ग्रामीणों का आक्रोश - Swatantra Prabhat

करहली खुर्द में जला ट्रांसफार्मर बना आफत, अंधेरे में डूबा गांव; किसानों की फसलें बर्बादी के कगार पर
बस्ती। बस्ती जिले के करहली खुर्द गांव में पिछले कई दिनों से बिजली का ट्रांसफार्मर फूंका पड़ा है, लेकिन विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी गहरी नींद से जागने को तैयार नहीं हैं। गांव में लगातार कई दिनों से पसरे अंधेरे के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। बिजली आपूर्ति ठप होने से न सिर्फ लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई है, बल्कि सिंचाई के अभाव में किसानों की लहलहाती फसलें सूखकर बर्बाद हो रही हैं।

जेई की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश

ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना और लिखित शिकायत स्थानीय जूनियर इंजीनियर (जेई) से कई बार की जा चुकी है। हर बार सिर्फ आश्वासन देकर मामला टाल दिया जाता है, लेकिन धरातल पर अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। बिजली विभाग की इस घोर अनदेखी और हीलाहवाली के चलते क्षेत्र के उपभोक्ताओं में विभाग के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश पनप रहा है।

सिंचाई ठप, किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट

फसलों की सिंचाई के लिए इस वक्त पानी की सख्त जरूरत है, लेकिन गांव में बिजली न होने के कारण नलकूप और समरसेबल शो-पीस बने हुए हैं। खेतों तक पानी न पहुंचने से फसलें दम तोड़ रही हैं, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत और खून-पसीने की कमाई पर पानी फिरता नजर आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न मिलने से पीने के पानी और बच्चों की पढ़ाई पर भी गहरा असर पड़ रहा है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

करहली खुर्द के पीड़ित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेने तथा गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की पुरजोर मांग की है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, तो वे सब एकजुट होकर बिजली दफ्तर का घेराव और उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।

गांव से बारात लेकर गया अधेड़ गायब, हाइवे किनारे संदिग्ध परिस्थिति में मिला जला शव, ग्रामीणों में आक्रोश
बस्ती। बस्ती जिले केछावनी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की संवेदनशीलता और तनाव को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। बुधवार रात में छावनी के रमहटिया  गाँव के पास स्थित टावर के पास राहगीरों ने एक शव पड़ा देखा जिसकी शिनाख्त 50 वर्षीय गया प्रसाद वर्मा पुत्र राम सुजग वर्मा निवासी शंकरपुर कुचनपुरवा के रूप में हुई है। मृतक पेशे से चालक था।स्थानीय लोगों के मुताबिक, शव पर जलने के फफोले के निशान पाए गए हैं, जिससे यह मामला सड़क दुर्घटना का नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग और स्वजन मौके पर एकत्रित हो गए और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख सीओ ने सर्किल व समीपवर्ती थानों से अतिरिक्त बल बुला लिया। वर्तमान में छावनी समेत पांच थानों की पुलिस फोर्स भारी संख्या में मौके पर मौजूद है। मृतक के पिता राम सुजग वर्मा ने विक्रमजोत चौकी इंचार्ज पर हत्या कराने व पड़ोसी से विवाद में पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पर गांव की एक लड़की ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी विक्रमजोत से शिकायत की थी। उसी मामले की जांच में पुलिस मृतक घर गई थी। आरोपित घर पर नहीं मिला था। सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि स्वजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पांच थानों की पुलिस सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात हैं। फोरेंसिक, स्वाट व सर्विलांस टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।बता दें कि चालक गया प्रसाद मंगलवार की रात्रि में वाहन लेकर अपने गांव से बारात लेकर परसरामपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव गया था और देर रात्रि वहां से वाहन सहित गायब हो गये। सूचना मिलने पर स्वजन भी खोजबीन में जुट गये । गया प्रसाद की मोबाइल बंद बता रही थी और रमघटिया के पास हाइवे के बगल उसका शव अधजला मिला ।

पीडब्ल्यूडी निर्माण में घटिया सामग्री से बनाई जा रही है सड़क, लोगो में आक्रोश
कोरांव,प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र के कोरांव तहसील के भगेसर  से गजनी मोड़   पीडब्ल्यूडी की सिंगल सड़क का निर्माण कार्य  कराया जा रहा है लेकिन मौके की स्थिति देखकर साफ प्रतीत होता है कि निर्माण कार्य विभागीय मानकों के अनुसार न होकर ठेकेदार की सुविधा और जल्दबाजी के हिसाब से किया जा रहा है। जिस तरीके से सड़क बनाई जा रही है, उसे देखकर यही लगता है कि मानक पुस्तिका को किनारे रखकर काम चलाऊ निर्माण कराया जा रहा है।

स्थानीय लोगों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो और मौके की जानकारी के अनुसार पुरानी सड़क को पूरी तरह उखाड़े बिना ही उस पर पानी का छिड़काव कर गिट्टी डाल दी जा रही है और रोलर चलाकर उसे समतल दिखाने की कोशिश की जा रही है। जबकि नियमानुसार सड़क निर्माण में सबसे पहले पुरानी परत हटाई जाती है, उसके बाद मिट्टी की समतल परत, फिर गिट्टी, रोलर से दबाव, प्राइम कोट, टैक कोट और उसके बाद डामर की परत डाली जाती है।

लेकिन यहां इन सभी प्रक्रियाओं को नजरअंदाज कर सीधे ऊपर -ऊपर काम निपटाने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क कहीं ऊंची तो कहीं नीची बन रही है, कई जगह बिना बराबरी किए ही गिट्टी डाल दी गई है, जिससे साफ है कि बेस मजबूत नहीं बनाया गया। लोगों का कहना है कि जिस गति और तरीके से काम हो रहा है, उससे यह सड़क ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। ग्रामीणों ने तंज कसते हुए कहा कि “यह सड़क नहीं, महीने भर की मेहमान लग रही है।

”सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब मौके पर खुलेआम इस तरह की लापरवाही हो रही है तो पीडब्ल्यूडी विभाग के जिम्मेदार अवर अभियंता, सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता आखिर कहां हैं। क्या बिना निरीक्षण के ही भुगतान की तैयारी हो रही है या फिर सब कुछ जानकर भी आंखें बंद कर ली गई हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि ठेकेदार की पकड़ इतनी मजबूत है कि काम जैसे भी हो, बिल पास होने में कोई दिक्कत नहीं होती।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और न तो सही तरीके से रोलर चलाया जा रहा है और न ही परतों की मोटाई का ध्यान रखा जा रहा है। सड़क के किनारों पर भी कोई मजबूत सपोर्ट नहीं दिया जा रहा,जिससे बरसात आते ही सड़क बहने का खतरा बना रहेगा।

अगर यही हाल रहा तो सड़क बनने के कुछ ही दिनों बाद फिर मरम्मत के नाम पर नया खेल शुरू हो जाएगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, मौके पर तकनीकी टीम भेजी जाए और यदि मानकों में गड़बड़ी पाई जाए तो संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर विभागीय अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह का घटिया निर्माण दोबारा न हो।