई का निर्णय लिया।

अधिकारियों के अनुसार, जिन 86 होटल और गेस्ट हाउसों का पंजीकरण निरस्त किया गया है, वे निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने में असफल पाए गए। वहीं एक बैंक्वेट हॉल के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है और उसके संचालन पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जिन प्रतिष्ठानों में अभी भी कमियां पाई जाएंगी, उनके खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अग्निकांड के बाद फायर विभाग ने लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों का किया निरीक्षण
लालगंज (रायबरेली)।

लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। शनिवार को अग्निशमन केंद्र के प्रभारी मुकेश गिरी के नेतृत्व में टीम ने नगर की लाइब्रेरी और शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई।

टीम ने संज्ञान लाइब्रेरी, गुरुकुल कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट, पीपल ट्री वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य संस्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भवनों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संचालकों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय बताए गए।

साथ ही फायर सेफ्टी के सभी नियमों का पालन करने और सुरक्षा उपकरणों को हमेशा क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए। अग्निशमन प्रभारी मुकेश गिरी ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संस्थानों को फायर सेफ्टी मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा।

मानक-विहीन कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की मांग, छात्र नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन।
स्वतंत्र प्रभात

प्रयागराज।

जनपद में संचालित अवैध एवं मानक-विहीन कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रयागराज को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए छात्रों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जांच अभियान चलाने की मांग की।

छात्र नेताओं ने अपने ज्ञापन में कहा कि हाल ही में लखनऊ स्थित एक कोचिंग संस्थान में हुई भीषण अग्निकांड की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित कोचिंग संस्थान सुरक्षा मानकों का कितना पालन कर रहे हैं। प्रयागराज को देश के प्रमुख शिक्षा केंद्रों में गिना जाता है, जहां हजारों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विभिन्न कोचिंग संस्थानों में अध्ययन करते हैं। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि जनपद के सभी कोचिंग संस्थानों की विशेष जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास द्वार, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था, भवन की संरचनात्मक मजबूती तथा शासन द्वारा निर्धारित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानक उपलब्ध हैं या नहीं। साथ ही बिना मान्यता प्राप्त अथवा नियमों के विपरीत संचालित कोचिंग संस्थानों को तत्काल चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।

लखनऊ के अलीगंज में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, तार के सहारे कूदकर बचाई जान, कई झुलसे, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
लखनऊ, संवाददाता।

राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित गेमिंग जोन और सॉफ्टवेयर ऑफिस में लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय कार्यालय में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जान बचाने के लिए कई लोगों को इमारत के बाहर लटक रहे तार के सहारे नीचे उतरना पड़ा, जबकि कुछ लोगों ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही पूरे परिसर में धुआं भर गया और लोगों के बीच भगदड़ मच गई। बाहर निकलने का सुरक्षित रास्ता न मिलने पर कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर इमारत से बाहर निकलने का प्रयास किया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवती के भी घायल होने की सूचना है। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि यह कार्यालय अलीगंज स्थित एक पेट शॉप के ऊपर संचालित हो रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग तीसरी मंजिल से शुरू हुई और तेजी से फैलती चली गई। उस समय कार्यालय में 30 से अधिक कर्मचारी कार्यरत थे। अचानक आग लगने से लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने के बाद कुछ समय तक दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकीं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। बाद में कई दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

फिलहाल दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि इमारत के भीतर अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 6 से 7 लोगों के अंदर फंसे होने की संभावना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। बचाव दल लगातार तलाशी और राहत कार्य में जुटा हुआ है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने को कहा है।

दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू पाने और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत में पर्याप्त अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन निकास की व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के संकेत दिए हैं।

समाचार लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी था और दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे।

दिल्ली में पालम मेट्रो के पास लगी भीषण आग, 9 की जिंदा जलकर मौत, 2 लोग बिल्डिंग से कूदे
ब्यूरो प्रयागराज- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लग जाने से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग से बचने के लिए दो लोगों ने इमारत से छलांग लगा दी और उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को सुबह करीब सात बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में घर पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल के 30 वाहन मौके पर भेजे गए और आग बुझाने तथा अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए अभियान शुरू किया गया।

डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘एक आवासीय इमारत में आग लगने की सूचना मिली है और हमें आशंका थी कि कुछ लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया।’’ घटनास्थल से प्राप्त दृश्यों में देखा जा सकता है कि इमारत से काले धुएं के घने गुबार उठ रहे हैं, जबकि आग की लपटों ने इमारत के कुछ हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया।

अधिकारियों ने बताया कि डीएफएस के कर्मियों ने तीन बच्चों सहित सात लोगों को इमारत से बाहर निकाला, जिन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।उन्होंने बताया कि आग की लपटों के कारण दो अन्य लोग इमारत से कूद गए थे। उनका फिलहाल अस्पताल में उपचार हो रहा है।